यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 18 अगस्त 2012

आज 18.08.2012 से शुरू हो रहा है पुरुषोत्तम मास..........



पुरुषोत्तम मास जिसे आम भाषा मे मल मास भी कहते है, हमारी पौराणिक व धार्मिक मान्यताओ के अनुसार इस माह मे कोई भी शुभ कार्य वर्जित है। शुभ कार्यो की पौराणिक मान्यताओ के अनुसार वर्जना का
आम जन यह मतलब निकालता है कि यह माह अच्छा नही है, जबकि ऐसा है नही, क्यो कि इस माह मे शुभ कार्यो की बजाए धार्मिक कार्यो की आज्ञा शास्त्रो द्वारा दी गई है, जप, तप, दान, धर्म, त्तेर्थ यात्रा व अन्य कार्यो का इस माह मे अनंत गुणा फल प्राप्त होता है, हम अपना इहलोक व परलोक सुधार सके, इसी कारण से शुभ कार्यो पर विराम लगा हमे धार्मिक कार्यो की ओर उन्मुख होने का निर्देश दिया गया है।

मल मास कैसे हुआ पुरषोत्तम मास :-

मलमास का नाम पुरषोत्तम मास कैसे पड़ा, इसकी एक रोचक कथा है| कथा के अनुसार प्रत्येक राशि, नक्षत्र, करण व चैत्रादि बारह मासों के सभी के स्वामी है, परन्तु मलमास का कोई स्वामी नही है| इसलिए देव कार्य, शुभ कार्य एवं पितृ कार्य इस मास में वर्जित माने गये है| इससे दुखी होकर स्वयं मलमास बहुत नाराज व उदास रहता था और नैराश्य भाव में एक दिन भटकते-भटकते भगवान श्री विष्णुहरी के विष्णुलोक पहुँच गया| देव योग से मलमास को वहां भगवान श्रीविष्णु मिल गये| वह उनके चरणों में दंडवत हो आर्त स्वर मे उनसे विनय करने लगा कि – “हे कृपा निधान, सभी के पालनहार मैं मलमास हुं, इस सृष्टि में आपने हर क्षण, पल, मुहूर्त, नक्षत्र, मास व वर्ष सभी को अपने-अपने स्वामियों का आधिपत्य प्रदान किया है और वे सभी उनसे प्राप्त अधिकारों से सभी स्वच्छंद व अभय रहते है| एक मैं ही ऐसा दुर्भाग्यशाली हूँ जिसका ना कोई स्वामी है और ना ही कोई सहारा जिसके कारण इस सृष्टी मे सभी ने मेरा अनादर किया और वे समस्त मेरी अवधि में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य संपन्न नही करते| आप दयानिधान है| मैं शरणावत हूँ, हे पुरषोत्तम ! अब एक आप ही का सहारा है, आप मुझे मुक्ति दीजिये|”

भगवान विष्णु ने उसकी (मल मास ) प्रार्थना सुनकर कहा ‘हे ! वत्स, मेरे इस लोक में जो आ गया है वो तो अजर अमर व शोक-विहिन हो जाता है, जगत की कोई भी परेशानी हो वह यहां आने पर समूल नष्ट हो जाती है, वह सदैव ही आनंदमग्न व भक्ति-भाव में डूबा रहता है l

“अहमेते यथा लोक प्रथितः पुरुषोत्तमः, तथायमती लोकेषु प्रथित पुरुषोत्तमः”

मेरे अन्दर जितने भी सदॄगुण है, उन सभी को मैं हे मलमास, में तुम्हे सौंप रहा हूँ और वेद शास्त्रों में विख्यात जो मेरा नाम पुरुषोत्तम है वह मैं तुझे प्रदान कर रहा हूं, आज से तुम मेरे इसी पुरुषोत्तम-मास नाम से विख्यात हो जाओगे| मै स्वयं इस का स्वामी हुं| उसी समय से अधिक मास (मलमास) पुरुषोत्तम मास के नाम से विख्यात हो गया|

आईए इसके ज्योतिषीय ग्रहो व प्रमुख रूप से सूर्य व चन्द्रमा पर आधरित वर्षो के हिसाब से आकलन करे, सूर्य की एक वर्ष मे बारह सक्रांति होती है| इनके आधार पर चन्द्र कैलेण्डर में एक वर्ष में चैत्रादिक बारह महीने होते है| प्रत्येक तीसरे साल में अधिक मास होता है| जनभाषा में इसे ही मलमास, मलिमाच्चा या पुरुषोत्तम मास कहते है|

“यस्मिन चान्द्रे न संक्रांतिः सो अधिमासो निगह्यते,
तत्र मंगल कार्यनी नैव कुर्यात कदाचन|
यस्मिन मासे द्वि सक्रांति क्षयः मासः स कथ्यते,
तस्मिन् शुभानि कार्यणी यत्नतः परिवर्जयेत|”|

अर्थात जिस चांद्र मास में सूर्य की संक्रांति नही होती, वह अधिक मास होता है| इसी प्रकार जिस मास में दो सूर्य संक्रांति होती है, वह क्षय मास कहलाता है| क्षय मास व अधिक मास होने का कारण सौर व चांद्र वर्ष के समय में असाम्यता है| इस असाम्यता के कारण उत्पन्न विसंगतियों के समायोजन के लिए ही अधिक मास व क्षय मास की व्यवस्था शास्त्रों में की गयी है| सौर वर्ष 365.2422 दिन का होता है तथा चांद्र वर्ष 354.3270 दिन का होता है, इस तरह से दोनों वर्षो में 10.87 दिन का अंतर आ जाता है| इसके समायोजन के लिए अधिक मास और क्षय मास का प्रावधान चांद्र केलेंडर में किया गया है|

वरिष्टसिद्धांत में लेख है, प्रत्येक 32 माह 16 दिन व 4 घटी के बाद अधिक मास आता है तथा प्रत्येक 141 वर्ष, उसके पश्चात 19 वर्ष, बाद क्षय मास होता है| कोई भी चांद्र वर्ष 11 मास का नही होता, क्यूंकि जिस वर्ष में क्षय मास होता है उस वर्ष अधिक मास भी अवश्य होता है|

रोचक जानकारी : यहाँ की ईस्वी सन 1982-83 मे [शक सवंत् 1904, विक्रम सवंत् 2039] एक क्षयमास एवं दो अधिक मास थे| इस प्रकार क्षय मास होने के बावजूद चान्द्र वर्ष 13 माह का था व आश्विन व फाल्गुन मास दो अधिक मास थे व चान्द्र वर्ष 354 दिन की बजाए 384 दिन [26 मार्च 1982 से 13 अप्रेल 1983 का था।

इस माह में व्रत, दान, पूजा, हवन, ध्यान करने से पाप कर्म समाप्त हो जाते हैं और किए गए पुण्यों का फल कई गुणा प्राप्त होता है। इस माह में भागवत कथा श्रवण की भी विशेष महत्ता है। पुरुषोत्तम मास में तीर्थ स्थलों पर स्नान का भी महत्त्व है। शास्त्रों में कहा गया है कि अधिक मास में व्रत, ध्यान, पूजा, दान व हवन करने से लोगो के सारे पाप धुल जाते है| अधिक मास के व्रत के प्रभाव से राजा नहुष ने इन्द्रासन प्राप्त किया था ऐसा प्रसिद है| देवी भगवत पुराण में लिखा है कि मलमास के दौरान किये गये सभी कर्मो का कोटि गुण फल मिलता है| इस माह के दौरान मनुष्य को अपने पाप कर्मो का प्रायश्चित करना उत्तम रहता है|

पुरुषोत्तम मास के नियम.... (हनुमान प्रसाद पोद्दार, गीताप्रेस गोरखपुर, पुस्तक कोड ३५२)

'पुरुषोत्तम' नाम है भगवान् का, इसलिए हमें इसका अर्थ यों लगाना चाहिए की पापों को छोडकर भगवान पुरुषोत्तम में प्रेम करें और वो ऐसा करें की इस एक महीने का प्रेम अनंत काल के लिए चिरस्थायी हो जाए| भगवान में प्रेम करना ही तो जीवन का परम-पुरुषार्थ है, इसी के लिए तो हमें दुर्लभ मनुष्य जीवन और सदसद्विवेक प्राप्त हुआ है| हमारे ऋषियों ने पर्वों और शुभ दिनों की रचना कर उस विवेक को निरंतर जागृत रखने के लिए सुलभ साधन बना दिया है, इस पर भी यदि हम ना चेतें तो हमारी बड़ी भूल है| इस पुरुषोत्तम मास में परमात्मा का प्रेम प्राप्त करने के लिए यदि सब ही नर-नारी निम्नलिखित नियमों को महीनेभर तक सावधानी के साथ पालें तो उन्हें बहुत कुछ लाभ होने की संभावना है|

1. प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठें |
2. गीताजी के पुरुषोत्तम-योग नामक 15 वे अध्याय का प्रतिदिन श्रद्धा पूर्वक पाठ करें| श्रीमद भागवत का पाठ करें, सुनें| संस्कृत के श्लोक ना पढ़ सकें तो अर्थों का ही पाठ कर लें|
3. स्त्री-पुरुष दोनों एक मत से महीने भर तक ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें, जमीन पर सोवें|
4. प्रतिदिन घंटे भर किसी भी नियत समय पर मौन रहकर अपनी-अपनी रूचि और विश्वास के अनुसार भगवान् का भजन करें|
5. जान-बूझकर झूठ ना बोलें, किसी की निंदा ना करें|
6. भोजन और वस्त्रों में जहां तक बन सके, पूरी शुद्धि और सादगी बरतें| पत्ते पर भोजन करें, भोजन में हविष्यान्न ही खाएं|
7. माता, पिता, गुरु, स्वामी आदि बड़ों के चरणों में प्रतिदिन प्रणाम करें| भगवान पुरुषोत्तम श्रीकृष्ण की पूजा करें|

पुरुषोत्तम मास में दान देने का और त्याग करने का बड़ा महत्त्व माना गया है, इसलिए जहां तक बन सके, जिसके पास जो चीज़ हो वही योग्य पात्र के प्रति दान देकर परमात्मा की सेवा करनी चाहिए| जो भाई-बहन ऊपर लिखे सातों नियम पाल सकें तो पालने की चेष्ठा करेंl जितने नियम कम-से-कम पालन कर सकें उतने अवश्य ही पालें| अपनी कमजोरी देखकर निराश ना हों, दया के सागर और परम करुनामय भगवान का आश्रय लेने से असंभव भी संभव हो जाता है |

मत घबराओ हिन्दु वीरो वह दिन फिर से आएगा

शेयर करें मित्रों.....

कौन बनेगा अर्जुन योद्धा कौन कृष्ण बन जाएगा
कौन भारत की डुबती नय्या आकर पार लगाएगा

धीर धरो ए हिन्दू वीरो वह दिन फिर से आएगा
जब भारत का बच्चा बच्चा मातृभक्त बन जाएगा ।

कौन वीर शिवाजी बनकर यवनों के सिर फोडेगा
कौन वीर अभिमन्यू बनकर चक्रव्यूह को तोडेगा

मत घबराओ हिन्दु वीरो वह दिन फिर से आएगा

चल चल करती गंगा-यमुना कहो क्या गुण ये लाती है
अपनी कलकल की वाणी से क्या संदेश सुनाती है

धीर धरो ये हिन्दू वीरो वह दिन फिर भी आएगा

जब भारत का बच्चा बच्चा रामभक्त बन  जायेगा
भारत मे फिर भगवा ध्वज लेहराएगा 
भारत की यह पुण्यभूमी पर फिर से रामराज्य आ  जाएगा

राष्ट्र पिता का मूल्यांकन फिर से किया जाए !

राष्ट्र पिता का मूल्यांकन फिर से किया जाए !



1 . क्या राष्ट्रीय पिता उसे कहते है जो किसी एक विशेष समुदाय के प्रति तुष्टिकरण की नीति रखता हो..

2 . ऐसे अहिंसा के पुजारी जिसके मंदिर मे एक महीने मे दस लाख लोग मौत के काल मे समा गए..

3 . अगर इसे महात्मा कहते है तो वो 10 लाख लोगो की मौते नहीं होती.! उसे पता थी यह बात कि ऐसा हो जायेगा, क्योकि वह तो महात्मा थे ना ?

4 . ब्रह्मचर्य का सिर्फ अभ्यास कोई भला 60 साल तक करता है ? उसके प्रयोग करता हो, ब्रह्मचर्य का पालन जन्म से लागू होता है, गाँधी ने इसकी अलग ही परिभाषा लिख डाली...

5 . ऐसा महात्मा जो पाकिस्तान को 55 करोड़ जैसी भारी-भरकम राशी (आज के समय मे 20,000 करोड़) देने के लिए अनशन पर बैठा हो..

6 . ऐसा "राष्ट्रपिता" जो जनता को सिखाये कि कैसे अपनी मांगो के लिए हड़ताल करनी चाहिए, ये हाल आज भी है, लोग हड़ताले करते है रोज, बैंक की हड़ताल, शिक्षको की हड़ताले.. वगैरह

7 . ऐसा महात्मा जो सरकार पर मस्जिद बनवाने के लिए दबाव बनाता हो और सोमनाथ मंदिर के लिए पैसे मांगने पर उसे व्यर्थ का सरकारी खर्च मानता हो!

8 . इस महात्मा को सिर्फ भारत के भूखे नंगो को इकठ्ठा करना आता था जिसकी कला आज के रौल विंची, अंतोनियो, बियंका मे भी है (राहुल गाँधी, सोनिया, प्रियंका)

9 . कहते है कि गाँधी तपती धूप मे यात्रा करते थे तो उस ज़माने मे क्या किसान घर मे छत के नीचे खेती-बाड़ी करते थे?? और क्या साथ मे मारुती गाड़ी रखते थे ? कम ही ऐसे थे जो गाड़ी / बेलगाडी से यात्रा करते थे..

10 . कांग्रेस के द्वारा घोषित तथाकथित "राष्ट्रपिता" क्या भारत इतिहास के अकेले भारतीय थे जो ब्रह्मचर्य की बाते करते थे, उनके भी संताने थी और ब्रह्मचर्य का अखंड पालन करने वाले विवेकानंद क्यों नहीं राष्ट्रपिता बनाये गए.? वो तो गाँधी से 100 गुना बड़े और सच्चे देश भक्त थे और दुनिया उन्हें आदर भाव देती है, पूरी दुनिया मे उन्होंने भारत का मान बढाया था!

11 . लेकिन स्वामी विवेकानंद जी जैसे धर्म पुरुष से कोई सत्ता हासिल नहीं होती थी इसलिए "गाँधी" ब्रांड का सहारा लिया कांग्रेस ने.!!

12 . भारतवासियों को हमेशा दूसरे गाल पर भी खाने की सलाह देने वाले गांधी के कांग्रेसी अनुयायी कितने हत्यारों ( गुरु, मदनी, कसाब आदि ) को पनाह देते हैं..

13 . अगर ऐसे महात्मा कहा जाता है तो नाथूराम जैसे तथाकथित "हत्यारा" जिसकी अस्थिया आज भी पुणे में पड़ी है, उसने एक दिन कहा था कि "मेरी अस्थिया उस सिन्धु नदी मे बहा देना जिस दिन सिन्धु नदी भारत झंडे के तले बहने लगे !" ऐसा भला क्यों कहा? जब उनका मानसिक संतुलन का "टेस्ट" हुआ था तो उनका स्वास्थ्य एकदम ठीक था सामान्य मनुष्य की तरह! फिर उनको कांग्रेस की किताबो मे मानसिक रोगी क्यों कहा गया ?

14 . ये कांग्रेस के द्वारा घोषित महात्मा है, जिन्होंने पुरे विश्व में अंग्रेजी साहित्य के माध्यम से अपने सत्ता के तृष्णा के लिए किसी तथाकथित "महात्मा" का सहारा लिया जिसने हमेशा बोस, पटेल, भगत सिंह, अशफाक उल्लाह खान, राजगुरु की नीतियों का विरोध किया और उन्हें देश द्रोही तक कह दिया..

15 . आज समय आ गया है की नई पीढ़ी कांग्रेसी किताबो के इतिहास से परे सच्चाई जानने का प्रयास करे, और सुनिश्चित करे कि राजगुरु, भगत सिंह, बोस, पटेल, गोडसे आदि देश भक्त थे या फिर ये तथाकथित "महात्मा" भारत के नोट पर शोभा बनने के लायक है.!

16 . गांधी "जी" (?) ने एक बार कहा था कि यदि गो-हत्या देख कर दुःख होता है तो उसके विरोध में अपनी जान दे दो लेकिन गो-हत्या करने वाले को क्षति मत पहुँचाओ... वाह रे गाँधी वाह! मतलब गायें तो मारी हीं जाएँ और साथ में गोपालक भी मरे... तो लक्ष्य किसका सधा ? मुसलमानों को हम गाय के साथ स्वयं को भी समर्पित करें!!

17 . आजकल राहुल गांधी जैसे अज्ञानी को भी महान बना देती है मीडिया नाम की ब्रांडिंग एजेंसी, वैसे ही गांधी को उस समय एक ब्रांडिंग एजेंसी ने ब्रांड बनाया था घर घर तक!! आप ही बताइये उस एजेंसी की मेहनत व्यर्थ जाने वाली थी क्या (क्यूंकी उस समय लोग ज्यादा अनपढ़ थे) यही कारण था कि भगतसिंह, आजाद, बॉस जैसे लोगो के साथ पढे-लिखे लोग थे...
आज की जनता से यह अवश्य पूछना/सर्वे करना चाहिए कि उसका राष्ट्रपिता कैसा हो??
ना कि एक पार्टी किसी अयोग्य व्यक्ति को राष्ट्र-पिता जैसा महान दर्जा दें..
और भारत का राष्ट्र पिता गाँधी जैसा हो तो फिर स्वामी विवेकानंद, गौतम बुद्ध, दयानंद सरस्वती, महर्षि अरविन्द, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, आजाद, टोपे, मंगल पांडे, वीर सावरकर ( इन्हें तो कांग्रेस आतंकवादी कहती है), राज गुरु, अश्फाकउल्लाह खान, बिस्मिल, राणा प्रताप, शिवाजी, भामा शाह, राणा सांगा, राणा कुम्भा, रामदास, तुका राम, संत कबीर, रैदास, राम कृष्ण परमहंस, राम, कृष्ण, अर्जुन, भीम, भरत, भीष्म पिता, परशुराम, युधिष्ठिर, पृथ्वी राज चौहान ( भारत का अंतिम हिन्दू सम्राट जिसने मोहम्मद गौरी जैसे नीच, आतंकवादी को 14 बार परास्त किया), राजा हर्षवर्धन (ऐसे महान सम्राट के बारे मे शायद मेक-डोनाल्ड और काफी कैफे मे जाने वाला क्या जाने?), अशोक क्या सिर्फ कहानिया मात्र थे??
क्या ये सभी गाँधी से कम महान थे ...
अच्छा हुआ कि गाँधी जैसे "महापुरुष" ने इस मुर्दी सदी मे मुर्दे लोगो के संग अवतार लिया!!
वरना देशभक्त क्रान्तिकारियों और राष्ट्रभक्तों को इस देश के लिए अपनी शहादत का अफसोस होता...

आज के ज़माने मै गाँधी को महत्व क्यों दिया जा रहा है इसका एक कारण है कि ओबामा गाँधी को मानता है ( मानने का ढोंग करता है, काले अंग्रेजो को बेवकूफ बनाने के लिए..)

नोट: मेरी गाँधी के साथ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, मेरे ह्रदय मे सिर्फ हमारी हजारो साल पुरानी सभ्यता का गौरव है !
इसलिए मुझे घृणा है ऐसे लोगो से जो राष्ट्र-पिता शब्द का अपमान करते है और उस शब्द का मतलब नहीं समझते, मेरे भारत का पिता ऐसा नहीं हो सकता है ! वन्दे मातरम्... !

function disabled

Old Post from Sanwariya