यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 10 अक्तूबर 2022

आप स्पेन (Spain) के बारे में ऐसा हैं जिसे ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं?

 

  • ला टोमाटिना स्पेन में आयोजित एक वार्षिक उत्सव है जहां लोग एक-दूसरे पर हजारों टमाटर फेंकते हैं। आमतौर पर 150,000 से अधिक टमाटर फेंक दिया जाता हैं।
  • स्पेन के राष्ट्रगान में कोई शब्द नहीं है।
  • स्पेन के 47 मंजिला गगनचुंबी इमारत में कोई लिफ्ट नहीं है।
  • स्पेन में तलाक की दर बहुत कम है, और स्पेन में केवल 5% बच्चे अविवाहित माता-पिता से पैदा होते हैं।
  • स्पेन जैतून के तेल का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। स्पेन दुनिया में कुल जैतून के तेल का लगभग 44% उत्पादन कर रहा है।
  • 2013 में स्पेन दुनिया का तीसरा सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल था (फ्रांस और अमेरिका के बाद)।
  • परंपरागत रूप से, स्पेन में दो उपनाम हैं - पहला उपनाम पिता से, और दूसरा मां से।
  • मैड्रिड दुनिया में सबसे अधिक पर्यावरण के अनुकूल स्थानों में से एक है। जिसका अर्थ है कि वे पूरे दिन सोते हैं और पूरी रात बाहर रहते हैं। मैड्रिड स्पेन की राजधानी है।
  • स्पेन में दुनिया का सबसे पुराना मौजूदा लाइटहाउस - टॉवर ऑफ़ हरक्यूलिस भी है। यह पहली शताब्दी में बनाया गया था और आज भी चालू है।
  • एफिल टॉवर जो पेरिस, फ्रांस में है, मूल रूप से बार्सिलोना, स्पेन में बनाया जाने की योजना थी।
  • स्पेन बहुत पहाड़ी है, और स्विट्जरलैंड के बाद दूसरा सबसे पहाड़ी यूरोपीय देश है।
  • हर साल स्पेन बुल्स फेस्टिवल का आयोजन करता है और हर साल 10 लाख से अधिक लोग इसे देखने के लिए आते हैं ताकि लोग स्पैनिश बैलों के साथ सड़कों पर दौड़ सकें।

Image Source:- Google

क्या आप जानते हैं कि भूत प्रेत भी आपका खाना खाते हैं ?


 क्या आप जानते हैं कि भूत प्रेत भी आपका खाना खाते हैं ?

आज मैं इस विषय में आपको कुछ गंभीर बातें बताऊंगा। एक ऐसा सत्य बताऊंगा, जो आज तक लोगों को नहीं पता।

जैसा कि हम सब जानते हैं, भूत प्रेत वो आत्माएं होती हैं, जिन्होंने अपना शरीर खो दिया है और जो इस पृथ्वी लोक पर भटक रही हैं। ये वो अभागी आत्माएं हैं, जिनके लिए न मुक्ति का द्वार खुला है और न ही इन्हें कोई नया जन्म मिला है। इन्हें नहीं पता ये कहाँ जाएं, क्या करें। ये बस हम इंसानों की दुनिया में रह रही हैं, इसी इंतजार में कि किसी दिन इनका भी वक्त आएगा, जब इन्हें इस प्रेत योनि से छुटकारा मिलेगा। पर तब तक हम इंसानों को जीते देख, खाते देख, पीते देख, मौज करते देख उनका भी मन तड़प उठता है। कुछ ऐसी इच्छाएं होती हैं, जो शरीर के नष्ट हो जाने के बाद भी बनी रहती हैं जैसे भोजन करने की इच्छा, भोग विलास की इच्छा, सेक्स करने की इच्छा, किसी प्रियजन से मोह रखने की इच्छा और ये इच्छाएं आत्मा के अंदर होती हैं, इसमें शरीर का कोई लेना देना नहीं है। हालांकि शरीर ही एक माध्यम है जिसके द्वारा हम इन इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं, जैसे भोजन की इच्छा शरीर द्वारा ही पूरी की जा सकती है। विलास की, काम की इच्छा भी शरीर के द्वारा ही पूरी की जा सकती है और अगर आप किसी को चाहते हैं, किसी से प्यार करते हैं, किसी के प्रति का आपका मोह है चाहे आपका बेटा है, चाहे बेटी, चाहे पति है, चाहे पत्नी है तो आप शारीरिक रूप से ही उसके साथ रह कर, उसको प्यार दे कर, अपना मोह और अपना प्यार प्रदर्शित कर सकते हैं। पर एक प्रेत या एक आत्मा क्या करे ! उसके पास तो शरीर है ही नहीं ! इसीलिए वो उन इच्छाओं को पूरा करने के लिए शरीर का सहारा लेती हैं। हम जैसे इंसानों का सहारा लेती हैं, जिनके पास शरीर है। सबसे ज्यादा जो एक यूँ कह लीजिए, एक कॉमन चीज है, वो है पेट की भूख। इंसानों को इसलिए होती है क्योंकि उनके पास शरीर है। उनका शरीर भोजन माँगता है, चलने के लिए। पर जो उस भोजन का स्वाद है, वो इन आत्माओं को मरणोपरांत भी याद रहता है, शरीर नष्ट हो जाने के बाद भी याद रहता है। जो इन्होंने कभी भोगा था, जब ये कभी जिंदा थे। यूँ कह लीजिए जिंदा तो ये हमेशा ही हैं, जब कभी इनके पास शरीर था। अब क्योंकि उस भोजन का स्वाद ये नहीं ले पा रहे इसलिए अक्सर काफी आत्माओं का एक ही जो है अभिलाषा रह जाती है, वो ये होती है कि हम उस भोजन की अनुभूति दुबारा करें और इसको दुबारा करने के लिए वो किसी न किसी इंसान के चिपकती हैं।

अक्सर हम लोग जब खाना खाते हैं, किसी भी तरीके का भोजन करते हैं तो हम सोचते हैं कि हम अकेले हैं पर ऐसा नहीं है। ऐसा भी हो सकता है हमारे साथ कोई आत्मा बैठी हो। हम कहीं रेस्टोरेंट में खाना खा रहे हैं, कहीं बाहर सड़क पर खाना खा रहे हैं, कोई रोल बनवा लिया, कोई भी फास्ट फूड ले लिया, बर्गर ले लिया और हम उसे खाते हुए जा रहे हैं। हम किसी भी जगह पर हैं, वहाँ पर कोई भी आत्मा बैठी हो सकती है क्योंकि हमारे को भगवान ने ये चक्षु नहीं दिए कि हम ये देख सकें कि कहाँ पर कौन है। हम उस ब्रह्मांड के पार नहीं देख सकते क्योंकि हमारे पास वो चक्षु ही नहीं हैं। इसलिए हमें नहीं पता लगता। पर असल में, हकीकत में हर वक्त, हर जगह कोई न कोई प्रेत, कोई न कोई आत्मा विचरण कर रही है, बैठी है, घूम रही है और जब आप भोजन खाते हो तो उनकी सीधा दृष्टि आपके भोजन पर जाती है, आप पर जाती है कि आप कितना सुख भोग रहे हो ! क्या बढ़िया भोग ले रहे हो ! क्या स्वाद का मजा ले रहे हो और वो इतने अभागे हैं कि इस स्वाद से वंचित हैं। तो इसीलिए वो इंसान के शरीर में प्रवेश करके उस भोजन का आनंद लेती हैं।

अक्सर ऐसा हुआ है कि आपको भूख नहीं है तब भी आप ज्यादा खा रहे हैं। आप दो रोटी खाते हैं पर अचानक से आप तीन रोटी, चार रोटी खाने लग गए। आपको ये महसूस हो रहा कि आपके पेट में जगह नहीं है पर फिर भी आपका अपने ऊपर ही कोई कंट्रोल नहीं है और आप एक के बाद एक रोटियाँ खाते जा रहे हैं। ये एक ऐसी अवस्था है जो बताती है कि जो दो रोटी के ऊपर की जो भूख है, वो आपकी नहीं किसी और की है और वो अपनी इस भूख मिटाने के लिए आपके शरीर का इस्तेमाल कर रहा है। आपके ऊपर अपना कब्जा जमा रहा है, उस रोटी को खाने के लिए, उस भोजन को खाने के लिए।

अक्सर ऐसा होता है हम ज्यादा से ज्यादा खाना खा लेते हैं। हालांकि हमारा मन नहीं था और बाद में हमारी तबियत भी खराब होती है। हम कहते हैं यार क्यों खा लिया, पता नहीं क्यों खा लिया ? मन नहीं था, तब भी खा लिया ! क्योंकि वो मन किसी और का था।

और दूसरी बात कई दफा ऐसा भी होता है कि हमें कोई चीज आज तक नहीं पसंद थी खाने की। अचानक वो पसंद आने लगे। उसका स्वाद इतना अच्छा लगने लगे कि हम यही हैरान हो जाएं कि आज तक हमें ये चीज हमें बेकार लगती थी, खाते नहीं थे और अब हम कैसे खा रहे हैं ? तो वो स्वाद उस आत्मा को पसंद है जो उस इंसान के शरीर में है, जिसके द्वारा वो उस भोजन का भोग ले रही है। अब इसमें दो बातें हो सकती हैं। जरूरी नहीं कि हर बार किसी आत्मा का ही काम हो। आपकी खुद की शारीरिक एक ये अनुभूति भी हो सकती है। पर मैक्सिमम केसेज में ये किसी न किसी प्रेत या आत्मा का काम होता है। जो अपनी इच्छा आपके द्वारा पूरी करती है और फिर निकल जाती है।

अक्सर बहुत से मानव हैं, बहुत से लोग हैं जिनके शरीर में कोई न कोई आत्मा प्रवेश करके भोजन कर रही है और उन्हें ये बात नहीं पता क्योंकि वो प्रेत या वो आत्मा वो बात उजागर होने ही नहीं देते। उनका लक्ष्य सिर्फ उस भोजन को खाना होता है, जो इंसान खा रहा है। कुछ आत्मा इतनी ताकतवर हो जाती हैं कि उन्हें शरीर में लगातार रहने की भी जरूरत नहीं पड़ती किसी के। वो एक शरीर से दूसरे शरीर में प्रवेश आसानी से कर लेती हैं, सिर्फ अपने अलग अलग अनुभूतियों को, अलग अलग चीजों को भोगने के लिए, जो वो पहले भोगा करती थीं।

कुछ लोग इतने अभागे होते हैं कि उनके शरीर में एक बार अगर किसी प्रेत ने प्रवेश किया, ये देख कर कि वो बंदा भोजन खा रहा है या मीठा खा कर आया है तो उस स्वाद को फील करने के लिए। तो वो प्रेत उसी शरीर में रह जाता है और उस शरीर को घर बना लेता है क्योंकि वो ये सोचता है कि आज ये इतना बढ़िया भोजन कर रहा है और इसके शरीर में आकर मैंने स्वाद को लिया। अगर मैं इसके शरीर में रहने लगे जाता हूँ तो मुझे तो रोज ऐसे तरीके के भोजन और पकवान खाने को मिलेंगे।

तो इसमें बहुत चीजें हैं। आप इन चीजों से न बच सकते हैं, न इससे पार जा सकते हैं। बस आप कुछ ऐसे छोटे उपाय कर सकते हैं, जिससे आपके साथ ये न हो क्योंकि अगर ये आप साथ हो रहा है तो भी आपको पता नहीं चलेगा और अगर आपके साथ नहीं हो रहा तो भी आपको पता नहीं चलेगा। ये चीज ऐसी है जिसको पता लगा पाना बहुत मुश्किल है। ये तभी पता लगती है जब आपके शरीर में बैठा प्रेत इतना पुराना हो जाता है कि वो फिर उसके बाद ठसक से अपना कब्जा जमाने के बाद आपको ये बताने की कोशिश करता है, ये दिखाने लगता है कि ये शरीर अब उसका है और तब तक पता नहीं कितने साल निकल जाते हैं, इंसान सोच भी नहीं सकता।

तो कैसे इस चीज को रोका जाए ? कैसे किसी भी प्रेत या भूत को रोका जाए कि वो आपका भोजन न खाए। जब भी आप भोजन करते हैं, चाहे आप घर में भोजन कर रहे, चाहे आप बाहर भोजन कर रहे हैं, भोजन का थोड़ा सा टुकड़ा (जो भी आप खा रहे हैं) निकाल कर एक कोने में रख दें। जिससे आपने उस आत्मा के, उस प्रेत के निमित्त का भोजन पहले ही निकाल दिया और साथ ही भोजन का थोड़ा सा टुकड़ा भगवान के चरणों में रख दें। भगवान से प्रार्थना करें भोजन करने से पहले कि हे ईश्वर मैं पनाह में आ कर इस भोजन को ग्रहण कर रहा हूँ और ये भोजन मैं आपको अर्पण करता हूँ। आप स्वयं इस भोजन को कर रहे हैं। जिस भी देव को आप मानते हैं। सिर्फ ये एक छोटी सी प्रार्थना कर लेने से और छोटा सा टुकड़ा उस भोजन में से निकाल देने से ही आपका काम बन जाएगा और उसमें छोटा सा टुकड़ा अगर आप किसी जानवर को डाल दें तो वो और भी उत्तम है।

ये छोटा सा उपाय आपको बहुत सी चीजों से बचाएगा। नजर दोष से भी बचाएगा क्योंकि अक्सर अगर कोई प्रेत नहीं देख रहा या कोई प्रेत आपका खाना नहीं खा रहा तो लोग जो आपको देख रहे, उनकी नजर लग जाती है। उस नजर को भी ये उपाय काटता है। जब एक बार आप ईश्वर को शामिल कर लेते हैं किसी भी अपने कार्य में तो फिर आपकी जीत ही जीत होती है। आपको कोई हरा नहीं सकता। आपको कोई मात नहीं दे सकता। आपका कोई बुरा नहीं कर सकता क्योंकि स्वयं आपने वो भोजन ईश्वर को अर्पण कर दिया और ईश्वर स्वयं वो भोजन कर रहे हैं और आप उनकी सत्ता में भोजन कर रहे हो। उनकी पनाह में भोजन कर रहे हो। ईश्वर से ऊपर तो कोई है ही नहीं।

कभी भी आप भोजन करें थोड़ा सा टुकड़ा निकाल दें और अपने ईश्वर को याद करें। अगर आप कोई ऐसी जगह पर भोजन कर रहे हैं जहाँ पर आपको वाकई लगता है कि जगह सुनसान है या डरावनी है या जगह ऐसी है जहाँ पर कोई न कोई ऐसी चीज हो सकती है तो आप थोड़ा सा गंगाजल ले कर अपने खाने में मिला कर उस भोजन को कर सकते हैं। तो ये कुछ ऐसी चीजें हैं, अगर आप अपने जिंदगी में इसको उतार लें तो काफी बड़ी परेशानीयों से बच सकते हैं।

11 अक्टूबर की शाम एक दीप अर्पित करें महाकाल सरकार के नाम

🪔11 अक्टूबर की शाम एक दीप अर्पित करें महाकाल सरकार के नाम..🙏

*आकाशे तारकं लिंगं पाताले हाटकेश्वरम्।☘️*
*मृत्युलोके च महाकालो लिंड्गत्रय नमोस्तु ते॥☘️*
*👉 केंद्र और राज्य की सत्ता में भाजपा के आने के बाद राष्ट्र आधारभूत संरचनाओ के साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर रहा है।* 

*👉 निरंतर केंद्र की मोदी और राज्य की शिवराज सरकार जनहित राष्ट्रहित एवं संस्कृति हित के कार्य कर रही है। भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जा रहा है संवर्धन किया जा रहा है।*

*👉 आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारे समृद्ध विरासत को सजोने के साथ स्थलों को पुन: स्थापित करने का भी गौरवशाली कार्य किया जा रहा है।*
*👉 केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, श्रीराम जन्मभूमि में सुंदर गगनचुम्बी मंदिर निर्माण, श्रीकृष्ण जन्मभूमि का सौंदर्यीकरण, सोमनाथ मंदिर प्रांगण का सौंदर्यीकरण एवं तीर्थ क्षेत्रों का कायाकल्प हो रहा है।*

*👉 सौंदर्यीकरण एवं विकाश के क्रम में देश के हृदय इस्थल मध्यप्रदेश में इस्थित महाकाल मंदिर प्रांगण भी अपने दिव्य भव्य ओजस्वी मनमोहक रूप में बनकर लोकार्पण के लिए तैयार है जो महाकाल लोक के नाम से जाना जाएगा।*

*11 अक्टूबर को आदरणीय प्रधानमंत्री जी इस दिव्य भव्य लोक का लोकार्पण करेंगे।* 
*आइए हम सभी इस स्वर्णिम अवसर को अद्भुत अविस्मरणीय यादगर बनाए।*

*👉🚩11 अक्टूबर को हम सभी आपने पास की मंदिर जाए इस हेतु अपने मित्रों से भी आग्रह करे साथ ही मंदिर में हनुमान चालीसा, सुंदर कांड एवं रामायण पाठ का सामूहिक आयोजन करे।*

*👉 शाम को अपने घरों मे रंगोली बनाए साथ ही एक दीपक जलाकर आदिशक्ति श्रीमहाकाल सरकार का इस्मरण करे।*

*👉🚩 इस दिव्य भव्य पल को अविस्मरणीय बनाना है।*

*👉 अवंतिका नगरी सज सवर रही है। हमें अपने घरों से ही दीपदान करना है।* 

*👉 अतः 1 दीपक महाकाल सरकार के नाम जलाकर अपनी चौखट में, छत में या पूजा घर मे रखना है। हम सभी मिलकर सामूहिक रूप से घर के पास की मंदिर में भी 1-1 दीप जलाकर कार्यक्रम को दिव्य भव्य बनाकर महाकाल सरकार का आशीष प्राप्त कर सकते है।*

*👉🚩 महाकाल लोक का नजारा बिल्कुल देवलोक में बदल गया है। अब इस परिसर में शिव पुराण में मौजूद भोलेनाथ के अनेक रूपों की प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी।*
*👉 इनके अलावा महाकाल लोक के भीतर सप्तर्षियों की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं जिनमें महर्षि कश्यप, महर्षि भारद्वाज, अत्रि, महर्षि गौतम, महर्षि विश्वामित्र, जमदग्नि और महर्षि वशिष्ठ की प्रतिमाएं हैं।* 

*👉 नवनिर्मित महाकाल लोक भारत की सनातन संस्कृति की पौराणिकता और नूतनता का अद्भुत संगम है। इसकी भव्यता आज उज्जैन को स्वर्ग लोक में बदल रही है।*

*👉🚩2019 में  प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में इस प्रोजेक्ट का बजट दोगुने से भी अधिक कर किया जा चुका है।*
*👉 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के कुशल नेतृत्व में ही सिंहस्थ -2016 में उज्जैन में विश्व स्तरीय अधो-संरचना का विकास किया गया था।*

*👉 अब उनके अथक प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन से महाकाल लोक के माध्यम से उज्जैन को देश और दुनिया में नई पहचान मिल रही है।*

*👉 पहले चरण में हुए कार्यो को मानसरोवर, मध्यांचल, त्रिवेणी मंडपम, कमल सरोवर, सांध्य वाटिका, त्रिपथ एवं भैरव मंडपम, अवंतिका, कनकश्रृंगा नाम से जाना जाएगा।*

*👉 महाकाल के आंगन में छोटे एवं बड़े रूद्र सागर, हरसिद्धि मन्दिर, चार धाम मन्दिर, विक्रम टीला आदि का विकास किया गया है।*
*👉 महाकाल मंदिर प्रांगण में हुआ नवनिर्माण सबका ध्यान अनायास ही खींच रहा है जिसका निर्माण संस्कृत के महाकवि कालिदास के महाकाव्य मेघदूत में महाकाल वन के वर्णन और चित्रण के आधार पर किया गया है। इन सबके अलावा मंदिर परिसर कार, बाइक पार्किंग सुविधाओं का विकास भी किया गया है, जिनमें एक समय में कई वाहनों को पार्क किया जा सकता है।*

*👉 यहां पर पद यात्रियों के लिए  मार्ग बनाया गया है। इसमें 25 फीट ऊंची एवं 500 मीटर लंबी म्युरल वॉल बनाई गई है। शिव स्तंभ, शिव की मूर्तियां अलौकिक छटा बिखेर रहे हैं।* 
*👉 यहां पर मानसरोवर, मध्यांचल, कमल सरोवर, त्रिवेणी मंडपम, सांध्य वाटिका, अवंतिका, कनकश्रृंगी, फ्रंट एरिया और ई-रिक्शा एवं आकस्मिक वाहनों के लिए मार्ग भी बनाए गए हैं।*

*👉 बड़े रूद्र सागर की झील में साफ पानी भरा गया है। महाकाल थीम पार्क में महाकाल की कथाओं से युक्त म्यूरल वॉल, सप्त सागर के लिए डैक एरिया एवं उसके नीचे शॉपिंग और बैठक क्षेत्र सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसी तरह त्रिवेणी संग्रहालय के समीप कार, बस और दोपहिया वाहन की मल्टीलेवल पार्किंग बन चुकी है।*

*👉 इस क्षेत्र में धर्मशाला एवं अन्न क्षेत्र भी हैं। रोड क्रॉसिंग के जरिए अब बेहतर कनेक्टिविटी विकसित की गई है। मध्यांचल में पूजन सामग्री की दुकानें, फूड कोर्ट, लेक व्यू रेस्टोरेंट, लेक फ्रंट डेवलपमेंट, जन -सुविधाएं और टॉवर सहित निगरानी एवं नियंत्रण केन्द्र की स्थापना भी की गई है, जो इस परिसर के बदलते रूप की कहानी को बयां कर रहा है।*

*🛕पहले मंदिर का परिसर 2.2 हेक्टेयर था, लेकिन अब नवनिर्मित परिसर लगभग 20 हेक्टेयर से भी अधिक का हो गया है। अब महाकाल मंदिर का परिसर इतना बड़ा हो चुका है कि लाखों श्रद्धालु एक साथ दर्शन कर सकते हैं।*

*👉 महाकाल लोक के निर्माण से भगवान शिव की जिन कथाओं का महाभारत, वेदों तथा स्कंद पुराण के अवंती खंड में उल्लेख है, वे कथाएं अब धर्मनगरी उज्जैन में जीवंत हो उठेंगी।*

*👉 साथ ही देश और दुनिया से महाकाल का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे, जिससे उज्जैन शहर में पर्यटन नई ऊंचाइयों पर होगा।*

🕉️🌞🔥🔱🐚🔔🌷

रविवार, 9 अक्तूबर 2022

शरद पूर्णिमा के उपाय, Sharad purnima 2022,

शरद पूर्णिमा के उपाय, Sharad purnima 2022,


हिन्दु धर्म शास्त्रो मे शरद पूर्णिमा Sharad Purnima को बहुत ही पुण्यदायक पर्व माना गया है। शरद पूर्णिमा के उपाय, Sharad purnima ke upay, बहुत ही सिद्ध और शीघ्र फलदायी कहे गए है।


हम सभी जीवन भर धन लक्ष्मी Dhan Lakshmi की पीछे भागते है सुख समृद्धि और ऐश्वर्य की चाह रखते है, इसके लिए अपने परिश्रम के साथ नित्य पूजा अर्चना, दान-पुण्य, ब्रत इत्यादि भी करते है कि माँ लक्ष्मी की कृपा अवश्य ही बनी रहे।


और शरद पूर्णिमा तो वह तिथि है जिस दिन माँ लक्ष्मी का अवतरण हुआ था अतः इस दिन माँ लक्ष्मी की पूजा Maa Laxmi Ki Puja आराधना, उनको प्रसन्न करने के लिये किये गए उपायों का अत्यंत श्रेष्ठ फल मिलता है ।


शास्त्रो में कई ऐसे शरद पूर्णिमा के उपाय, Sharad purnima ke upay, बताये गए है जिन्हें करने से घोर से घोर आर्थिक संकट भी दूर हो जाते है जीवन में सुख समृद्धि और ऐश्वर्य की वर्षा होने लगती है,


जानिए, शरद पूर्णिमा के उपाय, Sharad purnima ke upay, शरद पूर्णिमा के टोटके, Sharad purnima ke Totke, शरद पूर्णिमा का महत्व, Sharad Purnima ka mahatv, शरद पूर्णिमा, Sharad Purnima, शरद पूर्णिमा 2022, Sharad Purnima 2022, ।


अवश्य पढ़ें :- अगर गिरते हो बाल तो ना होएं परेशान तुरंत करें ये उपाय, जानिए बालो का गिरना कैसे रोकें,


शरद पूर्णिमा के उपाय, Sharad purnima ke upay,

* वर्ष 2022 में शरद पूर्णिमा 9 अक्तूबर दिन शनिवार को है । शरद पूर्णिमा के उपाय sharad purnima ke upay से सुख समृद्धि और ऐश्वर्य की कोई भी कमी नहीं रहती है।* 

शरद पूर्णिमा sharad purnima के दिन माता अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर लेकर उसपर केसर का तिलक करके, 8 कमल चढ़ाकर महालक्ष्मी अष्टकम पढे । इस उपाय से कुंडली में चाहे जैसा भी योग हो माँ लक्ष्मी अपने भक्त को जीवन में अतुल ऐश्वर्य प्रदान करती है।

शरद पूर्णिमा के दिन Sharad Purnima ke din आँवले को रात में चन्द्रमा की चाँदनी में रखे। मान्यता है की इस दिन चन्द्रमा की किरणों में रखे आंवले में औषधीय शक्ति आ जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है ।

शरद पूर्णिमा के दिन Sharad Purnima ke din माँ लक्ष्मी Maa Lakshmi अवतरित हुई थी। इस दिन लक्ष्मी सहस्त्रनाम, सिद्धिलक्ष्मी कवच, श्रीसूक्त, लक्ष्मी सूक्त, महालक्ष्मी कवच, कनकधारा के पाठ में जो भी कर सके उसे अधिक से अधिक अवश्य ही करें । इससे आने वाली पीढ़ियों पर भी माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

* इस दिन तांबे के बरतन में देशी घी भरकर किसी ब्राह्मण को दान करने और साथ में दक्षिणा भी देने से बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है और धन लाभ की प्रबल सम्भावना बनती है। इस दिन ब्राह्मण को खीर, कपड़े आदि का दान भी करना बहुत शुभ रहता है ।

* इस दिन संध्या के समय 11 या इससे अधिक घी के दीपक जलाकर घर के पूजा स्थान, छत, गार्डन, तुलसी के पौधे, चारदिवारी आदि के पास रखने से, अर्थात इन दीपमालाओं से घर को सजाने से भी माँ लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

* माँ लक्ष्मी को खीर अत्यंत प्रिय है । शास्त्रो में गाय के दूध में महालक्ष्मी का वास Maa Lakshmi ka Vaas माना गया है, अत: इस दिन यथा संभव गाय के दूध में खीर बनाये और खीर में केसर, छुआड़े और मेवे भी अपनी सामर्थ्यानुसार अवश्य ही डालें ।

* मान्यता है कि खीर को चांदी के पात्र में बनाना चाहिए। चांदी में प्रतिरोधकता अधिक होती है इसलिए इससे विषाणु दूर रहते हैं।
शरद पूर्णिमा के दिन Sharad Purnima ke Din प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 30 मिनट तक चंद्रमा की रौशनी का स्नान अवश्य ही करना चाहिए।
इसके लिए रात्रि 10 से 12 बजे तक का समय सबसे उपयुक्त रहता है।

* दमा रोगियों के लिए शरद पूर्णिमा Sharad Purnima की रात वरदान बनकर आती है। शरद पूर्णिमा की रात्रि Sharad Purnima ki Ratri खीर को चांदनी रात में रखकर प्रात: 4 बजे माँ लक्ष्मी को उसका भोग लगाकर उसका सेवन रोगी को कराएं है।

दमे का मरीज चंद्रमा की चाँदनी में रात्रि जागरण करें और इस रात्रि में 2-3 किमी पैदल भी अवश्य ही चले, इससे दमे में अत्यधिक सुधार होता है।

* शोध से पता चला है कि शरद पूर्णिमा के दिन औषधियों की स्पंदन क्षमता बहुत अधिक होती है। लंकापति रावण शरद पूर्णिमा की रात Sharad Purnima ki Raat चन्द्रमा की किरणों को दर्पण के माध्यम से अपनी नाभि पर ग्रहण करता था इससे उसे यौवन शक्ति की प्राप्त होती थी।

माना जाता है कि शरद पूर्णिमा Sharad Purnima की चांदनी रात में 10 से मध्यरात्रि 12 बजे के बीच कम वस्त्रों में चन्द्रमा की चाँदनी में स्नान करने वाले व्यक्ति को ऊर्जा प्राप्त होती है, उसका यौवन बढ़ता है। अत: प्रत्येक व्यक्ति को इस इन 10 से 12 बजे घर के अंदर नहीं वरन चन्द्रमा की रौशनी में ही रहना चाहिए ।

* मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन Sharad Purnima ke Din चन्द्रमा अपनी पूर्ण सोलह कलाओं के साथ अवतरित होता है, इस दिन चन्द्रमा की किरणों में अमृत का वास माना गया है, चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा खीर में समाहित हो जाती हैं जिसका सेवन करने से सभी प्रकार की बीमारियां आदि दूर हो जाती हैं।

आयुर्वेद में भी चाँदनी के औषधीय महत्व का वर्णन मिलता है, खीर को रात्रि में चांदनी में रखकर अगले दिन इसका सेवन करने से असाध्य रोगों से मुक्ति प्राप्त होती है, यौवन बना रहता है।

* शरद पूर्णिमा Sharad Purnima के दिन सत्यनारायण भगवान को आँवले, सिंघाड़े, नारियल, पीले पुष्प, लौंग, इलाइची, केसर और मिष्ठान अर्पित करते हुए उनकी कथा कहे।

इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा कहने से माँ लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है जातक को जीवन भर भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
जातक के घर कारोबार में धन, सुख-समृद्धि की कोई भी कमी नहीं रहती है।

भगवान विष्णु को आँवला अत्यंत प्रिय है । शरद पूर्णिमा Sharad Purnima को भगवान श्री विष्णु जी को आंवला चढ़ाने, आंवला की पूजा करने से माँ लक्ष्मी घर में अवश्य ही आती है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान देवी माँ लक्ष्मी प्रकट हुई। उनके रूप, सौन्दर्य को देखकर उन्हे पाने के लिए देव-दानव आपस में संघर्ष करने लगे। इस संघर्ष के दौरान देवी लक्ष्मी ने बिल्व वृक्ष के नीचे आराम किया था।

अतः नवरात्र के दौरान महाष्टमी व महानवमी, शरद पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए बिल्वपत्र के पेड़ की पूजा की जाती है और जल चढ़ाया जाता है।

मान्यता है कि इस दिन बिल्व पत्र ( बेल पत्र ) का पौधा लगाने, उसकी सेवा करने, सांय काल वहां पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी उस जातक का साथ कभी भी नहीं छोड़ती है, उस पर कभी कोई कर्ज नहीं रहता है, उसे अतुल ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

शरद पूर्णिमा के दिन Sharad Purnima ke Din मंदिर में जाकर माँ लक्ष्मी को इत्र और सुगन्धित अगरबत्ती अर्पण करनी चाहिए । इत्र की शीशी खोलकर माता के वस्त्र पर वह इत्र छिड़क दें , उस अगरबत्ती के पैकेट से भी कुछ अगरबत्ती निकल कर जला दें फिर धन, सुख समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माँ लक्ष्मी से अपने घर में स्थाई रूप से निवास करने की प्रार्थना करें।

इससे माँ अपने भक्त के सभी संकट दूर करती है।

🌝 *शरद पूर्णिमा* 🌝

 *19,20 अक्टूबर, 2021- कुछ विशेष करने योग्य बातें*


*आँखों के लिए टॉनिक*

त्रिफला, शहद और देसी गाय के घी का 02:02:01 के अनुपात में मिश्रण तैयार करके उसे शरद पूनम की पूरी रात (19,20 अक्तूबर 2021) को चांदनी में रखो । फिर उस मिश्रण को काँच की बाटल में रख लें । फिर अगले 40 दिनों तक इस मिश्रण को 11 ग्राम सुबह - शाम लें । आंखें टनाटन, न मोतिया न मोतियाबिंद न लेंस ।


*बल, सौंदर्य व आयुवर्धक प्रयोग*

शरद पूर्णिमा की चाँदनी में रखे हुए आँवलों के रस 4 चम्मच, शुद्ध शहद 2 चम्मच् व गाय का घी 1 चम्मच मिलाकर नियमित सेवन करें। इससे बल, वर्ण, ओज, कांति व दीर्घायुष्य की प्राप्ति होती है।


*नेत्र सुरक्षा के लिए शरद पूर्णिमा का प्रयोग*

वर्षभर आंखें स्वस्थ रहे, इसके लिए शरद पूनम की रात को चन्द्रमा की चांदनी में एक सुई में धागा पिरोने का प्रयास करें । कोई अन्य प्रकाश नहीं होना चाहिए । दशहरा से शरद पूर्णिमा तक 15-20 मिनट चन्द्रमा की ओर देखते हुए त्राटक करने से भी आखों की रौशनी बढती है l


*शरद पूर्णिमा पर अध्यात्मिक उन्नति*

शरद पूनम रात आध्यात्मिक उत्थान के लिए बहुत फायदेमंद है । इसलिए सबको इस रात को जागरण करना चाहिए अर्थात जहाँ तक संभव हो सोना नही चाहिए और इस पवित्र रात्रि में जप, ध्यान, कीर्तन करना चाहिए ।


*शरद पूर्णिमा विशेष*

चावल, दूध और मिश्री की खीर बनायें । खीर बनाते समय उसमें कुछ समय के लिए थोड़ा चाँदी मिला दें । खीर को कम से कम 2 घंटे के लिए चन्द्रमा के प्रकाश में रख दें । उस दिन के लिए कोई अन्य भोजन नहीं पकाएं, केवल खीर खाएं । 


हमें देर रात को भारी आहार नहीं लेना चाहिए इसलिए तदनुसार खीर खाएं । शरद पूनम की रात में रखी गयी खीर को भगवान को भोग लगाने के बाद अगले दिन प्रसाद रूप में नाश्ते में भी ले सकते है ।

www.sanwariyaa.blogspot.com

शरद पूर्णिमा की रात - नाभि दर्शना अप्सरा साधना

 

नाभि दर्शना अप्सरा साधना बेहद आसान है. इसलिए इसे करने के लिए अधिकतर लोग लालायित रहते हैं. आपने कई ऐसी नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र सिद्धि के बारे सुना होगा जो आसानी से सिद्ध हो जाती है और साधक की हर इच्छा को पूरा करती है.

मुख्य रूप से इस तरह की साधना का उदेश्य समृद्धि और यश पाना होता है.

नाभि दर्शना अप्सरा साधना पूर्ण विधि काफी आसान भी होती है और लम्बे समय तक चलने वाली साधना भी ये आप पर निर्भर है की आप कौनसी साधना करना चाहते है. अप्सरा सिद्धि के बाद कभी भी प्रत्यक्ष दर्शन नहीं देती है. ये आपको अपने होने का अहसास करवाती है.

आप नाभि दर्शना अप्सरा की साधना के पूर्ण होने के बाद अप्सरा का अहसास अपने आसपास कर सकते है क्यों की ये जहाँ भी होती है वहां का माहौल सुगंधमय हो जाता है.

नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र की साधना के दौरान सबसे बड़ी मुश्किल होती है नाभि दर्शना अप्सरा यंत्र की स्थापना की अगर नाभि दर्शना अप्सरा यंत्र आपके पास ना हो तो आप अष्टदल पद्म के ऊपर चावल की ढेरी बनाकर उसके ऊपर सुपारी रखकर उस शक्ति का आवाहन कर सकते हैं.

नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र

नाभि दर्शना अप्सरा मंत्र में 21 माला का विधान है. एक दिवसीय साधना होने की वजह से ये साधना जितनी आसान लगती है उससे कही ज्यादा खतरनाक इसके दुष्प्रभाव है. अप्सरा साधना के बाद साधक को जो अलौकिक रहस्यों की समझ होती है वो उसके Third eye activation की वजह से होती है.

पारलौकिक जगत के रहस्य को देखने के बाद साधक मानसिक संतुलन रख पाता है या नहीं ये उसके मस्तिष्क की स्थिरता पर निर्भर करता है. अगर आप इस तरह की साधना कर रहे है तो सावधान रहे क्यों की आसान दिखने वाली साधनाओ के अपने खतरे होते है.

एक शब्द में कहे तो ये एक दिवसीय साधना है और जो साधक ये साधना कर लेता है उसे सुख, यौवन की प्राप्ति हो जाती है. जब कोई साधक शुरुआती स्तर पर होता है और उसे अप्सरा सिद्धि हो जाती है तो वो अपना जीवन खुशियों से भर सकता है.

अप्सरा साधना सिद्धि बेहद आसान है लेकिन, ये साधक के स्थिर चित पर निर्भर करती है की उसे अप्सरा की प्राप्ति होती है या नहीं.

ऐसा माना जाता है की अप्सरा साधना करने के बाद साधक का जीवन वासना से परे हो जाता है और वो भोग से ऊपर उठकर साधना में आगे बढ़ना शुरू कर देता है. यहाँ शेयर किया गया नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र एक दिवसीय साधना का भाग है.

अगर आप अप्सरा साधना विधि विधान के साथ पूरा करना चाहते है तो इस साधना से शरूआत करे. आपको अलौकिक रहस्यों के अनुभव भी होंगे और साधना मार्ग में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा.

कौन हैं अप्सरा?

अप्सराओं की उत्पत्ति के सम्बन्ध में यह निश्चित तथ्य है कि समुद्र-मंथन में पहले रम्भा अप्सरा की उत्पत्ति हुई, और उसके पश्चात् अमृत घट और तत्काल पश्चात् भगवती लक्ष्मी प्रकट हुईं, इसलिए अप्सराओं का महत्व अन्य रत्नों की अपेक्षा अत्यधिक है.

रूप, रस और जल तत्व प्रधान होने के कारण ही इनका नाम अप्सरा पड़ा और इनके गुण देवताओं के गुणों के समान ही पूर्ण रूप से प्रभावशाली हैं.

नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र की साधना को पूरा करने वाले साधक में अलौकिक रहस्यों को समझने की समझ जाती है.

 

ये भी कहा जाता है कि इन्द्र ने 108 ॠचाओं की रचना करके इन अप्सराओं को प्रकट किया. रम्भा के अलावा जिन अन्य अप्सराओं का वेदों और पुराणों में जिक्र आता है, उनके नाम हैं उर्वशी, मेनका, और तिलोत्तमा. नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र की उत्पति भी इसी समय हुई थी.

साधना-पथ में साधक अपने मन पर नियंत्रण चाहता है जिससे कि वह अपने अंतर्मन में उतर कर मनन कर सके, पर मन में तो कामनाएं बसती हैं और वे मूलतः प्रेम-जनित होती हैं. अब हृदय अर्थात् उर में जो बस जाती है, उसे उर्वशी कहते हैं और उर्वशी तो हम सबके मन में है.

उर्वशी-जनित भाव के कारण ही तो प्रेम की तरंगें मन में उठती हैं और प्रीत में किसी प्रकार की बंदिश नहीं होती.

शरद पूर्णिमा की रात जब आसमान से चांदनी की शीतल किरणें भी प्रेम में संतप्त युगलों को दग्ध कर देती हैं, उस रात्रि में नाभि दर्शना अप्सरा साधकों के आह्वान पर सुरपुर से धरती पर आती है.

ब्रह्म साधना से भी आवश्यक और उसे करने से पूर्व अप्सरा साधना साधक को करनी चाहिए.

नाभि दर्शना अप्सरा की साधना

नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र को सिद्ध करने के पीछे कई रहस्य है. सौन्दर्य की साक्षात् प्रतिमूर्ति, वय में षोडशी और कोमलता से लबालब कमनीय शरीर जो अपने यौवन से इतराया और प्रेम से सिंचित है. प्रतिपल भीनी खुशबू में नहाया तन नाभि-दर्शना के आने की सूचना देता है.

इस अप्सरा की काली और लम्बी आंखें, लहराते हुए झरने की तरह केश और चन्द्रमा की तरह मुस्कुराता हुआ चेहरा, कमल नाल की तरह लम्बी बांहें और सुन्दरता से लिपटा हुआ पूरा शरीर एक अजीब सी मादकता बिखेर देता है.

इन्हें इन्द्र का वरदान प्राप्त है कि जो इसके सम्पर्क में आता है, वह पुरुष पूर्ण रूप से रोगों से मुक्त होकर चिर यौवनमय बन जाता है, उनके शरीर का कायाकल्प हो जाता है, और पौरुष की दृष्टि से वह अत्यन्त प्रभावशाली बन जाता है.

नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र साधना विधान

इस साधना को आप शरद पूर्णिमा, रमा एकादशी, रूप चतुर्दशी अथवा किसी भी शुक्रवार को सम्पन्न करें.

यह रात्रिकालीन साधना है, इस साधना को रात्रि में 10 बजे के पश्चात् सम्पन्न करना चाहिये.

नाभिअप्सरा साधना साधक अपने घर में या किसी भी अन्य स्थान पर एकांत में सम्पन्न कर सकता है.

इस साधना में बैठने से पूर्व साधक स्नान कर सुन्दर, सुसज्जित वस्त्र पहनें एवं अपने वस्त्रों पर सुगन्धित इत्र का छिड़काव करें.

साधक उत्तर दिशा की ओर मुंह कर आसन पर बैठें.

इस साधना में सुगन्धित पुष्पों का प्रयोग करना चाहिये. साधक साधना से पहले ही दो सुगन्धित पुष्पों की माला की व्यवस्था कर लें.

नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र की शुरुआत में सर्वप्रथम अपने सामने लकड़ी के बाजोट पर पीला वस्त्र बिछाकर उस पर गुरुचित्र स्थापित कर, पंचोपचार गुरु पूजन सम्पन्न करें. गुरुदेव से साधना में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त कर, मूल साधना सम्पन्न करें

बाजोट पर एक ताम्र पात्र में अद्वितीयनाभि दर्शना महायंत्रको स्थापित करें. केशर से यंत्र पर तिलक कर यंत्र का सुगन्धित पुष्पों, इत्र, कुंकुम इत्यादि से पूजन करें. यंत्र के सामने सुगन्धित अगरबत्ती एवं शुद्ध घृत का दीपक लगावें.

इसके बाद हाथ में जल लेकर संकल्प करें, कि मैं अमुक नाम, अमुक पिता का पुत्र, अमुक गौत्र का साधक नाभि दर्शना अप्सरा को प्रेमिका रूप में सिद्ध करना चाहता हूं, जिससे कि वह जीवन भर मेरे वश में रहे, और मुझे प्रेमिका की तरह सुख आनन्द एवं ऐश्वर्य प्रदान करे.

इसके बादनाभि दर्शना अप्सरा मालासे नाभि दर्शना अप्सरा मंत्र जप सम्पन्न करें, इसमें 21 माला नाभि दर्शना अप्सरा मंत्र जप उसी रात्रि को सम्पन्न हो जाना चाहिए.

ऐं श्रीं नाभिदर्शना अप्सरा प्रत्यक्षं श्रीं ऐं फट्॥

अगर बीच में घुंघरूओं की आवाज आवे या किसी का स्पर्श हो, तो साधक विचलित हों और अपना ध्यान हटावें, अपितु 21 माला मंत्र जप एकाग्रचित्त होकर सम्पन्न करें, इस साधना में जितनी ही ज्यादा एकाग्रता होगी, उतनी ही ज्यादा सफलता मिलेगी.

नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र के 21 माला मंत्र जप पूरी एकाग्रता के साथ सम्पन्न करने के पश्चात् अप्सरा माला को साधक स्वयं के गले में डाल दें. तथा सुगन्धित पुष्पों की एक माला को यंत्र पर चढ़ा दे तथा दूसरी माला भी स्वयं के गले में डाल दें.

साधना में सिद्धि के संकेत

मंत्र जप की पूर्णता पर साधक को यह आभास या प्रत्य होने लगता है कि अप्सरा घुटने से घुटना सटाकर बैठी है. जब साधक को यह आभास या प्रत्य हो जाएं तो साधक नाभि दर्शना अप्सरा से वचन ले लें कि मैं जब भी अप्सरा माला से एक मंत्र जप करूं, तब तुम्हें मेरे सामने उपस्थित होना है.

नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र के दौरान मैं जो चाहूं वह मुझे प्राप्त होना चाहिए, पूरे जीवन भर मेरी आज्ञा का उल्लंघन हो.

तब नाभि दर्शना अप्सरा साधक के हाथ पर अपना हाथ रखकर वचन देती है, कि मैं जीवन भर आपकी इच्छानुसार कार्य करती रहूंगी. तब इस साधना को पूर्ण समझें, और साधक अप्सरा के जाने के बाद अपने साधना स्थल से उठ खड़ा हो.

साधक को चाहिए कि वह इस घटना को केवल अपने गुरु के अलावा और किसी के सामने स्पष्ट करें, क्योंकि साधना ग्रन्थों में ऐसा ही स्पष्ट उल्लेख आया है.

साधना सम्पन्न होने पर नाभि दर्शना अप्सरा महायंत्र को अपने घर में किसी गोपनीय स्थान पर रख दें, जो गले में अप्सरा माला पहनी हुई है, वह भी अपने घर में गुप्त स्थान पर रख दें, जिससे कि कोई दूसरा उसका उपयोग कर सके.

apsara sadhna ke nuksan

नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र में सफलता के बाद जब भी नाभिदर्शना अप्सरा को बुलाने की इच्छा हो, तब इस महायंत्र के सामने अप्सरा माला से उपरोक्त मंत्र की एक माला जप कर लें. अभ्यास होने के बाद तो यंत्र या माला की आवश्यकता भी नहीं होती, केवल मात्र सौ बार मंत्र उच्चारण करने पर ही प्रत्य प्रकट हो जाती हैं.

नाभि दर्शना अप्सरा साधना मंत्र को स्त्रियां भी सिद्ध कर सकती हैं, नाभि दर्शना अप्सरा के रूप में उन्हें अभिन्न सखी प्राप्त हो जाती है, और उस सखी के साहचर्य से साधिका के शरीर का भी कायाकल्प हो जाता है, और ऐसी साधिका अत्यन्त सुन्दर, यौवनमय और सम्मोहक बन जाती हैं.

वास्तव में ही यह साधना बालक या वृद्ध किसी भी वर्ण या जाति का व्यक्ति या स्त्री सम्पन्न कर सकते हैं, और यदि विश्वास एवं श्रद्धा के साथ इस साधना को सम्पन्न करें, तो अवश्य ही पूर्ण सफलता मिलती है.

नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र साधना सिद्धि विधान अंतिम शब्द

अगर आप अप्सरा साधना में रूचि रखते है तो आपको सबसे आसान और एक दिवसीय नाभि दर्शना अप्सरा शाबर मंत्र की साधना के विधान को जरुर पूरा करना चाहिए. कलयुग में जहाँ सात्विक साधना को सिद्ध करना बेहद मुश्किल है वही अप्सरा और यक्षिणी साधना को सिद्ध करना बेहद आसान है.

ये दोनों ही शक्तियां पृथ्वी के वायुमंडल में सबसे करीब है. अगर आप नाभि दर्शना अप्सरा साधना पूर्ण विधि को फॉलो करे तो आपको अप्सरा सिद्धि हो सकती है. ध्यान रहे की गुरु के बगैर ये साधना कर रहे है तो अपने विवेक और चित को स्थिर रखे.

कई बार हम जोश जोश में साधना की शुरुआत तो कर लेते है लेकिन, आगे बढ़ने पर जैसे ही हमें अलौकिक रहस्यों के दर्शन होने लगते है हम अपना विवेक खो देते है. ऐसे में ये साधना खतरनाक हो सकती है.

 

function disabled

Old Post from Sanwariya