यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 12 मार्च 2017

इस बार रंग लगाना तो.. ऐसा रंग लगाना


इस बार रंग लगाना तो.. ऐसा रंग लगाना.. के ताउम्र ना छूटे..
ना हिन्दू पहिचाना जाये ना मुसलमाँ.. ऐसा रंग लगाना..
लहू का रंग तो अन्दर ही रह जाता है.. जब तक पहचाना जाये सड़कों पे बह जाता है..
कोई बाहर का पक्का रंग लगाना..
के बस इंसां पहचाना जाये.. ना हिन्दू पहचाना जाये..
ना मुसलमाँ पहचाना जाये.. बस इंसां पहचाना जाये..
इस बार.. ऐसा रंग लगाना...

होली की उतनी शुभ कामनाएं जितनी मैंने और आपने मिलके भी ना बांटी हों...
आपको और आपके परिवारजन, मित्र एंव शुभचिंतकों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई, होलिका दहन पर आपके समस्त संताप, व्याधि, और अभावों का दहन हो और आप के जीवन मे रंग बिरंगी खुशियों की भरमार हो! इन्ही आशाओं के साथ

आपका शुभेछु !!
Kailash chandra ladha



Www.sanwariya.org

होली का लोकप्रिय सूत्र वाक्य है - बुरा न मानो होली है।

होली का लोकप्रिय सूत्र वाक्य है - बुरा न मानो होली है। इस नारे की सार्थकता तभी है, जब हम दूसरों की भावनाओं का सम्मान कर एवं मर्यादाओं का ध्यान रखकर होली की परंपराओं को निभाएं। अन्यथा इस पर्व और संबंधों की मिठास, खटास में बदलने में देर नहीं लगती। अत: कुछ ऐसी बातें जिनको अपनाकर इस त्योहार पर रंग में भंग जैसी स्थिति बनने से बचा जा सकता है।

- रासायनिक पदार्थों से बने रंगों जैसे पेंट, वार्निश या अन्य रंगों के उपयोग से बचें। यह त्वचा और आंखों को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। इनके स्थान पर अबीर, गुलाल, टेसु के फूलों का रंग के रूप में उपयोग करें।

- कीचड़, मलबा या अन्य मलीन पदार्थों का उपयोग न करें।

- शराब, भांग या अन्य किसी प्रकार के नशे का सेवन कर होली न खेलें। क्योंकि यह त्योहार है होश में आने का न कि होश गंवाने का।

- होली की परंपरा नृत्य, गायन, वादन प्रधान है। किंतु अति उत्साह में इन गतिविधियों से किसी के साथ अशालीनता, अभद्रता और अपशब्दों के प्रयोग से सामाजिक, पारिवारिक संबंधों की मर्यादा का हनन न होने दें।

- गुब्बारों के प्रयोग से बचें। इनसे चेहरें या शरीर के अन्य कमजोर अंगों को हानि पहुंच सकती है।

- बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ होली खेलते समय उनके प्रति सम्मान और स्नेह के भाव रखें

होलिका दहन - 12 march 2017

💐 होली दहन 💐
( होली जलाने का दिन ) की तारीख़ : ” 12 मार्च , 2017 ” रविवार

होली जलाने का शुभ समय : ” शाम 6 : 23 से 8 : 23 “
*होली का पूजन – Holika Poojan*

होली पूजने की सामग्री – Holi pooja ki samagri

गोबर से बने बड़कूले , रोली , मौली , अक्षत , अगरबत्ती , फूलमाला , कच्चा सूत , गुड़ , साबुत हल्दी , मूंग-चावल , फूले , बताशे , गुलाल ,

नारियल , जल का लोटा , गेहूं की नई हरी बालियां , हरे चने का पौधा आदि।
बड़कूले ( भरभोलिए ) कितने होने चाहिए

होली से दस बारह दिन पहले शुभ दिन देखकर गोबर से सात बड़कूले ( Badkule ) बनाये जाते है। गोबर से बने बड़कूले को भरभोलिए

( bharbholiye ) भी कहा जाता है। पाँच बड़कूले छेद वाले बनाये जाते है ताकि उनको माला बनाने के लिए पिरोया जा सके।
दो बड़कूले बिना छेद वाले बनाये जाते है । इसके बाद गोबर से ही सूरज , चाँद , तारे , और अन्य खिलौने बनाये जाते है। पान , पाटा , चकला ,
एक जीभ , होला – होली बनाये जाते है। इन पर आटे , हल्दी , मेहंदी , गुलाल आदि से बिंदियां लगाकर सजाया जाता है। होलिका की आँखें
चिरमी या कोड़ी से बनाई जाती है। अंत में ढाल और तलवार बनाये जाते है।
बड़कूले से माला बनाई जाती है। माला में होलिका , खिलोंने , तलवार , ढाल आदि भी पिरोये जाते है। एक माला पितरों की , एक हनुमान जी
की , एक शीतला माता की और एक घर के लिए बनाई जाती है। बाजार से तैयार माला भी खरीद सकते है। यह पूजा में काम आती है।

💐पूजन करने का तरीका💐

पूजन करते समय आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।

जल की बूंदों का छिड़काव आसपास तथा पूजा की थाली और खुद पर करें।
इसके पश्चात नरसिंह भगवान का स्मरण करते हुए उन्हें रोली , मौली , अक्षत , पुष्प अर्पित करें।
इसी प्रकार भक्त प्रह्लाद को स्मरण करते हुए उन्हें रोली , मौली , अक्षत , पुष्प अर्पित करें।
इसके पश्चात् होलिका को रोली , मौली , चावल अर्पित करें , पुष्प अर्पित करें , चावल मूंग का भोग लगाएं। बताशा , फूले आदि चढ़ाएं।
हल्दी , मेहंदी , गुलाल , नारियल और बड़कूले चढ़ाएं। हाथ जोड़कर होलिका से सुख समृद्धि की कामना करें। सूत के धागे से होलिका
के चारों ओर घूमते हुए तीन , पाँच या सात बार लपेट दें । जल का लोटा वहीं पूरा खाली कर दें।
इसके बाद होलीका दहन किया जाता है। पुरुषों के माथे पर तिलक लगाया जाता है। होली जलने पर रोली चावल चढ़ाकर सात बार अर्घ्य

देकर सात परिक्रमा करनी चाहिए । इसके बाद साथ लाये गए हरे गेहूं और चने होली की अग्नि में भून लें। होली की अग्नि थोड़ी सी अपने
साथ घर ले आएं। ये दोनों काम बड़ी सावधानी पूर्वक करने चाहिए। होली की अग्नि से अपने घर में धूप दिखाएँ। भूने हुए गेहूं और चने प्रसाद
के रूप में ग्रहण करें।

आपको और आपके परिवारजन, मित्र एंव शुभचिंतकों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई, होलिका दहन पर आपके समस्त संताप, व्याधि, और अभावों का दहन हो और आप के जीवन मे रंग बिरंगी खुशियों की भरमार हो! इन्ही आशाओं के साथ
आपका शुभेछु !!
Kailash chandra ladha
सांवरिया
Www.sanwariya.org

आज का पंचांग व राशिफल

.       ।। 🕉 ।।
🚩   *सुप्रभातम्* 🚩
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द..............5118
विक्रम संवत्.............2073
शक संवत्................1938
मास.....................फाल्गुन
पक्ष ..........................शुक्ल
तिथी.....................पूर्णिमा
रात्रि 08.23 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
तिथि स्वामी.............विश्वदेव
नित्यदेवी...............कामेश्वरी
रवि.....................उत्तरायण
सूर्योदय.........06.38.59 पर
सूर्यास्त.........06.35.19 पर
नक्षत्र...............पूर्वाफाल्गुनी
संध्या 05.41 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग...........................शूल
रात्रि 02.53 पर्यंत पश्चात गंड
करण........................विष्टि
दुसरे दिन प्रातः 08.20 पर्यन्त पश्चात बव
ऋतु.........................बसंत
दिन.......................रविवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
12 मार्च सन 2017 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक............3
🔯 शुभ रंग...........लाल

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
संध्या 05.02 से 06.31 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 08.10 से 09.39 तक चंचल
प्रात: 09.39 से 11.07 तक लाभ
प्रात: 11.07 से 12.36 तक अमृत
दोप. 02.05 से 03.33 तक शुभ
सायं 05.02 से 06.31 तक शुभ
रात्रि 08.02 से 09.33 तक अमृत
रात्रि 09.33 से 11.04 तक चंचल ।

🎶 *आज का मंत्रः*
।। ॐ शिरसे नम: ।।

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
*अष्टावक्र गीता - चतुर्थ अध्याय :-* 
आब्रह्मस्तंबपर्यन्ते
भूतग्रामे चतुर्विधे।
विज्ञस्यैव हि सामर्थ्य-
मिच्छानिच्छाविवर्जने॥४- ५॥
अर्थात :
ब्रह्मा से तृण तक, चारों प्रकार के प्राणियों में केवल आत्मज्ञानी ही इच्छा और अनिच्छा का परित्याग करने में समर्थ है॥५॥

🍃 *आरोग्यं* :-
*बरगद वृक्ष के अनुभूत औषधीय प्रयोग :-*

• तीन महीने तक अगर बरगद के दूध (लेटेक्स) की दो बूंद बताशे में डालकर खाई जाए तो पौरुष शक्ति बढ़ती है।

• बरगद की जड़ों में एंटीऑक्सीडेंट सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। इसके इसी गुण के कारण वृद्धावस्था की ओर ले जाने वाले कारकों को दूर भगाया जा सकता है।

• ताजी जड़ों के सिरों को काटकर पानी में कुचला जाए और रस को चेहरे पर लेपित किया जाए तो चेहरे से झुर्रियां दूर हो जाती हैं।

• स्त्रियोँ मे ढीले स्तनो के लिए बरगद की जटाओं के बारीक रेशों को पीसकर लेप बनाया जाए और रोज सोते समय स्तनों पर मालिश करने से कुछ हफ्तों में स्तनों का ढीलापन दूर हो जाता है।

• लगभग 10 ग्राम बरगद की छाल, कत्था और 2 ग्राम काली मिर्च को बारीक पीसकर पाउडर बनाया जाए और मंजन किया जाए तो दांतों का हिलना, सडऩ, बदबू आदि दूर होकर दांत साफ और सफ़ेद होते हैं।प्रति दिन कम से कम दो बार इस चूर्ण से मंजन करना चाहिए।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
व्यय बढ़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। व्यापार धीमा चलेगा, जोखिम से दूर रहें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें।
                           
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
पराक्रम से लाभ बढ़ेगा। श‍त्रु परास्त होंगे। निवेश से लाभ होगा। नौकरी-इंटरव्यू में मनमाफिक लाभ मिलेगा। यात्रा लाभ देगी। आलस्य से बचकर रहें।
                   
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
संतान पक्ष की चिंता होगी। पराक्रम से लाभ होगा। शुभ ‍समाचार मिलेगा। व्यापार-निवेश लाभकारी रहेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
                             
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
मातृपक्ष की चिंता होगी। शत्रु कष्ट देंगे। जोखिमभरे कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा।
                           
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभ देंगे। जोखिमभरे कार्य सावधानी से करें। शरीर अस्वस्थ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे।
       
👩🏻  *राशि फलादेश कन्या* :-
नेत्र रोग से परेशानी होगी। रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा से लाभ होगा। कीमती वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी।
                          
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
मान-सम्मान बढ़ेगा। नई योजनाएं लाभकारी होंगी। व्यापार निवेश से लाभ होगा। जोखिमभरे कार्य न करें। शत्रु शांत रहेंगे। दुस्साहस न करें।
                   
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
पुराना रोग कष्ट देगा। धार्मिक यात्रा पर व्यय होगा। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। शत्रु शांत रहेंगे। निवेश लाभ होगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
                              
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
जोखिमभरे कार्य न करें। विवाद से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो हितचिंतक रहेंगे।
                      
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
जीवनसाथी से प्रसन्नता मिलेगी। राज्य का सहयोग मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। हानि से बचें। योजनाएं फलीभूत होंगी।
                    
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
यात्रा में हानि-दुर्घटना संभव है। संपत्ति के कार्य लाभकारी रहेंगे। व्यापार निवेश से लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
             
🐳 *राशि फलादेश मीन* :-
बुद्धि से कार्य लाभ देंगे। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। व्यापार निवेश, नौकरी से लाभ होगा। शत्रु शांत रहेंगे। परिवार की मदद मिलेगी।
                   
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

शनिवार, 11 मार्च 2017

आज का पंचांग

.        ।। 🕉 ।।
      🚩 *सुप्रभातम्* 🚩
««««« *आज का पंचांग* »»»»»
कलियुगाब्द......................5118
विक्रम संवत्....................2073
शक संवत्.......................1938
रवि..........................उत्तरायण
मास............................फाल्गुन
पक्ष ..............................शुक्ल
तिथी............................चतुर्दशी
रात्रि 08.23 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा
तिथि स्वामी......................कलि
नित्यदेवी..................भगमालिनी
सूर्योदय................06.39.27 पर
सूर्यास्त................06.34.37 पर
नक्षत्र...............................मघा
संध्या 05.07 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग................................धृति
रात्रि 03.55 पर्यंत पश्चात शूल
करण.............................गरज
दुसरे दिन प्रातः 08.33 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु...............................बसंत
दिन............................शनिवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
11 मार्च सन 2017 ईस्वी ।

शुभ अंक...............2
🔯 शुभ रंग..........लाल

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
प्रात: 09.39 से 11.07 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पूर्वदिशा- यदि आवश्यक हो तो उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 08.10 से 09.39 तक शुभ
दोप. 12.36 से 02.04 तक चंचल
दोप. 02.04 से 03.33 तक लाभ
दोप. 03.33 से 05.01 तक अमृत
सायं 06.30 से 08.01 तक लाभ
रात्रि 09.33 से 11.04 तक शुभ।

💮 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ अतिरुद्राय नमः ||

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
*अष्टावक्र गीता - चतुर्थ अध्याय :-* 
आत्मैवेदं जगत्सर्वं
ज्ञातं येन महात्मना।
यदृच्छया वर्तमानं
तं निषेद्धुं क्षमेत कः॥४- ४॥
अर्थात:-
जिस महापुरुष ने स्वयं को ही इस समस्त जगत के रूप में जान लिया है, उसके स्वेच्छा से वर्तमान में रहने को रोकने की सामर्थ्य किसमें है॥४॥

🍃 *आरोग्यं* :-
चमत्कारी मेंहदी*
बालों को झड़ने से रोकने के लिए और मजबूत बनाने के लिए
बालों को भरपूर पोषण मिलना चाहिए। इसके लिए
मेहंदी बहुत फायदेमंद होती है। इसके
लिए एक कप सरसों के तेल को 4 चम्मच मेंहदी के
पत्तों के साथ उबाल लें। इस तेल को एक बोतल में डालकर रख लें
और रोज इस तेल को इस्तेमाल अपने बालों में करें। यह गंजेपन से
बचने के लिए बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

*राशि फलादेश मेष* :-
हानि-दुर्घटना से बचें, व्यय बढ़ेगा। मन को क्लेश होगा। मान-सम्मान को ठेस पहुंचेगी। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा।
  
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
अचानक लाभ के योग बनेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। निवेश लाभकारी होगा। नौकरी-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
                               
*राशि फलादेश मिथुन* :-
शुभ समाचार मिलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता होगी। विवेक से किए गए कार्य सफलता व लाभ देंगे। ऋण लेना पड़ सकता है।
              
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
लाभदायक दिन है। माता की चिंता होगी। शत्रु कष्ट देंगे। जोखिमभरे कार्य सावधानी से करें। व्यापार ठीक चलेगा। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा।
                 
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
व्यय बढ़ेगा। मानसिक क्लेश होगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। हानि-दुर्घटना से बचें। अस्वस्थता रहेगी। यात्रा आज नहीं करें।
                       
🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
नेत्र रोग उभर सकता है। रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। आवश्यक वस्तु समय पर न मिलेगी।
                   
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
हानि-दुर्घटना से बचें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना के क्रियान्वयन का समय है, लाभ उठाएं। व्यापार-निवेश लाभकारी रहेगा।
                  
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
पुराना रोग उभर सकता है। धर्म-कर्म-तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। राजकीय कार्यों में सहयोग मिलेगा। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें।
                            
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
हानि-दुर्घटना से बचें, विवाद से मनोमालिन्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय, नौकरी लाभकारी रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे। अधिकारी विशेष सहयोग नहीं करेंगे।
   
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
गृहस्थ सुख मिलेगा। राज्य से प्रताड़ित हो सकते हैं। राजकीय कार्यों में गति आएगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
                    
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
यात्रा में हानि हो सकती है। संपत्ति के कार्य पूर्ण तथा लाभ देंगे। व्यापार निवेश लाभकारी रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी।
              
*राशि फलादेश मीन* :-
विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। पार्टी-दावत का आनंद मिलेगा। व्यापार-निवेश लाभकारी रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे।
        
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

गुरुवार, 9 मार्च 2017

आज का पंचांग एवं राशिफल

.        ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5118
विक्रम संवत्...............2073
शक संवत्..................1938
मास.......................फाल्गुन
पक्ष...........................शुक्ल
तिथी.......................द्वादशी
रात्रि 09.39 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
रवि.....................उत्तरायण
सूर्योदय...........06.41.15 पर
सूर्यास्त...........06.33.48 पर
तिथि स्वामी..................सूर्य
नित्यदेवी....................भेरुंडा
नक्षत्र..........................पुष्य
संध्या 05.12 पर्यंत पश्चात अश्लेशा
योग.........................शोभन
प्रातः 08.58 पर्यंत पश्चात अतिगंड
करण...........................बव
दुसरे दिन प्रातः 11.12 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु..........................बसंत
दिन.........................गुरुवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
09 मार्च सन 2017 ईस्वी ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
दोपहर 02.04 से 03.32 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
दक्षिणदिशा -
यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक..................5
🔯 शुभ रंग............केसरिया

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 06.44 से 08.12 तक शुभ
प्रात: 11.08 से 12.36 तक चंचल
दोप. 12.36 से 02.04 तक लाभ
दोप. 02.04 से 03.32 तक अमृत
सायं 05.00 से 06.29 तक शुभ
सायं 06.29 से 08.00 तक अमृत
रात्रि 08.00 से 09.32 तक चंचल |

💮 *आज का मंत्र* :-
।। ॐ पुण्डरीकाक्षाय नम: ।।

📢 *सुभाषितम्* :-
*अष्टावक्र गीता - चतुर्थ अध्याय :-*
यत् पदं प्रेप्सवो दीनाः
शक्राद्याः सर्वदेवताः।
अहो तत्र स्थितो योगी न
हर्षमुपगच्छति॥४- २॥
अर्थात :-
जिस पद की इन्द्र आदि सभी देवता इच्छा रखते हैं, उस पद में स्थित होकर भी योगी हर्ष नहीं करता है॥२॥ 

🍃 *आरोग्यं* :-
नींबू के घरेलु नुस्खे : गुण में मीठा, स्वाद में खट्टा -

* सुबह-शाम एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर पीने से मोटापा दूर होता है।

* बवासीर (पाइल्स) में रक्त आता हो तो नींबू की फांक में सेंधा नमक भरकर चूसने से रक्तस्राव बंद हो जाता है।

* आधे नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर चाटने से तेज खाँसी, श्वास व जुकाम में लाभ होता है।

* नींबू ज्ञान तंतुओं की उत्तेजना को शांत करता है। इससे हृदय की अधिक धड़कन सामान्य हो जाती है। उच्च रक्तचाप के रोगियों की रक्तवाहिनियों को यह शक्ति देता है।

* एक नींबू के रस में तीन चम्मच शकर, दो चम्मच पानी मिलाकर, घोलकर बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे बाद अच्छे से सिर धोने से रूसी दूर हो जाती है व बाल गिरना बंद हो जाते हैं।

* एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम दो बार नित्य एक महीना पीने से पथरी पिघलकर निकल जाती है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

*राशि फलादेश मेष* :-
अचानक हानि-दुर्घटना संभव है। शरीर अस्वस्थ रहेगा। पराक्रम से लाभ के अवसर बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। सत्कर्म में रुचि बढ़ेगी।
                 
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
शुभ समाचार मिलेंगे। श‍त्रु परास्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय, निवेश-नौकरी के लिए समय ठीक है। सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
                     
*राशि फलादेश मिथुन* :-
शारीरिक कष्ट हो सकता है। यात्रा से लाभ होगा। अचानक लाभ के प्रस्ताव आएंगे। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति होगी।
           
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
व्यय बढ़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। चोरी-दुर्घटना से बचें। शत्रु कष्ट दे सकते हैं। मातृपक्ष की चिंता होगी। किसी की आलोचना न करें।
             
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। निवेश के लिए शुभ समय है। शत्रु शांत रहेंगे। समस्या का हल निकलेगा।
                     
🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
अचानक संकट उपस्थित हो सकता है। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नवीन काम के अवसर भी हैं।
                    
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
शरीर कष्ट तथा धनहानि की आशंका है। धर्म-कर्म, तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सरकार कार्य पूर्ण होंगे। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी।
     
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
चोरी-दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। विवाद से बचना होगा। कई दिनों के रुके कार्य होने के अवसर हैं।
      
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
गृहस्थ सुख मिलेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। यात्रा कल्याणकारी होगी। घरेलू उलझनों को अनदेखा न करें।
                          
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
शत्रु संकट उपस्थित करेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यापार-निवेश, नौकरी-इंटरव्यू मनमाफिक चलेंगे। संतान के कार्यों पर नजर रखें।
                         
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। दावत का आनंद मिलेगा। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। दिन उत्साहवर्धक रहेगा।
                 
*राशि फलादेश मीन* :-
चोरी-दुर्घटना से हानि संभव। वाद-विवाद से मानहानि होगी। व्यापार-निवेश में हानि संभव। जोखिम के कार्य टाल दें।
            
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। *शुभम भवतु* ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017

आज का पंचांग एवं राशिफल

.                        ।। 🕉 ।।
             🚩 *||सुप्रभातम्||* 🚩
           *««« आज का पंचांग »»»*

कलियुगाब्द...............5118
विक्रम संवत्.............2073
शक संवत्................1938
रवि......................उत्तरायण
मास.........................फाल्गुन
पक्ष..........................कृष्ण
तिथि........................द्वादशी
रात्रि 09:18 पर्यंत त्रयोदशी
तिथि स्वामी................विष्णु
नित्यदेवी.................... विजया
🌅सूर्योदय ............... 06:48:34पर
🌆सूर्यास्त ................06:14:25पर
🌟नक्षत्र...................उत्तराषाढा
दूसरे दिन प्रातःकाल 06:29 पर्यंत श्रवण
योग.........................व्यतापता
रात्रि 10:02 पश्चात वरियान
करण....................... कौलव
प्रात 08:53 पश्चात  तैतुल
⛅ऋतु....................बसंत
दिन.........................गुरूवार
चन्द्र राशि ..................धनु
प्रात 11:34 पश्चात  मकर
सूर्य राशि...................कुंभ

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार:-*
23 फरवरी 2017 ईस्वी

✡ *अभिजीत मुहूर्त:-*
दोप:-12:09 -12:54 शुभ

😈 *राहू काल:-*
दोप:-01:57 - 03:23 अशुभ

🔯 *दिशाशूल:-*
दक्षिणदिशा:- आवश्यक हो तो तिल या दही का सेवन करके यात्रा प्रारंभ करें ।

🔯 *चौघडिया:-*

प्रात शुभ 06:49 - 08:14 शुभ
प्रात  चंचल 11:06 - 12:32 शुभ
दोप  लाभ 12:32 - 01:57 शुभ
दोप  अमृत 01:57 - 03:23 शुभ
सायं  शुभ 04:49 - 06:14 शुभ
सायं अमृत 06:14 - 07:49 शुभ
रात्रि  चंचल 07:49 - 09:23 शुभ

🔢 *शुभ अंक*..................5
🌈 *शुभ रंग* ....................पीला

📿 *आज का मंत्र:-*
।।ॐ धनदाय नमः।।

🔊 *सुभाषित:-*
न ही कश्चित् विजानाति किं कस्य श्वो भविष्यति।
अतः श्वः करणीयानि कुर्यादद्यैव बुद्धिमान्॥
कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है।

*आयुर्वेदिक उपचार:-*
गैस के रोगी करे हरी बीन्स का सेवन बीन्स फाइबर का बहुत अच्छा स्त्रोत है तथा पेट की समस्या वाले रोगियों हेतु फाइबर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह सब्जी साधारण रूप से बनानी चाइये , अधिक मिर्च मसाले डालकर नहीं। 

🔯 *आज का राशिफल:-*
♈ *राशि फलादेश मेष:-*
व्यस्तता के बावजूद परिजनों के लिए समय निकाल लेंगे | काम ओढ़ने की बजाय ना कहना सीखें | भूनि-भवन औए वाहन खरीदने का मन बनेगा | उच्च अध्ययन के लिए मेहनत करें |

♉ *राशि फलादेश वृष:-*
जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। आय और व्यय में संतुलन बना कर रखें। पराक्रम में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

♊ *राशि फलादेश मिथुन:-*
कामकाज में व्यस्त रहेंगे | भावनात्मक संबंधो को लेकर चल रही असुरक्षा की भावना दूर होगी कार्यस्थल पर मिल-बांटकर काम करने से तनाव दूर होगा |
 
♋ *राशि फलादेश कर्क:-*
सेहत में गिरावट के चलते काम पर ध्यान देना मुश्किल रहेगा | जिद में आकर नुकसान कर लेंगे | भाग्य भरोसे रहे तो अच्छा सौदा हाथ से निकल सकता है |
  
♌ *राशि फलादेश सिंह:-*
वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढेगी | प्रियजन से अचानक मुलाकात होगी | प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा | प्रॉपर्टी खरीद सकते है |

♍ *राशि फलादेश कन्या:-*
अनुभवी लोगों की सलाह से राह आसान होगी | वैवाहिक चर्चा में सफलता से युवा उत्साहित रहेंगे | इच्छित नौकरी मिलेगी | आंख मूंदकर दूसरों पर भरोसा न करें |

♎ *राशि फलादेश तुला:-*
चौकन्ने होकर काम करें | उलझने की जगह मिल कर चले | जेब देख कर चलने का लाभ मिलेगा | प्रतिभा के दम पर मुश्किल काम भी आसानी से पूरे कर सकते है |

♏ *राशि फलादेश वृश्चिक:-*
सहयोगियों की भवना का ध्यान रखेंगे , पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा | जनकल्याण के कार्यक्रम से जुडकर प्रसन्नता होगी | क्रोध पर नियंत्रण रखें |

♐ *राशि फलादेश धनु:-*
आर्थिक तनाव रहेगा। किसी नए कार्य से लाभ मिलेगा। चल अचल सम्पत्ति में वृद्धि होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। धन व्यय होगा।

♒ *राशि फलादेश मकर:-*
आर्थिक स्थिति में सुधार की कोशिश सफल रहेगी | मित्रो के साथ समय बिताकर खुशी होगी | कारोबारी उपलब्धियो को परिवार के साथ बांटकर खुश होंगे | कल की सुविधा मे कमी आएगी |

♓ *राशि फलादेश कुंभ:-*
शुभ समाचार मिलेंगे | प्रतियोगी परीक्षा मे इच्छित सफलता मिलेगी | अधीनस्थ सहयोग करेंगे | नौकरी मे तरक्की के के आसार हैं | क्रोध पर नियंत्रण रखें | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

⛎ *राशि फलादेश मीन:-*
आय-व्यय में तालमेल की कमी से कर्जा लेना पड सकता हैं | विवादास्पद मामलों के चलते आप अशांत रहेंगे | आकस्मिक लाभ संभव हैं | दांम्पत्य सुख मिलेगा | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

🌺 आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।
                   ।।शुभम भवतु । ।
             🚩🚩जयतु भारती🚩🚩.

function disabled

Old Post from Sanwariya