यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 23 मार्च 2019

सभी व्यस्त मित्रों को सादर समर्पित

*पछतावा*

आस्ट्रेलिया की ब्रोनी वेयर कई वर्षों तक कोई meaningful काम तलाशती रहीं, लेकिन कोई शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव न होने के कारण बात नहीं बनी।
फिर उन्होंने एक हॉस्पिटल की Palliative Care Unit में काम करना शुरू किया। यह वो Unit होती है जिसमें Terminally ill या last stage वाले मरीजों को admit किया जाता है। यहाँ मृत्यु से जूझ रहे लाईलाज बीमारियों व असहनीय दर्द से पीड़ित मरीजों के मेडिकल डोज़ को धीरे-धीरे कम किया जाता है और काऊँसिलिंग के माध्यम से उनकी spiritual and faith healing की जाती है ताकि वे एक शांतिपूर्ण मृत्यु की ओर उन्मुख हो सकें।
ब्रोनी वेयर ने ब्रिटेन और मिडिल ईस्ट में कई वर्षों तक मरीजों की counselling करते हुए पाया कि मरते हुए लोगों को कोई न कोई पछतावा ज़रूर था।
कई सालों तक सैकड़ों मरीजों की काउंसलिंग करने के बाद ब्रोनी वेयर  ने मरते हुए मरीजों के सबसे बड़े 'पछतावे' या 'regret' में एक कॉमन पैटर्न पाया।
जैसा कि हम सब इस universal truth से वाकिफ़ हैं कि मरता हुआ व्यक्ति हमेशा सच बोलता है, उसकी कही एक-एक बात epiphany अर्थात 'ईश्वर की वाणी' जैसी होती है। मरते हुए मरीजों के इपिफ़नीज़ को  ब्रोनी वेयर ने 2009 में एक ब्लॉग के रूप में रिकॉर्ड किया। बाद में उन्होनें अपने निष्कर्षों को एक किताब “THE TOP FIVE REGRETS of the DYING" के रूम में publish किया। छपते ही यह विश्व की Best Selling Book साबित हुई और अब तक  लगभग 29 भाषाओं में छप चुकी है। पूरी दुनिया में इसे 10 लाख से भी ज़्यादा लोगों ने पढ़ा और प्रेरित हुए।

ब्रोनी द्वारा listed 'पाँच सबसे बड़े पछतावे' संक्षिप्त में ये हैं:

1) "काश मैं दूसरों के अनुसार न जीकर अपने अनुसार ज़िंदगी जीने की हिम्मत जुटा पाता!"

यह सबसे ज़्यादा कॉमन रिग्रेट था, इसमें यह भी शामिल था कि जब तक हम यह महसूस कर पाते हैं कि अच्छा स्वास्थ्य ही आज़ादी से जीने की राह देता है तब तक यह हाथ से निकल चुका होता है।

2) "काश मैंने इतनी कड़ी मेहनत न की होती"

ब्रोनी ने बताया कि उन्होंने जितने भी पुरुष मरीजों का उपचार किया लगभग सभी को यह पछतावा था कि उन्होंने अपने रिश्तों को समय न दे पाने की ग़लती मानी।
ज़्यादातर मरीजों को पछतावा था कि उन्होंने अपना अधिकतर जीवन अपने कार्य स्थल पर खर्च कर दिया!
उनमें से हर एक ने कहा कि वे थोड़ी कम कड़ी मेहनत करके अपने और अपनों के लिए समय निकाल सकते थे।

3) "काश मैं अपनी फ़ीलिंग्स का इज़हार करने की हिम्मत जुटा पाता"

ब्रोनी वेयर ने पाया कि बहुत सारे लोगों ने अपनी भावनाओं का केवल इसलिए गला घोंट दिया ताकि शाँति बनी रहे, परिणाम स्वरूप उनको औसत दर्ज़े का जीवन जीना पड़ा और वे जीवन में अपनी वास्तविक योग्यता के अनुसार जगह नहीं पा सके! इस बात की कड़वाहट और असंतोष के कारण उनको कई बीमारियाँ हो गयीं!

4) "काश मैं अपने दोस्तों के सम्पर्क में रहा होता"

ब्रोनी ने देखा कि अक्सर लोगों को मृत्यु के नज़दीक पहुँचने तक पुराने दोस्ती के पूरे फायदों का वास्तविक एहसास ही नहीं हुआ था!
अधिकतर तो अपनी ज़िन्दगी में इतने उलझ गये थे कि उनकी कई वर्ष पुरानी 'गोल्डन फ़्रेंडशिप' उनके हाथ से निकल गयी थी। उन्हें 'दोस्ती' को अपेक्षित समय और ज़ोर न देने का गहरा अफ़सोस था। हर कोई मरते वक्त अपने दोस्तों को याद कर रहा था!

5) "काश मैं अपनी इच्छानुसार स्वयं को खुश रख पाता!!!"

आम आश्चर्य की यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात सामने आयी कि कई लोगों को जीवन के अन्त तक यह पता ही नहीं लगता है कि 'ख़ुशी' भी एक choice है!

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि-
'ख़ुशी वर्तमान पल में है'...
'Happiness Is Now'...

सभी व्यस्त मित्रों को सादर समर्पित

बुधवार, 20 मार्च 2019

होलीका दहन, होलिका की कहानी, होली के आसान टोटके

 

होलिका दहन मूहूर्त्त
शास्त्रोक्त मत -  दहन फाल्गुन शुक्ल की प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा को भद्रा रहित करना चाहिए।

मुहूर्त निर्णय - इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा दिनांक 20 मार्च 2019 बुधवार को दिन के 10:45 a.m. पर पूर्णिमा प्रारंभ होगी। जोकि अगले दिन गुरुवार को प्रातः 07:13 a.m. पर समाप्त होगी।

अतः प्रदोष काल में पूर्णिमा 20 मार्च को ही होने से होली पर्व इसी दिन मनाया जाएगा परन्तु 20 मार्च को भद्रा 10:45 a.m. से शुरु होकर 08:59 p.m. तक रहेंगी । शास्त्रानुसार होली का दहन भद्रा पश्चात ही किया जाता है । अतः दिनांक 20 मार्च 2019 दिन बुधवार को भद्रा के पश्चात 09:00 p.m. पर होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त होगा।

 होलिका दहन मुहूर्त
20 मार्च रात्रि 9 बजे बाद अति विशेष शुभ
होलिका दहन भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन
प्रदोष काल में किया जाना शास्त्र सम्मत है, इस वर्ष फाल्गुन शुक्ला
पूर्णिमा बुधवार 20 मार्च को प्रात: 10.45 बजे से प्रारंभ होकर 21 मार्च
को प्रात:. 7.13 बजे तक है। अत: 20  मार्च बुधवार को पूर्णिमा तिथि
प्रदोष व्यापिनी है। प्रदोष काल सूर्यास्त 6.34 बजे से रात्रि 8.58 बजे
तक है। किन्तु भद्रा प्रात: 10.45 बजे से रात्रि 8.59 बजे तक पृथ्वी लोक
की अशुभ एवं अनिष्टकारी है। अत: होलिका दहन भद्रा समाप्ति उपरांत रात्रि 9 बजे से रात्रि 11.4 बजे तक शुभ व अमृत के चौघडिय़ा में  शास्त्र सम्मत है जो देश व राज्य एवं जनता के लिए श्रेष्ठ है। होलिका दहन
मुहूर्त इस वर्ष फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा बुधवार 20 मार्च प्रात: 10.45
बजे से प्रारंभ होकर दूसरे दिन प्रात: 7.13 बजे तक है। भ्रदा योग प्रात:
10.45 बजे से रात्रि 8.59 बजे तक है। अत: होलिका दहन भ्रदा समाप्ति
उपरान्त रात्रि 9 बजे से रात्रि 11.4 बजे तक शुभ व अमृत के चौघडिय़ा में
अति विशेष शुभ है। होलिका दहन के आठ दिनों पूर्व से होलाष्टक प्रारंभ हो
जाता है जिसमें सभी ग्रह एवं देवगण अग्रि स्वरूप उग्र रूप धारण किये होते है। जिनका होलिका दहन के बाद जल से शीतल करने पर स्वभाव शांत हो जाता है। इस दिन नवान्नेष्टि यज्ञ भी सम्पन्न होते है। होलाष्टक प्रारंभ होते ही दो डांडो को एक होलिका का प्रतीक एवं एक प्रहलाद के रूप में स्थापित किया जाता है जो वर्तमान में होलिका दहन के दिन ही स्थापित किये जाते है।
शास्त्रों अनुसार होलाष्टक में किये गये वृत एवं दान आदि करने से कष्टों
से मुक्ति मिलती है।

होली पर्व के साथ ही जुड़ी है होलिका की कहानी। या यूं कहें कि होलिका की वजह से ही रंग-गुलाल के इस पर्व का नाम होली पड़ा तो यह कहना गलत नहीं होगा। होली को यूं तो बुराई का प्रतीक मानते है और होलिका जलाकर बुराई के अंत का उत्सव मनाते है। लेकिन सच यह भी है कि होलिका को जलाने से पहले उसकी पूजा की जाती है। होलिका अगर वास्तव में बुराई की प्रतीक होती तो उसकी पूजा नहीं की जाती। हिमाचल के लोककथाओं में होलिका की वह कहानी मिलती है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे और कहेंगे होली बुराई की प्रतीक नहीं बल्कि प्रेम की देवी थी जिसने प्यार की खातिर अपने जीवन का बलिदान दे दिया। आइए जानें होलिका की वह अनजानी अनसुनी कहानी। होलिका राक्षस कुल के महाराज हिरण्यीकश्यप की बहन थी। यह अग्निदेव की उपासक थी। अग्निदेव से इन्हें वरदान में ऐसा वस्त्र मिला था जिसे धारण करने के बाद अग्नि उन्हें जला नहीं सकती थी। बस इसी बात के चलते हिरण्य्कश्यप ने उन्हेंं यह आदेश दिया कि वह उनके पुत्र प्रह्लाद यानी कि होलिका के भतीजे को लेकर हवन कुंड में बैठें। भाई के इस आदेश का पालन करने के लिए वह प्रहलाद को लेकर अग्नि कुंड में बैठ गईं। इसके बाद ईश्वइर की कृपा से इतनी तेज हवा चली कि वह वस्त्र  होलिका के शरीर से उड़कर भक्त  प्रहलाद के शरीर पर गिर गया। इससे प्रहलाद तो बच गए लेकिन होलिका जलकर भस्म  हो गईं। लेकिन होलिका के अग्नि में बैठने के पीछे जो कथा है उसे कम लोग ही जानते है। कथा के अनुसार होलिका इलोजी नाम के राजकुमार से प्रेम करती थी। इन दोनों ने विवाह की योजना भी बना ली थी। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन इलोजी बारात लेकर होलिका से विवाह करने आने वाला था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हिरण्यकश्यप ने होलिका को आदेश दिया कि वह प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर चिता पर बैठ जाए। अग्नि देव के वरदान के कारण तुम्हें कुछ नहीं होगा लेकिन प्रह्लाद जल जाएगा। होलिका इस क्रूर काम के लिए तैयार नहीं हुई तो हिरण्यकश्यप ने होलिका को यह भय दिखाया कि अगर उसने आदेश का पालन नहीं किया तो इलोजी के साथ विवाह नहीं होने देंगे और इलोजी को दंडित भी करेंगे। अपने प्रेम को बचाने के लिए होलिका ने आदेश का पालन किया और चिता पर प्रह्लाद को लेकर बैठ गई। लेकिन चुपके से प्रह्लाद को अग्निदेव के वरदान से बचा लिया और खुद जलकर खाक हो गई। इलोजी इन सब बातों से अंजान जब होलिका से विवाह करने बारात लेकर आया तो सामने होलिका की राख देखकर व्याकुल हो उठा और हताश होकर वन में चला गया।
 होलीका दहन
( होलीका जलाने का दिन ) की तारीख़  :  ” 20 मार्च ,        2019  ”
 होली पूजने की सामग्री –

गोबर से बने बड़कूले , रोली , मौली , अक्षत , अगरबत्ती , फूलमाला ,  कच्चा सूत , गुड़ , साबुत हल्दी , मूंग-चावल  ,  फूले , बताशे , गुलाल , नारियल , जल का लोटा , गेहूं की नई हरी बालियां , हरे चने का पौधा आदि। 
होली से दस बारह दिन पहले शुभ दिन देखकर गोबर से सात बड़कूले ( Badkule ) बनाये जाते है। गोबर से बने बड़कूले  को भरभोलिए ( bharbholiye ) भी कहा जाता है। पाँच बड़कूले छेद वाले बनाये जाते है ताकि उनको माला बनाने के लिए पिरोया जा सके।दो बड़कूले बिना छेद वाले बनाये जाते है । इसके बाद गोबर से ही सूरज , चाँद , तारे , और अन्य खिलौने बनाये जाते है। पान , पाटा , चकला ,एक जीभ , होला – होली बनाये जाते है। इन पर आटे , हल्दी , मेहंदी , गुलाल आदि से बिंदियां लगाकर सजाया जाता है। होलिका की आँखें चिरमी या कोड़ी से बनाई जाती है। अंत में ढाल और तलवार बनाये जाते है। बड़कूले से माला बनाई जाती है। माला में होलिका , खिलोंने , तलवार , ढाल आदि भी पिरोये जाते है। एक माला पितरों की , एक हनुमान जी की , एक शीतला  माता की और एक घर के लिए बनाई जाती है। बाजार से तैयार माला भी खरीद सकते है। यह पूजा में काम आती है।
 💐पूजन करने का तरीका💐
पूजन करते समय आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।
जल की बूंदों का छिड़काव आसपास तथा पूजा की थाली और खुद पर करें।
इसके पश्चात नरसिंह भगवान का स्मरण करते हुए उन्हें रोली , मौली , अक्षत , पुष्प अर्पित करें। इसी प्रकार भक्त प्रह्लाद को स्मरण करते हुए उन्हें रोली , मौली , अक्षत , पुष्प  अर्पित करें। इसके पश्चात् होलिका को रोली , मौली , चावल अर्पित करें , पुष्प अर्पित करें  , चावल मूंग का भोग लगाएं।  बताशा , फूले आदि चढ़ाएं। हल्दी , मेहंदी , गुलाल , नारियल और बड़कूले चढ़ाएं। हाथ जोड़कर होलिका से सुख समृद्धि की कामना करें। सूत के धागे से होलिका के चारों ओर घूमते हुए तीन , पाँच या सात बार लपेट दें । जल का लोटा वहीं पूरा खाली कर दें। इसके बाद होलीका दहन किया जाता है। पुरुषों के माथे पर तिलक लगाया जाता है। होली जलने पर रोली चावल चढ़ाकर सात बार अर्घ्य देकर सात परिक्रमा करनी चाहिए ।  इसके बाद साथ लाये गए हरे गेहूं और चने होली की अग्नि में भून लें। होली की अग्नि थोड़ी सी अपने साथ घर ले आएं। ये दोनों काम बड़ी सावधानी पूर्वक करने चाहिए। होली की अग्नि से अपने घर में धूप दिखाएँ। भूने हुए गेहूं और चने प्रसाद के रूप में ग्रहण करें घर के ऊपर के हिस्से में तांग दे 1 वर्ष के लिए होलिका की पूजा करने से लाभ मिलता है और व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसी तरह होली के दिन के कुछ टोटके हैं, जिन्हें अपनाकर नकारात्कमता को दूर करने के साथ ही बीमारियों से बचाव और अन्य शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। होली के दिन अपनी राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग कर भी शुभ फल को अपने पक्ष में कर सकते हैं। यहां हम उन बातों को जानेंगे, जिसे होली के दिन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
होली के आसान टोटके
– होलिका दहन के दिन घर से उतारा गया टोटका और शरीर के उबटन को होलिका में जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
– घर, दुकान और कार्यस्थल की नजर उतारकर उसे होलिका में दहन करने से लाभ होता है।
– भय और कर्ज से निजात पाने के लिए नरसिंह स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक होता है।
–  होलिका दहन के बाद जलती अग्नि में नारियल दहन करने से नौकरी की बाधाएं दूर होती हैं।
– लगातार बीमारी से परेशान हैं, तो होलिका दहन के बाद बची राख मरीज के सोने वाले स्थान पर छिड़कने से लाभ मिलता है।
– सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन स्थल पर नारियल, पान तथा सुपारी भेंट करें।
– गृह क्लेश से निजात पाने और सुख-शांति के लिए होलिका की अग्नि में जौ-आटा चढ़ाएं।
– होलिका दहन के दूसरे दिन राख लेकर उसे लाल रुमाल में बांधकर पैसों के स्थान पर रखने से बेकार खर्च रुक जाते हैं।
– दांपत्य जीवन में शांति के लिए होली की रात उत्तर दिशा में एक पाट पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल के ढेर पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। इसके बाद केसर का तिलक कर घी का दीपक जलाकर पूजन करें।
– जल्द विवाह के लिए होली के दिन सुबह एक पान के पत्ते पर साबूत सुपारी और हल्दी की गांठ लेकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और बिना पलटे घर आ जाएं। अगले दिन भी यही प्रयोग करें।
– बुरी नजर से बचाव के लिए गाय के गोबर में जौ, अरसी और कुश मिलाकर छोटा उपला बना कर इसे घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें।
– होलिका दहन की रात तगर, काकजंघा, केसर को “क्लीं कामदेवाय फट् स्वाहा” मंत्र से अभिमंत्रित कर होली के दिन इसे अबीर या गुलाल में मिलाकर किसी के सिर पर डालने से वह वश में हो जाता है।
– इसी तरह होली पूजा के समय वैजयंती माला को ॐ क्रीं कामेश्वरी वश्य प्रियाय क्रीं ॐ का जाप कर सिद्ध कर ले। इसके बाद 11 माला का जाप करने के बाद वह माला पहनकर किसी पुरूष के सामने जाने से वह धीरे-धीरे वश में हो जाएगा।
– होली की रात “ॐ नमो धनदाय स्वाहा” मंत्र के जाप से धन में वृद्धि होती है।
– 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात शिवलिंग पर चढ़ाने से व्यापार में लाभ होता है।
– किसी टोटके से राहत पाने के लिए होली की रात होलिका दहन स्थल पर एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। अगले दिन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें।
– उधार की रकम वापस पाने के लिए होलिका दहन स्थल पर अनार की लकड़ी से उसका नाम लिखकर होलिका माता से अपने धन वापसी का निवेदन करते हुए उसके नाम पर हरा गुलाल छिड़कने से लाभ होगा।
– होली की रात 12 बजे किसी पीपल वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने और सात परिक्रमा करने से सारी बाधाएं दूर होती हैं।

ग्रह दोष दूर करने के लिए राशि के रंगों से खेलें होली
होली के दिन अगर अपनी राशि के अनुसार रंगों से होली खेलें तो, इससे ग्रह दोष भी शांत होते हैं। आइए जानते हैं किस राशि के लोगों के लिए कौन सा रंग शुभ होता है। इस होली में अाप इसे अाजमा सकते हैं।

मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए लाल और गुलाबी रंग सर्वोत्तम है।
वृषभ राशि – वृषभ राशि के लोग सफेद और क्रीम रंग से होली खेलें।
मिथुन राशि –  मिथुन राशि के लोगों के लिए हरा और पीले रंग शुभ होता है।
कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों के लिए सफेद और क्रीम रंग का उपयोग बेहतर होगा।
सिंह राशि – सिंह राशि वालों के लिए पीला और केसरिया रंग काफी अच्छा होता है।
कन्या राशि – कन्या राशि के लोगों के लिए हरा रंग श्रेष्ठ माना जाता है।
तुला राशि –  तुला राशि के लोगों के लिए सफेद और पीला रंग शुभ होता है।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाल और गुलाबी रंग श्रेष्ठ है।
धनु राशि – धनु राशि के लोगों के लिए लाल व पीला रंग सर्वोत्तम है।
मकर राशि – मकर राशि के लोगों के लिए नीला और हरा रंग शुभ माना गया है।
कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोगों के लिए नीला रंग शुभ होता है।
मीन – मीन राशि वालों को हर संभव पीले और लाल रंग से ही होली खेलना चाहिए।

होली के दिन हनुमानजी की पूजा से लाभ
– इस दिन स्वच्छ होकर स्वच्छ वस्त्र खासकर लाल रंग की धोती धारण कर हनुमानजी को चोला और गुलाब फूल की माला चढ़ाएं।
– गुलाब की माला की एक पंखुड़ी लेकर उसको लाल कपड़े में बांध कर घर की तिजोरी में रखने से धन की कमी नहीं होती है।
– पूजन के लिए चमेली के तेल का उपयोग शुभ होता है।
– पूजन के वक्त श्रीराम और हनुमान का स्मरण करें।
– तुलसी माला से निम्न मंत्र का पांच माला जाप करने से लाभ होता है।
             राम रामेति रामेति रामे रामे मनोरमे।
             सहस्त्र नाम तत्तुल्यं राम नामं वारानने।।

 एक विशेष उपाय
आटे का एक चौमुखा दीपक सरसो या तिल के तेल का उसमे थोड़ा सा सिंदूर दो लोंग डाल कर चौराहे पर भैरब नाथ के नाम का अवश्य जलाएं
 कल के लिए एक प्रयोग
तीन छोटी छोटी कटोरिया लें उनमें क्रमशः तिल , साबुत धनियां तथा पीली सरसों भरकर अवश्य रखे यह कार्य अभिजित मुहूर्त अर्थात 11 50 से 12 15 मिनट तक कर सकते है । रखते समय नवार्ण मन्त्र का जप अवश्य करें।
नवार्ण मन्त्र दुर्गा सप्तशती में सिद्ध कुंजिकास्तोत्र से जप सकते है । मंत्र पूरा जपे।
 पीली सरसों के स्थान पर ब्रत बाला नमक प्रयोग किया जा सकता है । प्रभाव में कोई कमी नही होगी। अतः सुविधानुसार नमक रखदें।
 तीनो बस्तुए कार्य स्थल आफिस या अपने कारखाने में रख सकते हैं। दीपक बाला प्रयोग तो आज के लिए ही है दूसरा कल दोपहर में करना है
 धन हानि से बचाव का प्रयोग
यदि आपको बार-बार आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है तो आप होलिका दहन की शाम को अपने मुख्यद्वार की चोखट पर दोमुखी आटे का दीपक बनायें। चौखट पर थोड़ा सा गुलाल छिड़ककर दीपक जलाकर रख दे। दीपक जलने के साथ ही मानसिक रूप से आर्थिक हानि दूर होने के लिए निवेदन करना चाहिए। यह उपाय कारगर सिद्ध होगा।
नकारात्मकता मुक्ति प्रयोग
यदि किसी के उपर कोई भय का साया है या नकारत्मकता ज़्यादा है तो वह होली पर एक नारियल, एक जोड़ा लौंग व पीली सरसों इन सभी वस्तुओं को लेकर पीडि़त व्यक्ति के उपर से 21 बार उतार होली की अग्नि में डाल दें। सारा दुष्प्रभाव समाप्त हो जायेगा
राहु एवं शनि का उपाय -
एक नारियल का गोला लेकर उसमे सरसो का तेल भरकर..उसी में थोडा सा गुड डाले..फिर उस नारियल के गोलेको राहू या शनि से ग्रस्त व्यक्ति अपने शरीर के अंगो से स्पर्श करवा कर जलती हुई होलिका में डाल देवे.
 शीघ्र विवाह हेतु
जो युवा विवाह योग्य हैं और सर्वगुण संपन्न हैं,फिर भी शादी नहीं हो पा रही है तो यह उपाय करें। होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबुत पान, 1 साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें। पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद पीछे देखेंबिना अपने घर लौट आएं। 21 दिनों तक ये प्रयोग करें।
भय मुक्त और शुभ फल के लिए प्रयोग
होली दहन के पश्चात उसकी राख और कोयला को घर लाये, कोयले से सफ़ेद कागज में स्वस्तिक बनाकर तावीज़ में डाले, उसमे थोड़ी राख डालें, और गले में धारण करे। आपको आपकी संतान को आंतरिक भय,आशंका से मुक्ति मिलेगी, और शुभ फल मिलेंगे।
 दुकान की नज़र उतारने के लिए
यदि आपको लगता है कि लाख प्रयास के बाद भी आपका व्यापार बढ़ नहीं रहा है तो होलिका दहन से एक दिन पहले फिटकरी के 6 टुकड़े अपनी दुकान / कार्यालय में छोड़ दें और अगले दिन उन्हें लेकर होलिका दहन के समय कपूर और किसी अनाज के साथ चुपचाप जलती हुई होलिका में डाल दें, आपके कारोबार को किसी की नज़र नहीं लगेगी, अगर नज़र लगी होगी तो उतर जाएगी, और कारोबार फलना फूलना शुरू हो जाएगा।
 समृद्धि के लिए
11 गोमती चक्र, 11 हल्दी की गांठ, 11  गट्टे  और 1 रूपये का एक सिक्का पीले कपडे में बांध के होली की रात अपने तिजोरी में रखे, फिर अगले साल उसे विसर्जित करके ये उपाय फिर करे, धन के नए स्त्रोत आपके खुलेंगे।
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रयोग
यदि किसी का पति दूसरी महिला के सम्पर्क में रहता है, तो आप होली पर दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता लें और इन्हें घी में मिला कर होलिका अग्नि को अर्पित करें एवं 7 बार होली की जलती आग की परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय हर बार 1 गोमती चक्र अपने पति का नाम लेकर आग में डालें। ऐसा करने से महिला का पति उसके पास वापस लौट आ सकता है।
होली में करने योग्य कुछ ज्योतिषीय  उपाय
होली दहन के दिन हनुमान जी के आगे घी का दिया जलायें तथा यह प्रार्थना जरूर करें -

श्रीगुरु चरण सरोज रज, निज मनु मुकुर सुधारि ।
बरनउ रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि ।।
मनोजवं मारुततुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं ।
वातात्मजं वानरयूथ मुख्यं श्री राम दूतं शरणं प्रपद्ये ।।

* होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ।  हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।
* यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो, तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे बिजनेस में फायदा होने लगेगा।
.* यदि राहु के कारण परेशानी है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
* धन हानि से बचने के लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दो मुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें। जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दें। यह क्रिया श्रद्धापूर्वक करें, धन हानि नहीं होगी।
. घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए ।
. यदि आप बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। वापिस घर आ जाएं किन्तु ध्यान रहे, वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।
 यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति की प्रार्थना करें । फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चन्दन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को वही 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढा खोदकर दबा दें। इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।
*यदि आपको कोई अज्ञात भय रहता है तो होली पर एख सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में डाल देने से अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।
* होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। इस प्रयोग से भूत-प्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है।
. शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न डालें। प्रार्थना के पश्चात पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।
. शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबुत  पान, 1 साबुत  सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें। पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद पीछे देखे बिना अपने घर लौट आएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। इसके साथ ही समय-समय पर शुभ मुहूर्त में यह उपाय करते रहें । जल्दी ही विवाह के योग बन जाएंगे।
. होली के दिन से शुरू करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण होगी।  
होली री घणी घणी बधायाँ।

रामजी थाने सगळा नै निरोगा राखै
कमाई दुनी चोगुणी बढ़ावे
टाबरिया आपस्यूं भी ऊँचा चढ़े।
 देश रो मान बढ़े


मारवाड़ री ईण पावन धरा माथै विराजियोड़ा
मोतिया सू महग़ा अर म्हारे हिवड़े रा हार
थानै " होली " रै ईण  पर्व माथै
हैत प्रिंत  अर औलखाण सारू
म्हारे अन्तस हिवड़ै अर कालजिये री कोर सू
थानै अर थ्हारे सगले कूटूम्ब नै
घणी मोकली  शुभ कामना
वा सा ,
HAPPY Holi my all friends

और हा ऐक बात और सूणजो
 सब ने ऐक ही केणो वोट मोदी जी ने देणो है लोगारी बाता मायने कोणी अणु है

www.sanwariya.org


#holi
#Sanwariya
#kailashchandraladha
#festivals
#happyholi
#happyholiday
#policepublicpress
#digitalindia
#facebook
#instagram
#twitter
#youtube

होली री घणी घणी बधायाँ


होली री घणी घणी बधायाँ।
रामजी थाने सगळा नै निरोगा राखै
कमाई दुनी चोगुणी बढ़ावे
टाबरिया आपस्यूं भी ऊँचा चढ़े।
 देश रो मान बढ़े


मारवाड़ री ईण पावन धरा माथै विराजियोड़ा
मोतिया सू महग़ा अर म्हारे हिवड़े रा हार
थानै " होली " रै ईण  पर्व माथै
हैत प्रिंत  अर औलखाण सारू
म्हारे अन्तस हिवड़ै अर कालजिये री कोर सू
थानै अर थ्हारे सगले कूटूम्ब नै
घणी मोकली  शुभ कामना
वा सा ,
HAPPY Holi my all friends


💐जय जय श्री राधे रानी की💐


और हा ऐक बात और सूणजो

 
सब ने ऐक ही केणो वोट मोदी जी ने देणो है लोगारी बाता मायने कोणी अणु है

www.sanwariya.org

#holi
#Sanwariya
#kailashchandraladha
#festivals
#happyholi
#happyholiday
#policepublicpress
#digitalindia
#facebook
#instagram
#twitter
#youtube













मंगलवार, 19 मार्च 2019

कुछ ऐसे थे मनोहर पर्रिकर जी

कुछ ऐसे थे मनोहर पर्रिकर जी

1. सादगी के लिए चर्चा में रहने वाले। बेटे की शादी में जहां तमाम मेहमान शानदार सूट-बूट से लैस थे, पर्रिकर हाफ शर्ट (जो कि उनकी पहचान बन चुकी थी), क्रीज वाली साधारण पैंट और सैंडिल पहने सबकी आवभगत करने में जुटे थे। आप उन्हें गोवा की सड़कों पर स्कूटर चलाते और बिना सिक्यॉरिटी के साधारण से रेस्ट्रॉन्ट में चाय पीते भी देखा जा सकता था।

2. 63 वर्ष तक मनोहर पर्रीकर सोलह से अठारह घंटे काम करते थे॥ गोवा के मुख्यमंत्री रहते समय मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों को साँस लेने की भी फुर्सत नहीं मिलती थी॥
एक बार पर्रीकर अपने सचिव के साथ रात बारह बजे तक काम कर रहे थे॥ जाते समय सचिव ने पूछा, “सर, यदि कल थोड़ी देर से आऊँ तो चलेगा क्या?”, पर्रीकर ने कहा, “हाँ ठीक है, थोड़ी देर चलेगी, सुबह साढ़े छः बजे तक आ ही जाना”॥ सचिव महोदय ने सोचा कि वही सबसे पहले पहुँचेंगे, लेकिन जब अगले दिन सुबह साढ़े छः बजे वे बड़ी शान से दफ्तर पहुँचे तो चौकीदार ने बताया कि पर्रीकर साहब तो सवा पाँच बजे ही आ कर ऑफिस में जमे हैं और फाइलें निपटा रहे हैं !

3. फिल्म फेस्टिवल 2004 के उद्घाटन समारोह में आए मेहमान ये देखकर हैरान रह गए कि पसीने से लथपथ पर्रिकर पुलिस वालों के साथ आयोजन स्थल के बाहर ट्रैफिक कंट्रोल में जुटे थे। 2012 में खुले मैदान में तीसरी बार शपथ लेने के बाद पर्रिकर ने हर उस आदमी से हाथ मिलाया, जो उन्हें बधाई देने के लिए स्टेज के पास आया। पिछले चुनाव से पहले गोवा के लोगों ने उन्हें 15 दिन तक लगातार रोज 18 से 20 घंटे तक जनसंपर्क करते देखा।

4. बेहद अनुशासित और सख्त प्रशासक कहे जाने वाले पर्रिकर को मार्च 2012 में पर्यटन मंत्री मातनही सलदन्हा के निधन पर फूट-फूट कर रोते देखा गया। 2005 में जब कुछ विधायकों की खरीद-फरोख्त से पर्रिकर की सरकार डिगा दी गई, मातनही उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे थे। जब मातनही बीमार पड़े, तो पर्रिकर लगातार उनके बेड के सिहराने बैठे रहे। जब डॅाक्टरों ने उन्हें घर जाकर आराम करने के लिए कहा तो जवाब था, मैं उस व्यक्ति को कैसे छोड़कर चला जाऊं, जो इतने सालों तक साए की तरह मेरे साथ बना रहा।

5. नियमों के पक्के पर मानवीय भी। साप्ताहिक जनता दरबार में एक महिला बेटे को लेकर पहुंची और उसके लिए सरकारी लैपटॅाप मांगा। मौजूद अधिकारी ने बताया कि ये लड़का उस सरकारी योजना में नहीं आ पाएगा। बहरहाल, पर्रिकर को याद आ गया कि वे अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान इस महिला से मिले थे और उसे योजना के बारे में बताया था। उन्होंने तत्काल उस लड़के को नया लैपटॅाप दिलाने की व्यवस्था की। इसका भुगतान उन्होंने अपनी जेब से किया!

6. पर्रिकर हमेशा इकॅानमी क्लास में विमान यात्रा करते थे। उन्हें आम लोगों की तरह अपना सामान लिए यात्रियों की लाइन में खड़े और बोर्डिंग बस में सवार होते देखा जा सकता था। टेलीफोन पर पर्सनल बातचीत का भुगतान जेब से करते थे। टैक्सी लेने या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने में कभी नहीं झिझकते। पत्नी के निधन के बाद दोनों बेटों के लिए मां की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी निभाई थी।

अलग-अलग तरीकों से मनोहर पर्रीकर को रिश्वत देने की कोशिशें भी हुईं, लेकिन उनका कठोर व्यक्तित्त्व और स्पष्ट वक्ता व्यवहार के कारण उद्योगपति इसमें सफल नहीं हो पाते थे और पर्रीकर के साथ जनता थी, इसलिए उन्हें कभी झुकने की जरूरत भी महसूस नहीं हुई॥

एक बार पर्रीकर के छोटे पुत्र को ह्रदय संबंधी तकलीफ हुई. डॉक्टरों के अनुसार जान बचाने के लिए तत्काल मुम्बई ले जाना आवश्यक था. उस समय गोवा का एक उद्योगपति उन्हें विमान से मुम्बई ले गया॥
चूँकि पर्रीकर के बेटे को स्ट्रेचर पर ले जाना था, इस लिए विमान की छह सीटें हटा कर जगह बनाई गई और उसका पैसा भी उस उद्योगपति ने ही भरा॥
पर्रीकर के बेटे की जान बच गई. उस उद्योगपति के मांडवी नदी में अनेक कैसीनो हैं और उसमें उसने अवैध निर्माण कर रखे थे. बेटे की इस घटना से पहले ही पर्रीकर ने उसके अवैध निर्माण तोड़ने के आदेश जारी किए हुए थे॥
उस उद्योगपति ने सोचा कि उसने पर्रीकर के बेटे की जान बचाई है, इस लिए शायद पर्रीकर वह आदेश रद्द कर देंगे॥
ख़ाँग्रेस को भी इस बात की भनक लग गई और वह मौका ताड़ने लगी, कि शायद अब पर्रीकर जाल में फंसें॥ लेकिन हुआ उल्टा ही॥
पर्रीकर ने उस उद्योगपति से स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि एक पिता होने के नाते मैं आपका आजन्म आभारी रहूँगा, परन्तु एक मुख्यमंत्री के रूप में अपना निर्णय नहीं बदलूँगा॥ उसी शाम उन्होंने उस उद्योगपति के सभी अवैध निर्माण कार्य गिरवा दिए और विमान की छः सीटों का पैसा उसके खाते में पहुँचा दिया॥

पढ़ने में भले ही यह सब फ़िल्मी टाईप का लगता हो, परन्तु जो लोग पर्रीकर को नज़दीक से जानते थे, उन्हें पता है कि पर्रीकर के ऐसे कई कार्य मशहूर हैं॥ चूँकि भारत की मीडिया गुडगाँव और नोएडा की अधिकतम सीमा तक ही सीमित रहती है, इसलिए पर्रीकर के बारे में
यह बातें अधिक लोग जानते नहीं हैं॥

ऐसे अनमोल रतन की परख करके नरेंद्र मोदी नामक पारखी ने उन्हें एकदम सटीक भूमिका सौंपी है, वह है रक्षा मंत्रालय॥

पिछले चालीस वर्षों में दलाली और भ्रष्टाचार (अथवा एंटनी के कार्यकाल में अकार्यकुशलता एवं देरी से लिए जाने वाले निर्णयों) के लिए सर्वाधिक बदनाम हो चुके इस मंत्रालय के लिए मनोहर पर्रीकर जैसा व्यक्ति ही चाहिए था॥

यह देश का सौभाग्य ही था कि पर्रीकर जैसे क्षमतावान व्यक्ति के सुरक्षित हाथों में रक्षा मंत्रालय की कमान थी॥

जिस समय पर्रीकर को शपथविधी के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया था, उस समय एक “सत्कार अधिकारी” नियुक्त किया गया. जब अधिकारी ने पर्रीकर से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, “आपको एयरपोर्ट पर आने की जरूरत नहीं, मैं खुद आ जाऊँगा”॥
जब होटल के सामने ऑटो रिक्शा से सादे पैंट-शर्ट में “रक्षामंत्री” को उतरते देखा तो दिल्ली की लग्ज़री लाईफ में रहने का आदी वह अधिकारी भौंचक्का रह गया
दोस्तों मुझे गर्व है ऐसे महान व्यक्तियों पर और मोदीजी की परख पर॥

तो क्यों न हम सब मिल कर अपने मित्रों, देश के शुभचिंतकों और देश के सच्चे देशभक्तों को ये सीना 56 इंच कर देने वाली इस प्रेरणा दायक जानकारी से अवगत कराएँ !!!                               

सादगी भरें जीवन को शत-शत नमन🙏🏻🙏🏻
भगवान उनकी आत्मा को शांती🙏🏻🙏🏻

गुरुवार, 7 मार्च 2019

मोदी भारत के लिए राजनीतिक औषधि है

 आयुर्वेद में शहद को अमृत के समान माना गया हैं और मेडिकल साइंस भी शहद को सर्वोत्तम पौष्टिक और एंटीबायोटिक भंडार मानती हैं लेकिन आश्चर्य इस बात का हैं कि शहद की एक बूंद भी अगर कुत्ता चाट ले तो वह तुरन्त मर जाता हैं यानी जो मनुष्यों के लिये अमृत हैं वह शहद कुत्ते के लिये साइनाइड हैं..!!!

# देशी_घी शुद्ध देशी गाय के घी को आयुर्वेद अमृत मानता हैं और मेडिकल साइंस भी इसे अमृत समान ही कहता हैं पर आश्चर्य ये हैं कि मक्खी घी नही खा सकती अगर गलती से देशी घी पर मक्खी बैठ भी जाये तो अगले पल वह मर जाएगी इस अमृत समान घी को चखना मक्खी के भाग्य में नही होता!

# मिश्री .. इसे भी अमृत के समान मीठा माना गया हैं आयुर्वेद में हाथ से बनी मिश्री को अमृत तुल्य बताया गया हैं और मेडिकल साइंस हाथ से बनी मिश्री को सर्वोत्तम एंटबायोटिक मानता है लेकिन आश्चर्य हैं कि अगर खर ( # गधे) को एक डली मिश्री खिला दी जाए तो अगले ही पल उसके प्राण पखेरू उड़ जाएंगे! ये अमृत समान मिश्री खर नही खा सकता हैं !!!

नीम के पेड़ पर लगने वाली पकी हुई # निम्बोली में सब रोगों को हरने वाले गुण होते हैं और आयुर्वेद उसे अमृत ही कहता हैं मेडिकल साइंस भी नीम के बारे में क्या राय कहता हैं आप जानते होंगे! लेकिन आश्चर्य ये हैं कि रात दिन नीम के पेड़ पर रहने वाला # कौवा अगर गलती से निम्बोली को चख भी ले तो उसका गला खराब हो जाता हैं अगर निम्बोली खा ले तो कौवे की मृत्यु निश्चित हैं....!!!
इस धरती पर ऐसा बहुत कुछ हैं जो # अमृतसमान हैं, # अमृततुल्य हैं.....पर इस धरती पर कुछ ऐसे # जीव भी हैं जिनके # भाग्य में वह # अमृत भी नही हैं ...!!
# मोदी भारत के लिये #अमृत समान ही हैं पर मैडम के # मक्खीकुत्तेकौवे_गधे और मीडिया के शिशुपालों आदि को अमृत की महत्ता समझाने में समय नष्ट न कीजिये.....इनके भाग्य में वो # समझ ही नही हैं....ये जीवन भर # गंदगी मे ही सांस लिये है,इसलिये उसे ही अपना
# प्रारब्ध समझतें है...!
इसलिये मोदी भी भारत के लिए राजनीतिक औषधि है ।क्योंकि वो देश को खोखला करने वालों से मुक्त कराने में ,अंतरराष्ट्रीय शक्ति,सामरिक शक्ति बनाकर भारतीयों का सर गर्व से ऊंचा करने में रात दिन लगे है बेहतर हैं इन कुत्ते,गधे, मक्खी जैसों को समझ आ जाये जो एकजुट होकर देश को पहले जैसा बनाने में लगे है।
जागो और जगाओ।

इसे कहते है मोदी की विदेश नीति

ट्रम्प पुरी रात सो नही पाया ये "अभिनन्दन" कौन हैं यार, जिसने 60 साल पुराने मिग से हमारे अत्याधुनिक F16 को मार गिराया 👌😜😜

मनमोहन अंकल अचम्भे से सोचते होगे कि कैसे कोई प्रधानमंत्री अर्थवयवस्थाएं, विदेश नीति, कूटनीति, राजनीति , अंतरराष्ट्रीय नीति के बारे में इतना कुछ भी कर सकता है😂

कांग्रेस तो सैनिको के कटे सर पर भी कुछ नही कर पाया था
मोदी तो 48 घंटे मैं पायलट को ज़िंदा बुला लिया
"56 इंच दिखता है"💪💪🇮🇳🇮🇳🙏🙏

मुम्बई हमले के बाद इंग्लेंड की टीम मैच छोड़कर वापस लौट गई थी और अब ऑस्ट्रलिया खुशी खुशी खेल रही है । देश सुरक्षित हाथो में है ।💪💪🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏🙏

याद है मुंबई हमला, 182 निर्दोष नागरिक मरे थे.
तब मिराज भी थे, सेना भी तैयार थी. लेकिन, बस सरकार निकम्मी थी।😞😞



हर घर से अफजल निकलेगा! आज हाल यह है कि पाकिस्तान अपने ही देश में अजहर महमूद को पनाहा नहीं दे पा रहा है।


ये है मोदी का खौफ💪💪💪🇮🇳🇮🇳🙏🙏

वाह मोदी जी
57 मुस्लिम देश हैं,,
लेकिन कोई भी पाकिस्तान के साथ खड़ा नही हुआ।।


मनमोहन ने 26/11 के बाद एक हजार पन्नो के सबुत भेजे थे
और मोदीजी ने 14/2 के बाद एक हजार किलो का बम💪💪🇮🇳🇮🇳💐💐

विश्व इतिहास में पहली बार कोई सैनिक 48 घण्टे के अंदर दुश्मनो के कब्जे से बाहर आ रहा है,
इसे कहते है मोदी की
विदेश नीति

आज भारत को ऐसे ही नेता की जरुरत है ।

जो विपक्ष मोदीजी से सबूत मांगते है , उन्हें राजनीति करने की ऐसे आदत पड़ गई है अब हर चीज को शक कि नजर से देखने लगे है। सच तो यह है कि कांग्रेस के झूट अब पूरी तरह बेनकाब हो चुके है, चाहे वह राफेल का मुद्दा हो, आतंकवाद का मुद्दा हो, किसना कि कर्ज माफी का मुद्दा हो, नोट बंदी का मुद्दा हो, विदेश नीति, रक्षा नीति हो, अंतरिष्ट्रिया नीति का मुद्दा हो, हर खाने मोदी ने चित्त किया है कांग्रेस को।
केवल एक व्यक्ति है वहीं सब कुछ कर रहा है..
यह समय आपसे में लड़ने का नहीं है बल्कि सभी हिन्दुओं को एकत्र होने का है।

विरोधी पार्टी वाले सब कहते हैं कि मोदी जी ने क्या किया केवल टॉयलेट बनवाये झाड़ू निकाली सफाई करवाई नोट बन्दी करवाई। मोदी ने इन 4 सालों में जो किया आज तक स्वतंत्र भारत के इतिहास में कोई नहीं कर पाया। अवश्य पढ़ें कहीं बीच में ही छोड़ दिया तो आपकी आँखे बंद ही रह जाएंगी सो पूरा अवश्य पढ़ें ,,,,,,,हो सकता है इसे पढ़ने के बाद आपको मैं कांटा सा चुभने भी लगेगी,


पहली उपलब्धि,,,200 साल तक हमारे देश को गुलाम बनाने वाले ब्रिटेन में 53 देशों की मीटिंग में मोदीजी महा अध्यक्ष बने,,,इसी बात से हर एक भातीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाना चाहिए,,,

दूसरी उपलब्धि,,,,,UN मानवाधिकार परिषद में भारत की बड़ी जीत हुई है,,,सबसे ज्यादा वोटों के साथ बना सदस्य,, 97 वोटों की आवश्यकता थी मिले 188 वोट,,,, अब भी भारत की जनता पूछेगी की मोदी विदेश क्यूँ जाते हैं,,,,

तीसरी उपलब्धि,,,,दुनियाँ के 25 सबसे ताकतवर देशों की हुई लिस्ट जारी,,, भारत आया नम्बर चार पर हमसे आगे अमेरिका, रूस और चीन है,,,ये है मोदी युग,,,

चौथी उपलब्धि,,,,1 लाख करोड़ के पार पहुँचा GST का मासिक टैक्स कलेक्शन,,,,, ये है एक चाय वाले का अर्थशास्त्र,,,

पाँचवी उपलब्धि,,,,नए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में अमेरिका और जापान को पीछे छोड़ भारत पहुँचा दूसरे स्थान पर,,,,

छठी उपलब्धि,,,,,2017-18 में दोगुना हुआ सौर ऊर्जा का उत्पादन,,,,
चीन और अमेरिका भी दंग है,,,

सातवीं उपलब्धि,,,,
भारत की आसमान छू रही GDP को देखकर,,,
भारत की GDP 8.2%, चीन की 6.7% और अमेरिका की 4.2%। अब भी कहेंगे भारतीय की मोदी विदेश क्यों जाते हैं,,,

आठवीं उपलब्धि,,,, जल थल ओर आकाश तीनों क्षेत्रों से सुपरसोनिक मिसाइल दागने वाला दुनियाँ का पहला देश बना भारत,,, ये है मोदी युग,,,अगर आपको गर्व हुआ हो तो जयहिन्द लिखना न भूलें,,,,

नवीं उपलब्धि,,,,,70 सालों में पाकिस्तान को कभी गरीब नहीं देखा,, लेकिन मोदी जी के आते ही पाकिस्तान कंगाल हो गया,,, दरअसल पाकिस्तान की कमाई का जरिया भारतीय नकली नोटों का व्यापार था,,,, जिसे मोदी जी ने खत्म कर दिया,,,

दसवीं उपलब्धि को भी पढ़ें,,,,,, एक बात समझ में नहीं आयी,,,
2014 में कांग्रेसी रक्षामंत्री ऐ.के. एंटोनी ने कहा था देश कंगाल है हम राफेल तो क्या छोटा जेट भी नहीं ले सकते,,,,पर मोदी जी ने ईरान का कर्ज भी चुका दिया,,
राफेल डील भी करली,, S-400 भी ले रहे हैं!
आखिर कांग्रेस के समय देश का पैसा कहाँ जाता था,,,?

ग्याहरवीं उपलब्धि,,,, सेना को मिला बुलेटप्रूफ स्कार्पियो का सुरक्षा कवच,,,
जम्मू कश्मीर में मिली सेना को 2500 बुलेटप्रूफ स्कार्पियो,,,

बाहरवीं उपलब्धि,,,,, अब आपको बताता हूँ भारत का इन 4 सालों में विकास क्या हुआ,,,
अर्थ व्यवस्था में फ्रांस को पीछे धकेल नम्बर 6 बना,,,

तेहरवीं उपलब्धि,,,,, ऑटो मार्केट में जर्मनी को पीछे छोड़ नम्बर 4 बना,,,

चौदहवीं उपलब्धि,,,,,,, बिजली उत्पादन में रूस को पीछे छोड़ नम्बर 3 बना,,,

पन्द्रहवीं उपलब्धि,,,,, टेक्सटाइल उत्पादन में इटली को पीछे छोड़ नम्बर 2 बना,,,

सोलहवीं उपलब्धि,,,,, मोबाइल उत्पादन में वियतनाम को पीछे छोड़ नम्बर 2 बना,,,

सतरहवीं उपलब्धि,,,,, स्टील उत्पादन में जापान को पीछे छोड़ नम्बर 2 बना,,,

अठारहवीं उपलब्धि,,,,, चीनी उत्पादन में ब्राजील को पीछे छोड़ नम्बर 1 बना,,,

इसको कहते हैं मोदी युग
मोदी सरकार में घाटी से हो रहा है आतंकियों का सफाया,,,
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नवीद जट को मार गिराया,,,
हिज्बुल से जुड़े 2 आतंकी ढेर,,
8 महीनों में 230 आतंकियों को 72 हूरों के पास जहन्नुम में पहुंचाया,,,

कांग्रेस राज में आतंकी दहशत फैलाते थे
मोदी राज में सेना आतंकियों के लिए दहशत बनी हुई है,,,
ये है मोदी राज का फार्मूला,,,,

मोदी जी की बढ़ती हुई ख्याति से सारा विपक्ष बौखला गया है कि अब उनके भ्रष्टाचारी हथकंडे कामयाब नहीं हो सकते तब एक अभिमन्यु का वध करने के लिए सारे भ्रष्टाचारिता के महारथी एक होकर चक्रव्यूह की रचना कर रहे हैं 2019 में मोदी को हराने के लिए,,,लेकिन उन भ्रष्टाचारी महारथियों को यह नहीं मालूम कि द्वापर के अभिमन्यु की चक्रव्यूह भेदन की शिक्षा माँ के गर्भ में ली गयी थी और वो भी केवल घुसने की बाहर निकलने की नहीं, लेकिन इस मोदी रूपी अभिमन्यु ने चक्रव्यूह के भेदन व उसे चकनाचूर करने की शिक्षा माँ के गर्भ से बाहर आकर इस माँ भारती से ली है जो अजेय है पराजेय नहीं है,,,,



नमो नमो का उदघोष करते हुए 2019 में मोदी जी को वापस भारत का प्रधानमंत्री बनाएं।

संस्कृत के वाक्य उल्टे हो जाने पर भी अपना अर्थ नही बदलते

संस्कृत भाषा की रक्षा करना मानव धर्म की पहला कर्तव्य है इसलिए कुछ रोचक तथ्य आपको दे रहा हूं कृपा करके अध्ययन कर लीजिए
👇🚩👇☀👇🚩🔔☀🔔☀🔔☀
संस्कृत के बारे में ये 20 तथ्य जान कर आपको भारतीय होने पर गर्व होगा। आज हम आपको संस्कृत के बारे में कुछ ऐसे तथ्य बता रहे हैं,जो किसी भी भारतीय का सर गर्व से ऊंचा कर देंगे;;
1. संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी माना जाता है।
2. संस्कृत उत्तराखंड की आधिकारिक भाषा है।
3. अरब लोगो की दखलंदाजी से पहले संस्कृत भारत की राष्ट्रीय भाषा थी।
4. NASA के मुताबिक, संस्कृत धरती पर बोली जाने वाली सबसे स्पष्ट भाषा है।
5. संस्कृत में दुनिया की किसी भी भाषा से ज्यादा शब्द है। वर्तमान में संस्कृत के शब्दकोष में 102 अरब 78 करोड़ 50 लाख शब्द है।
6. संस्कृत किसी भी विषय के लिए एक अद्भुत खजाना है। जैसे हाथी के लिए ही संस्कृत में 100 से ज्यादा शब्द है।
7. NASA के पास संस्कृत में ताड़पत्रो पर लिखी 60,000 पांडुलिपियां है जिन पर नासा रिसर्च कर रहा है।
8. फ़ोबर्स मैगज़ीन ने जुलाई,1987 में संस्कृत को Computer Software के लिए सबसे बेहतर भाषा माना था।
9. किसी और भाषा के मुकाबले संस्कृत में सबसे कम शब्दो में वाक्य पूरा हो जाता है।
10. संस्कृत दुनिया की अकेली ऐसी भाषा है जिसे बोलने में जीभ की सभी मांसपेशियो का इस्तेमाल होता है।
11. अमेरिकन हिंदु युनिवर्सिटी के अनुसार संस्कृत में बात करने वाला मनुष्य बीपी, मधुमेह,कोलेस्ट्रॉल आदि रोग से मुक्त हो जाएगा। संस्कृत में बात करने से मानव शरीरका तंत्रिका तंत्र सदा सक्रिय रहता है जिससे कि व्यक्ति का शरीर सकारात्मक आवेश (Positive Charges) के साथ सक्रिय हो जाता है।
12. संस्कृत स्पीच थेरेपी में भी मददगार है यह एकाग्रता को बढ़ाती है।
13. कर्नाटक के मुत्तुर गांव के लोग केवल संस्कृत में ही बात करते है।
14. सुधर्मा संस्कृत का पहला अखबार था, जो 1970 में शुरू हुआ था। आज भी इसका ऑनलाइन संस्करण उपलब्ध है।
15. जर्मनी में बड़ी संख्या में संस्कृतभाषियो की मांग है। जर्मनी की 14 यूनिवर्सिटीज़ में संस्कृत पढ़ाई जाती है।
16. नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार जब वो अंतरिक्ष ट्रैवलर्स को मैसेज भेजते थे तोउनके वाक्य उलट हो जाते थे। इस वजह से मैसेज का अर्थ ही बदल जाता था। उन्होंले कई भाषाओं का प्रयोग किया लेकिन हर बार यही समस्या आई। आखिर में उन्होंने संस्कृत में मैसेज भेजा क्योंकि संस्कृत के वाक्य उल्टे हो जाने पर भी अपना अर्थ नही बदलते हैं। जैसे
अहम् विद्यालयं गच्छामि।
विद्यालयं गच्छामि अहम्।
गच्छामिअहम् विद्यालयं ।
उक्त तीनो के अर्थ में कोई अंतर नहीं है।
17. आपको जानकर हैरानी होगी कि Computer द्वारा गणित के सवालो को हल करने वाली विधि यानि Algorithms संस्कृत में बने है ना कि अंग्रेजी में।
18. नासा के वैज्ञानिको द्वारा बनाए जा रहे 6th और 7th जेनरेशन Super Computers संस्कृतभाषा पर आधारित होंगे जो 2034 तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
19. संस्कृत सीखने से दिमाग तेज हो जाता है और याद करने की शक्ति बढ़ जाती है। इसलिए London और Ireland के कई स्कूलो में संस्कृत को Compulsory Subject बना दिया है।
20. इस समय दुनिया के 17 से ज्यादा देशो की कम से कम एक University में तकनीकी शिक्षा के कोर्सेस में संस्कृत पढ़ाई जाती है।
संस्कृत भाषा की सुरक्षा हो🙏🚩🙏
 🚩जय परशुराम🚩
WWW.SANWARIYA.ORG

https://sanwariyaa.blogspot.com

07 मार्च 2019 को कर्क राशि से मिथुन राशि मे धनु में प्रवेश करेगा

07 मार्च 2019 को कर्क राशि से मिथुन राशि मे धनु में प्रवेश करेगा
बहुत से लोगों के जीवन में व्यापार में स्वास्थ्य में परिवार में परेशानियां चल रही थी वह राहु मिथुन राशि में और केतु महाराज धनु राशि में आ जाने से अनेक अनेक लोगों को लाभ भी मिलने वाला है कुछ दृश्यों का मत है कि राहु मिथुन में उच्च का फल भी देता है तो कई के जीवन में बदलाव भी अवश्य ही आएंगे राहु अचानक लाभ भी देता है और अचानक हानि भी देता है यह जो भी कार्य करता है वह सब अचानक ही करता है राहु किसी की कुंडली में अच्छा हो तो वह राज्य कराने की ताकत भी रखता है
राहु का स्वभाव आडंबर प्रिय होता है, इसलिए व्यक्ति भी इसी के प्रभाव में रहता है। यह गुब्बारे जैसा होता है, जो जगह अधिक घेरता है, लेकिन इसके अंदर कुछ नहीं होता है। राहु की वजह से व्यक्ति ओवर कॉन्फिडेंट भी बनता है, जिससे समस्याएं बढ़ती हैं। राहु गंदगी, जहर, इंफेक्शन, बैक्टीरिया का भी कारक होता है।

केतु का स्वभाव केतु का असर व्यावहारिक रूप से कम और मानसिक रूप से अधिक दिखाई देता है। केतु के असर से बचाव के तरीके पर विचार करने की आदत बहुत बढ़ जाती है। दिमाग में एक अजीब सी उलझन हो सकती है। केतु जीवनसाथी, मित्र या फिर पार्टनर पर बेवजह शक कराता सकता है। केतु की वजह से व्यक्ति में विश्वास की कमी होने लगती है।

राशि परिवर्तन का प्रभाव

मेष राशि- सामाजिक दायरा बढ़ाना होगा। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक्टिव रहना होगा। सोशल नेटवर्किंग साइट्स को कैसे अपने करियर से कनेक्ट करें, इस पर काम करना होगा। राहु आपके जन संपर्क को बढाने के लिए काफी मददगार साबित होगा। दूसरी ओर केतु ऑफिस में वर्क लोड बढ़ा सकता हैं। एक बात आपको ध्यान रखनी होगी कि अगर बॉस आपसे अधिक काम लेते हैं तो इसको नकारात्मक रूप में कतई न लें। अलर्ट- अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो उसे छोड़ देना चाहिए। राहु आपके चेस्ट से कनेक्ट हो गया है और वह आपके फेफड़ों में इंफेक्शन हो सकता है। रेमेडी- सुबह शुद्ध वातावरण में नियमित रूप से प्राणायाम करें।

वृष राशि- अपना नेटवर्क तेजी से बढ़ाना होगा। नए-नए लोगों से मिलने की आदत डालनी होगी। यदि संकोची स्वभाव के हैं तो यह स्वभाव छोड़ कर खुद को बदलना पड़ेगा। राहु आपके मित्रों की संख्या को बढ़ाएगा। केतु लक हाउस से कनेक्ट होकर आपके भाग्य को धीरे-धीरे बढ़ाने का काम करेंगे। अगर कहीं नई जगह जॉब या व्यापार का ऑफर हो तो उसे पूर्ण होने के बाद ही सार्वजनिक करें। आपको अच्छा संगीत और सकारात्मक बातें सुननी चाहिए। किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर रहना ही फायदेमंद रहेगा। अलर्ट- कोई भी आपसे किसी की बुराई करता है तो उसकी बात आंख बंद कर के कतई न मानें। अपने स्तर से जांच परख कर ही कोई कदम उठाएं। राहु का साइड एफेक्ट यह हो सकता है कि आपको कोई अपने फायदे के लिए किसी के प्रति भड़का दे। रेमेडी- किसी गरीब बच्चे को वस्त्रों का दान करें।

मिथुन राशि- आपको अपनी वाणी के संबंध में गंभीर रहना होगा। अब आपको अपनी बोलने की कला को तेजी से विकसित करना होगा। अंग्रेजी भाषा का प्रयोग अधिक करना चाहिए। यदि आप मार्केटिंग, सेल्स, कॉल सेंटर या अन्य बोलने वाले करियर में हैं तो आपको वाणी से लाभ होगा। केतु आपके डीप नॉलेज के हाउस से कनेक्ट हो गया है, इसलिए आपको अपने ज्ञान का पूरा उपयोग करना होगा। यदि काफी दिनों से प्रोफेशनल कोर्स करने की सोच रहे हैं तो यह समय उपयुक्त है। अलर्ट- अधिक उत्साह में किसी को भी अपशब्द न कहें, इससे आपकी छबी खराब हो सकती है। मीठी वाणी बोलते हुए अपने काम को आगे बढ़ाते चलें। खाने-पीने में ध्यान रखें। कब्ज जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। रेमेडी- अधिक पानी पीना चाहिए। घर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि- राहु आपकी पर्सनालटी पर आ गए हैं, जिससे पर्सनैलिटी का एक्सपोजर होगा। आप को खूब मेहनत करते हुए अपने व्यक्तित्व को निखारना चाहिए। यह समय करियर में भी अपनी उपस्थिति जोरदार तरीके से दिखाने की है। अपने साथियों को साथ लेकर चलना होगा यानी टीम वर्क का भी ध्यान रखना होगा। हर साथी का उपयोग करना ही आपकी प्रबंधन कला को और बेहतर बनाएगा। कई बार ऐसा हो सकता है कि आपके सामने कई रास्ते हों, जिनका चयन करने में कंफ्यूजन हो सकता है। इस समय आपको अपने सलाहकारों की मदद लेते हुए सही निर्णय लेना होगा। अलर्ट- क्रोध पर नियंत्रण करें। राहु के कारण आप अचानक किसी पर भड़क सकते हैं। यदि मित्र या साथी आपके मन मुताबिक काम न करे तो उसे छोड़े नहीं। एलर्जी, यूरीन इंफेक्शन, फूड पॉइजनिंग होने का खतरा। रेमेडी- चंदन का प्रयोग अधिक करें। चंदन पाउडर का फेसपैक एवं पर्फ्यूम का प्रयोग करें।

सिंह राशि- अगर आप किसी यात्रा को लेकर काफी दिनों से प्लान कर रहे हैं तो अब समय आ गया है। सुख-सुविधाओं का उपभोग करने का अवसर मिलेगा, जिसकी वजह से खर्च भी होगा। विदेश यात्रा या कहीं बाहर काम-काज के सिलसिले में जाना पड़ सकता है। आपको लग्जरी लाइफ के साथ-साथ अपने काम पर भी बहुत ध्यान देना होगा। धीरे-धीरे अपने काम को भी और मजबूती की तरफ ले जाने का मौका मिलेगा। अगर आपको केवल एक ही भाषा का ज्ञान हो तो कम से कम दो भाषा का ज्ञान जल्दी से जल्द हासिल कर लेना चाहिए। अलर्ट- गुप्त शत्रुओं के प्रति सचेत रहना चाहिए। आपको अपने नेट बैंकिंग, मेल आदि पासवर्ड को रीसेट करके और मजबूत बनाना चाहिए। अधिक भरोसे में नुकसान हो सकता है। रेमेडी- प्रत्येक रविवार किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराना चाहिए।

कन्या राशि- प्रोफेशनल एटीट्यूट रखें। अपने काम पर अधिक फोकस करते हुए उसका पूरा मूल्य भी प्राप्त करें। आपको मेहनत करते हुए अपने प्रमोशन पर भी ध्यान रखना होगा। नए ऑफर में पोस्ट से ज्यादा पैकेज पर फोकस करना चाहिए। आपकी टीम में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस के गोपनीय प्रोजेक्ट की भी जिम्मेदारी आ सकती है। आपको उच्च शिक्षा का अवसर मिले तो उसे नहीं छोड़ना चाहिए। आपका ज्ञान ही आपके फ्यूचर को ब्राइट करेगा। अलर्ट- पदोन्नति होने के कारण आपको अहंकार में नहीं आना है। महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट एवं गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें। रेमेडी- अपनी आय का कुछ अंश किसी भी प्रकार से दान करना चाहिए।

तुला राशि- मेहनत से बचने का विकल्प नहीं तलाशना है। मेहनत करनी है और स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करना है। इस समय में आपको संघर्ष करते हुए अपना लोहा मनवाना होगा। इस समय आपको काम का बोझ महसूस हो सकता है, लेकिन ध्यान रखिए कि अब आप जो सीखेंगे, वही जीवन भर काम आएगा। परिवार में लोगों के साथ-ताल मेल बना कर चलें। छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर बहुत अधिक चिन्तन न करें। अलर्ट- मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अज्ञात भय के जाल में बिल्कुल भी न फंसे। रेमेडी- सूर्य नारायण को सुबह उठकर प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि- वरिष्ठ लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। बड़ों का सम्मान करते हुए सीनियर लोगों के अनुभव का पूरा फायदा उठाना होगा। करियर में मेहनत जारी रखें किस्मत के दरवाजे कभी भी खुल सकते हैं। अपने नेटवर्क को बढ़ाना होगा। कम्यूनिकेशन के लिए हाईटेक डिवाइस लेना होगा। यह समय अपने नियम को बना कर रखने का है। रूटीन डिस्टर्ब नहीं होने देना चाहिए। अलर्ट- घर के बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कान में दर्द या अन्य कोई समस्या हो तो लापरवाही न करते हुए डॉक्टर से सलाह लें। रेमेडी- गरीब बच्चों को पुस्तकों का दान करना चाहिए।

धनु राशि- इतिहास से सीखना होगा, जो काम पहले हो चुके हैं, उनके सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों को समझते हुए आगे की प्लानिंग करने की आदत डालनी होगी। पुराने मनमुटाव छोड़ कर नए सिरे से रिश्तों का लाभ लेने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरों के फीडबैक से करेक्शन करते हुए उसका लाभ लेना होगा। सामने वाले की पूरी बात सुनने के बाद ही अपनी बात कहें। किसी की बात को पूरा सुने बिना न काटें। अलर्ट- गड़े मुर्दे नहीं उखाड़ने हैं, पुरानी बातों को लेकर राई का पहाड़ न बनाएं। पेट में इंफेक्शन हो सकता है। बाहर का भोजन अधिक न खाएं। रेमेडी- घर का कूड़ा स्वयं साफ करें।

मकर राशि- अपने पुराने मित्रों से तालमेल बना कर चलें। संगत का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि राहु के कारण हो सकता है कि मित्र की बुरी आदतें खुद को लग जाएं। जो मित्र किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता हो वह मित्र आपके लिए रत्न के समान होगा। आपको करीब डेढ़ वर्ष प्लानिंग करना होगा। प्लानिंग में किसी भी प्रकार का डर शामिल न होने दें, क्योंकि डर आते ही आपकी प्लानिंग कमजोर रह जाएगी। अलर्ट- चिंता न करें। शंका से बच कर रहें। बेवजह की धारणाएं न बनने दें। रेमेडी- कुत्तों को बासी रोटी या बिस्कुट खिलाएं।

कुंभ राशि- अब आपको नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जो भी चुनौतियां मिलती हैं, उनको प्रसन्नता के साथ अपनाएं और उनका डट कर मुकाबला करते हुए विजय प्राप्त करें। इस दौर को खराब समय न समझें, क्योंकि यही चुनौतियां और संघर्ष आपको आगे उन्नति तक पहुंचाएंगे। अगर आपका ट्रांसफर या अन्य शहर में नौकरी का ऑफर हो तो उसे लिया जा सकता है। अलर्ट- निराशा को अपने ऊपर हावी न होने दें। ऐसे समय में आत्मबल को कमजोर न होने दें। रेमेडी- किसी गरीब बीमार को फल दान दें। संभव हो तो दवा से भी सहयोग करें।

मीन- दिमाग में आने वाले विचारों को फिल्टर करना होगा। क्योंकि अब आपके दिमाग में विचारों का प्रवाह बहुत ज्यादा हो जाएगा। जिसमें सही और गलत दोनों प्रकार के ही विचार होंगे। काम के विचारों को ग्रहण करना है और फालतू विचारों को तुरंत छोड़ दें। गुप्त कमाई या ब्याज से आय हो सकती है। बड़े भाई का सम्मान करें, उनको प्रसन्न रखें। यदि बड़ा भाई न हो तो बड़े भाई जैसे लोगों का सम्मान करें। अलर्ट- नशेबाजी से बहुत दूर रहें। यदि कोई मित्र आपको शराब, सिगरेट आदि के लिए प्रेरित करता है तो आप ऐसे लोगों से दूरी बनाएं। रेमेडी- धार्मिक स्थलों में जाएं और वहां कुछ समय व्यतीत करें।
श्री राधे राधे
राशि के अलावा लग्न कुंडली का भी पूर्ण विचार करना चाहिए राहु का प्रभाव कुंडली देखकर ही विचार किया जा सकता है हर जातक की जन्मपत्रिका में अलग अलग प्रभाव राहु और केतु देते हैं

function disabled

Old Post from Sanwariya