यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017

आज का पंचांग एवं राशिफल

.        ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5118
विक्रम संवत्...............2073
शक संवत्..................1938
मास............................माघ
पक्ष............................शुक्ल
तिथी........................चतुर्दशी
प्रातः 07.30 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा
रवि......................उत्तरायण
सूर्योदय............07.02.55 पर
सूर्यास्त............06.20.39 पर
तिथि स्वामी..................कलि
नित्यदेवी...............भगमालिनी
नक्षत्र............................पुष्य
प्रातः 09.39 पर्यंत पश्चात अश्लेशा
योग.........................सौभाग्य
रात्रि 12.28 पर्यंत पश्चात शोभन
करण.........................वणिज
दुसरे दिन प्रातः 07.30 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु...........................बसंत
दिन........................शुक्रवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
10 फरवरी सन 2017 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक................2
🔯 शुभ रंग.............नीला

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
प्रात: 11.16 से 12.40 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 08.28 से 09.52 तक लाभ
प्रात: 09.52 से 11.16 तक अमृत
दोप. 12.40 से 02.04 तक शुभ
सायं 04.52 से 06.16 तक चंचल
रात्रि 09.28 से 11.04 तक लाभ ।

🎶 *आज का मंत्र* :-
।।ॐ गोविन्दाय नम: ।।

📢 *संस्कृत सुभाषितानि* --
*अष्टावक्र गीता - द्वितीय अध्याय :-*
अहो भुवनकल्लोलै-
र्विचित्रैर्द्राक् समुत्थितं।
मय्यनंतमहांभोधौ
चित्तवाते समुद्यते॥ २-२३॥
अर्थात --
आश्चर्य, मुझ अनंत महासागर में चित्तवायु उठने पर ब्रह्माण्ड रूपी विचित्र तरंगें उपस्थित हो जाती हैं॥२३॥

🍃 *आरोग्यं* :-
नेत्र ज्योति बढ़ाने के लिएः
1. इन्द्रवरणा (बड़ी इन्द्रफला) के फल को काटकर अंदर से बीज निकाल दें। इन्द्रवरणा की फाँक को रात्रि में सोते समय लेटकर (उतान) ललाट पर बाँध दें। आँख में उसका पानी न जाये,यह सावधानी रखें। इस प्रयोग से नेत्रज्योति बढ़ती है।

2. त्रिफला चूर्ण को रात्रि में पानी में भीगोकर,सुबह छानकर उस पानी से आँखें धोने से नेत्रज्योति बढ़ती है।

3. जलनेति करने से नेत्रज्योति बढ़ती है। इससे आँख, नाक, कान के समस्त रोग मिट जाते हैं।

⚜ आज का राशिफल :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। कार्यों में बाधा आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। अस्वस्थता रहेगी।
                          
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
शुभ समाचार मिलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। दुष्ट लोगों से दूर रहें। विरोधी षड्यंत्र करेंगे। कई दिनों के रुके कार्य होने के अवसर हैं।
                     
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
पराक्रम से विजय मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। शोक समाचार मिल सकता है। यात्रा हो सकती है। निवेश के लिए समय ठीक है।
              
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
मानसिक क्लेश हो सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। यात्रा में दुर्घटना हानि से बचना होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक रहेगा।
         
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभदायक होगी। शत्रु परास्त होंगे। लाभ के अवसर बनेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। घरेलू उलझनों को अनदेखा न करें।
                 
👸🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
संतान पक्ष की चिंता रहेगी। कीमती वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय धीमी गति से चलेगा। निवेश में सतर्कता बरतना होगी।
                      
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
दुर्घटना से बचें। अज्ञात भय, चिंता होगी। धार्मिक यात्रा, दान-पुण्य मे खर्च होगा। सरकारी कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
                  
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधान से करें। विवाद इत्यादि से दूर रहें। जोखिम-जमानत के कार्यों में सावधानी बरतें। शत्रु परास्त होंगे।
                       
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
जीवनसाथी से सुख तथा लाभ मिलेगा। प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय तथा निवेश से लाभ मिलेगा। यात्रा होगी। आय से व्यय अधिक होंगे।
                           
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
संपत्ति का कार्यों से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय निवेश के कार्यों से लाभ होगा। नौकरीपेशा से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। यात्रा लाभकारी होगी।
                     
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
मान-सम्मान बढ़ेगा। मेहमान आएंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रु पर विजय मिलेगी। दुष्ट जनों से हानि होगी। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
                  
🐬 *राशि फलादेश मीन* :-
चारों तरफ विरोध होगा। कलह-विवाद होगा। शत्रु परेशान करेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक न रहेगा। निवेश न करें। शत्रुओं से सावधान रहें।
                  
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।।  🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017

आज का पंचांग एवं राशिफल

.        ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5118
विक्रम संवत्...............2073
शक संवत्..................1938
मास...........................माघ
पक्ष...........................शुक्ल
तिथी.......................त्रयोदशी
प्रातः 09.21 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
रवि.....................उत्तरायण
सूर्योदय...........07.02.34 पर
सूर्यास्त...........06.20.47 पर
तिथि स्वामी.................काम
नित्यदेवी............नित्यक्लिना
नक्षत्र.......................पुनर्वसु
प्रातः 10.47 पर्यंत पश्चात पुष्य
योग.....................आयुष्मान
रात्रि 02.56 पर्यंत पश्चात सौभाग्य
करण.......................तैतिल
दुसरे दिन प्रातः 09.21 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु..........................बसंत
दिन.........................गुरुवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
09 फरवरी सन 2017 ईस्वी ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
दोपहर 02.04 से 03.27 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
दक्षिणदिशा -
यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक....................9
🔯 शुभ रंग.............केसरिया

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 07.06 से 08.29 तक शुभ
प्रात: 11.16 से 12.40 तक चंचल
दोप. 12.40 से 02.04 तक लाभ
दोप. 02.04 से 03.27 तक अमृत
सायं 04.51 से 06.15 तक शुभ
सायं 06.15 से 07.51 तक अमृत
रात्रि 07.51 से 09.27 तक चंचल |

🎶 *आज का मंत्र* :-
।। ॐ पुण्डरीकाक्षाय नम: ।।

📢 *सुभाषितम्* :-
*अष्टावक्र गीता - द्वितीय अध्याय :-*
नाहं देहो न मे देहो
जीवो नाहमहं हि चित्।
अयमेव हि मे बन्ध
आसीद्या जीविते स्पृहा॥ २-२२॥
अर्थात :-
न मैं शरीर हूँ न यह शरीर ही मेरा है, न मैं जीव हूँ , मैं चैतन्य हूँ। मेरे अन्दर जीने की इच्छा ही मेरा बंधन थी॥२२॥

🍃 *आरोग्यं* :-
रुसी के निदान के घरेलु उपचार :-
1- 4 निम्बू का छिलका उतारकर इसे 500 मिली. पानी में उबालकर उन्हें ठंडा करके हफ्ते में २ दिन इससे अपने बालों को धोएं |
2- अगर उनमे खुजली शुरू गो गयी हो तो सुबह सूरज निकलने से पहले नीम की ताज़ी और मुलायम पत्तियों को पीसकर इसका लेप बालों में लगाएँ |
3- अगर तैलीय रूसी हो तो रात में किसी स्वदेशी माइल्ड शैम्पू से बाल धो कर सिरके और पानी बराबर मिलकर लगाएँ |
4- अगर सूखी रुसी है तो किसी स्वदेशी माइल्ड शैम्पू से बाल धोकर जब सर सूख जाए तो बादाम, नारियल या जैतून के गुनगुने तेल से सिर की मालिश करने से रूसी कम होगी। मालिश के बाद तेल को सिर पर रात भर के लिये छोड़ें |
5- नहाने से 30 मिनट पहले ग्वारपाठा(एलोवेरा) लगा कर किसी स्वदेशी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें |
6- तुलसी और आंवले को बराबर मिलाकर लेप बनाकर सर पे आधे घंटे रखें फिर बाल धो लें |
7- रुसी की पपड़ी हटाने के लिए बेकिंग सोडा को किसी स्वदेशी माइल्ड शैम्पू में मिलकर बाल धोएं पपड़ी ख़त्म हो जायेगी |
8- मेथी दाने को रात भर भिगोकर सुबह पेस्ट बनाकर आधे घंटे के लिए लगाकर फिर बाल धोएं |

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
शत्रु परेशान करेंगे। शुभ संदेश मिलेंगे। यात्रा पीड़ादायक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। निवेश लाभदायक होगा।
                
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
शत्रु परास्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। अचानक लाभ होगा। निवेश लाभदायक होगा। यात्रा के योग बनेंगे।
                   
*राशि फलादेश मिथुन* :-
अति व्यय से कर्ज लेना पड़ सकता है। फालतू खर्च में कटौती करें। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। विवाद से बचना होगा।
           
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
तकादा करने से रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभदायक होगी। शरीर शिथिल होगा। मातृपक्ष की चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
             
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
यात्रा लाभदायक होगी। व्यापार-व्यवसाय निवेश से लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए कार्यों की योजना बनेगी। लाभ होगा।
                   
👸🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। संतान पक्ष की चिंता बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा होगी। राज्यपक्ष के कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
                     
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
विवाद से बचना होगा। जमानत इत्यादि कार्यों में सतर्कता अनिवार्य है। लाभ के योग टलेंगे। यात्रा में हानि हो सकती है। राज्यपक्ष के कार्य पूर्ण होंगे।
     
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
नवीन काम के अवसर भी हैं। सरकारी काम से धन लाभ होगा। व्यापार-निवेश से लाभ होंगे। नई नौकरी, इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी।
     
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
व्यापार, दलाली इत्यादि के कार्यों से अचानक लाभ होगा। शत्रु हतोत्साहित होंगे। यात्रा लाभदायक होगी। परिवार के सदस्यों की ओर विशेष ध्यान दें।
                         
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
दान-पुण्य, धार्मिक यात्रा में समय व्यतीत हो सकता है। विवाद इत्यादि से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कार्य में सफलता के योग हैं।
                        
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश, जमानत जोखिम के कार्यों पर सतर्कता आवश्यक है। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
                
🐬 *राशि फलादेश मीन* :-
राज्यपक्ष से समर्थन, आश्वासन मिलेगा। पराक्रम से कार्य बनेंगे। निवेश लाभदायक होगा। व्यापार ठीक चलेगा। मन में शांति रहेगी।
           
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। *शुभम भवतु* ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

आज का पंचांग एवं राशिफल

.       ।। 🕉 ।।
🚩   *सुप्रभातम्* 🚩
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द..............5118
विक्रम संवत्............2073
शक संवत्...............1938
मास........................माघ
पक्ष .......................शुक्ल
तिथी......................नवमी
संध्या 06.30 पर्यंत पश्चात दशमी
तिथि स्वामी................सर्प
नित्यदेवी...............शिवदूती
रवि...................उत्तरायण
सूर्योदय........07.04.12 पर
सूर्यास्त........06.17.14 पर
नक्षत्र....................कृतिका
संध्या 05.07 पर्यंत पश्चात रोहिणी
योग........................ब्रह्मा
संध्या 06.00 पर्यंत पश्चात इंद्र
करण......................बालव
दुसरे दिन प्रातः 07.38 पर्यन्त पश्चात कौलव
ऋतु.........................बसंत
दिन.......................रविवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
05 फरवरी सन 2017 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक.............6
🔯 शुभ रंग...........लाल

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
संध्या 04.49 से 06.13 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 08.31 से 09.54 तक चंचल
प्रात: 09.54 से 11.17 तक लाभ
प्रात: 11.17 से 12.40 तक अमृत
दोप. 02.03 से 03.26 तक शुभ
सायं 04.49 से 06.13 तक शुभ
रात्रि 07.49 से 09.26 तक अमृत
रात्रि 09.26 से 11.03 तक चंचल ।

🎶 *आज का मंत्रः*
।। ॐ रवये नम: ।।

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
*अष्टावक्र गीता - द्वितीय अध्याय :-* 
सशरीरमिदं विश्वं
न किंचिदिति निश्चितं।
शुद्धचिन्मात्र आत्मा च
तत्कस्मिन् कल्पनाधुना॥२-१९।
अर्थात :
यह निश्चित है कि इस शरीर सहित यह विश्व अस्तित्वहीन है, केवल शुद्ध, चैतन्य आत्मा का ही अस्तित्व है। अब इसमें क्या कल्पना की जाये॥१९॥

🍃 *आरोग्यं* :-
सिर का दर्द :-

अदरक के रस और दूध को बराबर मात्रा में मिलाकर सूंघने से सिर का दर्द दूर हो जाता है।

अदरक का रस, गुड़, सेंधानमक और पीपल को एक साथ घिस लें और पानी के साथ सूंघने से सिर की सभी बीमारियां ठीक हो जाती हैं।

गर्मी के कारण होने वाले सिर के दर्द में अदरक के रस की बूंदें नाक में डालने से सिर का दर्द दूर हो जाता है।

अदरक को गाय के दूध या मां के दूध में पीसकर माथे पर लेप की तरह से लगाने से सिर का दर्द दूर हो जाता है।

दूध में सोंठ का काढ़ा मिलाकर, सूंघने से विभिन्न प्रकार के दोशों से उत्पन्न तेज सिर दर्द खत्म हो जाता है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
लाभ की दृष्टि से समय महत्वपूर्ण है। विवेक से निर्णय लें। कुछ दुर्घटना, परेशानी से बचना होगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।
                       
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
शत्रुओं से मित्रता होगी। धनागम होगा। सज्जन लोग मिलेंगे। वाहन-मशीनरी का उपयोग ध्यान से करें। दान-पुण्य के कार्य में खर्च होगा।
               
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
मातृपक्ष की चिंता रहेगी। दुष्ट व्यक्तियों का साथ नुकसानदेह रहेगा। आवश्यक वस्तु न मिलने से चिंता होगी। समस्या का हल निकलेगा।
                           
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
विरोधी परेशान करेंगे। कार्य में अड़चन आएगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता देगा। धैर्य रखना ही ठीक होगा। किसी की आलोचना न करें।
                        
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
शत्रु भी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। धनागम अच्छा होगा। अपने वाले ही अपमान कर सकते हैं। मौन रखना आवश्यक है।
   
👸🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
संतान पक्ष की चिंता रहेगी। व्यापार से लाभ होगा। निवेश कर सकते हैं। शत्रु शांत रहकर षड्यं‍त्र कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति होगी।
                      
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
लाभ के योग बन रहे हैं। नया व्यापार-निवेश कर सकते हैं। अज्ञात भय सता सकता है। विवेक से कार्य करें। सत्कर्म में रुचि बढ़ेगी।
                 
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
कलह, उत्तेजना, मानसिक पीड़ा वाला दिन रह सकता है। जीवनसाथी से सुख, शत्रु पराजित हो सकते हैं, धैर्य रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।
                           
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। महत्वपूर्ण कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। जवाबदारी के कार्य मिल सकते हैं। कुछ लाभ होगा।
                   
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
धनागम होगा। यात्रा से लाभ हो सकता है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राज्य से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
                
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
आय के स्रोत मिलने के योग बनेंगे। सरकारी कार्य में अड़चनें आ सकती हैं। दुष्ट व्यक्तियों का साथ नुकसान देगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें।
          
🐬 *राशि फलादेश मीन* :-
दिन उत्साहवर्धक रहेगा। व्यय अधिक होगा। यात्रा, वाहन, मशीनरी से नुकसान हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कुछ लाभ के योग बनेंगे।
                
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩p

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

फेंगशुई एक ड्रैगन का मकड़जाल


""फेंगशुई एक ड्रैगन का मकड़जाल,

  यह घटना एक परिचित के साथ घटी थी,उन्होंने बाद में सुनाया था।
जब गृह प्रवेश के वक्त मित्रों ने नए घर की ख़ुशी में उपहार भेंट किए थे।अगली सुबह जब उन्हेंने उपहारों को खोलना शुरू किया तो उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं था!
एक दो उपहारों को छोड़कर बाकी सभी में लाफिंग बुद्धा, फेंगशुई पिरामिड, चाइनीज़ ड्रेगन, कछुआ, चाइनीस फेंगसुई सिक्के, तीन टांगों वाला मेंढक, और हाथ हिलाती हुई बिल्ली जैसी अटपटी वस्तुएं भी दी गई थी।जिज्ञासावश उन्होंने इन उपहारों के साथ आए कागजों को पढ़ना शुरू किया जिसमें इन फेंगशुई के मॉडलों का मुख्य काम और उसे रखने की दिशा के बारे में बताया गया था। जैसे लाफिंग बुद्धा का काम घर में धन, दौलत, अनाज और प्रसन्नता लाना था और उसे दरवाजे की ओर मुख करके रखना पड़ता था। कछुआ पानी में डूबा कर रखने से कर्ज से मुक्ति, सिक्के वाला तीन टांगों का मेंढक रखने से धन का प्रभाव, चाइनीस ड्रैगन को कमरे में रखने से रोगों से मुक्ति, विंडचाइम लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह, प्लास्टिक के पिरामिड लगाने से वास्तुदोषों से मुक्ति, चाइनीज सिक्के बटुए में रखने से सौभाग्य में वृद्धि होगी ऐसा लिखा था।
    यह सब पढ़ कर वह हैरान हो गया क्योंकि यह उपहार उन दोस्तों ने दिए थे जो पेशे से इंजीनियर डॉक्टर और वकील जैसे पदों पर काम कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब डॉक्टर मित्र ने रोग भगाने वाला और आयु बढ़ाने वाला चाइनीज ड्रैगन गिफ्ट किया! जिसमें लिखा था “आपके और आपके परिवार के सुखद स्वास्थ्य का अचूक उपाय”!
इन फेंगशुई उपहारों में एक प्लास्टिक की सुनहरी बिल्ली भी थी जिसमें बैटरी लगाने के बाद, उसका एक हाथ किसी को बुलाने की मुद्रा में आगे पीछे हिलता रहता है। कमाल तो यह था कि उसके साथ आए कागज में लिखा था “ मुबारक हो, सुनहरी बिल्ली के माध्यम से अपनी रूठी किस्मत को वापस बुलाने के लिए इसे अपने घर कार्यालय अथवा दुकान के उत्तर-पूर्व में रखिए!”
उन्होंने इंटरनेट खोलकर फेंगशुई के बारे में और पता लग गया तो कई रोचक बातें सामने आई।ओह!
जब गौर किया तो चीनी आकमण का यह गम्भीर पहलू समझ में आया।
भारत से दुनिया के अनेक देशों में कहीं न कहीं फेंगशुई का जाल फैला हुआ है। इसकी मार्केटिंग का तंत्र इंटरनेट पर मौजूद हजारों वेबसाइट के अलावा, tv कार्यक्रमों, न्यूज़ पेपर्स, और पत्रिकाओं तक के माध्यम से चलता है।
अनुमानत: भारत में इस का कारोबार लगभग 200 करोड रुपए से अधिक का है। किसी छोटे शहर की गिफ्ट शॉप से लेकर सुपर माल्स तक फेंगशुई के यह प्रोडक्ट्स आपको हर जगह मिल जाएंगे।
फेंगशुई का सारा माल भारत सहित दुनिया के अलग-अलग देशों में चीन से बेचा जाता है। अभी अभी दरिद्रता और गुलामी के युग से उभरे हमारे देश देश में जहाँ आज भी लोग रोग मुक्ति, धन दौलत और प्रेमी को वश में करने के लिए गधे से शादी करने से लेकर समोसे में लाल चटनी की जगह हरी चटनी खाने तक सब कुछ करने के लिए तैयार हैं, उनकी दबी भावनाओं और इच्छाओं के साथ खेलना, शोषण करना और अपनी जेब भरना कौन सा कठिन काम है?
विज्ञान की क्रांति के इस दौर में भी जहाँ हर तथ्य का परीक्षण मिनटों में शुरू हो सकता है, आंखें मूंदकर विज्ञापनों के झांसे में आना और अपनी मेहनत का पैसा इन मूर्खताओं पर बहा देना क्या यही पढ़े लिखे लोगों की समझदारी है?
चीन में फेंग का अर्थ होता है ‘वायु’ और शुई का अर्थ है ‘जल’ अर्थात फेंगशुई का कोई मतलब है जलवायु। इसका आपके सौभाग्य, स्वास्थ्य और मुकदमे में हार जीत से क्या संबंध है?
सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परिपेक्ष्य से भी देखा जाए तो कौन सा भारतीय अपने घर में आग उगलने वाली चाइनीस छिपकली यानी dragon को देख कर प्रसन्नता महसूस कर सकता है? किसी जमाने में जिस बिल्ली को अशुभ मानकर रास्ते पर लोग रुक जाया करते थे; उसी बिल्ली के सुनहरे पुतले को घर में सजाकर सौभाग्य की मिन्नतें करना महामूर्खता नहीं तो क्या है?
अब जरा सर्वाधिक लोकप्रिय फेंगशुई उपहार लाफिंग बुद्धा की बात करें- धन की टोकरी उठाए, मोटे पेट वाला गोल मटोल सुनहरे रंग का पुतला- क्या सच में महात्मा बुद्ध है?
क्या बुद्ध ने अपने किसी प्रवचन में कहीं यह बताया था कि मेरी इस प्रकार की मूर्ति को अपने घर में रखो और मैं तुम्हें सौभाग्य और धन दूंगा? उन्होंने तो सत्य की खोज के लिए स्वयं अपना धन और राजपाट त्याग दिया था।
एक बेजान चाइनीस पुतले ( लाफिंग बुद्धा) को हमने तुलसी के बिरवे से ज्यादा बढ़कर मान लिया और तुलसी जैसी रोग मिटाने वाली सदा प्राणवायु देने वाली और हमारी संस्कृति की याद दिलाने वाली प्रकृति के सुंदर देन को अपने घरों से निकालकर, हमने लाफिंग बुद्धा को स्थापित कर दिया और अब उससे सकारात्मकता और सौभाग्य की उम्मीद कर रहे हैं? क्या यही हमारी तरक्की है?
अब तो दुकानदार भी अपनी दुकान का शटर खोलकर सबसे पहले लाफिंग बुद्धा को नमस्कार करते हैं और कभी-कभी तो अगरबत्ती भी लगाते हैं!
फेंगसुई की दुनिया का एक और लोकप्रिय मॉडल है चीनी देवता फुक, लुक और साऊ। फुक को समृद्धि, लुक को यश-मान-प्रतिष्ठा और साउ को दीर्घायु का देवता कहा जाता है। फेंगशुई ने बताया और हम अंधभक्तों ने अपने घरों में इन मूर्तियों को लगाना शुरु कर दिया। मैं देखा कि इंटरनेट पर मिलने वाली इन मूर्तियों की कीमत भारत में ₹200 से लेकर ₹15000 तक है, जैसी जेब- वैसी मूर्ति और उसी हिसाब से सौभाग्य का भी हिसाब-किताब सेट है।
दोस्तों क्या आप अपनी लोककथाओं और कहानियों में इन तीनों देवताओं का कोई उल्लेख पाते हैं? क्या भारत में फैले 33 करोड़ देवी देवताओं से हमारा मन भर गया कि अब इन चाइनीस देवताओं को भी घर में स्थापित किया जा रहा है? जरा सोचिए कि किसी चाइनीस बूढ़े देवता की मूर्ति घर में रखने से हमारी आयु कैसे ज्यादा हो सकती है? क्या इतना सरल तरीका विश्व के बड़े-बड़े वैज्ञानिकों को अब तक समझ में नहीं आया था?
इसी तरह का एक और फेंगशुई प्रोडक्ट है तीन चाइनीस सिक्के जो लाल रिबन से बंधे होते हैं, फेंगशुई के मुताबिक रिबिन का लाल रंग इन सिक्कों की ऊर्जा को सक्रिय कर देता है और इन सिक्कों से निकली यांग(Yang) ऊर्जा आप के भाग्य को सक्रिय कर देती है। दुकानदारों का कहना है कि इन सिक्कों पर धन के चाइनीस मंत्र भी खुदे होते हैं लेकिन जब मैंने उनसे इन चाइनीस अक्षरों को पढ़ने के लिए कहा तो ना वे इन्हें पढ़ सके और नहीं इनका अर्थ समझा सके?
मेरा पूछना है कि क्या चीन में गरीब लोग नहीं रहते? क्यों चीनी सरकार खुद हर नागरिक के बटुवे में यह सिक्के रखवा कर अपनी गरीबी दूर नहीं कर लेती? हमारे देश के रुपयों से हम इन बेकार के चाइनीस सिक्के खरीद कर न सिर्फ अपना और अपने देश का पैसा हमारे शत्रु मुल्क को भेज रहे हैं बल्कि अपने कमजोर और गिरे हुए आत्मविश्वास का भी परिचय दे रहे हैं।
फेंगशुई के बाजार में एक और गजब का प्रोडक्ट है तीन टांगों वाला मेंढक जिसके मुंह में एक चीनी सिक्का होता है। फेंगशुई के मुताबिक उसे अपने घर में धन को आकर्षित करने के लिए रखना अत्यंत शुभ होता है। जब मैंने इस मेंढक को पहली बार देखा तो सोचा कि जो देखने में इतना भद्दा लग रहा है वह मेरे घर में सौभाग्य कैसे लाएगा?
मेंढक का चौथा पैर काट कर उसे तीन टांग वाला बनाकर शुभ मानना किस सिरफिरे की कल्पना है?
क्या किसी मेंढक के मुंह में सिक्का रखकर घर में धन की बारिश हो सकती है?
संसार के किसी भी जीव विज्ञान के शास्त्र में ऐसे तीन टांग वाले ओर सिक्का खाने वाले मेंढक का उल्लेख क्यों नहीं है?
मित्रों क्या हमें अकर्मण्य बनाकर और अधिक भाग्यवादी नहीं बना रही है? क्या चाइनीस सिक्के वाला यह मेंढक और इसके जैसे अन्य फेंगशुई प्रोडक्ट्स हम भारतीयों की अमर होने में कोई मदद कर सकते हैं?
दुख की बात तो यह है कि हमारी कोमल भावनाओं तथा लालची प्रवृति का शोषण अब हमारे अपने लोग भी करने लगे हैं। नई डिबिया और पुराना माल की तर्ज पर हमारे देश में भी कुबेर कुंजी, लक्ष्मी पादुका, सौभाग्य ताला नजर सुरक्षा कवच, और सैकड़ों तरह की है यंत्र ताबीज पीछे जा रहे हैं।
चर्चित tv कलाकारों को पैसा देकर गंडे ताबीजों की महिमा में ऐसी ऐसी बातें बताई जाती है कि मेहनत ईमानदारी और पसीना बहाकर काम करने जैसी बातें हमें बेवकूफाना लगने लगती है। क्या हमारे विकासशील और संघर्ष करने वाले ही इस देश को इस प्रकार की वैज्ञानिक सोच लाभ पहुंचा सकती है?
पढ़े-लिखे लोग भी जब इन झासों के शिकार बने हुए दिखते हैं तो गांव के निरक्षर आदिवासियों को हम किस मुंह से झाड़ फूंक और जादू टोने से ऊपर उठने के लिए कह सकते हैं?
फेंगशुई से सौभाग्य की गारंटी देते ये धोखेबाज हमारे समाज में कैंसर की तरह पनप रहे हैं। समय रहते अपनी वैज्ञानिक सोच को जागृत करना और इनसे पीछा छुड़ाना अत्यंत आवश्यक है। आप आप भी अपने आसपास गौर कीजिए आपको कहीं ना कहीं इस फेंगशुई की जहरीली और अंधविश्वास को बढ़ावा देती चीजें अवश्य ही मिल जाएगी। समय रहते स्वयं को अपने परिवार को और अपने मित्रों को इस अंधेकुएं से निकालकर अपने देश की मूल्यवान मुद्रा को चाइना के फैलाए षड्यंत्र की बलि चढ़ने से बचाइए।

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017

आज का पंचांग व राशिफल

.        ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5118
विक्रम संवत्...............2073
शक संवत्..................1938
मास...........................माघ
पक्ष...........................शुक्ल
तिथी..........................षष्ठी
रात्रि 12.42 पर्यंत पश्चात सप्तमी
रवि.....................उत्तरायण
सूर्योदय...........07.06.12 पर
सूर्यास्त...........06.15.37 पर
तिथि स्वामी............कार्तिकेय
नित्यदेवी................नित्याम्बा
नक्षत्र..........................रेवती
रात्रि 09.11 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग...........................साध्य
रात्रि 02.41 पर्यंत पश्चात शुभ
करण........................कौलव
दोप 01.33 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु...........................बसंत
दिन..........................गुरुवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
02 फरवरी सन 2017 ईस्वी ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
दोपहर 01.55 से 03.15 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
दक्षिणदिशा -
यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक..................2
🔯 शुभ रंग.............केसरिया

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 07.12 से 08.32 तक शुभ
प्रात: 11.13 से 12.34 तक चंचल
दोप. 12.34 से 01.55 तक लाभ
दोप. 01.55 से 03.15 तक अमृत
सायं 04.36 से 05.57 तक शुभ
सायं 05.57 से 07.36 तक अमृत
रात्रि 07.36 से 09.15 तक चंचल |

💮 *आज का मंत्र* :-
।। ॐ सत्पुरुषाय नम: ।।

📢 *सुभाषितम्* :-
*अष्टावक्र गीता - द्वितीय अध्याय :-*
द्वैतमूलमहो दुःखं नान्य-
त्तस्याऽस्ति भेषजं।
दृश्यमेतन् मृषा सर्वं
एकोऽहं चिद्रसोमलः॥ २-१६॥
अर्थात :-
द्वैत (भेद)  सभी दुखों का मूल कारण है। इसकी इसके अतिरिक्त कोई और औषधि नहीं है कि यह सब जो दिखाई दे रहा है वह सब असत्य है। मैं एक, चैतन्य और निर्मल हूँ॥१६॥.3

🍃 *आरोग्यं* :-
धनिया क्यों फायदेमंद होता है ?

✏* धनिया हर भारतीय रसोई का अभिन्न हिस्सा है। बतौर मसाला और व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए इसे खूब इस्तेमाल किया जाता है।

✏* चाहे धनिया की हरी ताजा पत्तियों की बात हो या इसके सूखे हुए बीज, इनका इस्तेमाल घर-घर में किया जाता है। आधुनिक विज्ञान ने धनिया के अनेक औषधीय गुणों को प्रमाणित किया है। आज हम आपको इससे जुड़े पारंपरिक ज्ञान के बारे में बताने जा रहे हैं।

✏* हरे ताजे धनिया की पत्तियां लगभग 20 ग्राम और उसमें चुटकी भर कपूर मिला कर पीसकर रस छान लें। इस रस की दो बूंदें नाक के छिद्रों में दोनों तरफ टपकाने से तथा रस को माथे पर लगा कर हल्का-हल्का मलने से नाक से निकलने वाला खून, जिसे नकसीर भी कहा जाता है, तुरंत बंद हो जाता है।

✏* थोड़ा-सा ताजा हरा धनिया कुचलकर कर पानी में उबाल कर ठंडा होने के बाद मोटे कपड़े से छान कर शीशी में भर लें। इसकी दो बूंदें आंखों में टपकाने से आंखों में जलन, दर्द तथा आंख से पानी गिरना जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

✏* धनिया महिलाओं में मासिक धर्म संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। यदि मासिक धर्म साधारण से ज्यादा हो, तो आधा लीटर पानी में लगभग 6 ग्राम धनिया के बीज डालकर खौलाएं और इसमें शक्कर डालकर पिएं, फायदा होगा।

✏* धनिया को मधुमेह नाशी माना जाता है। इसके सेवन से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है। धनिया त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।

✏* धनिया की पत्तियों के कुचलकर इसकी 1 चम्मच मात्रा लेकर चुटकी भर हल्दी का चूर्ण मिलाकर चेहरे पर दिन में कम से कम 2 बार लगाएं। इससे मुंहासों की समस्या दूर होती है और यह ब्लैकहेड्स को भी हटाता है। सौंफ, मिश्री व धनिया के बीजों की समान मात्रा लेकर चूर्ण बना कर 6-6 ग्राम प्रतिदिन भोजन के बाद खाने से हाथ-पैर की जलन, एसिडिटी, आंखों की जलन, पेशाब में जलन व सिरदर्द दूर होता है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में सुख एवं तरक्की का आगमन होगा। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
               
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
व्यावसायिक निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। आर्थिक योग मध्यम रहेंगे। पारिवारिक जवाबदारी पर ध्यान दें। आवेश, उत्तेजना पर संयम रखना होगा। अधूरे पड़े काम पूरे हो सकेंगे।
                   
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। मित्र सहयोग करेंगे। आप स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति रहेगी।
           
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। शत्रुपक्ष से सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है।
            
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
                   
👸🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। मित्रों से विवाद, लेन-देन से बचें। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा।
                     
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। अनुकूल समाचार मिलेंगे। जल्दबाजी में काम न करें। संतान के कामों पर नजर रखें।
    
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
व्यापारिक लाभ के आर्थिक सुदृढ़ता बढ़ेगी। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान होगा। उच्च और बौद्धिक वर्ग में सम्मान प्राप्त होगा।
    
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने के योग हैं। संतान के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।
                        
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
                       
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
व्यापार, नौकरी में आपका महत्व एवं प्रभाव बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी।
               
🐬 *राशि फलादेश मीन* :-
नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों में कमी का प्रयास करें। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।
          
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। *शुभम भवतु* ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩

function disabled

Old Post from Sanwariya