यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 5 अगस्त 2018

भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु में क्या अंतर है ?

भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु में क्या अंतर है ?*

भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु के मध्य अंतर को सरल भाषा में इस उदाहरण द्वारा समझा जा सकता है । कोई उच्च पद पर आसीन व्यक्ति यदि अपने कार्यालय में जाता है तो उसे सभी आदर-सत्कारपूर्ण व्यव्हार करते हैं । और जब वही व्यक्ति घर जाता है तो उसके निकटतम परिवारजन उसके साथ साधारण व्यक्ति जैसा व्यवहार करते हैं । यहाँ तक की वह व्यक्ति अपने पुत्र या पौत्र को कंधे पर बैठाकर घुमाता है । घरेलु सम्बन्ध , कार्यालय के सम्बन्ध की तुलना में अंतरंग होता है ।

जैसे व्यक्ति एक ही है पर व्यावहारिक आदान-प्रदान अलग-अलग है । उसी प्रकार भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु एक ही हैं परंतु वैकुण्ठ में तथा गोलोक वृंदावन में व्यावहारिक सम्बन्ध अलग अलग हैं ।
वह धाम जहाँ उनके स्वांश (विष्णु या नारायण) निवास करते हैं, वैकुण्ठ कहलाते हैं जहाँ भगवान नारायण रूप में रहते हैं | तात्विक दृष्टि से गोलोक तथा वैकुंठ में कोई अंतर नहीं है किन्तु वैकुंठ में भगवान की सेवा भक्तों द्वारा असीम ऐश्वर्य द्वारा की जाती हैं जबकि गोलोक में उनकी सेवा शुद्ध भक्तों द्वारा सहज स्नेह भाव में की जाती है |
भगवान श्री कृष्ण, विष्णु के रूप में उसी प्रकार विस्तार करते हैं जिस प्रकार एक जलता दीपक दूसरे को जलाता है | यधपि दोनों दीपक की शक्ति में कोई अंतर नहीं होता तथापि श्री कृष्ण आदि दीपक के समान हैं *(ब्रह्म संहिता ५.४६)* |

भगवान श्री कृष्ण अवतारी हैं, जिनके सर्व प्रथम तीन पुरुष अवतार हैं |
*पहले अवतार कारणोंदकशायी विष्णु (महाविष्णु)*, जिनके उदर में समस्त ब्रह्माण्ड हैं तथा प्रत्येक श्वास चक्र के साथ ब्रह्माण्ड प्रकट तथा विनिष्ट होते रहते हैं |
*दूसरे अवतार है; गर्भोदकशायी विष्णु *– जो प्रत्येक ब्रह्माण्ड में प्रविष्ट करके उसमे जीवन प्रदान करते हैं तथा जिनके नाभि कमल से ब्रह्मा जी उत्पन्न हुए |
*तीसरे अवतार हैं; क्षीरोदकशायी विष्णु* – जो परमात्मा रूप में प्रत्येक जीव के हृदय में तथा सृष्टि के प्रत्येक अणु में उपस्थित होकर सृष्टि का पालन करते हैं *(चै च मध्य लीला २०.२५१)* |
ब्रह्माजी कहते हैं: जिनके श्वास लेने से ही अनन्त ब्रह्मांड प्रवेश करते हैं तथा पुनः बाहर निकल आते हैं, वे महाविष्णु कृष्ण के अंशरूप हैं | अतः मै गोविंद या कृष्ण की पूजा करता हूँ जो समस्त कारणों के कारण हैं *(ब्रह्म संहिता ५.४८)*

*भगवान कृष्ण अपने स्वांश नारायण या विष्णु से श्रेष्ठ हैं क्योंकि उनमे ४ विशेष दिव्य गुण हैं: (चै च.मध्य लीला २३.८४)*
*१. लीला माधुर्य : उनकी अद्भुत लीलायें,*
*२. भक्त माधुर्य : माधुर्य-प्रेम के कार्यकलापो में सदा अपने प्रिय भक्तों से घिरा रहना (यथा गोपियाँ),*
*३. रूप माधुर्य : उनका अद्भुत सोन्दर्य*
*४. वेणु माधुर्य : उनकी बाँसुरी की अद्भुत ध्वनि |*

भगवान कृष्ण लक्ष्मीजी के मन को भी आकृष्ट करते हैं | लक्ष्मीजी ने रासलीला में सम्मलित होने के लिए कठिन तपस्या की, लेकिन शामिल नहीं हो पाई क्योकि गोपियों के भाव/शरीर में ही रास लीला में प्रवेश किया जा सकता था | जब गोपियाँ रास लीला के समय कृष्ण को ढूँढ रही थी तो कृष्ण एक बगीचे में नारायण के चतुर्भुज रूप में प्रकट हो गए किन्तु वे गोपियों की प्रेमदृष्टि को आकृष्ट नहीं कर पाए, इससे कृष्ण की सर्वोत्कृष्टता सिद्ध होती है । *(चै च.मध्य लीला ९.१४७-१४९)*

आज का पंचांग 5 august 2018

.           ।। 🕉 ।।
🚩   *सुप्रभातम्* 🚩
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द...............5120
विक्रम संवत्.............2075
शक संवत्................1940
मास........................श्रावण
पक्ष ........................कृष्ण
तिथी......................अष्टमी
प्रातः 11.16 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि....................दक्षिणायन
सूर्योदय.........05.59.17 पर
सूर्यास्त.........07.06.34 पर
सूर्य राशि.....................कर्क
चन्द्र राशि....................मेष
नक्षत्र........................भरणी
दोप 02.47 पर्यंत पश्चात कृत्तिका
योग.............................गंड
प्रातः 11.14 पर्यंत पश्चात वृद्धि
करण........................कौलव
प्रातः 11.16 पर्यन्त पश्चात तैतिल
ऋतु.............................वर्षा
दिन.........................रविवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
05 अगस्त सन 2018 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक.................5
🔯 शुभ रंग.................लाल

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
संध्या 05.24 से 07.01 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 07.39 से 09.17 तक चंचल
प्रात: 09.17 से 10.54 तक लाभ
प्रात: 10.54 से 12.31 तक अमृत
दोप. 02.09 से 03.46 तक शुभ
सायं 07.01 से 08.23 तक शुभ
रात्रि 08.23 से 09.46 तक अमृत
रात्रि 09.46 से 11.09 तक चंचल ।

📿 *आज का मंत्रः*
|| ॐ वामदेवर्षये नमः ||

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
क्षमा बलमशक्तानाम् शक्तानाम् भूषणम् क्षमा।
क्षमा वशीकृते लोके क्षमयाः किम् न सिद्ध्यति॥
अर्थात :-
क्षमा निर्बलों का बल है, क्षमा बलवानों का आभूषण है, क्षमा ने इस विश्व को वश में किया हुआ है, क्षमा से कौन सा कार्य सिद्ध नहीं हो सकता है॥

🍃 *आरोग्यं* :-
*स्ट्रोक के उपचार -*

4. धूम्रपान दो अलग-अलग तरीकों से क्लॉट गठन को तेज करता है। यह आपके रक्त को मोटा करता है, और यह धमनियों में प्लाक बिल्डअप की मात्रा को बढ़ाता है। एक स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम के साथ, धूम्रपान से दूरी सबसे शक्तिशाली जीवन शैली में परिवर्तनों में से एक है जो आपको स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करेगी।

5. उच्च रक्त शर्करा या हाई ब्लड शुगर होने से रक्त वाहिकाओं का समय के साथ नुकसान होता है, जिससे क्लॉट्स उनके अंदर बनने की संभावना अधिक होती है।

6. एट्रियल फाइब्रिलेशन अनियमित दिल की धड़कन का एक रूप है जो क्लॉट्स को दिल में बनने का कारण बनता है। ये क्लॉट्स मस्तिष्क में भी जा सकते हैं, जिससे स्ट्रोक पैदा होता है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

शनिवार, 4 अगस्त 2018

आज का पंचांग 4 august 18

.            ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5120
विक्रम संवत्................2075
शक संवत्...................1940
मास..........................श्रावण
पक्ष............................कृष्ण
तिथी.........................सप्तमी
दोप 12.00 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि......................दक्षिणायन
सूर्योदय...........05.59.02 पर
सूर्यास्त...........07.06.19 पर
सूर्य राशि......................कर्क
चन्द्र राशि......................मेष
नक्षत्र.......................अश्विनी
दोप 02.54 पर्यंत पश्चात भरणी
योग.............................शूल
दोप 12.51 पर्यंत पश्चात गंड
करण............................बव
दोप 12.00 पर्यंत पश्चत बालव
ऋतु.............................वर्षा
दिन........................शनिवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
04 अगस्त सन 2018 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक......................4
🔯 शुभ रंग....................नीला

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
प्रात: 09.17 से 10.55 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पूर्वदिशा- यदि आवश्यक हो तो उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 07.39 से 09.17 तक शुभ
दोप. 12.31 से 02.09 तक चंचल
दोप. 02.09 से 03.46 तक लाभ
दोप. 03.46 से 05.24 तक अमृत
सायं 07.01 से 08.24 तक लाभ
रात्रि 09.46 से 11.09 तक शुभ।

📿 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ पर्जन्याय नमः ||

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
अष्टौ गुणा पुरुषं दीपयंति
प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च।
पराक्रमश्चबहुभाषिता च
दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च॥
अर्थात :-
आठ गुण पुरुष को सुशोभित करते हैं - बुद्धि, सुन्दर चरित्र, आत्म-नियंत्रण, शास्त्र-अध्ययन, साहस, मितभाषिता, यथाशक्ति दान और कृतज्ञता॥

🍃 *आरोग्यं* :-
*स्ट्रोक के उपचार -*

1. मोटापा, साथ ही इसके साथ जुड़ी जटिलताओं (उच्च रक्तचाप और मधुमेह सहित), स्ट्रोक होने की संभावना को बढ़ाते हैं। यदि आपका वजन ज्यादा है तो उसे कम करने की कोशिश कीजिए। व्यायाम वजन कम करने और रक्तचाप को कम करने में योगदान देता है। इसलिए रोज एक घंटा व्यायाम कीजिए।

2. पुरुषों और महिलाओं दोनों में स्ट्रोक के जोखिम में उच्च रक्तचाप सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। उच्च रक्तचाप एक बड़ा कारक है, यदि इसे नियंत्रित नहीं किया जाता है तो आपके स्ट्रोक जोखिम को दोगुनी या चौगुनी कर देते हैं।

3. शराब न पीने या सीमित करने से स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। एक बार जब आप प्रति दिन दो से अधिक पेय पीना शुरू कर देते हैं, तो आपका जोखिम बहुत तेजी से बढ़ जाता है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शोक समाचार मिल सकता है। विवाद न करें। व्यस्तता रहेगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। व्यर्थ समय नष्ट न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

जम्मू कश्मीर की कुछ सच्चाईयां

!!!! जानिए आंखें खुल जाएंगी,!!!!
  आतंकवाद से ग्रसित जम्मू कश्मीर की कुछ सच्चाईयां ------

   - भारत के अधिकार में कश्मीर का कुल क्षेत्रफल (पाक अधिकृत कश्मीर को छोड़कर)= 85000 वर्ग कि० मी० है,
जिसका 85% हिस्सा मुस्लिम बहुल नहीं है।   १- कश्मीर  15%
       2- जम्म   26%
       3-लद्दाख  59%
कुल आबादी 1.25 करोड़
कश्मीर  69 लाख( 55लाख कश्मीरी भाषी,13 लाख गैर कश्मीरी भाषी)
  जम्मू-53 लाख,डोगरी, पंजाबी, हिंदी
लद्दाख-0.3लाख, लद्दाखी भाषी
इनमें 7.50 लाख लोग वे सम्मिलित नहीं है जो विस्थापित हो चुके हैं या नागरिक नहीं है।
कुल डिस्ट्रिक्ट संख्या 22 जिनमें से केवल 5 डिस्ट्रिक्ट अलगाववादियों से ग्रसित है ।1 -श्रीनगर  2- अनंतनाग     3-  बारामूला, 4- कुल ग्राम  5- पुलवामा बाकी 17 डिस्ट्रिक्ट भारत के समर्थक हैं। इस प्रकार केवल 15% आबादी में अलगाववादी हैं, जो कि केवल सुन्नी मुसलमान ही हैं, और ये पांचों डिस्ट्रिक्ट पाकिस्तानी बॉर्डर या एल ओ सी से दूर है। यहां पर 14 प्रकार के अन्य धर्मों या प्रकार के लोग भी रहते हैं जो भारत के पूर्ण समर्थक हैं । शिया ,डोगरा ,राजपूत ,ब्राह्मण ,महाजन, कश्मीरी,पंडित,गुर्जर,बक्करवाल,पहाड़ी,सिख,ब्लातिस्त, लद्दाखी,क्रिश्चियन व अन्य भी बहुत सारे संप्रदाय के लोग रहते हैं। जिनकी मातृभाषा डोगरी गुजरी पंजाबी लद्दाखी और पहाड़ी आदि हैं ।
सिर्फ 33% कश्मीरी भाषी लोग ही हुर्रियत मिलिटेंट्स ,पीडीपी व नेशनल कांफ्रेंस से संबंध रखते हैं ।उन्हीं 33% लोगों के हाथों में ही कश्मीर का व्यापार, प्रशासन ,शासन और संपूर्ण कृषि का व्यवसाय है, और यही 33% मुस्लिम आबादी का सुन्नी ही उग्रवाद फैलाता है ।बाकी 69 परसेंट शिया मुसलमान,  वंचित है , भारत समर्थक है ।शिया 12% गुर्जर 14% पहाड़ी मुस्लिम, बुद्धिस्ट, पंडित ,सूफी, क्रिश्चियन ,हिंदू ,जम्मू डोगरी 45% पाकिस्तान के विरुद्ध है।
पत्थरबाजी ,पाकिस्तानी झंडा लहराना, भारत विरोधी प्रदर्शन केवल इन्हीं 5 डिस्टिक तक सीमित है । बाकी 17 डिस्ट्रिक्ट के लोग कभी भी इन देशद्रोही प्रदर्शनकारियों के साथ नहीं रहे ।यह केवल भारत विरोधी मीडिया व देशद्रोही राजनीतिक लोग ही हैं जो भारत विरोधी नफरत फैलाते हैं ।जितने अलगाव वादी कुल कश्मीर में नहीं है उससे ज्यादा तो दिल्ली में बैठकर शोर मचाते हैं, और इन को हवा देते हैं ।कश्मीरी सुन्नियों के भी केवल 15% लोग ही भारत विरोधी हैं।            विशेष आग्रह ****कृपया इस संदेश को प्रत्येक भारतवासी तक पहुंचाएं जिससे कि सभी भारतीय एकजुट हो व भारत की एकता अखंडता व संप्रभुता बनाए रखने के लिए इन देशद्रोहियों वह नफरत फैलाने वालों की मुंह पर तमाचा/ताला लगाया जा सके।
जय हिंद ! वंदे मातरम!
डॉ श्री कृष्ण सैन
फोन-8700781406
दिल्ली प्रांत परियोजना प्रमुख
(धर्म जागरण समन्वय)

आज का पंचांग 3 August 2018

.            ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5120
विक्रम संवत्................2075
शक संवत्...................1940
मास..........................श्रावण
पक्ष.............................कृष्ण
तिथी............................षष्ठी
दोप 12.04 पर्यंत पश्चात सप्तमी
रवि......................दक्षिणायन
सूर्योदय...........05.59.36 पर
सूर्यास्त...........07.07.24 पर
सूर्य राशि.......................कर्क
चन्द्र राशि......................मीन
नक्षत्र...........................रेवती
प्रातः 05.44 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग..............................धृति
दोप 01.56 पर्यंत पश्चात शूल
करण..........................वणिज
दोप 12.04 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु..............................वर्षा
दिन..........................शुक्रवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
03 अगस्त सन 2018 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक......................6
🔯 शुभ रंग...............आसमानी

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
प्रात: 10.55 से 12.32 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 07.39 से 09.16 तक लाभ
प्रात: 09.16 से 10.54 तक अमृत
दोप. 12.32 से 02.09 तक शुभ
सायं 05.24 से 07.02 तक चंचल
रात्रि 09.47 से 11.09 तक लाभ ।

📿 *आज का मंत्र* :-
।। ॐ जलमूर्तये नमः ।।

📢 *संस्कृत सुभाषितानि* --
मूर्खस्य पञ्च चिन्हानि गर्वो दुर्वचनं तथा।
क्रोधश्च दृढवादश्च परवाक्येष्वनादरः॥
अर्थात :-
मूर्खों के पाँच लक्षण हैं - गर्व, अपशब्द, क्रोध, हठ और दूसरों की बातों का अनादर॥

🍃 *आरोग्यं सलाह* :-
*डायबिटीज कंट्रोल करने के आयुर्वेदिक उपाय -*

*3. करेला -*
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कड़वी चीजें बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। कड़वा करेला डायबिटीज में बिलकुल अमृत की तरह होता है। इसके अलावा आंवला और एलोवेरा जैसी कड़वी और आयुर्वेदिक चीज भी मधुमेह के प्रबंधन और नियंत्रण में प्रभावी पाया गया है।

*4. तांबे के बर्तन में पानी -*
तांबे के बर्तन में रखा पानी हमारे जीवन के लिए वरदान के सामान होता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी, स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है और इसके फायदों को साइंस भी मानता है। एक तांबे के बर्तन में संग्रहीत पानी को ‘ताम्र जल’ कहा जाता है और यह तीन दोषों को संतुलित करने में मदद करता है। इसके लिए आप रात में तांबे के गिलास में पानी रखिए और सुबह में पानी पीजिए।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

function disabled

Old Post from Sanwariya