Pages

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बेशर्म इंसान कौन है? और क्यों?

 

वैसे तो दिमाग में अनेक नाम थे, लेकिन इस खूबसूरत महिला ने सबको पीछे छोड़ दिया है |

अभी कल तक वो कह रही थी, कि हिन्दू धर्म सब धर्मों से अधिक हिंसक हो चूका है, (और इसके लिए भाजपा ज़िम्मेदार है) इसलिए कांग्रेस में आयी हूँ |

सारा विश्व जानता है कि हिन्दू धर्म से अधिक सहनशील धर्म कोई नहीं है, लेकिन इन्हें सबसे अधिक हिंसक नज़र आता है | और इसीलिए ये उस पार्टी को ज्वाइन करती है, जिसने हिन्दू आतंकवाद जैसे शब्दों को जन्म दिया है |

पिछले ५ वर्षों में ही भाजपा राज होने के बाद भी भारत में कितने ही हिन्दू सक्रीय कार्यकर्ताओं को मार दिया गया, लेकिन नहीं इन्हें फिर भी हिन्दू ही हिंसक होते दिखते हैं |

अख़लाक़ याद रहते हैं, अंकित नहीं |

और एक कश्मीरी मुसलमान से शादी करने के बाद उर्मिला से मरियम मीर बनने के बाद उन्हें अचानक ही ब्रह्मज्ञान हो गया कि बरसों से जिस धर्म का वे पालन कर रही थी, वो तो सभी धर्मों से अधिक हिंसक हो चूका है |


इस्लाम कुबूल करने के बाद भी लोगों के सामने उर्मिला बन कर ही आती हैं | हिन्दू धर्म को सबसे अधिक हिंसक बताने के बाद अगले ही दिन गुढीपाडवा मनाने के लिए हिन्दू रीति रिवाज़ से सबके सामने हिन्दू परिधान में आ कर इस्लामिक मान्यता के विरुद्ध एक तस्वीर के सामने हाथ जोड़ रही है |

क्या लोगों को बेवक़ूफ़ बनाने के लिए आप कुछ भी कर सकते हैं?

पूरी कांग्रेस और उसके कपिल सिब्बल, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज नेता बालाकोट हमले को ही नकारते रहे, उसी पार्टी की ये नयी सदस्य अगले दिन एक मुसलमान होने के बावजूद, केवल लोगों को भ्रमित करने के लिए हिन्दू साडी में अभिनन्दन की तस्वीर के साथ लोगों से वोट माँगने निकल पड़ीं |

चित्र स्त्रोत: Abhijit Majumder on Twitter

ये वही कांग्रेसी नेता है जो कल तक मोदी जी को सेना का इस्तेमाल अपने चुनावी फायदे के लिए करने का आरोप लगा रहे थे, आज स्वयं अभिनन्दन के नाम पर वोट मांग रहे हैं |

परदे पर कल की उर्मिला मार्तोंडकर और आज की मरियम मीर ने भले ही कितने अच्छे किरदार निभाए हों, लेकिन असल जीवन में ऐसे किरदार खेलते हुए इन्हें बिलकुल शर्म नहीं आयी, इसलिए मैं इन्हें ही फिल्म इंडस्ट्री का सबसे अधिक बेशर्म इंसान मानता हूँ |


Note : मोहसिन अख्तर मीर से २०१६ में शादी करने के समय इन्होने इस्लाम क़ुबूल कर लिया था और इनका नाम भी मरियम अख्तर मीर हो गया था | अभी हाल ही में इन्होने अपने विकिपीडिया पेज से अपना नाम हटा दिया है |

Urmila Matondkar - Wikipedia

यूएसबी कंडोम (USB Condom) क्या होता हैं? इसके क्या फायदे हैं?

यूएसबी कंडोम (USB Condom) क्या होता हैं? इसके क्या फायदे हैं?

चलते-फिरते, आते-जाते, सोते-जागते हम मोबाइल का लगातार इस्तेमाल करने लगे हैं. आज मोबाइल से हमारा जीवन चल रहा है और मोबाइल बैटरी से.

जब कभी भी मोबाइल की बैटरी ख़त्म होती है, तो लगता है कि मानो ज़िंदगी ठहर गई.

आज हम पान, बीड़ी और सिगरेट तक खरीदने के लिए डिजिटल पेमेंट करने लगे हैं.

लिहाज़ा एयरपोर्ट, स्टेशनों, होटल, पब्लिक टॉयलेट, शॉपिंग सेंटर और अन्य जगहों पर मोबाइल चार्जिंग की सुविधा के लिए यूएसबी पोर्ट लगे होते हैं.

आप इससे अपना मोबाइल जोड़ते हैं और बैटरी चार्ज करने लगते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा करना कितना सुरक्षित है?

जूस जैकिंग

लेकिन क्या आपने सोचा है कि मोबाइल चार्जर ना ले जाने के झंझट से मुक्ति और फायदेमंद लगने वाले ये यूएसबी पोर्ट हमारी निजता के लिए कितना बड़ा ख़तरा हैं.

सार्वजनिक जगहों पर बड़े पैमाने में उपलब्ध इन यूएसबी पोर्ट का इस्तेमाल साइबर अपराधी हमारे सबसे संवेदनशील डेटा को चुराने के लिए कर सकते हैं.

इससे बचने के लिए बाज़ार में कथित यूएसबी डेटा ब्लॉकर्स लाए गए हैं, जिन्हें "यूएसबी कंडोम" का नाम दिया गया है.

ये "कंडोम" वास्तविक कंडोम की तरह लेटेक्स नहीं होते हैं, लेकिन यह आपको सामान रूप से सुरक्षा प्रदान करते हैं. यह आपको 'जूस जैकिंग' से बचाते हैं.

'जूस जैकिंग' एक तरह का साइबर अटैक है, जिसमें सार्वजनिक यूएसबी पोर्ट के ज़रिए आपके मोबाइल को संक्रमित किया जाता है और आपके मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल कर दिया जाता है, जो आपकी निजी जानकारी को साइबर अपराधी तक पहुंचाने में सक्षम होते हैं.

इस बारे में नवंबर के शुरुआती सप्ताह में ल्यूक सिसक ने चेतावनी दी थी. ल्यूक अमरीक में लॉस एंजिल्स काउंटी के अभियोजक के कार्यालाय में सहायक हैं.

'यूएसबी कंडोम' छोटे यूएसबी एडॉप्टर की तरह होते हैं, जिनमें इनपुट और आउटपुट पोर्ट होते हैं. यह एडॉप्टर मोबाइल को पावर सप्लाई तो करता है लेकिन डेटा एक्सचेंज को पूरी तरह रोक देता है.

कितनी है कीमत

'यूएसबी कंडोम' अमरीकी बाज़ारों में 10 डॉलर में उपलब्ध हैं और यह इतना छोटा होता है कि आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं.

भारत में यह 500 से 1000 रुपए में ऑनलाइन उपलब्ध है.

ल्यूक के अनुसार इस तरह के साइबर हमले के परिणाण "विनाशकारी" हो सकते हैं.

वो चेतावनी देते हुए कहते हैं, "एक फ्री बैटरी चार्जिंग आपके बैंक खाते को खाली कर सकता है. अगर साइबर क्रिमिनल मालवेयर इंस्टॉल कर देते हैं तो ये आपके फोन ब्लॉक कर सकते हैं और पासपोर्ट और घर के पते जैसी संवेदनशील जानकारियां चुरा सकते हैं."

आईबीएम की साइबर सिक्योरिटी रिपोर्ट के अनुसार "मालवेयर कंप्यूटिंग पावर को हाईजैक कर सकते हैं और आपका मोबाइल धीमा काम करने लगेगा."

रिपोर्ट में संवेदनशील डेटा चोरी होने के ख़तरों पर भी बात की गई है. साइबर विशेषज्ञ भी लोगों को 'यूएसबी कंडोम' का इस्तेमाल की सलाह देते हैं.

Source: https://www.bbc.com/hindi/science-50668933

सर्वे में देश ने लव जिहाद को माना सच : 53% लोगों ने कहा- मुस्लिम पुरुष इसमें लिप्त हैं


 सर्वे में देश ने लव जिहाद को माना सच : 53% लोगों ने कहा- मुस्लिम पुरुष इसमें लिप्त हैं


06 February 2023
http://azaadbharat.org

🚩देश में लव जिहाद (Love Jehad) की बढ़ती घटनाओं के बीच एक सर्वे रिपोर्ट सामने आई है। इस सर्वे में देश भर के 1.40 लाख से अधिक लोगों से राय ली गई। इस सर्वे के अनुसार, 53% लोगों का मानना है कि मुस्लिम पुरुष लव जिहाद में लिप्त रहते हैं।

🚩दरअसल, इंडिया टुडे-सीवोटर ने ‘मूड ऑफ द नेशन’ के तहत सर्वे किया है। इस सर्वे में लव जिहाद को लेकर लोगों से राय ली गई। सर्वे में देश भर के 1,40,917 (एक लाख 40 हजार 9 सौ 17) लोगों से सवाल पूछे गए। यही नहीं, सीवोटर ने 105008 (1 लाख 5 हजार 8) इंटरव्‍यू का भी विश्लेषण किया है।

🚩सर्वे के बाद जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वे में भाग लेने वाले 53% लोगों का कहना है कि मुस्लिम युवक लव जिहाद में संलिप्त होते हैं। बता दें कि लव जिहाद के लिए मुस्लिमों द्वारा हिंदू लड़कियों को टारगेट किया जाता है। इसके लिए मुस्लिम अपना नाम व धर्म छिपाकर लड़कियों से दोस्ती करते हैं। फिर प्यार के जाल में फँसाते हैं।

🚩इसके बाद, दवाब डालकर हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। यही नहीं, उन्हें बलात्कार और मारपीट जैसी घटनाओं का भी सामना करना पड़ता है। हालाँकि, इसके बाद भी उनकी जिंदगी किसी अभिशाप की तरह हो जाती है। क्योंकि, ज्यादातर मामलों में या तो मुस्लिम हिंदू लड़कियों को छोड़ देते हैं या फिर मार डालते हैं।

🚩गौरतलब है कि वामपंथी, लिबरल और तथाकथित बुद्धिजीवी व इस्लामिक मौलवियों ने हमेशा ही लव जिहाद को कोरी कल्पना कहा है। हालाँकि, इस रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि होती है कि लव जिहाद कल्पना नहीं, बल्कि इस्लामवादियों की सच्चाई है।

🚩लव जिहाद के गंभीर खतरे से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक सहित कई राज्यों ने कड़े कानून बनाए हैं। हालाँकि, इसके बाद भी आए दिन लव जिहाद की घटनाएँ सामने आती रहतीं हैं।

🚩ऑपइंडिया लव जिहाद और हिंदू लड़कियों के साथ हो रही ऐसी घटनाओं को लगातार सामने लाता रहा है। साल 2022 में ही ऑपइंडिया ने ‘लव जिहाद’ और ‘ग्रूमिंग जिहाद’ की 153 घटनाएँ कवर की थीं।

🚩हिंदू युवतियों को अपने माँ-बाप धर्म के संस्कार नहीं देते है जिससे हिंदू युवतियां सेक्युलर बन जाती है और सीरियलों एवं फिल्मों द्वारा लव जिहाद को बढ़ावा दिया जाता है जिसके कारण हिंदू युवती लव जिहाद में आसानी से फस जाती है और उनका आखरी अंत बड़ा दर्दनाशक होता है।

🚩लव जिहाद से हिंदू युवतियों की जिंदगी बर्बाद हो गई है ऐसी एक-दो नही हजारों घटनाएं है पर उसकी खबरें इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया नहीं बताती है जिसके कारण ऐसी खबरें जनता तक पहुँच नही पाती है जिसके कारण दूसरी हिंदू युवतियां भी लव जिहाद में फंसकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर देती है।

🚩कई हिंदू युवतियों का तो पता भी नहीं चल पा रहा है कि वे कहां गई, विदेश में बेच दिया, हत्या कर दी या खुद आत्महत्या कर ली ? अब हिंदुओं को जागरूक होने की अत्यंत आवश्यकता है सबसे पहले अपने बच्चों को सनातन धर्म की शिक्षा दें, अच्छे संस्कार दें , टीवी सिनेमा से दूर रखें, उनका मोबाइल चेक करते रहे, जिससे बच्चे अपनी जिंदगी बर्बाद न कर ले नहीं तो यही बच्चे बड़े होकर भारतीय संस्कृति के विरोधी बन जाएंगे, आपकी की बात को नकार देंगे, वृद्धाश्रम में धकेल देंगे। बच्चों का भी कर्तव्य है कि अपने माँ-बाप की बात माने, नही तो आगे पछताना पड़ेगा।

बाबा तुलसीदास एक बार फिर संकट में हैं।



🚩 श्री राम जय राम जय जय राम 🚩
 
🚩   जय जय विघ्न हरण हनुमान 🚩
     तुलसी को बख्शिए

 
बाबा तुलसीदास एक बार फिर संकट में हैं। उन पर जातिवादी, दलित और स्त्री विरोधी बताते हुए चौतरफा हमला हो रहा है। उनके ‘रामचरितमानस’ को नफरत फैलाने वाला ग्रन्थ बता पाबंदी की मांग की जा रही है। इस दफा तुलसी पर हमला ‘कुपढ़ों’ ने बोला है। अनपढ़ से कुपढ़ लोग समाज के लिए ज्यादा खतरनाक होते हैं। तुलसी अभिशप्त हैं ऐसे संकट बार-बार झेलने के लिए।
 
ऐसा संकट तुलसी पर पहली बार नहीं आया है। तुलसीदास जन्मे बांदा में और मरे बनारस में। पहला संकट उनके जन्म लेते ही आया था। जब एक बुरे नक्षत्र में जन्म लेने मात्र से अपशकुन मान उनके माता-पिता ने उन्हें त्याग दिया। सेविका चुनिया ने ही उन्हें पाला पोसा। अपने घर ले गयी। लेकिन पांच साल की उम्र में धर्ममाता चुनिया भी चल बसी। अब रामबोला दूबे पूरी तरह अनाथ थे। उनका नाम रामबोला इसलिए पड़ा की जन्मते उनके मुंह से ‘राम’निकला, इसलिए भी माता-पिता डर गए। अब तुलसी बनने की प्रक्रिया में वे दर-दर ठोकर खाने लगे।
 
उनके जीवन का सबसे बड़ा संकट आया। जब पत्नी रत्नावली ने तुलसी को दुत्कार, हाड-मांस की अपनी देहयष्टि से ध्यान हटा भगवान में ध्यान लगाने का फरमान सुना, भगा दिया। पत्नी के इस आघात से तुलसी बिखर गए। बेचारे तुलसी हनुमान की शरण में गए और रामचरित लिखने का संकल्प लिया। संवत1631 में हनुमान जी के आशीर्वाद से उन्होंने रामचरितमानस लिखना शुरू किया। बनारस में संकटमोचन मंदिर की स्थापना करने के बाद। पर संकट ने यहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। उन्होंने लोक के बीच रामचरित को ले जाने के लिए अपना यह महाकाव्य ‘अवधी’ में लिखना शुरू किया। अब वो काशी के पंडितों के निशाने पर आ गए। क्योंकि भगवत गाथा देवभाषा यानी 'संस्कृत' में ही लिखी जानी चाहिए। वह गंवारों की बोली में कैसे लिखी जा सकती है। सो तुलसी जितना लिखते थे। फौरन उनका लिखा बनारस के संस्कृतनिष्ठ पंडित गंगा में फेंक देते थे। उन्हें मारते-पीटते और अपमानित अलग करते थे। इसीलिए तुलसी ने अस्सी मुहल्ले के पास के इलाके को ‘भयदायिनी’ कहा जो आज ‘भदैनी’ के नाम से जाना जाता है।  
 
तुलसी के रामचरितमानस की गिनती विश्व साहित्य की महान कृतियों में होती है। अफसोस की मानस को लिखे जाने के कोई पांच सौ बरस बाद उसे इक्कीसवीं सदी के विमर्शों और सामाजिक आधारों की कसौटी पर कसा जा रहा है। जबकि यह कोई धार्मिक कृति न होकर शुद्ध साहित्य है, प्रबंध काव्य है। गांधी जी ने मानस को "भक्ति साहित्य की श्रेष्ठ कृति" कहा। रामचरितमानस पर अकादमिक बहस हो सकती है। ढोल-गंवार प्रसंग हो या धोखे से बालिबध या फिर सीता की अग्निपरीक्षा, उन सब पर बौद्धिक बहस होती रही है। होनी भी चाहिए। पर किसी महाकाव्य से सिर्फ दो लाईने उठा समूचे ग्रन्थ के प्रति दुर्भावना फैलाना यह अक्षम्य अपराध है।  
 
‘रामचरितमानस’ तुलसी की शुरुआती कृति है। उन्हें समझने के लिए हमें मानस से लेकर ‘विनय पत्रिका’तक की पूरी यात्रा करनी पड़ेगी। उनके युग के निर्मम यर्थाथ का ग्रन्थ ‘कवितावली’ है। और भक्ति का चरम ‘विनय पत्रिका’। अगर इस पूरे रचना संसार को देखें तो तुलसी एक सजग और जागरूक युग नेता,लोकमंगल, युग के निस्पृह यर्थाथ का विवेचन करने वाले कवि हैं।
 
कोई भी रचनाकार अपने कालखण्ड से निरपेक्ष नहीं हो सकता है। तुलसी भी अपने कालखण्ड की उत्पत्ति थे। उस वक्त वे जो देख रहे थे वही लिख रहे थे। उनकी रचनाओं में वही भाषा है जो उस वक्त का समाज बोलता था। उन्होंने ऐसा क्यों लिखा इसे समझने के लिए हमें उस वक्त की सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक व्यवस्था की पड़ताल करनी होगी। तुलसी पूरी संवेदना के साथ अपने समाज के यथार्थ से टकराते हैं। सिर्फ टकराते ही नहीं वे रामराज्य का विकल्प भी देते हैं। आज भी आदर्श राज्य व्यवस्था के लिए रामराज्य को ही नजीर माना जाता है। चाहे वे महात्मा गांधी हों या नरेन्द्र मोदी। गोर्की कहते थे, “सबसे सुंदर बात है अच्छी बातों की कल्पना करना। यह कल्पना किसी रचनाकार की उदात्तता का प्रमाण होती है।” तुलसी किसी भी युग के रचनाकारों से इसलिए भिन्न हैं कि वे सबसे कठिन समय में ‘आदर्श युग’ की कल्पना करते हैं। ‘रामराज्य’ उनका आदर्श युग है। रामराज्य की कल्पना से वे ऐसे युग का सपना रोपते हैं जहां- “बयरु न कर काहू सन कोई। राम प्रताप विषमता खोई॥ सब नर करहिं परस्पर प्रीती। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती॥”
 
 
इस कल्पना का सबसे मनोरम दृश्य यह है कि ‘उत्तरकाण्ड’ में राम को सिंहासन पर बिठाकर अपनी कथा समाप्त नहीं करते। वे राम के राजकाज संभालने के बाद उन्हें अमराई में ले जाते हैं। भरत का उत्तरीय बिछा धरती पर बिठाते हैं। और फिर ज्ञान की दिशा में बढ़ जाते हैं। यानी तुलसी को वही राम भाते हैं जो लोगों के बीच अमराई में धरती पर बैठते हैं। इसलिए तुलसी बनवासी राम पर जितने शब्द लिखते हैं। ‘राक्षसहंता’ राम और ‘सम्राट’ राम पर उसका आधा भी नहीं। यह राम का जनपक्ष है।
 
ताजा विवाद में गड़बड़ दोनों तरफ है। तुलसी के पक्ष और विरोध दोनों तरफ खड़े लोग अति कर रहे हैं। न उन्हें परम्परा का ज्ञान है न इतिहास का। तुलसी का रचना संसार उन्हे भगवान मानने और कुछ न मानने वालों के बीच में फंस गया है। एक तरफ वे मूढ हैं जिन्हें मानस में हर तरफ घृणा और नफरत दिखती है। उन्हें यह भी नहीं मालूम की जब तुलसीदास लिख रहे थे। उस वक्त न मण्डल कमीशन आया था न सिमोन द बुआ का नारी विमर्श आया था। पांच सौ बरस पुराने साहित्य को आज के सन्दर्भो में खरे उतरने की मांग कैसे की जा सकती है? इसे समझने के लिए हमें रामचरितमानस को धर्मग्रन्थ की पीठिका से उतार एक सजग, जागरूक, युगचेता महाकाव्य के तौर पर देखना होगा।
 
दूसरी तरफ वे लोग हैं जो मानस को धार्मिक और पूजा भाव से पढ़ते हैं। जिनकी धार्मिक भावनाएं इतनी कमजोर हैं कि खांसने और वायुमुक्त करने से भी खतरे में पड़ जाती है। उन्हें यह पता ही नहीं कि रामचरितमानस धार्मिक ग्रन्थ नहीं है। असल समस्या ही तब शुरू होती है जब मानस को हम धार्मिक ग्रंथ मानने लगते हैं। हमें यह समझना पडेगा की मानस किसी भी महाकाव्य की तरह आलोचना के दायरे में है। रामचरितमानस वैसा ही प्रबंधकाव्य है, जैसा उनके समकालीन जायसी का 'पद्मावत', केशव की'रामचंद्रिका', नाभादास का 'भक्तमाल', सूर का‘सूरसागर' या कबीर की ‘रमैनी', 'सबद' और 'साखी'। सब अपने-अपने समय के समाज की आवाज को अभिव्यक्त कर रहे थे। फिर जब यह धार्मिक ग्रंथ नहीं है, 'साहित्य' है, तो इस पर बहस क्यों नहीं हो सकती? क्यों मानस पर सवाल उठते ही हमारी धार्मिक भावनाएं बार-बार आहत होती हैं।
 
अगर किसी ने मानस पर सवाल खड़ा ही कर दिया तो उससे हमारा धर्म खतरे में कैसे पड़ जाता है? हमारी परम्परा और धर्म में तो आप राम को न मानें तब भी हिन्दू हैं। शिव को न मानें तो भी हिन्दू हैं। शक्ति को माने न माने तो भी हिन्दू हैं। मूर्ति की पूजा करें तो भी हिन्दू है। मूर्ति का विरोध करें तो भी हिन्दू हैं। इतना सहिष्णु धर्म है हमारा। सातवीं शताब्दी में एक ऋषि हुए 'चार्वाक'। उन्होंने ईश्वर के अस्तित्व को चुनौती दे दी। वेदों पर सवाल खड़े कर दिए। 'नास्तिकवाद' और 'भौतिकवाद' के वे जनक थे। फिर भी हमने उन्हें ऋषि परम्परा में जगह दी। उन्हे ईश निंदा का दोषी नहीं ठहराया। ऐसी मजबूत और उदार है हमारी धार्मिक विरासत।  
 
बिहार के (अ)शिक्षामंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बता दिया। अपने नाम के आगे सिर्फ प्रोफेसर लगा देने से कोई विद्वान नहीं हो जाता। फिर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मानस पर प्रलाप करते हुए उस पर पाबंदी की मांग कर दी। कुछ ऐसा ही दलित नेता उदितराज ने कहा। उसके बाद तो बेचारे तुलसी को जाति और स्त्री विमर्श की अदालत में खड़ा कर दिया गया। उन्हें दलित विरोधी करार दिया गया। ये कुपढ़ इतिहास और साहित्य के बुनियादी सिद्धांत मानने को तैयार नहीं हैं।

जब तुलसी मानस रच रहे थे तब न तो 'नारी विमर्श' के चौखटे थे, न 'दलित विमर्श' के निकष ही बने थे। न ही 'स्त्रीवादी विमर्श' के आयाम बने थे। तुलसी सिर्फ और सिर्फ मध्यकाल के समाज उसके व्यवहार और लोकाचार के आधार पर मानस की रचना कर रहे थे। वे अपना युग लिख रहे थे। जो किसी भी रचनाकार का युगधर्म होता है। इसलिए उसे संपूर्णता और उस वक्त के समाज व्यवस्था की ही रौशनी में ही देखा जाना चाहिए। तुलसी का समाज कुरीतियो और विद्रूपताओं से भरा था। इस मुश्किल वक्त में भी तुलसी ने वही किया जो कोई भी समकालीन साहित्यकार करता है। हर साहित्यकार के पास अपना एक 'यूटोपियन' समाज होता है। तुलसी के पास भी था। मार्क्स के पास भी था। तुलसी उसे रामराज्य कहते है। तुलसी अगर अपने वक्त की अचछाईयों का बखान कर रहे थे। तो जातिवाद का क्यों न करते? अगर वह अपने युग सत्य को छोड़ते तो उनकी लेखकीय ईमानदारी का क्या होता?
 
काव्य का अपना अनुशासन होता है। कथ्य और रचना के मूल्य और उद्देश्य हैं। रामचरितमानस बहुचरित्र महाकाव्य है। जो विराट कथानक और धीरोदात्त नायकत्व के मूल्यों पर केंद्रित है। जिसका नायक संघर्षों से तप कर आता है। वह योद्धा नायक नहीं है। न ही चमत्कारिक आलोक है। तुलसी के राम पराजित, दुखी, आदर्शों और संकल्पों के सामने जीवन का सब कुछ गंवा देने वाले नायक हैं। सामान्य भारतीय का संघर्ष यही है। इसलिए वह राम से सीधा जुड़ जाता है। राज्य से बेदखली, पत्नी का अपहरण इन दुखों में तपे राम सामान्य व्यक्ति हैं। इस राम में वीरता से ज्यादा धीरता है। चमत्कार की जगह उदात्तता है। आम मनुष्य के दायरे में जो सर्वश्रेष्ठ है, वह राम में है। उनके पास कोल, भील, आदिवासी, बनवासी, दलित सब हैं। तो ऐसा कैसे होगा कि तुलसी और उनके राम जाति प्रथा को बढ़ावा दें या नारी विरोधी हों।
 
 
तुलसी अपने समाज के साहित्य में एक लोक रचते हैं। रामचरितमानस उसी एक पूरे बनते-बिगड़ते समाज की कथा है। आज रावण या समुद्र जैसे खलनायकों के संवाद भी तुलसी के खाते में जा रहे हैं। अपने समय के साथ तुलसी ने वही किया जो हर प्रगतिशील साहित्यकार करता है। आधुनिकता और प्रगतिशीलता को अपने देश और काल के संदर्भ में ही देखा जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रेमचंद की प्रगतिशीलता भी आज के संदर्भो में प्रगतिशीलता की कसौटी पर खरी नहीं उतरेगी।
 
 
यह बहस बेमानी है कि तुलसी स्त्री विरोधी थे। डॉ. लोहिया कहते हैं "नारी की पीड़ा को तुलसी जिस ढंग से व्यक्त करते हैं, उसकी मिसाल भारत में ही नहीं दुनिया के किसी साहित्य में नहीं है।" “कत बिधि सृजीं नारि जग माहीं। पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं॥” सीताराम, भवानीशंकर, वाणीविनायको, श्रद्धाविश्वासरूपिणौ, सियाराम मय सब जग जानी वाले तुलसी स्त्री की शक्ति, सम्पन्नता और पीड़ा के गायक हैं। मानस की शुरूआत ही स्त्री की जिज्ञासा से होती है। पार्वती शिव से पूछती हैं। शिव स्वयं आधे स्त्री हैं। उस वक्त समाज में वेद, स्त्री के लिए नहीं थे। योग और संन्यास स्त्री के लिए वर्जित थे। इसलिए पार्वती शंकर से डरती-डरती पूछती है। भक्ति मार्ग में पहली बार स्त्री को अधिकार मिला था। तुलसी के जरिए।   
 
तुलसी जातिवादी नहीं हो सकते। क्योंकि वे भक्त है। भक्ति सर्वहारा का आंदोलन है। वह चाहे किसी जाति सम्प्रदाय का हो। उसके पास अपना कुछ नहीं है, सब भगवान का है। दास भाव से रहता है। दास कहलाने में गौरव है। इसलिए भक्तों के आगे 'दास' है। तुलसीदास, कबीरदास, सूरदास, नन्ददास, कृष्णदास, सुन्दरदास यहां जाति कुल गोत्र का विचार नहीं है। केवल साधना उसकी कसौटी है। क्योंकि जाति, कुल, गोत्र वर्ग, रंग आदि में अंहकार है। इनकी सीमाओं में बंद व्यक्ति ईश्वर को नहीं पा सकता। भक्ति में हर प्रकार का भेदभाव वर्जित है। तुलसी कहते है -  
 
कह रघुपति सुनु भामिनि बाता। मानउँ एक भगति कर नाता।।  
जाति पाँति कुल धर्म बड़ाई। धन बल परिजन गुन चतुराई।।  
भगति हीन नर सोहइ कैसा। बिनु जल बारिद देखिअ जैसा।।
 
जाति तुलसी के समाज की सच्चाई थी। तुलसी युग की सच्चाई लिख रहे थे। शेक्सपियर भी तो ‘एलिजाबेथियन’ और ‘जैकोबियन’ युग को लिखते हैं। उनका समाज चरम जातिवादी था। ब्राह्मणवाद में भी ‘संस्कृतनिष्ठ’ ब्राह्मणवाद का युग था। तुलसी ने वह जीया और सहा था। उसे लिखे बिना आदर्श चरित की कल्पना कैसे हो सकती थी? अगर हम जाति और समाज विभाजन के युगीन परिस्थितियों के संदर्भ में रामचरितमानस को पढ़ें तो समझ आएगा कि तुलसी ने जानबूझकर समाज के वे सारे चरित्र चुने जो मुख्यधारा में नहीं थे। मसलन निषाद, वनवासी, शबरी, वानर, पक्षियों में त्याज कौवा यानी परमज्ञानी ‘काकभुशुण्डि’। अगर ये सब न भी होते तो राम को रावण से युद्ध करा विजेता दिखा नायक बनाया जा सकता था। पर तुलसी राम की जीत में देवत्व स्थापित नहीं कर रहे थे। इसलिए उन्होंने जातियों का सच लिखा।
 
शबरी दलित थी। राम ने उसके जूठे बेर खाए। जिस रामचरितमानस को दलित विरोधी कहा जा रहा है। वह रामचरित जिन काकभुशुण्डी के मुंह से सुनी गयी वे दलित थे। जो लोग "ढोल, गंवार, शूद्र, पशु, नारी सकल ताड़ना के अधिकारी" पर बहस करते है वे उत्तर काण्ड में काकभुशुण्डी को नहीं देख पाते, जिन्हें तुलसी रामभक्ती का सिरमौर बनाते हैं। भरत निषादराज को गले लगाने के लिए रथ से उतरते हैं। "राम सखा सुनि संदनु त्यागा। चले उचरि उमगत अनुरागा॥" रामभक्ति से कथित छोटी जातियां भुवन विख्यात हो जाती है। "स्वपच सबर खस जमन जड़ पावँर कोल किरात। रामु कहत पावन परम होत भुवन बिख्यात॥"
 
बल्कि तुलसी तो जाति की जकड़न को तोड़ रहे थे। उन्हें लिखना पड़ा "मेरे ब्याह न बखेरी जाति पाति न तहत हौं।" जब उन पर लोग जाति के बंधन को तोडने का आरोप लगाने लगे तो खीज में वे अपना आक्रोश व्यक्त करते हैं। "धूत कहौ, अवधूत कहौ, रजपूत कहौ, जोलहा कहौ कोऊ॥ काहू की बेटी सों बेटा न ब्याहब, काहू की जाति बिगार न सोऊ॥" "तुलसी सरनाम गुलाम है राम को, जाके रूचे सौ कहै कछु कोऊ। माँगि के खैबो, मसीत को सोइबो, लैबो को एकु न दैबो को दोऊ।" (कवितावली) जाति के पचड़े से वे इस कदर उबे थे कि वे मांग कर खाने और मस्जिद में सोने को भी तैयार थे। ये लाईने प्रमाण है जाति के आधार पर तुलसीदास कितने प्रताड़ित हुए थे।  
 
 
तुलसी पर हमला उस वक्त भी जातिवादी ब्राह्मणों ने किया। उन्हें षडयंत्रकारी, दग़ाबाज़ी करने वाला और अनेक कुसाजो को रचने वाला बता नकारा गया।
 
कोउ कहै, करत कुसाज, दगाबाज बड़ो,   
कोऊ कहै राम को गुलामु खरो खूब है।    
साधु जानैं महासाधु, खल जानैं महाखल,  
बानी झूँठी-साँची कोटि उठत हबूब है।     
चहत न काहूसों न कहत काहूकी कछू,  
सबकी सहत, उर अंतर न ऊब है।

तुलसी ने भी पथभ्रष्ट ब्राह्मणों की निंदा की "सोचिअ बिप्र जो बेद बिहीना। तजि निज धरमु बिषय लयलीना।।" या "विप्र निरच्छर लोलुप कामी। निराचार सठ बृषली स्वामी।।" इसके बाद भी तुलसी को आप ‘ब्राह्मणवादी’ कह सकते हैं।
 
याद कीजिए वनगमन के फैसले के बाद चित्रकूट की रात्रिसभा। भरत के साथ पूरी अयोध्या राम को वापस लाने के लिए चित्रकूट पहुंचती है। भरत ग्लानि से भरे हैं। अयोध्या का बहुमत राम को वापस लाने के पक्ष में था। यानी जनमत राम की वापसी के पक्ष में था। लेकिन राम नहीं लौटते। तो फिर राम ने जनमत की उपेक्षा क्यों की? यह राम की राजनीति का स्वर्णिम पक्ष है। उन्हें पता है मोह व्यक्ति को नहीं पूरे समाज को ग्रस सकता है। तुलसी इसे स्नेह जड़ता कहते हैं। राम पूरे विनय के साथ जनमत को उसका दायित्व बताते हैं। वह सिखाते हैं, कि लोकतंत्र के निर्णय भी गलत हो सकते हैं। लेकिन अगर नेतृत्व सचेतन है तो वह समूह की भूल भी सुधार देता है। राम पहले भरत को दोषमुक्त करते हैं। फिर कैकेयी की ग्लानि समाप्त करते हैं। उसके बाद वे भरत के जरिए अयोध्या वासियों से कहते की राजा से वही कराएं जो उचित हो। यह राजनीति की राम परिभाषा हैं। राजनीति को कीर्तिमयी सद्भावमयी होना चाहिए।तुलसी का पूरा साहित्य इसी समाज और राजनीति की संकल्पना है। काश हम अपनी दृष्टि व्यापक कर पाते। तो हम रामचरितमानस में जातिवाद नहीं त्याग और लोकतंत्र देख रहे होते।
🌹🌷🚩 श्री राम जय राम जय जय राम🌹🌷🚩 जय जय विघ्न हरण हनुमान 🌹🌷🚩शुभ दिवस मंगलमय हो 🌹🌷🚩