Pages

शुक्रवार, 4 नवंबर 2011

करणी माता मंदिर, देशनोक, बीकानेर.. - By Shyam Sunder Chandak (Bikaner)

करणी माता मंदिर, देशनोक, बीकानेर से 30 किमी स्थित है l मंदिर एक प्रारंभिक 15 रहस्यवादी सदी के लिए समर्पित है, देवी दुर्गा का अवतार माना जाता है l भूरे और सफ़ेद रंग के चूहे निडर होकर मंदिर परिसर के आसपास चल रहे है, चूहों की एक बड़ी संख्या के लिए यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है l यह माना जाता है कि मृत की आत्माओं (माता के भक्तों), इन चूहों में रहते हैं l एक सफेद चूहे को देखना या जब एक चूहा आरती के समय अपने पैरो पर चलाता है, यह बहुत भाग्यशाली माना जाता है l इन चूहों के लिए दूध, मिठाई, अनाज, आदि की पेशकश की जाती है l चूहों का मंदिर है, जो स्वतंत्र रूप से बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की उपस्थिति के बावजूद भी किसी प्लेग की कोई घटना नहीं होती l इसे एक चमत्कार के रूप में समझे l पूरी दुनिया में यह एक अद्वितीय मंदिर है, जहां चूहे आज़ादी से बाहर कदम रखते है, इन चूहों को 'काबा' कहा जाता है l
बीकानेर के शासक गंगा सिंह ने पूरा मंदिर संगमरमर में बनाया था, महाराजा ने संगमरमर और चांदी श्रंगार के साथ करणी माता मंदिर का निर्माण किया l मंदिर के गुंबदों चांदी और सोने के बने हैं l माता की मूर्ति एक फुट तीन इंच चौड़ी और ढाई फुट लम्बी है l एक अन्य कथा के अनुसार, बीकानेर के महाराजा को एक दृष्टि करणी माता दिखाई दिये l मुख्य मंदिर चक्करदार पथ के साथ और बाहरी दीवारों को लाल पत्थर से बनाया गया है, लेकिन मुख्य द्वार भव्य और उच्च है और यह संगमरमर से बना हैl जिस पर सुंदर नक्काशी का काम किया गया है l भीतरी मंदिर में संगमरमर इस्तेमाल किया गया है l मंदिर का पूरा फर्श संगमरमर का है l भीतरी मंदिर के अंदर छोटे मंदिर है, जो खुद करनी माता ने 600 साल पहले बनाया, कहा जाता है, मौजूद है l
By Shyam Sunder Chandak (Bikaner)

गौ वंश वध पर गुजरात में प्रतिबन्ध.....

जय श्री राधे कृष्णा...............सु-प्रभात !!!!!

गौ वंश वध पर गुजरात में प्रतिबन्ध.....
24.10.2011 धनतेरस से गुजरात में गौ-वंश वध तथा इस पशुधन के अवैध्य हेराफेरी सम्बंधित नया कानून (एनीमल प्रिजर्वेशन एमण्डमेन्ट बिल) प्रभावी हो गया है l इसमें गोवंश की कत्ल, गोवंश मांस बिक्री व संग्रहण को भी प्रतिबन्धितकिया गया है । गुजरात पशु संरछन संशोधन अधिनियम - 2011 को 19 सितम्बर को गुजरात विधानसभा ने पारित किया l राज्यपाल ने हाल ही में इस पर मुहर लगा दी है l इस कानून में दोषी पाए जाने पर एक से सात साल तक की कैद, 10 से 50 हजार रूपये के जुर्माने जैसे सख्त प्रावधान है l साथ ही गोवंश को बूचड़खाने ले जाने, गोवंश मांस की बिक्री, संग्रहण व लाने ले जाने वाले हेराफेरी के मामले में पकड़े जाने वाले वाहनों को 6 महीनो से तीन साल तक की सजा व 25 हजार रूपए का अर्थ दण्ड की सजा का सामना करना पड़ सकता है अथवा केश का अदालत में निपटारा होने तक वाहन जब्त किया जा सकेगा l अभी तक गुजरात में मुंबई पशु-संरछन अधिनियम - 1954 प्रभावी था l माननीय नरेन्द्र मोदी जी को इस नेक कार्य के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद........ जय हिन्द, जय हिंदुस्तान l

आज 'गोपष्टमी' पर्व पर हमें भी ये संकल्प लेना चाहिए, इसके लिए सभी भाइयों से प्रार्थना है क़ि इस पेज को 'लाइक' करके ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटावें l
"Gaay Mata ki JAY ho - गऊ हत्या बन्द हो"

आज आंवला नवमी : - By Shyam Sunder Chandak (Bikaner)

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला नवमी के रूप में मनाया जाता है. आँवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहते हैं. आँवला नवमी के दिन स्नान, पूजन, तर्पण तथा अन्नदान करने का बहुत महत्व होता है. इस दिन किया गया जप, तप, दान इत्यादि व्यक्ति को सभी पापों से मुक्त करता है तथा सभी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला होता है. मान्यता है कि सतयुग का आरंभ भी इसी दिन हुआ था. इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के वृक्ष में सभी देवताओं का निवास होता है तथा यह फल भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है l

आँवला नवमी पूजा.......
प्रात:काल स्नान कर आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है. पूजा करने के लिए आँवले के वृक्ष की पूर्व दिशा की ओर उन्मुख होकर शोड्षोपचार पूजन करना चाहिए. दाहिने हाथ में जल, चावल, पुष्प आदि लेकर व्रत का संकल्प करें. आंवले की जड़ में दूध चढा़एं, कर्पूर वर्तिका से आरती करते हुए वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें. आंवले के वृक्ष के नीचे ब्राह्मणों को भोजन कराएं तथा दान आदि दें तथा कथा का श्रवण करें. घर में आंवले का वृक्ष न हो तो किसी बगीचे में या गमले में आंवले का पौधा लगा कर यह कार्य सम्पन्न करना चाहिए l

आँवला नवमी महत्व.......
कार्तिक शुक्ल पक्ष की आंवला नवमी का धार्मिक महत्व बहुत माना गया है. आंवला नवमी की तिथि को पवित्र तिथि माना गया है. इस दिन किया गया गौ, स्वर्ण तथा वस्त्र का दान अमोघ फलदायक होता है. इन वस्तुओं का दान देने से ब्राह्मण हत्या, गौ हत्या जैसे महापापों से बचा जा सकता है. चरक संहिता में इसके महत्व को व्यक्त किया गया है. जिसके अनुसार कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन ही महर्षि च्यवन को आंवला के सेवन से पुनर्नवा होने का वरदान प्राप्त हुआ था l

आंवला नवमी कथा..........
प्राचीन समय की बात है, काशी नगरी में एक वैश्य रहता था. वह बहुत ही धर्म कर्म को मानने वाला धर्मात्मा पुरूष था. किंतु उसके कोई संतान न थी. इस कारण उस वणिक की पत्नी बहुत दुखी रहती थी. एक बार किसी ने उसकी पत्नी को कहा कि यदि वह किसी बच्चे की बलि भैरव बाबा के नाम पर चढा़ए तो उसे अवश्य पुत्र की प्राप्ति होगी. स्त्री ने यह बात अपने पति से कही परंतु वणिक ने ऐसा कार्य करने से मना कर दिया. किंतु उसकी पत्नी के मन में यह बात घर कर गई तथा संतान प्राप्ति की इच्छा के लिए उसने किसी बच्चे की बली दे दी, परंतु इस पाप का परिणाम अच्छा कैसे हो सकता था अत: उस स्त्री के शरीर में कोढ़ उत्पन्न हो गया और मृत बच्चे की आत्मा उसे सताने लगी l
उस स्त्री ने यह बात अपने पति को बताई. पहले तो पति ने उसे खूब दुत्कारा लेकिन फिर उसकी दशा पर उसे दया भी आई. वह अपनी पत्नी को गंगा स्नान एवं पूजन के लिए कहता है. तब उसकी पत्नी गंगा के किनारे जा कर गंगा जी की पूजा करने लगती है. एक दिन माँ गंगा वृद्ध स्त्री का वेश धारण किए उस स्त्री के समक्ष आती है और उस सेठ की पत्नी को कहती है कि यदि वह मथुरा में जाकर कार्तिक नवमी का व्रत एवं पूजन करे तो उसके सभी पाप समाप्त हो जाएंगे. ऎसा सुनकर वणिक की पत्नी मथुरा में जाकर विधि विधान के साथ नवमी का पूजन करती है और भगवान की कृपा से उसके सभी पाप क्षय हो जाते हैं तथा उसका शरीर पहले की भाँति स्वस्थ हो जाता है, उसे संतान रूप में पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है l