Pages

शनिवार, 17 मई 2025

#स्कूल_या_एयरलाइन: टिकट लीजिए, क्लास चुनिए!

#स्कूल_या_एयरलाइन: टिकट लीजिए, क्लास चुनिए!


पाली के कुछ प्राइवेट स्कूलों में दाखिला लेना अब किसी इंटरनेशनल फ्लाइट में सीट बुक कराने जैसा हो गया है। माता-पिता जब अपने बच्चों का एडमिशन करवाने पहुंचते हैं, तो सबसे पहले उनसे पूछा जाता है—
"सर, इकोनॉमी क्लास चाहिए या बिजनेस क्लास?"

✈️ "एसी क्लासरूम—सिर्फ विशेष यात्रियों के लिए!"

अब स्कूल में पढ़ाई भी एक लग्जरी सर्विस हो गई है। अगर आप प्रीमियम कैटेगरी में हैं, तो आपका बच्चा एसी क्लासरूम में बैठेगा, डिजिटल बोर्ड पर पढ़ेगा और टीचर भी एक्स्ट्रा स्माइल देंगे! और अगर आप 'नॉन-प्रीमियम' हैं, तो बच्चा पंखे के नीचे बैठेगा, बोर्ड पर चॉक घिसता देखेगा और टीचर भी शायद उतनी ही गर्मी में पढ़ाएंगे जितनी क्लास में होगी।

बात सिर्फ इतनी नहीं है! अब क्लासरूम के अंदर भी सुविधा के नाम पर भेदभाव साफ दिखने लगा है। स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, डिजिटल बोर्ड और एसी जैसी सुविधाएं केवल उन्हीं बच्चों के लिए हैं जिनके माता-पिता मोटी रकम चुका सकते हैं। बाकी बच्चों के लिए बस ब्लैकबोर्ड और पुरानी डेस्क-कुर्सियां ही नसीब हैं।

📚 "बुक्स, यूनिफॉर्म और स्कूल शूज़—एक्सक्लूसिव ऑफर!"

बाहर दुकान से किताबें खरीदने का झंझट क्यों लें जब स्कूल खुद आपको 'स्पेशल एडिशन' किताबें बेच रहा है—बस दाम थोड़े ज्यादा हैं, लेकिन लग्जरी का सवाल है!

यूनिफॉर्म का डिज़ाइन हर साल बदला जाता है ताकि पुराने कपड़े किसी काम न आएं।

और जूते? स्कूल में मिलने वाले "ब्रांडेड" शूज़ पहनिए, वरना आपका बच्चा 'लोअर क्लास' कैटेगरी में आ जाएगा!

किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर मनमाना मुनाफा कमाना अब स्कूलों के लिए आम बात हो गई है।


💳 "भविष्य की तैयारी: EMI पर शिक्षा!"

अब शिक्षा भी फाइनेंसिंग के दायरे में आ गई है। ऐसा लगता है कि आने वाले समय में स्कूल वाले एडमिशन फॉर्म के साथ बैंक का लोन फॉर्म भी दे देंगे।
शायद EMI प्लान भी आ जाए—
"आज ही एडमिशन लें, आसान किश्तों में फीस चुकाएं!"
और हो सकता है कि कुछ स्कूल "स्कॉलरशिप लॉटरी" भी शुरू कर दें—
"खुशखबरी! इस महीने की लकी ड्रॉ में जीतने वाले बच्चे को स्मार्ट क्लास फ्री!"

🚀 "शिक्षा की ऊंची उड़ान, बस किराया चुकाइए!"

अब स्कूल में दाखिला लेना वैसा ही हो गया है जैसे एयरलाइन में सीट चुनना—

"विंडो सीट" चाहिए तो थोड़ा एक्स्ट्रा चार्ज

ज्यादा लेग स्पेस चाहिए तो 'बिजनेस क्लास' का टिकट लीजिए

और अगर सबसे पीछे वाली सीट से काम चला सकते हैं तो 'इकोनॉमी' में एडमिशन पाइए


फर्क सिर्फ इतना है कि यहां गंतव्य ज्ञान नहीं, बल्कि स्टेटस है! क्लासरूम अब सामाजिक बराबरी का मंच नहीं, बल्कि आर्थिक हैसियत का प्रतीक बन गए हैं।

🎯 "शिक्षा अब सेवा नहीं, प्रीमियम पैकेज है!"

शिक्षा, जो कभी समाज का आधार मानी जाती थी, अब एक महंगी सर्विस बन चुकी है, जहां ज्ञान नहीं, बल्कि सुविधाओं का सौदा होता है। सवाल यह है कि क्या आने वाले समय में क्लासरूम में भी 'फ्लाइट अटेंडेंट' होंगे जो कहेंगे—
"प्रिय छात्रो, कृपया अपनी सीट बेल्ट बांध लें, हम आपको आज शिक्षा की ऊंचाइयों तक ले जाने वाले हैं—बशर्ते आपने सही टिकट खरीदी हो!"


---

👉 #EducationOrBusiness #PremiumEducation #SchoolFees #ClassDivide #EducationForAll #SchoolSystem #EducationReform #AirlineOrSchool


---

अगर शिक्षा सेवा है, तो भेदभाव क्यों? अगर शिक्षा अधिकार है, तो प्रीमियम क्यों? क्या आने वाले समय में स्कूल एडमिशन का फॉर्म भी "फ्लाइट टिकट" जैसा होगा? 🤔

मंगलवार, 6 मई 2025

#राजस्थान के 28 शहरों में कल होगा #ब्लैकआउट, सायरन बजेंगेः हमले से बचाव के लिए #मॉक#ड्रिल , आखिरी बार 1971 में हुई थीं ऐसी तैयारियां

#राजस्थान के 28 शहरों में कल होगा #ब्लैकआउट, सायरन बजेंगेः हमले से बचाव के लिए #मॉक#ड्रिल , आखिरी बार 1971 में हुई थीं ऐसी तैयारियां

#7_मई को देशभर में बजेंगे हवाई हमले वाले सायरन, मॉक ड्रिलू से युद्ध जैसी तैयारियों की होगी #रिहर्सल , मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी जिसमें युद्ध जैसी स्थितियों के लिए 10 प्रकार की तैयारियों की रिहर्सल

#प्रदेश के इन शहरों में होगी मॉक #ड्रिल: कोटा, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़), अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नाल (बीकानेर), सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर), आबूरोड (सिरोही), नसीराबाद (अजमेर), भिवाड़ी, फुलेरा (जयपुर), नागौर, जालोर, ब्यावर, लालगढ़ (श्रीगंगानगर), सवाई माधोपुर, पाली और भीलवाड़ा।

ड्रिल सभी जगहों पर कल अलग-अलग समय पर की जाएगी

इस दौरान बताया जाएगा कि हमला हो जाता है तो क्या करना चाहिए। सिटी कंट्रोल से एक हूटर बजेगा। इसके बाद सभी लोगों को अपने घर की सभी लाइटें, मोबाइल टार्च, रोड लाइट, हाईमास्ट लाइट, एनएचएआई और स्टेट हाईवे पर लगी लाइट, टोल पर लगी लाइट के साथ-साथ कार की लाइट भी बंद करनी होगी।

ड्रिल के दौरान लोगों को जानकारी देनी होगी की वह कैसे एक दूसरे की मदद कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति घायल हो जाता है तो उस समय कैसे उसे उपचार मिल सके साथ ही कैसे उस तक सुरक्षा पहुंचे इस लेकर नागरिकों और छात्रों को अधिक से अधिक जागरूक करना चाहिए
*जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि 7 मई को मॉक ड्रिल में एयर सायरन बजाए जाएंगे और उसके बाद आम जनता को यह बताया जाएगा कि एयर सायरन बजने पर उन्हें क्या करना है। यहां 18 जगह सायरन लगाए गए हैं*

*चिह्नित जगह पर होगा ब्लैकआउट*

*मॉक ड्रिल के तहत सिटी कंट्रोल से एक हूटर बजेगा। इसके बाद सभी लोगों को अपने घर की सभी लाइटें ,मोबाइल टार्च, रोड लाइट,हाईमास्ट लाइट,एनएचएआई और स्टेट हाईवे पर लगी लाइट,टोल पर लगी लाइट के साथ-साथ कार की लाइट भी बंद करनी होगी।*

*इस दौरान लोगों को जानकारी देनी होगी की वह कैसे एक दूसरे की मदद कर सकते हैं।*
*अगर कोई व्यक्ति घायल हो जाता है तो उस समय कैसे उसे उपचार मिल सकें। इस लेकर नागरिकों और छात्रों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाता है। एयरपोर्ट, स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल जैसी संवेदनशील जगहों पर विशेष ध्यान रखा जाता है। सभी इलेक्ट्रिक सोर्स को बंद कर दिया जाता हैं,*
*जिससे कि किसी भी प्रकार की जमीन से लाइट दुश्मन तक नहीं पहुंचे और लोकेशन ट्रेस ना हो।*

*10 तरह के होंगे अभ्यास*

-हवाई हमले की चेतावनी सायरनों का संचालन किया जाएगा।
-विद्यार्थियों को नागरिक सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-तत्काल ब्लैकआउट का अभ्यास।
-महत्त्वपूर्ण ढांचों को छिपाना।
-निकासी योजना का पूर्वाभ्यास।
-वायु सेना के साथ हॉटलाइन/ रेडियो संचार लिंक का संचालन।
-वार्डन-अग्निशमन सहित नागरिक सुरक्षा सेवाओं की सक्रियता जांचना।
-नियंत्रण-छाया नियंत्रण कक्षों की कार्यक्षमता का परीक्षण करना।
-बंकरों-खाइयों की सफाई करना।
-नागरिक सुरक्षा योजनाओं को अपडेट करना एवं उनका पूर्वाभ्यास


सायरन बजते ही #अलर्ट हो जाएं... भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच जंग की मॉक ड्रिल कल, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर, गृह मंत्रालय ने युद्ध या आपात स्थिति के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को हवाई हमले, ब्लैकआउट और अन्य आपात स्थितियों से बचाने के लिए #जागरूक करना है। इसमें सबसे पहले हमें डरने, घबराने और #पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है कृपया धैर्य से काम लें और प्रशासन के हर निर्णय का पालन करें, अगली अपडेट जल्दी ही चौपाल समाचार पर #mockdrill #blackout #rehearsal