यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

मोदी की बुराई धाप के कर लो - मोदीकाण्ड


सारे देश में इस सन्देश को पहुंचाइये !_*
  *1 - मोदी राम मंदिर बनवाता है...*
_तो मोदी IIT, IIM or AIIMS भी बनवाता है !_
*2 - मोदी लाकडाउन लगाता है...*
_तो मोदी फ्री राशन ओर 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज भी देता है !_
*3 - मोदी ताली, थाली बजवाता है...*
_तो मोदी वैक्सीन भी बनवाता है !_ 
*4 - मोदी दिये मोमबत्ती जलवाता है...*
_तो मोदी 18000 गांव में बिजली पहुंचाता है !_
*5 - मोदी स्टैचू आफ युनिटी बनवाता है...*
_तो मोदी वार मैमोरियल भी बनवाता है !_
*6 - मोदी भाजपा कार्यालय बनवाता है...*
_तो मोदी नया संसद भवन भी बनवाता है !_
*7 - मोदी रोहिंग्याओ को भगाता है...*
_तो मोदी कश्मीरी पण्डितो को बसाता है !_
*8 - मोदी 10 लाख का सूट बूट पहनता है...*
_तो उनकी निलामी करके सारा पैसा चैरीटी भी करता है !_
*9 - मोदी राफेल खरिदता है...*
_तो मोदी ब्रहम्मोस बेचता भी है  !_
*10 - मोदी तेजस को PPP माडल पे चलाता है...*
_तो मोदी गतिमान ओर बुलेट ट्रेन भी चलाता है !_
*11 - मोदी कुछ स्टेशन PPP माडल पर करता है...*
_तो डेडीकेटेड़ फ्रेट कारिड़ोर (DDFC) भी बनवाता है  !_
*12 - मोदी अगर टोल टैक्स वसूल करता है....*
_तो मोदी 14 लेन हाईवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे,अटल टलन , बोगीबिल‌ ब्रिज भी बनवाता है  !_
*13 - मोदी पैट्रोल-डिजल महंगा करता है...*
_तो मोदी ईरान का 43000 करोड़ भी चुकाता है ओर आपात स्थिति के लिए फ्यूल रिजर्व सैन्टर भी बनाता है !_
*14 - मोदी सिलेंड़र महंगा करता है....*
_तो मोदी 7 करोड़ गरीबो को फ्री सिलेंडर भी देता है  !_
*15 - मोदी स्वच्छ भारत मिशन चलाता है....*
_तो मोदी 12 करोड़ शोचालय भी बनवाता है  !_
*16 - मोदी CAA, NRC, CAB लेके आता है....*
_तो मोदी पाकिस्तान विस्थापितो को भारत में बसाता है  !_
*17 - मोदी चाईना की कम्पनीयो को भगाता है....*
_तो मोदी आत्मनिर्भर भारत , मेक इन इंडिया भी लेके आता है  !_
*18 - मोदी नोटबंदी करता है...*
_तो मोदी डिजिटल पेमेंट, नयी करंसी लेके आता है  !_
*19 - मोदी चाईना की ऐप्स बंद करता है...*
_तो मोदी स्वदेसी नाविक सैटेलाईट लेकर आता है  !_
*20 - चाईना पाकिस्तान आंख दिखाता है...*
_तो मोदी डोकलाम, ओर सर्जिकल स्ट्राईक कराता है  !_
*21 - मोदि अगर खुद को हिंदू कहता है....*
_तो कांग्रेसियो,TMC को भी घाट-घाट,मंदिर-मंदिर घुमाता है  !_
*_👉   शताब्दियों बाद भारत को‌ कोई सनातनी राजा मिला है... पैट्रोल -डीजल में बिक जायेंगे इतनी छोटी नही हस्ती हमारी....  आप इस सन्देश को देशभर में फारवर्ड कीजिये और हिंदुत्व के सच्चे सारथी बनिये  !_*
बाकी जिसे विरोध करना है करने दीजिए। जरा बारिश तेज़ हुवी तो लोग आसमान को दोष देते हैं । लोगों को दुख दर्द मिलता है तो भगवान को दोष देते हैं। नाकामयाब होते हैं तो किस्मत को दोष देते हैं। जमीन जायदाद कम मिलती है तो माँ बाप को दोष देते  हैं। लोगों का क्या ।
[16/05, 18:44]  हरे कृष्णा जी।
प्रश्न 1:- भारत में गरीबी कब शुरू हुई ?
उत्तर  :-  26 मई 2014 से
              इससे पहले, गरीब महंगी कारों में घूम रहे थे और ठंडी कॉफी पी रहे थे।

प्रश्न २ :- कुटिल मीडिया और कुछ धार्मिक संस्थानों का भारतीय लोकतंत्र में कब भरोसा टूटा ?
उत्तर  :-  26 मई 2014 को

प्रश्न ३ :- अंबानी और अदानी कब अमीर बन गए?
उत्तर  :- 26 मई 2014 को
             इससे पहले, वे मुंबई सड़कों पर भीख मांग रहे थे।

प्रश्न 4 :- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कब हुई?
उत्तर  :- 26 मई 2014 को
             उस दिन तक, प्रति लीटर 14 रुपये में पेट्रोल बेचा जाता था।

प्रश्न 5 :-  कश्मीर मुद्दे कब शुरू हुए ?
उत्तर  :-  26 मई 2014 से
              उसके पहले सभी आतंकवादी शांति के दूत थे। वे घाटी में बच्चों को चॉकलेट बाँटते थे और 
               वहाँ की स्त्रियों को अपनी माँ- बहन मानते थे।

प्रश्न 6 :-  चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के मुद्दे कब शुरू हुये ?
उत्तर  :-  26 मई 2014 से
              इससे पहले पाकिस्तान और चीन ने भारतीयों को बहुत प्यार करते थे। उन्हें देखते ही गले 
              लगा लेते थे।

प्रश्न 7 :-  लोगों को कब पता चला कि विदेशी बैंकों में भारतीयों का काला धन जमा है?

उत्तर  :-  26 मई 2014 को
             इसके पहले भारतीयों को ब्लैक मनी के बारे में कुछ पता ही नहीं था। उन्होंने सोचा था कि 
             जिन नोटों पर काली इंक गिर जाती है वह काला धन होता है और उसे साफ करने के लिए 
              विदेश भेजा जाता है।

प्रश्न 8 :- "असहिष्णुता" शब्द का आविष्कार कब किया गया ?

उत्तर  :-  26 मई 2014 को
              इसी दिन यह शब्द शब्दकोश में जोड़ा गया । इसके पहले लोगों को यह पता भी नहीं था कि 
               इस चीज को पुरस्कार वापस करके महसूस किया जा सकता है।

प्रश्न 9 :-  भारत मे किसानों की आत्महत्या कब शुरू हुई

उत्तर :-  26 मई 2014 से ।
            पहले किसान ओडी , टोयटा जैसी कार मे घूमते थे ।
            युरिया की तो होम डिलीवरी होती थी वह भी फ्री मे , 24 घंटे बिजली , पानी ।
O            फसल तो बोने के तुरंतबाद सौदे हो जाते थे, व्यापारी एडवांस जमा कराने को तरसते थे ।

प्रश्न 10 :-  हवाईजहाज से उड़कर विदेशी यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री कौन थे?

उत्तर    :-   नरेंद्र मोदी
                इससे पहले, भारतीय प्रधान मंत्री सपनों में उड़ कर विदेश जाते थे।

*अब क्या हुआ 
☼☼☼  एक समय था कि अफगानिस्तान में बौद्ध मंदिरों को तोपों से उड़ा दिया गया था और आज वहां के राष्ट्रपति हमारे मुल्क देश पे आतंकवादी हमला हुआ तो उन्होंने दक्षेस सम्मलेन में पाक जाने से मना कर दिया।

☼☼☼  एक समय था जब ईरान हमारी एक नहीं सुनता था, आज उन्हीने भारत को चाबहार 
           बंदरगाह बनाने और ईरान में अपनी फौजें रखने की इज़ाज़त दे दी।

☼☼☼ एक समय था कि नार्थ ईस्ट में terrorists हमला करके म्यांमार भाग जाते थे। *आज वहां की 
           सरकार के सहयोग से इंडियन आर्मी ने वहीँ जा के उनके terrorist camps तबाह कर दिए।*

☼☼☼  एक समय था जब खाड़ी देश पाक का साथ देते थे। दाऊद बरसों तक दुबई में शरण लिए रहा। 
            आज सऊदी अरब ने दाऊद की संपत्ति ही जब्त कर ली।

☼☼☼  एक समय था जब खाड़ी देश भारत को कमजोर और गरीब समझते थे, *आज अचानक क्या 
            हुआ जो उन्हीने भारत के PM के आगमन पे अपने यहाँ पहला हिन्दू मंदिर बनाने के लिए 
            जमीन दे दी।*

☼☼☼  आज अचानक क्या हुआ जो बुर्ज खलीफा तिरंगे में रंगा दिखने लगा।

☼☼☼  आज अचानक क्या हुआ जो हमारी 26 जनवरी की परेड में UAE का फौजी दस्ता शामिल 
             हुआ।

☼☼☼  आज अचानक क्या हुआ जो भारत में इतनी हिम्मत आ गयी कि चीन के अरुणांचल के 
             बॉर्डर में सड़कें बना ली, हवाई पट्टी बना ली, 100 मिसाइल भी तैनात कर दिए और टैंक की 
             डिवीजन पोस्ट कर दी।

☼☼☼  आज अचानक क्या हुआ जो USA के नवनिर्वाचित प्रेजिडेंट ने सबसे पहले भारत के PM 
             को फोन करके आभार व्यक्त किया ।

☼☼☼  आज अचानक क्या हुआ जो ऑस्ट्रेलिया, इंडिया को यूरेनियम देने को राजी हो गया।

☼☼☼ आज अचानक जापान ने इंडिया के साथ युद्धाभ्यास किया ।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇

"तब मन ने जवाब दिया कि ये सब परिवर्तन आये मात्र छ साल में नरेंद्र मोदी के आगमन के साथ।

प्रश्न- क्या भारत में नरेंद्र मोदी के अलावा वर्तमान नेताओं जैसे कि

लालू, 
मुलायम, 
अखिलेश, 
मायावती
सोनिया, 
राहुल,
ममता, 
केजरीवाल

आदि में कोई नेता है इस कैलिबर का जो इस प्रकार विश्व को झुका ले !!

इसलिए बंधुओं,
अब फैसला आपको करना है कि घर में ही युद्ध करने वाले चाहिए या घर-द्वार त्याग कर मातृभूमि को समर्पित ऐसा ओजस्वी !

हर बात लाऊडस्पीकर से नहीं बताई जा सकती |☝ 

तीन मित्रों को भेजकर राष्ट्रीय, सांस्कृतिक, धार्मिक विश्वास की सेवा करें.. 
🚩🚩🚩🚩
🙏🙏 🙏🙏

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

आंवला: प्रकृति प्रदत्त विटामिन्स का सबसे बड़ा स्त्रोत

आंवला: प्रकृति प्रदत्त विटामिन्स का सबसे बड़ा स्त्रोत

 आंवला की खूबियां और उपयोग

*आंवला*
आंवले का पेड़ भारत के प्राय: सभी प्रांतों में पैदा होता है। तुलसी की तरह आंवले का पेड़ भी धार्मिक दृष्टिकोण से पवित्र माना जाता है। स्त्रियां इसकी पूजा भी करती हैं। आंवले के पेड़ की ऊचांई लगभग 6 से 8 तक मीटर तक होती है। आंवले के पत्ते इमली के पत्तों की तरह लगभग आधा इंच लंबे होते हैं। इसके पुष्प हरे-पीले रंग के बहुत छोटे गुच्छों में लगते हैं तथा फल गोलाकार लगभग 2.5 से 5 सेमी व्यास के हरे, पीले रंग के होते हैं। पके फलों का रंग लालिमायुक्त होता है। खरबूजे की भांति फल पर 6 रेखाएं 6 खंडों का प्रतीक होती हैं। फल की गुठली में 6 कोष होते हैं, छोटे आंवलों में गूदा कम, रेशेदार और गुठली बड़ी होती है, औषधीय प्रयोग के लिए छोटे आंवले ही अधिक उपयुक्त होते हैं।* 

*आंवले का पेड़ 6 से 8 मीटर ऊंचा होता है तथा इसका तना टेढ़ा-मेढ़ा और 150 से 300 सेमी तक मोटा होता है। फरवरी-मई में इस पेड़ पर फूल लगने शुरू होते हैं तथा अक्टूबर से अप्रैल तक फल मिलते हैं। आंवले के पेड़ की छाल पतली और परत छोड़ती हुई होती है। आंवले के फूल पीले रंग के और गुच्छों में लगे होते हैंआंवले का फल गोलाकार आधे से एक इंच व्यास के गूदेदार पीलापन लिए हरे और पकने पर लाल रंग के हो जाते हैं। इस फल पर छ: रेखाए होती हैं। फल के अंदर षट्कोषीय बीज होता है।आंवला शीतल (ठंडी) प्रकृति का होता है।*

*आंवला प्लीहा (तिल्ली) के लिए हानिकारक होता है लेकिन शहद के साथ सेवन करने से यह दुष्प्रभाव खत्म हो जाता है। शहद और बादाम का तेल आंवले के दोषों को दूर करता है तथा इसके गुणों में सहायक होता है। आंवले का रस 10 से 20 मिलीलीटर। चूर्ण 5 से 10 ग्रामआंवला युवकों को यौवन और बड़ों को युवा जैसी शक्ति प्रदान करता है। एक टॉनिक के रूप में आंवला शरीर और स्वास्थ्य के लिए अमृत के समान है। दिमागी परिश्रम करने वाले व्यक्तियों को वर्ष भर नियमित रूप से किसी भी विधि से आंवले का सेवन करने से दिमाग में तरावट और शक्ति मिलती है। कसैला आंवला खाने के बाद पानी पीने पर मीठा लगता है।*
*आंवला हरा, ताजा हो या सुखाया हुआ पुराना हो, इसके गुण नष्ट नहीं होते। इसकी अम्लता इसके गुणों की रक्षा करती है। आयुर्वेद में आंवले को बहुत महत्ता प्रदान की गई है, जिससे इसे रसायन माना जाता है। च्यवनप्राश आयुर्वेद का प्रसिद्ध रसायन है, जो टॉनिक के रूप में आम आदमी भी प्रयोग करता है। इसमें आंवले की अधिकता के कारण ही विटामिन `सी´ भरपूर होता है। यह शरीर में आरोग्य शक्ति बढ़ाता है। त्वचा, नेत्र रोग और केश (बालों) के लिए विटामिन बहुत उपयोगी है। संक्रमण से बचाने, मसूढ़ों को स्वस्थ रखने, घाव भरने और खून बनाने में भी विटामिन सी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।*

विभिन्न रोगों में सहायक :

1. बालों के रोग : आंवले का चूर्ण पानी में भिगोकर रात्रि में रख दें। सुबह इस पानी से रोजाना बाल धोने से उनकी जड़े मजबूत होंगी, उनकी सुंदरता बढ़ेगी और मेंहदी मिलाकर बालों में लगाने से वे काले हो जाते हैं।

2. पेशाब की जलन :
आधा कप आंवले के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
हरे आंवले का रस 50 मिलीलीटर, शक्कर या शहद 25 ग्राम थोड़ा पानी मिलाकर सुबह-शाम पीएं। यह एक खुराक का तोल है। इससे पेशाब खुलकर आयेगा जलन और कब्ज ठीक होगी। इससे शीघ्रपतन दूर भी होता है।

3. हकलाहट, तुतलापन :
बच्चे को 1 ताजा आंवला रोजाना कुछ दिनों तक चबाने के लिये दें। इससे जीभ पतली, आवाज साफ, हकलाना और तुतलापन दूर होता है।
हकलाने और तुतलाने पर कच्चे, पके हरे आंवले को कई बार चूस सकते हैं।

4. खून के बहाव (रक्तस्राव) : स्राव वाले स्थान पर आंवले का ताजा रस लगाएं, स्राव बंद हो जाएगा।

5. धातुवर्द्धक (वीर्यवृद्धि) : एक चम्मच घी में दो चम्मच आंवले का रस मिलाकर दिन में 3 बार कम-से-कम 7 दिनों तक ले सकते हैं।

6. पेशाब रुकने पर : कच्चे आंवलों को पीसकर बनी लुग्दी पेडू पर लगाएं।

7. आंखों (नेत्र) के रोग में :
लगभग 20-50 ग्राम आंवले के फलों को अच्छी तरह से पीसकर 2 घंटे तक 500 मिलीलीटर  पानी में उबालकर उस जल को छानकर दिन में 3 बार आंखों में डालने से आंखों के रोगों में बहुत लाभ होता है।
वृक्ष पर लगे हुये आंवले में छेद करने से जो द्रव पदार्थ निकलता है। उसका आंख के बाहर चारों ओर लेप करने से आंख के शुक्ल भाग की सूजन मिटती है।
आंवले के रस को आंखों में डालने अथवा सहजन के पत्तों का रस 4 ग्राम तथा सेंधानमक लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग इन्हें एक साथ मिलाकर आंखों में लगाने से शुरुआती मोतियाबिंद (नूतन अभिष्यन्द) नष्ट होता है।
लगभग 6 ग्राम आंवले को पीसकर ठंडे पानी में भिगो दें। 2-3 घंटे बाद उन आंवलों को निचोड़कर फेंक दें और उस जल में फिर दूसरे आंवले भिगो दें। 2-3 घंटे बाद उनको भी निचोड़ कर फेंक दें। इस प्रकार 3-4 बार करके उस पानी को आंखों में डालना चाहिए। इससे आंखो की फूली मिटती है।
आंवले का रस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंवले के साथ हरा धनिया पीसकर खाने से भी आंखों के रोग में लाभ होता है।

8. सुन्दर बालों के लिए :
सूखे आंवले 30 ग्राम, बहेड़ा 10 ग्राम, आम की गुठली की गिरी 50 ग्राम और लौह चूर्ण 10 ग्राम, रात भर कढाई में भिगोकर रखें। बालों पर इसका रोजाना लेप करने से छोटी आयु में सफेद हुए बाल कुछ ही दिनों में काले पड़ जाते हैं।
आंवले, रीठा, शिकाकाई तीनों का काढ़ा बनाकर सिर धोने से बाल मुलायम, घने और लम्बे होते हैं।
आंवले और आम की गुठली की मज्जा को साथ पीसकर सिर में लगाने से मजबूत लंबे केश पैदा होते हैं।

9. आवाज का बैठना :
अजमोद, हल्दी, आंवला, यवक्षार, चित्रक इनको समान मात्रा में मिलाकर, 1 से 2 ग्राम चूर्ण को 2 चम्मच मधु और 1 चम्मच घी के साथ चाटने से आवाज का बैठना ठीक हो जाता है।
एक चम्मच पिसे हुए आंवले को गर्म पानी से फंकी लेने से बैठा हुआ गला खुल जाता है और आवाज साफ आने लगती है।
कच्चे आंवले बार-बार चूस-चूसकर खाएं।

10. हिक्का (हिचकी) :
पिपली, आंवला, सोंठ इनके 2-2 ग्राम चूर्ण में 10 ग्राम खांड तथा एक चम्मच शहद मिलाकर बार-बार प्रयोग करने से हिचकी तथा श्वास रोग शांत होते हैं।
आंवले के 10-20 मिलीलीटर रस और 2-3 ग्राम पीपल का चूर्ण, 2 चम्मच शहद के साथ दिन में सुबह और शाम सेवन करने से हिचकी में लाभ होता है।
10 मिलीलीटरआंवले के रस में 3 ग्राम पिप्पली चूर्ण और 5 ग्राम शहद मिलाकर चाटने से हिचकियों से राहत मिलती है।
आंवला, सोंठ, छोटी पीपल और शर्करा के चूर्ण का सेवन करने से हिचकी नहीं आती है।
आंवले के मुरब्बे की चाशनी के सेवन से हिचकी में बहुत लाभ होता है।

11. वमन (उल्टी) :
हिचकी तथा उल्टी में आंवले का 10-20 मिलीलीटर रस, 5-10 ग्राम मिश्री मिलाकर देने से आराम होता है। इसे दिन में 2-3 बार लेना चाहिए। केवल इसका चूर्ण 10-50 ग्राम की मात्रा में पानी के साथ भी दिया जा सकता है।
त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) से पैदा होने वाली उल्टी में आंवला तथा अंगूर को पीसकर 40 ग्राम खांड, 40 ग्राम शहद और 150 मिलीलीटर जल मिलाकर कपड़े से छानकर पीना चाहिए।
आंवले के 20 मिलीलीटर रस में एक चम्मच मधु और 10 ग्राम सफेद चंदन का चूर्ण मिलाकर पिलाने से वमन (उल्टी) बंद होती है।
आंवले के रस में पिप्पली का बारीक चूर्ण और थोड़ा सा शहद मिलाकर चाटने से उल्टी आने के रोग में लाभ होता है।
आंवला और चंदन का चूर्ण बराबर मात्रा में लेकर 1-1 चम्मच चूर्ण दिन में 3 बार शक्कर और शहद के साथ चाटने से गर्मी की वजह से होने वाली उल्टी बंद हो जाती है।
आंवले का फल खाने या उसके पेड़ की छाल और पत्तों के काढ़े को 40 मिलीलीटर सुबह और शाम पीने से गर्मी की उल्टी और दस्त बंद हो जाते हैं।
आंवले के रस में शहद और 10 ग्राम सफेद चंदन का बुरादा मिलाकर चाटने से उल्टी आना बंद हो जाती है।

12. संग्रहणी : मेथी दाना के साथ इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर 10 से 20 मिलीलीटरकी मात्रा में दिन में 2 बार पिलाने से संग्रहणी मिट जाती है।

13. मूत्रकृच्छ (पेशाब में कष्ट या जलन होने पर) :
आंवले की ताजी छाल के 10-20 मिलीलीटर रस में दो ग्राम हल्दी और दस ग्राम शहद मिलाकर सुबह-शाम पिलाने से मूत्रकृच्छ मिटता है।
आंवले के 20 मिलीलीटर रस में इलायची का चूर्ण डालकर दिन में 2-3 बार पीने से मूत्रकृच्छ मिटता है।

14. अर्श (बवासीर) :
आंवलों को अच्छी तरह से पीसकर एक मिट्टी के बरतन में लेप कर देना चाहिए। फिर उस बर्तन में छाछ भरकर उस छाछ को रोगी को पिलाने से बवासीर में लाभ होता है।
बवासीर के मस्सों से अधिक खून के बहने में 3 से 8 ग्राम आंवले के चूर्ण का सेवन दही की मलाई के साथ दिन में 2-3 बार करना चाहिए।
सूखे आंवलों का चूर्ण 20 ग्राम लेकर 250 मिलीलीटर पानी में मिलाकर मिट्टी के बर्तन में रात भर भिगोकर रखें। दूसरे दिन सुबह उसे हाथों से मलकर छान लें तथा छने हुए पानी में 5 ग्राम चिरचिटा की जड़ का चूर्ण और 50 ग्राम मिश्री मिलाकर पीयें। इसको पीने से बवासीर कुछ दिनों में ही ठीक हो जाती है और मस्से सूखकर गिर जाते हैं।
सूखे आंवले को बारीक पीसकर प्रतिदिन सुबह-शाम 1 चम्मच दूध या छाछ में मिलाकर पीने से खूनी बवासीर ठीक होती है।
आंवले का बारीक चूर्ण 1 चम्मच, 1 कप मट्ठे के साथ 3 बार लें।
आंवले का चूर्ण एक चम्मच दही या मलाई के साथ दिन में तीन बार खायें।

15. शुक्रमेह : धूप में सुखाए हुए गुठली रहित आंवले के 10 ग्राम चूर्ण में दुगनी मात्रा में मिश्री मिला लें। इसे 250 मिलीलीटर तक ताजे जल के साथ 15 दिन तक लगातार सेवन करने से स्वप्नदोष (नाइटफॉल), शुक्रमेह आदि रोगों में निश्चित रूप से लाभ होता है।

भारत माता की जय 🇮🇳
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः*

सोमवार, 6 सितंबर 2021

कश्मीर के श्रीनगर के लालचौक से निकलती जन्माष्टमी की झांकी

कश्मीर के श्रीनगर के लालचौक से निकलती जन्माष्टमी की झांकी
 नये कश्मीर के दर्शन करवा रही है । 
 *है ना अद्भुत अविश्वसनीय जैसा* 

मोदी है तो मुमकिन है 🇮🇳🇮🇳🇮🇳

रविवार, 5 सितंबर 2021

राखीफूललता - आधुनिक विज्ञान भी कुदरत के बनाए हुए इन अद्भुत पेड़ पौधों और फूलों को देख कर आश्चर्य मानता है!


 भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व  रक्षाबन्धन की  सभी ग्रुप सदस्यों को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं!
#राखीफूललता (Pussiflora 'soi fah')

ईश्वर ने पृथ्वी की रचना करते समय प्रकृति में ऎसे कई पेड़ पौधे और फूलों को बनाया हैं... जिन को देखकर आधुनिक विज्ञान भी कुदरत के बनाए हुए इन अद्भुत पेड़ पौधों और फूलों को देख कर आश्चर्य मानता है!




आज रक्षा बंधन है, आज हम अपनी इस पोस्ट के माध्यम से प्रकृति में ईश्वर की बनाई हुए एक ऎसी ही लता के बारे में बताएंगे जिस के फूल की बनावट बड़ी अद्भुत है.. हम बात कर रहे हैं, राखी फूल लता की... राखी फूल लता संपूर्ण भारत में उगाई जाने वाली एक सुंदर, सुगंधित फूलों वाली एक सदा बहार लता है,इस में कई प्रजातियां पाई जाती है... इस लता की लाल, नीले, और सफेद रंग के फूलों वाली अन्य प्रजातियां भी पाई जाती है....जिस के फूलों की आकृति #राखी के समान होती है.. इस कारण इसे राखी फूल कहा जाता है...यह एक बहुवर्षीय लता होती है जिस पर साल भर फूल खिलते रहते हैं... किंतु अन्य माहों की अपेक्षा जुलाई - अगस्त में ज्यादा फूल खिलते हैं!
राखी का वास्तविक स्वरूप तो एक रेशम की डोरी ही माना गया है... किन्तु शायद मनुष्य ने इस लता के फूल को देखकर ही आधुनिक राखी को एक नया स्वरूप प्रदान किया होगा... इस की लता तीन मीटर से लेकर तीस मीटर तक लंबी हो सकती है!
इस लता को आसानी से कलम के द्वारा भी लगाया जा सकता है... इस को लगाने के लिए एक मचान बनाना होता है उसी मचान पर यह लता फेलकर गहरी छाया देकर कूलर के समान शीतलता प्रदान करती है!


कोई कोई इसे कौरव-पांडव का फूल भी कहते है . इसकी करीब सौ रेशे सी पंखुड़ियां जो सबसे बाहरी घेरे में है -कौरव है; अन्दर पांच पंखुड़ियां पांडव ; बीच में हरा गोल द्रौपदी और सबसे अन्दर केंद्र में तीन तंतु ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप माने जाते हैं.

कई लोग इसे कृष्णकमल भी कहते है ; क्योंकि इसका रंग कृष्ण की तरह नीला होता है.
इस के फूल खिलने का एक निश्चित समय होता है, यह सुबह के 10 बजे खिलता है और शाम को बंद हो जाता है, इस कारण नेपाल में इसे घड़ी फूल की बेल भी कहते हैं!
विभिन्न भाषाओं में इस को अलग अलग नाम से जाना जाता है!
#वानस्पतिक_नाम - Pussiflora'soi fah '
#हिंदी_नाम - कृष्ण कमल, झुमका लता, राखी फूल, कोरव पाण्डव पुष्प.
#संस्कृत_नाम - कृष्ण कमल.
#गुजराती_नाम - कृष्ण कमल.
#नेपाली_नाम - घड़ी फूल.
#अंग्रेजी_नाम - purplee granadilla/Passion flower
#गुण_धर्म
 राखी फूल वेदना शामक, शोथरोधी, उद्वेष्टरोधी,बाजीकारक, केंदीय तांत्रिका तंत्र अवसदन, मूत्रल, अल्प रक्तचाप कारक, आपेक्षरोधी, स्तंभक, हृदय बल कारक, रोगाणु नाशक, तथा कृमि निस्कारक गुण पाए जाते हैं!
#औषधीय_प्रयोग
अब हम इस के औषधीय उपयोग की बात करें तो इतना सुन्दर फूल वाली लता है तो औषधीय उपयोग भी बहुत हैं...   यह एक दर्द निवारक है.
डायरिया  में उपयोगी है. दिल की तेज़ धड़कन को ठीक करता है...यह दमा , मिर्गी , उच्च रक्तचाप , हिस्टीरिया , मासिक धर्म के दर्द में इस्तेमाल होता है.यह नींद ना आने की बीमारी को भी ठीक करता है. यह जलने के घाव पर लगाया जाता है.
इसकी चाय ड्रग डीएडिक्शन के समय विथड्राल सिम्पटम्स को कम करती है.
इस के पत्तों का लेप सिर दर्द और नेत्र रोग को दूर करने में कारगर माना गया है!
इस के पत्तों के काढ़े की 10-15 ml मात्रा  लेने से अनिन्द्रा रोग को दूर करती है!और श्वसन क्रिया में आने वाली परेशानियों को दूर करती है!
इस पौधे के पंचांग के काढ़े की 10-15ml मात्रा सेवन करने से उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है एवं पित्तजन्य रोग दूर होते हैं!
#विशेष :- यहाँ पर केवल पौधे के संबंध में जानकारी दी जा रही है, हम इस का औषधीय के रूप में उपयोग करने की सलाह नहीं देते हैं....अत: इस का औषधि के रूप में प्रयोग किसी योग्य वैद्य की परामर्श के अनुसार  ही करना चाहिए!
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
#केदारसैनी जी



कैसी आधुनिक खेती? करोड़ों बरस की धरती हुई प्रदूषित!


 🌀कैसी आधुनिक खेती? करोड़ों बरस की धरती हुई प्रदूषित!

🌀♦️ऋतुपर्ण दवे♦️🌀

🌀♦️चकमक पत्थरों से आग पैदा करने से लेकर आज माइक्रोवेव ऑवन के दौर तक का सफर बेहद रोमांचक और यादगार है। पाषाण युग में जीव, वनस्पतियों को पहले कच्चा खाकर पेट भरने बाद में पकाकर खाना सीखना भी मानव सभ्यता की सिलसिलेवार कहानी है।

♦️🌀यह विकास यात्रा जितनी रोचक है उतनी ही विस्तृत और कुछ यूं कि इस पर कितना भी लिखा जाए शोध किया जाए, कभी खत्म नहीं होने वाली सत्यकथा है। लेकिन चूल्हे में पकाए भोजन का स्वाद और उसका जो महत्व है वह अब भी जस का तस है और किसी से छुपा भी नहीं है। चूल्हे में पके भोजन व शुध्द प्राकृतिक उपज का अटूट संबंध भी जग जाहिर है। इसके पीछे का मर्म कहें या संदेश साफ है कि शुध्द प्राकृतिक वातावरण वनस्पतियों को भी चाहिए।
♦️🌀मानव व वनस्पति दोनों की जननी भूमि हमारे स्वास्थ्य के लिए वरदान है। यही प्रकृति शारीरिक विकृतियों और बीमारियों से बचाव का साधन भी है जिसे समझना होगा। यही वजह है कि अत्याधुनिक इस दौर में एक बार फिर प्राकृतिक और अब नया नाम ऑर्गेनिक खेती खूब चर्चाओं में है। अरबों साल पुरानी धरती पर मानव जीवन 50 से 75 लाख साल पुराना माना जाता है।
♦️🌀अध्ययनों और शोधों से भी पता चलता है कि मनुष्य ने कृषि में कई तरह के विकास पूर्व पाषाण युग में किए जो कि आधुनिक काल से 20-25 लाख साल पूर्व से शुरू होकर 12 हजार साल पूर्व तक माने जाते हैं। यानी यह वह दौर था जब कृषि का महत्व बढ़ता ही गया।

🌀♦️विकास और सीखने के दौर में खेती केवल पत्थरों के औजारों से निकलकर हल-बैल, बक्खर से होते हुए रहट, तालाब, नहर, ट्रैक्टर, पॉवर ट्रिलर, बिजली के पंप यहां तक कि हरित ऊर्जा यानी सोलर पॉवर तक न केवल आ पहुंची बल्कि अहम होने लगी। दुनिया की अर्थव्यवस्था की प्रमुख धुरियों में खेती-किसानी भी शुमार होने लगी।

♦️🌀भारतीय कृषि के संदर्भ में देखें तो रसायनिक खाद के आने से पहले अरंडी, नीम, मूंगफली, सरसों आदि की खली की खाद, हड्डी का चूरा, सनई और मूंग की हरी और सूखी पत्तियों की खाद, बर्मी कम्पोस्ट का खूब चलन था। तब तक यह विशुध्द प्राकृतिक खेती का दौर कहा जा सकता है।
♦️🌀यह भी सच है कि भारतीय किसान 1960 से पहले यूरिया नहीं जानते थे। इसीलिए तब मवेशियों के मल से तैयार किए गए जैविक खाद और पारम्परिक कृषि पर ज्‍यादा निर्भरता थी। लेकिन तभी यह मिथक बढ़ा कि प्राकृतिक खादों से फसल का उत्‍पादन नहीं बढ़ता है। इसी बीच कृषि को अघोषित रूप से ही सही बड़ा इकोनॉमी सेक्टर मान लिया गया और पूरी दुनिया में उत्पादन पर बढ़ावा जैसे शोध और नित नई तकनीकी के प्रयोग का दौर चल पड़ा। हर रोज खेती एक नए और परिवर्तित रूप में दिखनी लगी।

♦️🌀रसायनों के साथ हारवेस्टर, थ्रेसर और नए उपकरणों के चलते पैदावार बढ़ाने की तकनीकों के बीच धरती की सेहत का ध्यान ही नहीं रहा। बढ़ती जनसंख्या और खाद्यान्नों की जरूरतों के बीच उत्पादन की होड़ में यह भी ध्यान नहीं रहा कि जमीन पर रसायनों का कैसा दुष्प्रभाव हो रहा है? सच तो यह है कि इस बारे में ईमानदारी से सोचा ही नहीं गया। तभी हरित क्रान्ति का दौर जो आया तथा यूरिया और तमाम रासायनिक उर्वरकों ने देखते ही देखते दुनिया भर में खेती के तौर तरीके ही बदल दिए। यूरिया के परिणामों से फसल तो लहलहा उठी। लेकिन जल्द ही भोजन में आवश्यक तत्वों की कमीं और शरीर के लिए घातक तत्वों की अधिकता के साथ ही रसायनों के लगातार उपयोग ने जमीन की उर्वरता पर जो असर दिखाए उसने नई बहस और चिन्ता को जन्म दे दिया। खेत बंजर होने लगे तो समझ आया कि रसायनिक उर्वरक अब तक उपजाऊ रही जमीन को किस कदर खराब कर देते हैं। यह अब सबकी समझ में आने लगा है। शायद यही वजह भी है कि समूची दुनिया में एक बार फिर प्राकृतिक खेती पर बहस छिड़ गई है।

♦️🌀दरअसल खेती एक स्वतः प्रकृति जनित प्राकृतिक प्रक्रिया है। अज्ञानता कहें या उपज की हवस जो भी उसी के फेर में प्राकृतिक रूप से उपजाऊ जमीन का हमने बेहरमीं से मिजाज ही बदल डाला। शुरू में तो जरूर भरपूर बल्कि कहें इफरात पैदावार हुई। जिससे कोठियां और तिजोरियां भी खूब भरी गईं। लेकिन जल्द ही उपज के गुण-दोष असर दिखाने लगे। बारीकी से परखने पर पता चला कि रसायनिक उर्वरकों से उपजे अन्न से शरीर की जरूरत के मुताबिक पोषण तो नहीं मिला उल्टा नुकसान दिखने लगा। शायद आहार में मौजूद तत्वों के बदले संतुलन ने स्वास्थ्य पर जहां असर दिखाया वहीं कृषि भूमि का खतरनाक मिजाज भी समझ आने लगा। इसी से सबका झुकाव फिर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ा नतीजन के इसके तौर तरीके चर्चाओं में आए और इनकी उपज की मांग बेतहाशा बढ़ने लगी। इन्हीं में एक जीरो बजट नेचुरल फॉर्मिंग है जिसमें बिना निंदाई, जुताई, गुड़ाई की खेती की तरह-तरह की कला से नई उम्मीद जगी कि जल्द ही दुनिया में एक बदलाव तय है वह यह कि हम भोजन की प्राकृतिक शुध्दता को फिर से पा सकेंगे।

♦️🌀आंध्र प्रदेश पहला राज्य है जिसने 2015 में ही जीरो बजट खेती की और 2024 तक इसे गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। हिमांचल प्रदेश में तो 2022 तक पूरे राज्य को प्राकृतिक खेती में तब्दील करने की ठान रखी है। भारत में प्राकृतिक खेती पर कई नाम अपने आप में ब्रॉन्ड बनते जा रहे हैं। सभी बढ़ावा देने का काम कर एक तरह से पूरे देश में नई क्रान्ति लाने की दिशा में तत्पर हैं। इनमें महाराष्ट्र के कृषि वैज्ञानिक सुभाष पालेकर को भारत में इसका सूत्रधार कहा जा सकता है। जिन्हें जंगलों से प्रेरणा मिली कि बिना खाद और इंसानी मदद के कैसे हरे-भरे हैं? बस यहीं से उन्होंने नया सूत्रपात किया। जब बिना खाद जंगल पनप सकते हैं तो हम अपने खेत में उपज क्यों नहीं ले सकते? कई पुस्तकों के लेखक पालेकर ने 15 वर्ष तक कई शोध किए। आज वह दुनिया भर में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण दे रहे हैं।

♦️🌀उत्तराखण्ड के एक गांव लावली के युवा दम्पत्ति वन्दना और त्रिभुवन जो मुंबई में फैशन इण्डस्ट्री से जुड़े थे अपनी मासूम बच्ची को खोने के बाद प्रकृति से जुड़ने वापस गांव लौटे और प्राकृतिक खेती में जुट गए। वहां लीज पर जमीन लेकर खेती शुरू की। आज वह पूरे क्षेत्र के लिए मिशाल हैं। मौसम के हिसाब से खेती में न केवल खुद महारत हासिल की बल्कि पूरे गांव की तकदीर बदलने की भी ठान ली। उन्होंने पहाड़ों पर फसल लहलहा कर नया उदाहरण पेश किया। अमेरिका, ऑस्टेलिया, कैनेडा, ब्राजील जैसे देश भी तेजी से प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। भारत में भी गंगा के कछारों मे तेजी से प्राकृतिक खेती का चलन बढ़ा है जो अच्छा संकेत है।
♦️🌀बीते दिसंबर में मुझे होशंगाबाद में प्राकृतिक खेती करने में महारत हासिल कर चुके स्व। राजू टाइटस के फॉर्म हाउस जाने का मौका मिला जिन्हें ‘ऋषि खेती’ के प्रति समर्पित होकर बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। आप जापान के मासानोब फुकुओका से प्रभावित थे जो एक किसान व दुनिया को प्राकृतिक कृषि दर्शन के जनक और असल प्रस्तावक हैं। इनकी पुस्तक ‘वन स्ट्रॉ रिवोल्यूशन’ यानी एक तिनके से आई क्रान्ति काफी चर्चित है।

♦️🌀फुकुओका खुद होशंगाबाद आकर स्वयं टाइटस के खेती के तरीकों को सराह चुके हैं। 30-35 वर्षों से बिना निंदाई, गुड़ाई, जुताई के खेती करके सालाना लाखों रुपए कमाए वह भी बिना बाजारू खाद, बिना कीटनाशक का प्रयोग किए।

♦️🌀2018 में राजू टाइटस की मृत्यु के बाद इस फॉर्म हाउस को उनके बेटे मधु टाइटस उसी तर्ज पर आगे बढ़ा रहे हैं। मधु बताते हैं कि इस पध्दति में खर्च नाम मात्र का है। वह खेत की नम व सतही चिकनी मिट्टी को इकट्ठा कर उसमें बीज लपेटते हैं फिर सुखाते हैं। तैयार फसल के कटने से 15 दिन पहले जमीन पर बस फेंक देते हैं जो फसल कटते समय दब जाता है।

♦️🌀कटाई के वक्त थोड़ी ठूठ छोड़ देते हैं। इसमें पहले से पड़ी खरपतवार भी होती है जो पानी पड़ते ही सड़ जाती है। इसी से खाद, गैस और प्राकृतिक उपजाऊ पोषण अगली फसल को मिलता है। नई फसल लहलहा उठती है। बस यही छोटा सा फण्डा है जिसमें वो विशुध्द प्राकृतिक फसल होती है जो बिना उर्वरक और बिना जुताई, गुड़ाई, निंदाई के होती है।

♦️🌀सबको साफ दिख रहा है कि एक सदी से भी कम समय में रसायनों के अंधाधुंध प्रयोगों ने करोड़ों बरस में खेती योग्य बनी भूमि को किस तरह दूषित किया। जो भी कारण हो भले ही इस पर खुल कर ज्यादा न बोला जा रहा हो लेकिन इस एक दशक के अन्दर प्राकृतिक और ऑर्गेनिक उपज की बढ़ती मांग, झुकाव और इनका तैयार होता और बड़ा रूप लेता अलग बाजार खुद बताता है कि कारण कुछ भी हों जो रसायनिक उर्वरकों का विरोध न हो पा रहा हो परन्तु इसके दूरगामी प्रभाव-दुष्प्रभाव सभी को समझ आने लगे हैं। बस यही सुकून अच्छा संकेत है कि फिर से दुनिया का झुकाव फिर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ता जा रहा है।

function disabled

Old Post from Sanwariya