यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

भारत वृक्षारोपण में विश्व रिकॉर्ड तोड़ रहा है भारतीयों ने केवल 24 घंटों में 50 मिलियन पेड़ लगाए हैं।

ये पोस्ट लिखते हुए मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद शायद आप को भी मेरे जैसा ही महसूस हो।

तो चलिए जानते है आखिर NASA ने भारत और चीन को शुक्रिया क्यों कहा।

एक नए अध्ययन से पता चलता है कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले दो देश भूमि पर हरियाली में वृद्धि का नेतृत्व कर रहे हैं।

नासा ने फोटो डालते हुए कहा 20 साल पहले के मुकाबले अभी पृथ्वी पर हरयाली अधिक है, जिसका श्रेय नासा ने भारत और चीन को दिया है।

पिछले 20 वर्षों में भारत और चीन ने काफी अधिक पेड़ लगाए हैं इसे आप ऊपर के तस्वीर में भी देख सकते हैं।

भारत वृक्षारोपण में विश्व रिकॉर्ड तोड़ रहा है, 800,000 भारतीयों ने केवल 24 घंटों में 50 मिलियन पेड़ लगाए हैं।

डेटा से सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह है कि ग्रह पर हरे क्षेत्रों में वृद्धि लगभग पूरी तरह से मानव कार्रवाई के कारण हैं।

मगर हमें अभी रुकना नहीं है मेरा सभी से अनुरोध है की सब कोई पेड़ जरूर लगाएं।

Image Source:- Google

कोमोडो ड्रैगन मादा बिना नर के भी निषेचित अंडे दे सकती हैं

जिसे आप खोज रहे हैं, यह बिलकुल उसके अनुरूप नहीं है -


किन्तु कोमोडो ड्रैगन के बच्चे अण्डों से निकलने के 2-3 दिनों में ही, अपने सहज ज्ञान के कारण, पेड़ों पर चढ़ जाते हैं।

वयस्क कोमोडो पेड़ पर नहीं चढ़ सकते।

कोमोडो बच्चों के पेड़ों के ऊपर पलायन कर जाने का कारण यह है, कि 2-3 दिनों के बाद, या कभी-कभार उससे भी पहले, वयस्कों के शिकार करने का मौसम शुरू हो जाता है, जिनमें उनकी माँ भी शामिल होती है। ऐसा हो सकता है, कि उनकी माँ अथवा किन्हीं औरों को, प्रसव के बाद कुछ चबाने का मन करे परन्तु वे शिकार पर जाने के मामले में बहुत आलसी महसूस कर रहे हों।

यदि हम "अभिभावकों की सबसे बड़ी असफलता" के लिए कोई पुरस्कार पाना चाहते हों, तो मैं नहीं सोचता कि ऐसे अभिभावकों वह होंगे, जो अपने बच्चों को त्याग देंगे-

मेरे विचार से वे ऐसे अभिभावक होंगे, जो वस्तुतः अपने बच्चों को खा जाते हों…. केवल अपने आलसीपन के कारण।

ऊपर दिखाई तस्वीर में बीच वाले कोमोडो के सर को दूसरा कोमोडो खा नहीं रहा - बल्कि इसका बिलकुल उल्टा है;

वह अपने दोस्त के मुँह से खाना चुराने की कोशिश कर रहा है, जबकि उसका बाईं ओर वाला दोस्त, पॉल उससे कह रहा है, "रुको भई…तुम्हें थोड़ा शांत हो जाना चाहिए…अपनी सीमा में रहो।"

यह तो था प्रश्न का अनुवाद। परन्तु आप तो शायद यहीं रुक जाना पसंद नहीं करेंगे और कोमोडो ड्रैगन के बारे में और जानकारी पाना चाहेंगे।

तो आइये, देखें यह भारी-भरकम छिपकली जैसे दिखने वाले जीव वास्तव में कैसे होते हैं।

सलेटी रंग के यह जीव, विश्व की सबसे बड़ी छिपकलियाँ हैं। कोमोडो ड्रैगन इंडोनेशिया के चार द्वीपों, कोमोडो, फ्लोरेस, रिंका और गीली मोटांग पर पाए जाते हैं। लम्बाई में नर 3 मीटर और मादा 2 मीटर तक और वज़न में यह 70 किलो तक होते हैं। सबसे बड़ा ड्रैगन पौने 11 फुट लंबा और 166 किलो वज़न का रिकॉर्ड किया गया था।

इनका शरीर कवचरुपी शल्कों से ढका होता है, जो छोटी-छोटी हड्डियों से बने होते हैं। इनकी जीभ साँप की तरह बीच में से दो भागों में बंटी हुई होती है और इसे यह मुँह से निकाल कर अपने आस-पास के वातावरण का जायज़ा लेते रहते है।


कोमोडो ड्रैगन मूलतः मांसभक्षी होते हैं और हिरन तथा भैंस जैसे बड़े जंतुओं को मार गिराने में सक्षम होते हैं।

इस काम के लिए इनके मुँह की लार में मौजूद बैक्टीरिया इनके काम आते हैं। यदि एक कोमोडो ड्रैगन एक बड़े जानवर को उसकी टांग अथवा शरीर के किसी अंग पर अपने आरी की तरह तेज़ दांतों से काट ले, तो यह बैक्टीरिया उसकी थूक के साथ उस चोट में से उस जानवर के शरीर में प्रवेश करके अपना काम शुरू कर देते हैं। जानवर की चोट में अपनी संख्या को बढ़ाकर, यह बैक्टीरिया उसे कमज़ोर और लाचार बना देते हैं और अंत में उसकी मृत्यु हो जाती है। इस दौरान, कोमोडो ड्रैगन उस जानवर का पीछा करते रहते हैं और उसके मरने की ताक में बैठे रहते हैं।


एक समय में कोमोडो ड्रैगन अपने शरीर के 80 % वज़न के बराबर माँस खा सकते है। अपने जबड़ों को ढीला करके, यह अपने किसी छोटे शिकार, जैसे चूहे को पूरा निगल जाते हैं और इनका पेट विस्तार-योग्य होता है। यह महीने में एक बार एक बड़े शिकार को खाने के अतिरिक्त, छोटे-छोटे जीवों, जैसे चूहों आदि को पूरा निगल जाते हैं। यदि इनके शरीर का तापमान ज़रुरत के मुताबिक़ बना रहे, तो अपने खाने को पचाने में इन्हें 26 घंटे लग जाते हैं।

इनका कोई निश्चित इलाका नहीं होता और यह मई और अक्टूबर के बीच, किसी मृत जानवर के पास में सम्भोग क्रिया करते हैं। इसके बाद वे मिट्टी में खोद कर अपना घोंसला बनाते हैं, अथवा किसी और पक्षी/जानवर के घर पर कब्ज़ा कर लेते हैं। इस घोंसले में मादा 1 से 30 अंडे तक देती है। इनके अण्डों में से बच्चों को निकलने में ढाई से आठ महीने तक लग जाते हैं और यह समय कितना होगा, इसके लिए मिट्टी का प्रकार और अंदर का तापमान उत्तरदायी होते हैं।

जन्म के समय एक औसत बच्चे का वज़न 80 ग्राम होता है और यह बच्चे अपने माता-पिता, अथवा किसी और कोमोडो ड्रैगन द्वारा खा लिए जाने के सहज ज्ञान के कारण, पेड़ों पर पलायन कर जाते हैं। यह बच्चे 5 से 7 वर्ष की आयु में यौन परिपक्वता पा जाते हैं। मादा 30 वर्ष की उम्र के बाद प्रजनन नहीं करतीं। यह भी देखा गया है, कि यदि उस इलाके में कोई नर मौजूद नहीं हो, तो मादा बिना नर के भी निषेचित अंडे दे सकती हैं, परन्तु ऐसे में उनमें से केवल नर बच्चे ही निकलते हैं। यह प्रक्रिया शायद उनके किसी और द्वीप पर बसने में उनकी मदद कर सकता होगा। परन्तु इसी कारण से इनमें मादाओं की कमी भी हो रही है, जिस कारण यह अन्तः प्रजनन के शिकार होते जा रहे हैं। साथ ही, क्योंकि यह अपने घरों से बहुत दूर जाना पसंद नहीं करते, इसलिए इनकी संख्या में निरंतर कमी होती हुई पायी गयी है।

स्त्रोत : गूगल तथा -

गोवा में इस तरह की धोखाधड़ी से सावधान !!


मैंने गोवा रेलवे स्टेशन पर सूंदर सा पैकेट खरीदा।

और देखिये कि ग्राहकों को बेवकूफ बनाने के लिए कितना शानदार ढंग से पैकेजिंग किया गया है ।

यह मैदा और नारियल से बनता है। खाने पर स्वाद भी दयनीय था।

गोवा में इस तरह की धोखाधड़ी से सावधान !!

दूध और मखाने खाने के फायदे

 

दूध और मखाने खाने के फायदे - खाली पेट मखाना खाने से क्या होता है?

दूध और मखाने खाने के फायदे – मखाना ऑर्गेनिक फूड है। यह बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मखाने में मौजूद प्रोटीन मसल्स को बनाने में मददगार होता है और साथ ही यह आपको फिट भी रखता है। दूध में उबालकर मखाना का सेवन करने से कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है। दूध और मखाना खाने से बहुत सारे फायदे होते हैं।

दूध और मखाने खाने से कई प्रकार की शारीरिक बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। सुबह के समय दूध में 6-7 दाना मखाना को उबालकर पीने से शुगर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। मखाना तनाव को भी कम करता है।

दूध और मखाने खाने के फायदे – Milk Makhana Benefits

दूध और मखाने के सेवन से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलता है। मखाने में एल्केलाइड नामक तत्व होता है जो दिल संबंधी खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं।

यदि कोई व्यक्ति तनाव की समस्या से परेशान है तो रात में सोने से पहले दूध के साथ मखाने का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसे खाने से तनाव की समस्या धीरे-धीरे दूर होता है।

कब्ज की समस्या से परेशानी होने पर दूध और मखाने को मिलाकर सेवन करना चाहिए। मखाने में प्रयाप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं। मखाने में फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पेट में गैस की समस्या, अपच की समस्या को कम करने में मदद करता है।

दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। साथ मखाने में भी कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। दूध और मखाने को साथ मिलाकर खाने से कमजोर हड्डियों की समस्या कम होती है।

यदि आपको कमजोरी और ऊर्जा की कमी महसूस होती है। दूध और मखाने को मिलाकर खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। दूध में प्रोटीन पाया जाता है जो मखाने में मिलने के बाद और लाभदायक हो जाता है।

नोट – यह एक सामान्य जानकारी है। अधिक जानकारी के लिए योग्य विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

हाथ से नमक गिरना – जानिए इसके शुभ-अशुभ परिणाम

हाथ से नमक गिरना होता है अशुभ, भविष्य की घटनाओं का देता है संकेत


हाथ से नमक गिरना

हाथ से नमक गिरना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि हाथ से नमक गिरना व्यक्ति के ग्रहों का कमजोर होना है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो सावधान हो जाएं। यह आपके साथ भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर संकेत करता है। कभी भी बिना भगवान को भोग लगाए खाना पकाते समय भोजन के नहीं चखना चाहिए।

नमक का स्थान हमारे जीवन में अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। भोजन हम बिना नमक के नहीं खा सकते। नमक के बिना सबकुछ बेस्वाद लगता है। इसके अलावा नमक सोडियम और क्लोरिन की कमी को भी पूरा करता है। नमक में सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

हाथ से नमक गिरना – जानिए इसके शुभ-अशुभ परिणाम

1. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नमक को कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। यदि आपसे ऐसा होता है कि सावधान हो जाएं। इससे घर की लक्ष्मी जा सकती है।

2. नमक को कभी भी बाएं हाथ से नहीं उठाना या लेना चाहिए। इससे अन्न का अपमान होता है। ऐसा करने से अन्नपूर्णा देवी मां आपसे नाराज हो सकती हैं।

3. कई बार ऐसा होता है कि नमक गिरने के बाद हम उसे पैर से हटाने लगते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आपके जीवन में दुख और तकलीफें आ सकती हैं। आपको कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

4. नमक या नमक के पात्र को कभी भी जूठे हाथों से नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन कई विपत्तियाँ घर कर लेती हैं। ऐसा करना बेहद ही अशुभ माना जाता है।

5. वास्तुशास्त्र कहता है कि हाथ से नमक छूटकर गिरने से व्यक्ति की कुंडली में शुक्र और मंगल ग्रह कमजोर हो जाते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में मानसिक परेशानियाँ पैदा होती है। व्यक्ति को समाज में अपमानित होना पड़ता है।

6. यदि आपको खाना खाते समय नमक लेने की आदत है, तो बचे हुए नमक को फेंके नहीं। हो सके तो उतना ही नमक लें जितना आपको जरूरत है। खाना की थाली में बचे हुए नमक को फेंकने से घर में कंगाली छा सकती है।

7. शास्त्रों के अनुसार, नमक को कभी भी भोजन बनाते समय नहीं चखें। इससे भगवान का अपमान होता है। भोजन को खाने से पहले हमेशा भगवान को पहले भोग लगाना चाहिए। फिर घर में किसी को भोजन परोसना चाहिए।

8. यदि कोई व्यक्ति आपसे नमक मांगता है तो कभी भी उसे हाथ में नमक नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपसी मनमुटाव बढ़ता है। घर में नकारात्मकता फैलती है और लोगों के बीच आपस में लड़ाईयाँ होती हैं।

function disabled

Old Post from Sanwariya