जय श्री कृष्णा, ब्लॉग में आपका स्वागत है यह ब्लॉग मैंने अपनी रूची के अनुसार बनाया है इसमें जो भी सामग्री दी जा रही है कहीं न कहीं से ली गई है। अगर किसी के कॉपी राइट का उल्लघन होता है तो मुझे क्षमा करें। मैं हर इंसान के लिए ज्ञान के प्रसार के बारे में सोच कर इस ब्लॉग को बनाए रख रहा हूँ। धन्यवाद, "साँवरिया " #organic #sanwariya #latest #india www.sanwariya.org/
यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 8 अक्तूबर 2021
नवरात्रि एक आयुर्वेदिक त्योहार
मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021
रामायण की 8 चौपाइयों का रोजाना श्रद्धापूवर्क जाप करने जीवन में कभी दरिद्रता नहीं आती।
रामायण मानव जीवन को सत्य भक्ति के साथ जीवन जीने का मार्ग दिखाती है। लेकिन कई विद्वान लोग रामायण के पाठ के अन्य फायदे भी बताते हैं। कथा वाचक विजय कौशल महाराज के अनुसार, जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए रामायण यानी श्री रामचरित मानस की 8 चौपाइयों का रोजाना पाठ करना चाहएि। इन चौपाइयों का रोजाना श्रद्धापूवर्क जाप करने जीवन में कभी दरिद्रता नहीं आती। यानी ये चौपाइयां घर परिवार में खुशहाली लाने के लिए मंत्र का काम करती हैं।
उन्हाेंने एक कथा के दौरान कहा कि इन चौपाइयों के पाठ से अमीरी कितनी आएगी ये तो नहीं बता सकते लेकिन गरीबी कभी नहीं आएगी।
आपको बता दें कि गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रामचरित मानस के अयोध्या कांड के शुरू में ही राम विवाह से जुड़ी ये चौपाइयां हैं। श्रद्धालु चाहें ते नवरात्रि से इनका जाप शुरू कर सकते हैं।
अयोध्या कांड
दोहा-
श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि।।
भुवन चारिदस भूधर भारी। सुकृत मेघ बरषहिं सुख बारी॥1॥
चौपाई 2 -
मनिगन पुर नर नारि सुजाती। सुचि अमोल सुंदर सब भाँती॥2॥
चौपाई 3 -
सब बिधि सब पुर लोग सुखारी। रामचंद मुख चंदु निहारी॥3॥
चौपाई 4 -
राम रूपु गुन सीलु सुभाऊ। प्रमुदित होइ देखि सुनि राऊ॥4॥
दोहा
सब कें उर अभिलाषु अस कहहिं मनाइ महेसु।
आप अछत जुबराज पद रामहि देउ नरेसु।।
चौपाई 5 -
एक समय सब सहित समाजा। राजसभाँ रघुराजु बिराजा।।
सकल सुकृत मूरति नरनाहू। राम सुजसु सुनि अतिहि उछाहू।।
भावार्थ:-एक समय रघुकुल के राजा दशरथजी अपने सारे समाज
सहित राजसभा में विराजमान थे। महाराज समस्त पुण्यों की मूर्ति हैं, उन्हें
श्री रामचन्द्रजी का सुंदर यश सुनकर अत्यन्त आनंद हो रहा है॥1॥
चौपाई 6 -
नृप सब रहहिं कृपा अभिलाषें। लोकप करहिं प्रीति रुख राखें।।
वन तीनि काल जग माहीं। भूरिभाग दसरथ सम नाहीं।।
भावार्थ:-सब राजा उनकी कृपा चाहते हैं और लोकपालगण उनके
रुख को रखते हुए (अनुकूल होकर) प्रीति करते हैं। (पृथ्वी, आकाश, पाताल)
तीनों भुवनों में और (भूत, भविष्य, वर्तमान) तीनों कालों में दशरथजी के
समान बड़भागी (और) कोई नहीं है॥2॥
चौपाई 7 -
मंगलमूल रामु सुत जासू। जो कछु कहिअ थोर सबु तासू।।
रायँ सुभायँ मुकुरु कर लीन्हा। बदनु बिलोकि मुकुटु सम कीन्हा।।
भावार्थ:-मंगलों के मूल श्री रामचन्द्रजी जिनके पुत्र
हैं, उनके लिए जो कुछ कहा जाए सब थोड़ा है। राजा ने स्वाभाविक ही हाथ में
दर्पण ले लिया और उसमें अपना मुँह देखकर मुकुट को सीधा किया॥3॥
चौपाई 8 -
श्रवन समीप भए सित केसा। मनहुँ जरठपनु अस उपदेसा।।
नृप जुबराजु राम कहुँ देहू। जीवन जनम लाहु किन लेहू।।
भावार्थ:-(देखा कि) कानों के पास बाल सफेद हो गए हैं,
मानो बुढ़ापा ऐसा उपदेश कर रहा है कि हे राजन्! श्री रामचन्द्रजी को
युवराज पद देकर अपने जीवन और जन्म का लाभ क्यों नहीं लेते॥4॥
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1430439610455209&id=100004675513574&sfnsn=wiwspwa
रविवार, 3 अक्तूबर 2021
एक Good Leader कैसे बने ? L+T+D Success Formula को Use करके एक Good Leader बन सकते हैं
एक Good Leader कैसे बने ?
बालाजी आयुर्वेदिक स्टोर मधुवन द्वारा स्वदेशी आयुर्वेदिक रोग जांच शिविर संपन्न
कोरोना से पहले भी भारत मे बीमारी के लिए आयुर्वेद प्रचलित था पर इस महामारी ने दूसरी सभी चिकित्सा पद्धतियों की पोल खोल दी और बीमारियों से निपटने के लिए लोगो को प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की महत्ता समझ मे आई
बीमारी से निपटने के लिए जोधपुर के बालाजी आयुर्वेदिक स्टोर, मधुबन हाउसिंग बोर्ड के संचालक अभिषेक शर्मा द्वारा दिनांक 03 अक्टुंबर २०२१ को श्री मंछापूर्ण जगदम्बा माताजी के मंदिर, मधुबन हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर के परिसर में स्वदेशी भारतीय कंपनी आईएमसी का आयुर्वेदिक रोग जाँच शिविर का आयोजन किया जिसमे आयोजक अभिषेक शर्मा, श्रीमती वंदना शर्मा के नेतृत्व में शिविर का शुभारम्भ प्रातः १० बजे से किया गया और शिविर में जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए रोगी जिनको गैस, पथरी, स्त्री रोग, पाईल्स, पायरिया, किडनी रोग, मूत्र सम्बंधित बीमारियां, कोलेस्ट्रॉल, शुगर, गठिया, खांसी, जोड़ो का दर्द, श्वांस सम्बन्धी रोग, अस्थमा, दमा, कमजोरी, थकान, ह्रदय रोग, एसिडिटी, एलर्जी, सिरदर्द, पेट दर्द, बुखार, वायरल, आँखों की कमजोरी, जलन, मोटापा, डेंगू बुखार, ब्लड प्रेशर आदि से सम्बंधित जाँच के लिए पाली से स्पेशली पधारे हुए आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. एस. एस. शर्मा (BAMS, NIA ) AMO और उनकी टीम द्वारा जाँच एवं परामर्श दिया गया, डॉ. दिनेश जी पाराशर, डॉ. योगेंद्र कुमार दवे आदि ने अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान की
शिविर के जोधपुर के कंपनी के स्टार एंबेसेडर विशाल संखवाया ने बताया की इंटरनेशनल मार्केटिंग कंपनी समय समय पर द्वारा स्वदेशी एवं आयुर्वेदिक शिविर आयोजित किये जाते है इस शिविर को सफल बनाने एवं रोगियों की जांच में अभिषेक जी शर्मा की टीम के मुख्य कार्यकर्ताओं जिसमे श्रीमती वंदना शर्मा, कैलाशचंद्र लढा (सांवरिया), मनीष जोशी, दलवीर सिसोदिया, लक्ष्मण राम भाटी , विशाल शंखवाया, श्रीमती सुमित्रा शर्मा, श्री श्यामलाल शर्मा, गौरव लखारा, श्रीमती विमला शर्मा, श्रीमती लखारा, आदि ने अपना योगदान दिया और १५० से ज्यादा रोगियों ने अपनी जाँच की. अब तक कंपनी द्वारा राजस्थान मे भी कई आयुर्वेदिक शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा चुका है
वार्ड नंबर 43 के मधुबन हाउसिंग बोर्ड दक्षिण पार्षद श्रीमती बसंती मेवाड़ा और श्री विजय मेवाड़ा ने इस शिविर के सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे शिविरों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया
रविवार, 26 सितंबर 2021
भविष्य अज्ञात है। सिवाय उसके और किसी को ज्ञात नहीं
function disabled
Old Post from Sanwariya
- ► 2023 (420)
- ► 2022 (477)
- ► 2021 (536)
- ► 2020 (341)
- ► 2019 (179)
- ► 2018 (220)
- ► 2012 (671)