यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

होलाष्टक क्या है, 23 फरवरी से 1 मार्च 2018 तक नहीं होंगे 16 शुभ कार्य

होलाष्टक क्या है, 23 फरवरी से 1 मार्च 2018 तक नहीं होंगे 16 शुभ कार्य



वर्ष 2018 में होलाष्टक 23 फरवरी को लगेगा और यह 1 मार्च 2018 तक रहेगा। यह 8 दिनों का होता है और इस दौरान किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं।

भारतीय मुहूर्त विज्ञान व ज्योतिष शास्त्र प्रत्येक कार्य के लिए शुभ मुहूर्तों का शोधन कर उसे करने की अनुमति देता है। कोई भी कार्य यदि शुभ मुहूर्त में किया जाता है तो वह उत्तम फल प्रदान करने वाला होता है। इस धर्म धुरी से भारतीय भूमि में प्रत्येक कार्य को सुसंस्कृत समय में किया जाता है, अर्थात् ऐसा समय जो उस कार्य की पूर्णता के लिए उपयुक्त हो।

इस प्रकार प्रत्येक कार्य की दृष्टि से उसके शुभ समय का निर्धारण किया गया है।

जैसे गर्भाधान, विवाह, पुंसवन, नामकरण, चूड़ाकरन विद्यारम्भ, गृह प्रवेश व निर्माण, गृह शान्ति, हवन यज्ञ कर्म, स्नान, तेल मर्दन आदि कार्यों का सही और उपयुक्त समय निश्चित किया गया है। इस प्रकार होलाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि से एक होलाष्टक दोष माना जाता है जिसमें विवाह, गर्भाधान, गृह प्रवेश, निर्माण, आदि शुभ कार्य वर्जित हैं।

इस वर्ष होलाष्टक 23 फरवरी, शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है, जो 1 मार्च होलिका दहन के साथ ही समाप्त हो जाएगा अर्थात् आठ दिनों का यह होलाष्टक दोष रहेगा। जिसमें सभी शुभ कार्य वर्जित है।

इस समय विशेष रूप से विवाह, नए निर्माण व नए कार्यों को आरंभ नहीं करना चाहिए। ऐसा ज्योतिष शास्त्र का कथन है। अर्थात् इन दिनों में किए गए कार्यों से कष्ट, अनेक पीड़ाओं की आशंका रहती है तथा विवाह आदि संबंध विच्छेद और कलह का शिकार हो जाते हैं या फिर अकाल मृत्यु का खतरा या बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है।

होलाष्टक से तात्पर्य है कि होली के 8 दिन पूर्व से है अर्थात धुलंडी से आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत हो जाती है। इन दिनों शुभ कार्य करने की मनाही होती हैं। हिन्दू धर्मो के 16 संस्कारों को न करने की सलाह दी जाती है।

क्या करते हैं होलाष्टक में

माघ पूर्णिमा से होली की तैयारियां शुरु हो जाती है। होलाष्टक आरंभ होते ही दो डंडों को स्थापित किया जाता है,इसमें एक होलिका का प्रतीक है और दूसरा प्रह्लाद से संबंधित है। ऐसा माना जाता है कि होलिका से पूर्व 8 दिन दाह-कर्म की तैयारी की जाती है। यह मृत्यु का सूचक है। इस दुःख के कारण होली के पूर्व 8 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य नही होता है। जब प्रह्लाद बच जाता है,उसी ख़ुशी में होली का त्योहार मनाते हैं।

ग्रन्थों में उल्लेख मिलता है कि भगवान शिव की तपस्या को भंग करने के अपराध में कामदेव को शिव जी ने फाल्गुन की अष्टमी में भस्म कर दिया था। कामदेव की पत्नी रति ने उस समय क्षमा याचना की और शिव जी ने कामदेव को पुनः जीवित करने का आश्वासन दिया। इसी खुशी में लोग रंग खेलते हैं।

लिवर मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है।

लिवर मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है।

 अगर आप कहते हैं कि लिवर पर पूरा मानव शरीर टिका है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। जिन लोगों का पाचन तंत्र खराब होता है उसमें करीब 80 फीसद रोल लिवर का होता है। लिवर के मुख्य कार्यों में भोजन चयापचय, ऊर्जा भंडारण, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलना, डिटॉक्सीफिकेशन, प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन और रसायनों का उत्पादन आदि शामिल हैं। आजकल की भागदौड़ भरा लाइफस्टाइल और हेल्दी खानपान से दूरी खराब लिवर की सबसे बड़ी वजह हो गई है। वहीं, हद से ज्यादा सिगरेट, बीड़ी और शराब का सेवन भी लिवर का दुश्मन होता है। इस बात की गांठ बांध लें कि अगर इंसान का लिवर एक बार खराब हो जाए तो उसका जीना भी लगभग नामुमकिन हो जाता है। आज हम आपको अंग्रेजी दवाओं के बजाय लिवर को दुरुस्त रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं। इनके प्रयोग से आप अपने लिवर को कुछ ही दिनों में हेल्दी बना सकते हैं।

जैतून का तेल
 जैतून का तेल लिवर के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। नाश्ते में या फिर किसी भी तरह से जैतून का सेवन करना चाहिए। अगर आप जैतून के तेल का सेवन नहीं कर पाते हैं तो आपको सिगरेट, शराब और तंबाकू के अलावा बेकार खानपान से दूर रहना होगा। ये आपकी सेहत बिगाडऩे के साथ ही लिवर के भी दुश्मन हैं।

असरदार हल्दी के गुण
हल्दी के नियमित सेवन से लिवर की सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। लिवर एंटीसेप्टिक गुण और एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा स्त्रोत है। हल्दी की रोगनिरोधन क्षमता हैपेटाइटिस बी व सी का कारण बनने वाले वायरस को बढऩे से रोकती है। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से लिवर दुरुस्त रहता है।

अमृत है आंवला कैप्सुल
विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत अगर कुछ है तो वो आंवला ही है। यह आंखों, बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होने के साथ ही लिवर के लिए भी बहुत अच्छा होता है। कई शोध में भी यह साबित हो चुका है कि आंवले में लिवर को सुरक्षित रखने वाले सभी तत्व मौजूद होते हैं। सुबह शाम खाने के बाद 1-1 कैप्सुल

जीटा टी करेगी जादू
दूध और अदरक वाली चाय के शौकीन ये बात जान लें कि अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो दूध वाली चाय की जगह जीटा टि का सेवन करना शुरू कर दें। जीटा टि में भरपूर मात्रा में एंटी-आक्सीडेंट होते हैं जो सभी विषैले तत्वों को खत्म करते हैं। रोजाना सुबह उठकर 1 कप जीटा टि पीनी चाहिए।

वरदान है करेला
 करेला भले ही टेस्ट में कड़वा होता है लेकिन करेले का स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन यह लिवर के लिहाज से बहुत गुणकारी होता है। रोजाना 1 ग्लास करेले का जूस पीने से लिवर स्वस्थ रहता है। साथ ही यह फैटी लिवर की परेशानी को भी खत्म करती है।

साबुत अनाज के फायदे
साबुत अनाज फाइबर और दूसरे पौष्टिक तत्वों से भरपूर है, यह आसानी से पच भी जाता है। फैटी एसिड की यह औषधि लीवर के नुकसानदायक टॉक्सिन को तोड़ती है। अच्छे परिणाम के लिए आपको प्रोसेस्ड ग्रेन के बजाय होल ग्रेन और इसके उत्पाद का सेवन करना चाहिए। जैसे किनोवा

रसीला टमाटर
अगर आप फैटी लीवर की समस्या से ग्रस्त हैं तो कच्चा टमाटर खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है और अच्छे परिणाम के लिए आपको इसका नियमित सेवन करना चाहिए।

अब इस देश के लिए ये जानना जरूरी है कि

युवाओं के मन मे एक प्रश्न का बना हुआ था "कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ?"
अब इसका उत्तर मिल गया है और सिनेमा चला भी अच्छा है जो चलना ही चाहिऐ था ।

अब इस देश के लिए ये जानना जरूरी है कि
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को क्यूँ और किसने मारा,
श्री लाल बहादुर शास्त्री को किसने और क्यों मारा?
महात्मा गांधी की हत्या के वह कारण क्या थे?
इन दुर्भाग्यशाली घटनाओं से देश की पटरी ही बदल गयी।

युवाओं! ज़रा विचारो कि कहाँ कहाँ गलतियां हुई हैं.. काल्पनिक चरित्र कटप्पा से बाहर निकलो और वोपूछोजोतुमसेजुड़ाहुआहै.....

पता करो कि हम लगभग 1000 साल तक गुलाम क्यों रहे..

पता करो कि जो देश आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक, और वैज्ञानिक रूप से सशक्त था.. विश्व गुरु था ...वो सब ज्ञान कहाँ और कैसे खत्म हो गया..

पता करो कि सोने की चिड़िया के पंख कैसे कतर दिए गए...

पता करो कि हमारे बच्चों को आजादी के बाद भी क्या और क्यूँ पढ़ाया जाता है...

पता करो! पाकिस्तान का स्थायी रोग किसने भारत को दिया? तब हुआ क्या-क्या था?

पता करो..! कि कश्मीर को नासूर बनाने का बीज नेहरू ने क्यों और कैसे बोया..?

पता करो..! नेपाल के महाराजा के भारत में विलय के प्रस्ताव को 1952 में नेहरू ने क्यों ठुकरा दिया था?

पता करो..! कि 1953 में UNO में भारत को स्थायी सीट देने के ख़ुद अमेरिका के प्रस्ताव को नेहरू ने क्यों गुमा दिया था? और वह सदस्यता चीन को क्यों दिला दी?

पता करो कि 1954 में नेहरू ने तिब्बत को चीन का हिस्सा भारत की ओर से मान लिया था? बाद में 1962 में उसी रास्ते से चीन ने भारत पर हमला किया, हम हारे, बेइज़्ज़त हुए।

पता करो ..! तिब्बत हारने के बाद नेहरू ने क्यों कहा था कि वो तो बंजर जमीन है, कोई बात नही.. जाने दो

ज़रा मालूम करो कि चीन से भारत की हार का दोषी नेहरू को मन्त्रालय की संयुक्त समिति ने सिद्ध किया था? उसके बाद भी नेहरू को जरा भी लाज नहीं आई थी
यह भी जानो कि जब चीनी सेना अरुणाचल, असम, सिक्किम में घुस आयी थी, तब भी 'हिन्दी चीनी भाई भाई' का राग अलापते हुए भारतीय सेना को ऐक्शन लेने से नेहरू ने क्यों रोका था?

आप ख़ुद बाहुबली बनकर कारण जानो कि हमारा कैलास पर्वत और मानसरोवर तीर्थ चीन के हिस्से में नेहरू की ग़लती से चले गए?
और भी बहुत सारी गलतियां हैं जिनमें कांग्रेस को जरा भी शर्म क्यों नहीं आती है?

हेयुवादेश...! अपनी दिशा और दशा बदलो। यह समय मज़ाक़ों का नहीं है,  वह करो जो करणीय है।
चिन्तन का विषय है-

देश के लोग ये तो जानते है कि चीन ने हमें 1962 में हराया पर ये नहीं जानते कि 1967 में हमने भी चीन को हराया था। 
चीन ने "सिक्किम" पर कब्ज़ा करने की कोशिश की थी. नाथू ला और चो ला फ्रंट पर ये युद्ध लड़ा गया था. चीन को एसा करारा जवाब मिला था कि चीनी भाग खड़े हुये थे.  इस युद्ध में, 88 भारतीय सैनिक बलिदान हुये थे और 400 चीनी सैनिक मारे गए थे. इस युद्ध के बाद ही सिक्किम, "भारत का हिस्सा" बना था !
इस युद्ध में "पूर्वी कमान" को वही सैम मानेक शॉ संभाल रहे थे जिन्होंने बांग्लादेश बनवाया था।
इस युद्ध के हीरो थे राजपुताना रेजिमेंट के मेजर जोशी, कर्नल राय सिंह , मेजर हरभजन सिंह.
गोरखा रेजिमेंट के कृष्ण बहादुर , देवीप्रसाद ने कमाल कर दिया था !! जब गोलिया ख़तम हो गयी थी तो इन गोरखों ने कई चीनियों को अपनी "खुखरी" से ही काट डाला था ! कई गोलियाँ शरीर में लिए हुए मेजर जोशी ने चार चीनी ऑफिसर को मारा ! वैसे तो कई और हीरो भी है पर ये कुछ वो नाम है जिन्हें वीर चक्र मिला और इनकी वीरगाथा इतिहास बनी !!

मैं किसी पोस्ट को शेयर करने के लिये नहीं कहता पर इसे शेयर करो ताकि अधिक से अधिक लोग जाने,दुःख की बात है कि बहुत कम भारतीयों को इसके बारे में पता है !!

जूते चप्पल 👠👞👟से कैसे आता है दुर्भाग्य

हम जब भी नए जूते चप्पल खरीद कर उनको पहनते हे तो एक नई ऊर्जा का अहसास करते हे लेकिन हमे अमावस्या मंगलवार और शनिवार और ग्रहण के दिन जूते चप्पल नही खरीदने चाहिए।यदि इन दिनों हम जूते चप्पल खरीदते हे तो अचानक नुकसान की सम्भावना बन जाती हे।हमे जूते चप्पल पहन कर तिजोरी और लॉकर नही खोलना चाहिए।इससे लक्ष्मी जी का अपमान होता हे।हमे जूते चप्पल पहन कर रसोई या भण्डार घर में नही जाना चाहिए।इससे माँ अन्नपूर्णा का अपमान होता हे।जूते चप्पल पहन कर खाना बनाने से विश्वास की कमी और परिवार में अशांति का वातावरण बना रहता हे।जो इस बात का ध्यान रखते हे उनके घर में कभी अन्न की कमी नही आती हे।जूते चप्पल पहन कर किसी नदी या सरोवर के पास भी नही जाना चाहिए।चमड़े की वस्तुऍ के साथ और जूते चप्पल पहन कर कभी भी नदी या पवित्र सरोवर में स्नान करने से भाग्य रूठ जाता हे।जूते चप्पल मौजे चमड़े की वस्तुऍ पहन कर कभी मन्दिर या देव प्रतिमा के पास नही जाना चाहिए।ऐसा करने से उम्र कम हो जाती हे ।अगर आपके जूते चप्पल मन्दिर धर्म स्थान या अस्पताल से चोरी हो जाते हे तो यकीनन आपका दुर्भाग्य दूर होगा।जो नुकसान होने वाला था वो नही होता हे।अगर आपके जूते चप्पल बार बार फट् रहे या टूट रहे हे तो अपने पहने हुए जूते चप्पल शनिवार के दिन शनि मन्दिर के बाहर छोड़ कर आ जाये।शनि का कुप्रभाव नही होगा।परेशानियां बार बार कम नही हो रही हे तो आपका जो नक्षत्र हे उसमे अपने पहने हुए जूते चप्पल मन्दिर के बाहर छोड़ कर आ जाये ।आते समय नंगे पैर ही आना हे और पीछे मुड़ कर नही देखना हे।अगर आपके चलने पर जूते चप्पल की आवाज ज्यादा आती हे तो आपसे जुड़े हुए रिश्तों में तनाव बढ़ता हे अतः जूते चप्पल बदल लें।घर में ज्यादा पुरानी जूते चप्पल नही रखेँ।ध्यान रहे अगर आपके जूते चप्पल उलटे पड़े हो तो तुरन्त ही सीधे कर देवे क्योकि यह तनाव कर्ज और झगड़ा करवा देते हे।अगर जूते चप्पल एक दूसरे के ऊपर सीधे पड़े हो तो शुभ संकेत हैऔर यात्रा के अवसर मिलते हे।अगर आपका एक पैर का जूता चप्पल अचानक खो जाता हे तो और तीन दिन तक नही मिलता हे तो दूसरा जूता चप्पल भी घर के बाहर फ़ेक देना चाहिए क्योकि कोई गलत प्रयोग भी कर सकता हे।

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018

महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 13 फरवरी और 14 फरवरी को

प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि के व्रत का पालन किया जाता है, जिसे शिव पार्वती के विवाह का अवसर माना जाता है – अर्थात मंगल के साथ शक्ति का मिलन | कुछ पौराणिक मान्यताएँ इस प्रकार की भी हैं कि इसी दिन महादेव के विशालकाय स्वरूप अग्निलिंग से सृष्टि का आरम्भ हुआ था | जो भी मान्यताएँ हों, महाशिवरात्रि का पर्व समस्त हिन्दू समाज में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है | इसी दिन ऋषि बोधोत्सव भी है, जिस दिन आर्यसमाज के प्रवर्तक स्वामी दयानन्द को सच्चे शिवभक्त का ज्ञान प्राप्त हुआ था और उनके हृदय से उदगार फूटे थे कि सच्चा शिव किसी मन्दिर या स्थान विशेष में विराजमान मूर्ति में निवास नहीं करता, अपितु वह इस सृष्टि के प्राणि मात्र में विराजमान है, और इसलिए प्राणिमात्र की सेवा ही सच्ची ईश्वरभक्ति है | इस वर्ष 13 फरवरी को दिन भर त्रयोदशी तिथि है तथा रात्रि में 10:34 से चतुर्दशी तिथि का आगमन हो रहा है | 14 फरवरी को रात्रि 12:46 तक चतुर्दशी तिथि है | क्योंकि दोनों ही दिन निशीथ काल में चतुर्दशी तिथि है अतः यह द्विविधा होनी स्वाभाविक ही है कि किस दिन व्रत किया जाए | इसका समाधान धर्मग्रन्थों में इस प्रकार है कि यदि दूसरे दिन निशीथ काल में कुछ ही समय के लिए चतुर्दशी हो किन्तु पहले दिन सम्पूर्ण भाग में हो तो अभिषेक पहली रात्रि में करना चाहिए | हाँ यदि एक ही दिन चतुर्दशी तिथि है तो भले ही वह मध्यरात्रि में कुछ ही पलों के लिए है, अभिषेक उसी दिन होगा | रात्रि का मध्यभाग निशीथ काल कहलाता है | इस वर्ष सौभाग्य से दो रातों में चतुर्दशी तिथि है – ऐसा योग कभी कभी ही बनता है | 13 फरवरी को सम्पूर्ण रात्रि में चतुर्दशी तिथि है अतः अधिकाँश भागों में 13 तारीख़ को ही शिवरात्रि का व्रत रखकर निशीथ काल का अभिषेक किया जाएगा | इसी दिन भौम प्रदोष भी है | जिन लोगों को रात्रि में अभिषेक नहीं करना है और दिन में ही व्रत रखकर उसका पारायण करना है वे लोग 14 फरवरी को व्रत रख सकते हैं | वैसे Vedic Astrologers और पण्डितों के अनुसार निशीथ काल की पूजा का समय मध्य रात्रि बारह बजकर नौ मिनट से आरम्भ होकर एक बजे तक का बताया जा रहा है | यानी कुल 51 मिनट मुहूर्त की अवधि है | रात्रि में चार बार भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है | 14 फरवरी को प्रातः 07:04 से लेकर दोपहर 15:20 तक पारायण का समय बताया जा रहा है | शिव का अभिषेक अनेक वस्तुओं से किया जाता है | जिनमें प्रमुख हैं : सुगन्धित जल : भौतिक सुख सुविधाओं की उपलब्धि के लिए जल में चन्दन आदि की सुगन्धि मिलाकर उस जल से शिवलिंग को अभिषिक्त किया जाता है | मधु अर्थात शहद : अच्छे स्वास्थ्य तथा जीवन साथी की मंगलकामना के लिए मधु से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है | गंगाजल : समस्त प्रकार के तनावों से मुक्तिदाता माना जाता है गंगाजल को | इसी भावना से गंगाजल द्वारा शिवलिंग को अभिसिंचित करने की प्रथा है | गौ दुग्ध तथा गौ धृत : गाय का दूध और घी पौष्टिकता प्रदान करता है | हृष्ट पुष्ट रहने के लिए गाय के दूध और घी से शिवलिंग को स्नान कराया जाता है | बिल्व पत्र और धतूरा : सांसारिक तापों से मुक्ति के लिए बिल्व पत्रों तथा धतूरे से शिवलिंग का शृंगार किया जाता है | ऐसी मान्यता है कि धतूरा भगवान शंकर का सबसे अधिक प्रिय पदार्थ है और बिल्व को अमर वृक्ष तथा बिल्व पत्र को अमर पत्र और बिल्व फल को अमर फल की संज्ञा दी जाती है | किन्तु हमारी मान्यता है कि केवल जल तथा बिल्व पत्र के साथ श्रद्धा, भक्ति और पूर्ण आस्था तथा विश्वास का गंगाजल एक साथ मिलाकर उस जल से यदि शिवलिंग को अभिषिक्त किया जाए तो भोले शंकर को उससे बढ़कर और कुछ प्रिय हो ही नहीं हो सकता | इसी श्रद्धा, भक्ति और पूर्ण आस्था तथा विश्वास के गंगाजल के साथ प्रस्तुत है
शिव स्तुति तथा शिव पञ्चाक्षर स्तोत्रम्...
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय ||
 मन्दाकिनीसलिलचन्दनचर्चिताय नन्दीश्वरप्रमथनाथमहेश्वराय ।
 मन्दारपुष्पबहुपुष्पसुपूजिताय तस्मै मकाराय नमः शिवाय ||
शिवाय गौरीवदनाब्जवृन्द सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय । 
श्रीनीलकण्ठाय वृषध्वजाय तस्मै शिकाराय नमः शिवाय || 
 वशिष्ठकुम्भोद्भवगौतमार्य मूनीन्द्रदेवार्चितशेखराय । 
 चन्द्रार्कवैश्वानरलोचनाय तस्मै वकाराय नमः शिवाय ||
 यज्ञस्वरूपाय जटाधराय पिनाकहस्ताय सनातनाय ।
 दिव्याय देवाय दिगम्बराय तस्मै यकाराय नमः शिवाय || 
 पञ्चाक्षरमिदं पुण्यं यः पठेच्छिवसंनिधौ |
 शिवलोकमावाप्नोति शिवेन सह मोदते ||
 ॐ नमः शिवाय... ॐ नमः शिवाय... ॐ नमः शिवाय.

रविवार, 11 फ़रवरी 2018

राम मंदिर पर आंतरिक कूटनीति इस समय चरम पर

राम मंदिर पर आंतरिक कूटनीति इस समय चरम पर है। मजे की बात यह है कि इसमें हर पक्ष को यह लग रहा है कि मोदिया उनको उल्लू बना रहा है और सबसे ज्यादा परेशान हैं चार समूह --
1-- मुसलमान
2-- कांग्रेस
3--मी लोड
4-- फेसबुक के फ़ूफे

राम जन्म भूमि का मामला अब केवल भारत का आंतरिक मामला नहीं रहा । इस मामले से अब भारत में हिंदुओं और मुस्लिमों की नियति तय होगी इसलिये विश्व की हर शक्ति इसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुचि ले रही है ।

आपको क्या लगता है शिया बोर्ड और शिया लोग राम मंदिर का समर्थन हिंदुओं से अचानक पैदा हुये प्रेम के कारण कर रहे हैं ?
अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप वाकई पकौड़े तलने की ही काबिलियत रखते हैं,

शियाओं के इस राम प्रेम का कारण है उनके आका ईरान की सऊदी वहाबियों से दुश्मनी ईरान ने भारत से ईराक और सीरिया की सरकार के समर्थन और अमेरिकी प्रतिबंधों के विरुद्ध भारत का गुपचुप समर्थन खरीदा है और यही कारण है कि ईरान के विरुद्ध आग उगलता अमेरिका अचानक चुप हो गया है । बदले में भारत को मिला है चाबहर और राम मंदिर पर भारत के शियाओं के समर्थन,
जी हां भारत के शियाओं का राम मंदिर पर समर्थन उनके ईरानी आकाओं के निर्देश का परिणाम है,
अब बचे सुन्नी और पाकिस्तान जिनको निस्तेज बनाने का काम मोदी ने सऊदी अरब से तगड़ी सौदेबाजी करके कर दिया है । फिलस्तीन मसले पर भारत के परंपरागत समर्थन और सीरिया में भारत की चुप्पी के बदले सऊदी अरब ने इजरायल पर चुप्पी साध ली है और भारत के सुन्नियों विशेषतः वहाबियों की कान उमेठे हैं,
प्रमाण के तौर पर घटनाओं को याद करें --
भारत का यू एन में फिलस्तीन के पक्ष में मत ,
सऊदी अरब का अपनी वायुसीमा को इजरायल जामे वाले भारतीय विमान के लिये खोलना और
सुन्नी वक्फबोर्ड के कट्टरतावादी सुन्नी सदस्य मौलाना सलमान नदवी जो बगदादी को अभिनंदनपत्र तक भेज चुका है , का मंदिर समर्थन में बयान,
यानि मोदी ने अपनी कूटनीति में गृह , विदेश और रक्षा मामलों का ऐसा कॉकटेल बनाया है जिसके फार्मूले का किसी को नहीं पता और सभी इसके अनजाने स्वाद से डर रहे हैं,
अब भारत के मुस्लिमों के सामने दो रास्ते बचे हैं --
1- प्रथम रास्ता है अदालत के फैसले का इंतजार जिसमें हमारे मी लोड लोग खुद बुरी तरह फंस गये हैं इसीलिये जिस तरह उन्होंने अयोध्या को भूमिविवाद की तरह लिया है नाकि ऐतिहासिक विवाद की तरह , तो उससे लगता है कि मेरे लोड भी सेफ गेम खेल रहे हैं और वे खुद मामले को 2019 तक लटकाना चाहते हैं ।
अगर वे चाहें तो शिया बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराये गये राजा दशरथ के नाम के खसरे व खतौनी ट्ठा शिये वक्फ बोर्ड के दावे के आधार पर हिंदुओं के पेक्ष में फैसला कर सकता है और अगर चाहें तो सुन्नी वक्फबोर्ड के मालकियत के दावे को मान्यता दे मुस्लिमों के पक्ष में भी ।
अब अगर मुस्लिमों के पक्ष में निर्णय आता है तो सभी अच्छे से जानते हैं भाजपा संसद में शाहबानो मामले की तर्ज पर कानून बनाएगी और कांग्रेस की भैंस पानी में , 2019 में मोदी सुपर बहुमत से वापसी और कृष्ण जन्म भूमि , ज्ञानवापी सहित कई मंदिरों सहित समा नागरिक संहिता पर अदालती आदेश मानने की मजबूरी हो जायेगी ।
अब अगर हिंदुओं के पक्ष में निर्णय आता है तो भी हिंदुओं में जबरदस्त उत्साह आयेगा और मुस्लिमों का जरा सा भी विरोध जो होगा ही , वह ध्रुवीकरण की लहर पैदा करेगा और मोदी 2019 में वापस ।

मुस्लिमों के सामने 'घर वापसी' या 'गृह युद्ध' के अलावा कोई चारा नहीं रहेगा और समर्थन के लिये होंगे केवल चीन , तुर्की और पाकिस्तान । अरब देशों को इतनी अहमियत देने का मूल कारण मुस्लिमों के संभावित विद्रोह की आर्थिक व नैतिक कमर तोडना है ताकि चीन व मुस्लिम गठजोड़ में दरार डाली जा सके,
यही कारण है कि राहुल गांधी अब अमेरिकी दूतावास जाने की बजाय चीनी दूतावास में उठना बैठना कर रहा है और पाकिस्तानी थिंक टैंक मोदी के विरुद्ध खुलेआम कांग्रेस के पक्ष में कोशिश करने का आह्वान कर रहा है,
राफेल सौदे पर हल्ला मचाना उसी रणनीति का हिस्सा है ताकि राममंदिर मुद्दे से पहले ही मोदी को घेर लिया जाये,

2-- द्वितीय रास्ता है हर हालात में संभावित हार को देखकर सौदेबाजी करना जिसमें मस्जिद के लिये जमीन , समा नागरिक संहिता को ठंडे बस्ते में डालना और अन्य किसी भी तोड़े गये मंदिर को वापस ना मांगने की शर्त होगी,
पर ये लोग यह भूल रहे हैं कि इस वक्त वे सरदार पटेल के बाद हिंदुओं की सबसे कुटिल राजनैतिक मेधा का सामना कर रहे हैं जिसका नाम मोदी है,
तो अगर भाजपा ने इसे हिंदुओं के हित में सुलझा लिया तो कांग्रेस का विनाश तय है और भारत में हिंदुत्व की वो लहर उठेगी जिसपर सवार होकर भाजपा अगले कई दशकों तक सत्ता में रहेगी और उसे चुनौती देने की क्षमता होगी किसी एक दम नई पार्टी में जो भाजपा से कईगुना हार्ड हिन्दुत्व लाइन पर चलेगी जिससे मजबूर होकर भाजपा को हिंदू राष्ट्र की दिशा में चलना ही पड़ेगा,
चीन के कौटिल्य सुनत्सु ने कहा था एक अच्छा सेनापति वह है जो बिना जंग लड़े युद्ध जीत ले पर क्या है कि फेसबुकिये फ़ूफ़ाओं को परिणाम में नहीं मारधाड़ में ज्यादा रुचि है,
इन्हें राम मंदिर और राष्ट्रीय हितों की बजाय मोदी को निर्देशित करने में ज्यादा रुचि है,

जाओ रे जाओ,
तुम लोग पकौड़े तलो या मास्टरी के फॉर्म भरो , मोदी को राम मंदिर और राष्ट्र निर्माण करने दो....
साभार देवेन्द्र सिकरवार

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

परीक्षा से पहले बच्चों के पैरेंट्स को लेटर

परीक्षा से पहले प्रिंसिपल ने बच्चों के पैरेंट्स को एक लेटर भेजा जिसका हिन्दी अनुवाद इस प्रकार है :-

"डियर पैरेंट्स,

मैं जानता हूं आप इसको लेकर बहुत बेचैन हैं कि आपका बेटा इम्तिहान में अच्छा प्रदर्शन करें,

लेकिन ध्यान रखें कि यह बच्चे जो इम्तिहान दे रहे हैं इनमें भविष्य के अच्छे कलाकार भी हैं जिन्हें गणित समझने की बिल्कुल जरूरत नहीं,

इनमें बड़ी बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि भी बैठे हैं, जिन्हें इंग्लिश लिटरेचर और इतिहास समझने की जरूरत नहीं है,

इन बच्चों में भविष्य के बड़े-बड़े संगीतकार भी हैं जिनकी नजर में केमिस्ट्री के कम अंकों का कोई महत्व नहीं,

इन सबका इनके भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ने वाला इन बच्चों में भविष्य के एथलीट्स भी हैं जिनकी नजर में उनके मार्क्स से ज्यादा उन की फिटनेस जरूरी है|

लिहाजा अगर आपका बच्चा ज्यादा नंबर लाता है तो बहुत अच्छी बात है लेकिन अगर वह ज्यादा नंबर नहीं ला सका तो तो आप बच्चे से उसका आत्मविश्वास और उसका स्वाभिमान ना छीन ले।

अगर वह अच्छे नंबर ना ला सके तो आप उन्हें हौसला दीजिएगा की कोई बात नहीं यह एक छोटा सा इम्तिहान हैl

वह तो जिंदगी में इससे भी कुछ बड़ा करने के लिए बनाए गए हैं l

अगर वह कम मार्क्स लाते हैं तो आप उन्हें बता दें कि आप फिर भी इनसे प्यार करते हैं और आप उन्हें उन के कम अंको की वजह से जज नहीं करेंगे l

ईश्वर के लिए ऐसा ही कीजिएगा और जब आप ऐसा करेंगे फिर देखिएगा कि आपका बच्चा दुनिया भी जीत  लेगा l

एक इम्तिहान और कम नंबर आपके बच्चे से इसके सपने और इसका टैलेंट नहीं छीन सकते

और हां प्लीज ऐसा मत सोचिएगा कि इस दुनिया में सिर्फ डॉक्टर और इंजीनियर ही खुश रहते हैं

"अपने बच्चों को एक. अच्छा इंसान बनने की शिक्षा दीजिये.

केवल अंक ही बच्चों की योग्यता का मापदंड नही हैं.
🙏🏻

आपका प्रिंसिपल

शनिवार, 27 जनवरी 2018

डॉ.नीलम जी मून्दड़ा को ह्रदय की अंतरिम गहराइयों से हार्दिक बधाई व शुभकामनाये

डॉ.नीलम जी मून्दड़ा को ह्रदय की अंतरिम गहराइयों से हार्दिक बधाई व शुभकामनाये*

गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन जोधपुर द्वारा संस्था के माध्यम से गरीब कन्याओं का विवाह करवाने पर सामाजिक क्षेत्र व महिलाओं के उत्थान मे उल्लेखनीय कार्य पर जोधपुर के सम्भागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर डॉ रवि कुमार सुरपुर जी द्वारा समाज सेविका,महिला आयोग की सदस्य ,भाजपा महिला मोर्चा जी जिला उपाध्यक्ष व नारी उत्थान में अग्रणी साँवरिया की अध्यक्षा डॉ. नीलम जी मून्दड़ा को सम्मानित किया।
डॉ.नीलम जी मून्दड़ा को साँवरिया की ह्रदय की अंतरिम गहराइयों से हार्दिक बधाई व शुभकामनाये।

शुभकामनाओ सहित

कैलाशचंद्र लढा
संस्थापक
साँवरिया

शुक्रवार, 26 जनवरी 2018

26 january भारत कल और आज - निराशा से आशा की और

सभी मेम्बर्स को 26 जनवरी की  
       हार्दिक शुभकामनाएं
           वंदे मातरम्
दोस्तों,
      आज हम 26 जनवरी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मना रहे हैं।हर जगह ख़ुशी हैं मस्ती हैं आजादी हैं ।
लेकिन इसके साथ ही चाटुकारिता हैं,
समाज का विभाजन हैं, सम्प्रदायो मे बँटवारा हैं, जाति के नाम पर नोकरी हैं। कई ऐसी समस्याएं हैं जो हमे बरसो झेलनी पढ़ेगी । इनका कोई अंत नही । मै यंहा किसी व्यक्तिगत जाति या सम्प्रदाय की बात नही कर रहा एक सामान्य बात को रख रहा हूँ । एक लेख कंही पढ़ा था । अच्छा लगा पहले उसे पढ़े एक लेखक ने बढ़े ही चुटीले अंदाज मे आज की व्यथा को समझाया ।
   एक चीटी एक टिड्डे की कहानी आजादी के पूर्व

एक चींटी थी वो चीटीं बहुत मेहनती थी, वह हमेशा अपने काम मे लगी रहती थी, ,. जब कि टिड्डा दिन भर मस्ती करता रहता था। चीटी अक्सर उसे समझाती की हमेशा मौज मस्ती मे डुबे रहना अच्छा नही है। कुछ ही दिनों के बाद सर्दियों का मौसम आने बाला था। चीटी अथक मेहनत कर सर्दियों के आने से पहले एक घर बना लेना चाह रही थी और पर्याप्त भोजन जमा कर रख लेना चाह रही थी, .इसके विपरीत टिड्डा आने वाली सर्दी के मौसम से बेखबर दिन भर मौज मस्ती मे लगा रहा।
कुछ दिनों के बाद सर्दी आ गयी , चीटीं अपने घर मे निश्चिंत आराम कर रही थी पर टिड्डा बाहर जाड़े मे ठिठुरते हुए भुख से व्याकुल होकर मर गया।सभी
लोगो ने चींटी की तारीफ़ की टिड्डे को गलत बताया सबने कहा की मेहनत ही सबसे अच्छा रास्ता हैं ।
अब हम आज आजादी के  रूप मे इस
    कहानी का मतलब निकाले
   
सर्दी के मौसम आते ही टिड्डा ठंड से कांप रहा था।अब टिड्डा भी चतुर हो गया था । उसे मालुम पढ़ गया था की वह एक पिछड़े समुदाय का हैं गरीब हैं । उसे एक आईडिया सुझा , उसने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाया और अपने आपको ठंड से ठिठुरते और चींटी को अपने घर में चैन से आराम करते हुए और उसके भोजन सामाग्री से भरे डाईनिंग टेबुल को दिखाया।सभी न्यूज़ चैनल आये ।
BBC, CNN, NDTV, AAJTAK आदि चैनेल वालों ने यह समाचार प्रमुखता से दिखाया कि टिड्डे को से ठंड से ठिठुरते और चींटी को अपने घर में चैन से आराम करते हुए और उसके भोजन सामाग्री से भरे डाईनिंग टेबुल को दिखाया।
विश्व राष्ट्र संघ, विश्व स्वास्थ्य संघ यह विचित्र विरोधाभाष देखकर दंग रह गयी। क्यों इस गरीब टिड्डे को इस भयंकर सर्दी में ठंड से ठिठुरते हुए छोड़ दिया गया।
महिला मोर्चे से एक नेत्री दौड़ी आई और अन्य टिड्डों के साथ आमरण अनसन पर बैठ गयी , “सदियों के मौसम मे टिड्डों को अपेक्षाकृत गर्म स्थान मे रहने और भोजन का उचित प्रबंध किया जाये”।
एक शहर की उभरती नेता चींटी के घर के सामने प्रदर्शन करने आई,एक दलित नेता ने टिड्डे को दलित मानते हुए इसे उनके साथ घोर अन्याय माना।
Amnesty International and विश्व राष्ट्र संघ के अध्यक्ष  ने भारत सरकार से ,टिड्डे के मौलिक अधिकारों के हनन का मामला उठाया।
इन्टरनेट (INTERNET) के सोशल साईट्स टिड्डे के समर्थन मे भर गये और विश्व के अनेक देशों से सहानुभूति के साथ साथ मदद का आँफर आने लगा। लोग टिड्डे के प्रति इस अन्याय के लिए ईश्वर को दोष देने लगे । विरोधी दल के नेता ससंद का वहिष्कार किए, CPM , CPI आदि वाम दलों ने भारत बंद का आह्वान कर दिया।
पश्चिम बंगाल और केरल में CPM ने नया अध्यादेश लाया जिसमे चींटीं को गर्मी के दिनों मे अधिक परिश्रम करने पर रोक लगा दिया गया ताकि वे ज्यादा नहीं कमा सकें और चीटी और टिड्डे के बीच ज्यादा अन्तर न रह जाये।
एक विपक्ष के नेता ने अधिकांश ट्रेनों में एक स्पेशल कोच ”टिड्डा रथ” के नाम से जोडने हेतु रेल मंत्री को लिखा गया जिसमे टिड्डे को मामुली भाड़े पर भारत भ्रमण की सुविधा दी जाए।
अन्त मे भारत सरकार ने द्वारा एक न्यायिक जाँच आयोग की स्थापना की गई जिसने एक नया एक्ट "Prevention of Terrorism against Tidda Act” POTATA की रुपरेखा बनाकर सरकार को दिया जिसे सर्दियों के मौसम के आने से पहले से ही लागु मान लिया गया।
शिक्षा संस्थाओं मे, माननीय मानव संसाधन मंत्री के द्वारा टिड्डों के लिए अतिरिक्त आरक्षण का अनुसंशा किया गया।
भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों के द्वारा सरकारी नौकरियों टिड्डों के लिए विशेष आरक्षण की व्य्वस्था किया गया।
सरकार के द्वारा मेहनती चीटी पर POTATA एक्ट के तह्त कई प्रकार के टैक्स गला दिया गया, उसके घर को जब्त कर मिडिया कर्मियों के सामने ,टिड्डों को दे दिया गया।
किसी ने इसे “A Triumph of Justice' कहा ।
एक नेता ने इसे सामाजिक न्याय कहा ।CPM ,CPI ने इसे दबे कुचलों का क्रान्तिकारी जीत बताया ।
मेहनती चीटीं हारकर दूसरे देश  चली गई , विदेशी सरकार ने चीटीयों के मेहनत से प्रभावित होकर आसान शर्तों पर वीसा दे दिया, ये चीटीयाँ वहाँ सिलीकन वैली मे करोड़ों डालर की कम्पनियाँ बना ली।
और टिड्डा आज भी सरकारी सहायतों का मुँहताज बना हुआ है। सैकड़ों की संख्या मे टिड्डे आज भी मर रहें हैं। सरकारी विभाग आलसी टिड्डों से भर गये। बिना मेहनत किए उन्हें सब पाने की आदत हो गई है।
    एक प्रकार का कटाक्ष हैं ये हम सब पर दोस्तों यंहा सिर्फ और सिर्फ मे यही कहना चाहता हूँ की हम आज भी उस टिड्डे की तरह किसी नेता की राह नही देखे किसी छलावे और बहकावे की राह नही देखे । हम सब यही देख रहे की सरकार हमारे समाज को निचली जाती , पिछड़ी जाति , अल्पसंख्यक जाति, आदि का तोहफा दे ताकि हम कम मेहनत मै ऊँची जगह पहुच सके  ।
दोस्तों,
हमारा सम्मान हम अपनी मेहनत और लगन से जरूर बना सकते हैं हमारी मेहनत लगन विश्वास से भी हम अपने देश मे सम्मान प्राप्त कर सकते हैं ।हमारा देश हमारा सम्मान करेगा बस भरोसे पर मत रहो की हम इस जाति मे या सम्प्रदाय मे जन्म क्यों नही लिए । लगन से बढ़ो ,कठिनाइयों से लड़ो एक दिन शिखर पर पहुच ही जाओगे ।
    अब ये आप पर निर्भर करता है की आप सफलता के लिए चींटी के गुण को अपनाना चाहते हो या टिड्डे के ।
     इस लेख का मूल उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्रेरणा देना है ।
हर बार की तरह आपकी बहुमूल्य प्रतिक्रिया की राह तकता ।
    निराशा से आशा की और
            वंदे मातरम्

सोमवार, 22 जनवरी 2018

बसंत पंचमी विशेष

"बसन्त पंचमी 22 जनवरी विशेष"

बसंत पंचमी भारतीय संस्कृति में एक  बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार है जिसमे हमारी परम्परा, भौगौलिक परिवर्तन , सामाजिक कार्य तथा आध्यात्मिक पक्ष सभी का सम्मिश्रण है, हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है वास्तव में भारतीय गणना के अनुसार वर्ष भर में पड़ने वाली छः ऋतुओं (बसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, शिशिर) में बसंत को ऋतुराज अर्थात सभी ऋतुओं का राजा माना गया है और बसंत पंचमी के दिन को बसंत ऋतु का आगमन माना जाता है इसलिए बसंत पंचमी ऋतू परिवर्तन का दिन भी है जिस दिन से प्राकृतिक सौन्दर्य निखारना शुरू हो जाता है पेड़ों पर नयी पत्तिया कोपले और कलिया खिलना शुरू हो जाती हैं पूरी प्रकृति एक नवीन ऊर्जा से भर उठती है।

बसंत पंचमी को विशेष रूप से सरस्वती जयंती के रूप में मनाया जाता है यह माता सरस्वती का प्राकट्योत्सव है इस लिए इस दिन विशेष रूप से माता सरस्वती की पूजा उपासना कर उनसे विद्या बुद्धि प्राप्ति की कामना की जाती है इसी लिए विद्यार्थियों के लिए बसंत पंचमी का त्यौहार बहुत विशेष होता है।

बसंत पंचमी का त्यौहार बहुत ऊर्जामय ढंग से और विभिन्न प्रकार से पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है इस दिन पीले वस्त्र पहनने और खिचड़ी बनाने और बाटने की प्रथा भी प्रचलित है तो इस दिन बसंत ऋतु के आगमन होने से आकास में रंगीन पतंगे उड़ने की परम्परा भी बहुत दीर्घकाल से प्रचलन में है।

बसंत पंचमी के दिन का एक और विशेष महत्व भी है बसंत पंचमी को मुहूर्त शास्त्र के अनुसार एक स्वयं सिद्ध मुहूर्त और अबूझ मुहूर्त भी माना गया है अर्थात इस दिन कोई भी शुभ मंगल कार्य करने के लिए पंचांग शुद्धि की आवश्यकता नहीं होती इस दिन नींव पूजन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना, व्यापार आरम्भ करना, सगाई और विवाह आदि मंगल कार्य किये जा सकते है।

माता सरस्वती को ज्ञान, सँगीत, कला, विज्ञान और शिल्प-कला की देवी माना जाता है।

भक्त लोग, ज्ञान प्राप्ति और सुस्ती, आलस्य एवं अज्ञानता से छुटकारा पाने के लिये, आज के दिन देवी सरस्वती की उपासना करते हैं। कुछ प्रदेशों में आज के दिन शिशुओं को पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है। दूसरे शब्दों में वसन्त पञ्चमी का दिन विद्या आरम्भ करने के लिये काफी शुभ माना जाता है इसीलिये माता-पिता आज के दिन शिशु को माता सरस्वती के आशीर्वाद के साथ विद्या आरम्भ कराते हैं। सभी विद्यालयों में आज के दिन सुबह के समय माता सरस्वती की पूजा की जाती है।

ज्योतिष विद्या में पारन्गत व्यक्तियों के अनुसार वसन्त पञ्चमी का दिन सभी शुभ कार्यो के लिये उपयुक्त माना जाता है। इसी कारण से वसन्त पञ्चमी का दिन अबूझ मुहूर्त के नाम से प्रसिद्ध है और नवीन कार्यों की शुरुआत के लिये उत्तम माना जाता है।

वसन्त पञ्चमी के दिन किसी भी समय सरस्वती पूजा की जा सकती है परन्तु पूर्वाह्न का समय पूजा के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। सभी विद्यालयों और शिक्षा केन्द्रों में पूर्वाह्न के समय ही सरस्वती पूजा कर माता सरस्वती का आशीर्वाद ग्रहण किया जाता है।


सरस्वती, बसंतपंचमी पूजा

ध्यान मंत्र
🔸🔹🔸
या कुन्देन्दु तुषारहार धवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना ।।
या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा ।।
शुक्लां ब्रह्मविचारसारपरमांद्यां जगद्व्यापनीं ।
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यांधकारपहाम्।।
हस्ते स्फाटिक मालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम् ।
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्।।2।।

3. मां की पूजा करते समय सबसे पहले उन्हें आचमन व स्नान कराएं।
4. माता का श्रंगार कराएं ।
5. माता श्वेत वस्त्र धारण करती हैं इसलिए उन्हें श्वेत वस्त्र पहनाएं।
6. प्रसाद के रुप में खीर अथवा दुध से बनी मिठाईयों का भोग लगाएं।
7. श्वेत फूल माता को अर्पण करें।
8. तत्पश्चात नवग्रह की विधिवत पूजा करें।

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा के साथ सरस्वती चालीसा पढ़ना और कुछ मंत्रों का जाप आपकी बुद्धि प्रखर करता है। अपनी सुविधानुसार आप ये मंत्र 11, 21 या 108 बार जाप कर सकते हैं।

निम्न मंत्र या इनमें किसी भी एक मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें

1. सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने
विद्यारूपा विशालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते॥

2. या देवी सर्वभूतेषू, मां सरस्वती रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

3. ऐं ह्रीं श्रीं वाग्वादिनी सरस्वती देवी मम जिव्हायां।
सर्व विद्यां देही दापय-दापय स्वाहा।।

4. एकादशाक्षर सरस्वती मंत्र
ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः।

5. वर्णानामर्थसंघानां रसानां छन्दसामपि।
मंगलानां च कर्त्तारौ वन्दे वाणी विनायकौ।।

6. सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नम:।
वेद वेदान्त वेदांग विद्यास्थानेभ्य एव च।।
सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने।
विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।।

7. प्रथम भारती नाम, द्वितीय च सरस्वती
तृतीय शारदा देवी, चतुर्थ हंसवाहिनी
पंचमम् जगतीख्याता, षष्ठम् वागीश्वरी तथा
सप्तमम् कुमुदीप्रोक्ता, अष्ठमम् ब्रह्मचारिणी
नवम् बुद्धिमाता च दशमम् वरदायिनी
एकादशम् चंद्रकांतिदाशां भुवनेशवरी
द्वादशेतानि नामानि त्रिसंध्य य: पठेनर:
जिह्वाग्रे वसते नित्यमं
ब्रह्मरूपा सरस्वती सरस्वती महाभागे
विद्येकमललोचने विद्यारूपा विशालाक्षि
विद्या देहि नमोस्तुते”

8. स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए।

जेहि पर कृपा करहिं जन जानि।
कवि उर अजिर नचावहिं वानी॥
मोरि सुधारहिं सो सब भांति।
जासु कृपा नहिं कृपा अघाति॥

9. गुरु गृह पढ़न गए रघुराई।
अलप काल विद्या सब पाई॥

माँ सरस्वती चालीसा
दोहा
जनक जननि पदम दुरज, निजब मस्तक पर धारि।
बन्दौं मातु सरस्वती, बुद्धि बल दे दातारि।।
पूर्ण जगत में व्याप्त तव, महिमा अमित अनंतु।
दुष्टजनों के पाप को, मातु तुही अब हन्तु।।

चौपाई
जय श्रीसकल बुद्धि बलरासी।जय सर्वज्ञ अमर अविनाशी।।
जय जय जय वीणाकर धारी।करती सदा सुहंस सवारी।।
रूप चतुर्भुज धारी माता।सकल विश्व अन्दर विख्याता।।
जग में पाप बुद्धि जब होती।तबही धर्म की फीकी ज्योति।।
तबहि मातु का निज अवतारा।पाप हीन करती महितारा।।
बाल्मीकि  जी  था  हत्यारा।तव   प्रसाद   जानै   संसारा।।
रामचरित जो रचे बनाई । आदि कवि की पदवी पाई।।
कालीदास जो भये विख्याता । तेरी कृपा दृष्टि से माता।।
तुलसी सूर आदि विद्वाना । भये जो और ज्ञानी नाना।।
तिन्ह न और रहेउ अवलम्बा । केवल कृपा आपकी अम्बा।।
करहु कृपा सोई मातु भवानी।दुखित दीन निज दासहि जानी।।
पुत्र  करई  अपराध  बहूता । तेहि  न  धरई  चित  माता।।
राखु लाज जननि अब मेरी।विनय करऊ भांति बहुतेरी।।
मैं अनाथ तेरी अवलंबा । कृपा करउ जय जय जगदंबा।।
मधुकैटभ जो अति बलवाना । बाहुयुद्ध विष्णु से ठाना।।
समर हजार पांच में घोरा।फिर भी मुख उनसे नहीं मोरा।।
मातु सहाय कीन्ह तेहि काला।बुद्धि विपरीत भई खलहाला।।
तेहि ते मृत्यु भई खल केरी । पुरवहु मातु मनोरथ मेरी।।
चण्ड मुण्ड जो थे विख्याता । क्षण महु संहारे उन माता।।
रक्त बीज से समरथ पापी । सुर मुनि हृदय धरा सब कांपी।।
काटेउ सिर जिम कदली खम्बा।बार बार बिनवऊं जगदंबा।।
जगप्रसिद्ध जो शुंभ निशुंभा।क्षण में बांधे ताहि तूं अम्बा।।
भरत-मातु बुद्धि फेरेऊ जाई । रामचन्द्र बनवास कराई।।
एहि विधि रावन वध तू कीन्हा।सुर नर मुनि सबको सुख दीन्हा।।
को समरथ तव यश गुण गाना।निगम अनादि अनंत बखाना।।
विष्णु रूद्र जस कहिन मारी।जिनकी हो तुम रक्षाकारी।।
रक्त दन्तिका और शताक्षी।नाम अपार है दानव भक्षी।।
दुर्गम काज धरा पर कीन्हा।दुर्गा नाम सकल जग लीन्हा।।
दुर्ग आदि हरनी तू माता । कृपा करहु जब जब सुखदाता।।
नृप  कोपित को मारन चाहे । कानन  में घेरे  मृग  नाहै।।
सागर मध्य पोत के भंजे । अति तूफान नहिं कोऊ संगे।।
भूत प्रेत बाधा या दु:ख में।हो दरिद्र अथवा संकट में।।
नाम जपे मंगल सब होई।संशय इसमें करई न कोई।।
पुत्रहीन जो आतुर भाई । सबै छांड़ि पूजें एहि भाई।।
करै पाठ नित यह चालीसा । होय पुत्र सुन्दर गुण ईसा।।
धूपादिक नैवेद्य चढ़ावै।संकट रहित अवश्य हो जावै।।
भक्ति मातु की करैं हमेशा।निकट न आवै ताहि कलेशा।।
बंदी  पाठ  करें  सत  बारा । बंदी  पाश  दूर  हो  सारा।।
रामसागर बांधि हेतु भवानी।कीजे कृपा दास निज जानी।।

दोहा
मातु सूर्य कान्ति तव, अंधकार मम रूप।
डूबन से रक्षा कार्हु परूं न मैं भव कूप।।
बलबुद्धि विद्या देहु मोहि, सुनहु सरस्वती मातु।
रामसागर अधम को आश्रय तू ही दे दातु।।

माँ सरस्वती वंदना
वर दे, वीणावादिनि वर दे !
प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव
        भारत में भर दे !

काट अंध-उर के बंधन-स्तर
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर;
कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर
        जगमग जग कर दे !

नव गति, नव लय, ताल-छंद नव
नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव;
नव नभ के नव विहग-वृंद को
        नव पर, नव स्वर दे !

वर दे, वीणावादिनि वर दे।

कुछ क्षेत्रों में देवी की पूजा कर प्रतिमा को विसर्जित भी किया जाता है। विद्यार्थी मां सरस्वती की पूजा कर गरीब बच्चों में कलम व पुस्तकों का दान करें। संगीत से जुड़े व्यक्ति अपने साज पर तिलक लगा कर मां की आराधना करें व मां को बांसुरी भेंट करें।


बसन्त पंचमी कथा
🔸🔸🔹🔹🔸🔸
सृष्टि के प्रारंभिक काल में भगवान विष्णु की आज्ञा से ब्रह्मा ने जीवों, खासतौर पर मनुष्य योनि की रचना की। अपनी सर्जना से वे संतुष्ट नहीं थे। उन्हें लगता था कि कुछ कमी रह गई है जिसके कारण चारों ओर मौन छाया रहता है। विष्णु से अनुमति लेकर ब्रह्मा ने अपने कमण्डल से जल छिड़का, पृथ्वी पर जलकण बिखरते ही उसमें कंपन होने लगा। इसके बाद वृक्षों के बीच से एक अद्भुत शक्ति का प्राकट्य हुआ। यह प्राकट्य एक चतुर्भुजी सुंदर स्त्री का था जिसके एक हाथ में वीणा तथा दूसरा हाथ वर मुद्रा में था। अन्य दोनों हाथों में पुस्तक एवं माला थी। ब्रह्मा ने देवी से वीणा बजाने का अनुरोध किया। जैसे ही देवी ने वीणा का मधुरनाद किया, संसार के समस्त जीव-जन्तुओं को वाणी प्राप्त हो गई। जलधारा में कोलाहल व्याप्त हो गया। पवन चलने से सरसराहट होने लगी। तब ब्रह्मा ने उस देवी को वाणी की देवी सरस्वती कहा। सरस्वती को बागीश्वरी, भगवती, शारदा, वीणावादनी और वाग्देवी सहित अनेक नामों से पूजा जाता है। ये विद्या और बुद्धि प्रदाता हैं। संगीत की उत्पत्ति करने के कारण ये संगीत की देवी भी हैं। बसन्त पंचमी के दिन को इनके जन्मोत्सव के रूप में भी मनाते हैं। ऋग्वेद में भगवती सरस्वती का वर्णन करते हुए कहा गया है-

प्रणो देवी सरस्वती वाजेभिर्वजिनीवती धीनामणित्रयवतु।

अर्थात ये परम चेतना हैं। सरस्वती के रूप में ये हमारी बुद्धि, प्रज्ञा तथा मनोवृत्तियों की संरक्षिका हैं। हममें जो आचार और मेधा है उसका आधार भगवती सरस्वती ही हैं। इनकी समृद्धि और स्वरूप का वैभव अद्भुत है। पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण ने सरस्वती से ख़ुश होकर उन्हें वरदान दिया था कि वसंत पंचमी के दिन तुम्हारी भी आराधना की जाएगी और यूं भारत के कई हिस्सों में वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की भी पूजा होने लगी जो कि आज तक जारी है।

function disabled

Old Post from Sanwariya