यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 26 अक्तूबर 2022

सोनपापड़ी* जिसे हरा न सको उसे यशहीन कर दो।उसका उपहास करो। उसकी छवि मलिन कर दो। बस ऐसा ही कुछ हुआ है इस सुंदर मिठाई के संग में भी।

*सोनपापड़ी*
 
जिसे हरा न सको उसे यशहीन कर दो।
उसका उपहास करो। 
उसकी छवि मलिन कर दो। 

बस ऐसा ही कुछ हुआ है इस सुंदर मिठाई के संग में भी।

आपने इधर सोनपापड़ी जोक्स और मीम्स भारी संख्या में देखे होंगे। निर्दोष भाव से उन पर हँस भी दिए होंगे। पर अगली बार उस बाज़ार को समझिए जो मिठाई से लेकर दवाई तक और कपड़ों से लेकर संस्कृति तक में अपने नाखून गड़ाये बैठा है।
        एक ऐसी मिठाई जिसे एक स्थानीय कारीगर न्यूनतम संसाधनों में बना बेच लेता हो। जिसमें सिंथेटिक मावे की मिलावट न हो। जो अपनी शानदार पैकेजिंग और लंबी शेल्फ लाइफ के चलते आवश्यकता से अधिक मात्रा में उपलब्ध होने पर बिना दूषित हुए किसी और को दी जा सके, खोये की मिठाई की तरह सड़कर कूड़ेदान में न जा गिरे। आश्चर्य, बिल्कुल एक सुंदर, भरोसेमंद मनुष्य की तरह जिस सहजता के लिए इसका सम्मान होना चाहिए, इसे हेय किया जा रहा है। 

       एक काम कीजिये डायबिटिक न हों तो घर में रखे सोनपापड़ी के डिब्बों में से एक को खोलिए। नायाब कारीगरी का नमूना गुदगुदी परतों वाला सोनपापड़ी का एक सुनहरा, सुगंधित टुकड़ा मुँह में रखिये। भीतर जाने से पहले होंठों पर ही न घुल जाये तो बनानेवाले का नाम बदल दीजियेगा। कई लोगों की पसंदीदा मिठाई यूँ ही नहीं है।

     बात बाज़ार से शुरू हुई थी, सोनपापड़ी तो तिरस्कार का विषय हुई। अब लंबी शेल्फ लाइफ और बढ़िया पैकेजिंग का दूसरा किफ़ायती उपहार और क्या हो सकता है? चॉकलेट्स!!! और क्या? समझ रहे होंगे। 

  एक छोटे से उपहास के चलते, इधर के दो चार महीनों में ही कैडबरी का ही टर्न ओवर क्या से क्या हो सकता है मेरी कल्पना से बाहर की बात है।  पिछले दो दशकों से वे बड़े- बड़े फ़िल्म स्टार्स को करोड़ों रुपये सिर्फ़ इस बात के दे रहे हैं कि हमारी जड़ बुद्धि में 'कुछ मीठा हो जाये' यानी चॉकलेट ठूँस सकें। और हम हैं कि अब भी मीठा यानी मिठाई ही सूँघते , ढूँढ़ते फिर रहे हैं। तो क्या करना चाहिए। मिठाई क्या यह तो प्रोटीन बार है, और चीनी तो हर मिठाई में है। और लोकप्रियता का आधार देखिये वो 35 रुपये में एक टुकड़ा देते हैं ये डिब्बाभर थमा देते हैं।  सो, याद रखिये, मीठा यानी, गुलाबजामुन, रसगुल्ला, सोनपापड़ी और सूजी का हलवा। चॉकलेट यानी चॉकलेट।
आप कैडबरी वालो को हम सोनपापड़ी वालों को तरफ से शुभ दीपावली।।
               
साभार...एक सौम्य उपहा

मंगलवार, 25 अक्तूबर 2022

आज का संदेश "दीपावली" पर विशेष

*आज का संदेश* 
==============
*🏮 "दीपावली" पर विशेष 🏮*
=======================
दीपावली का पावन पर्व आज हमारे देश में ही नहीं वरन् सम्पूर्ण विश्व में भी यह पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता के अनुसार आज दीपमालिकाओं को प्रज्वलित करके धरती से अंधकार भगाने का प्रयास मानव समाज के द्वारा किया जाता है। दीपावली मुख्य रूप से प्रकाश का पर्व है। विचार करना चाहिए कि क्या सिर्फ वाह्य अंधकार को दूर करके यह पर्व मनाना सार्थक हो सकता है ? प्रकाश पर्व मनाना तभी सार्थक हो सकता है जब मनुष्य स्वयं को आन्तरिक प्रकाश से प्रकाशित कर ले। प्रकाश का अर्थ मात्र सांसारिक अवयवों को चमकाना ही नहीं बल्कि मनुष्य को अपने भीतर के प्रकाश को भी चमकाने का प्रयास करना चाहिए। हमारे मनीषियों ने आंतरिक प्रकाश को "आत्मप्रकाश" कहा है। मनुष्य के हृदय में काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार, छल, कपट, ईर्ष्या आदि अवगुण अंधकार रूप में व्याप्त हो जाते हैं। इन अंधकार के प्रारूपों को हृदय से भगाने के लिए मनुष्य को अपने हृदय में दया, क्षमा, करुणा, परोपकार, एवं सहृदयता का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। जब हृदय में इन सद्गुणों का दीपक प्रज्वलित होता है तो अवगुण रूपी अंधकार को भागना ही पड़ता है। इस प्रकार के दीपक को जलाने की विधा किसी योग्य गुरु की शरण अथवा सतसंग से ही जानी जा सकती है। दीपावली के पावन पर्व पर धरती पर अनेकों दीपक जलाकर उसके प्रकाश से अंधकार को तो दूर करना ही चाहिए साथ प्रत्येक मनुष्य स्वयं को "आत्मप्रकाश" से भी प्रकाशित करना चाहिए तभी सच्चे अर्थों में दीपावली मनाना सार्थक कहा जा सकता है। अन्यथा यह पर्व दिखावा करने के अतिरिक्त कुछ भी नहीं कहा जा सकता। प्रत्येक मनुष्य को ऐसी दीपावली मनाने का प्रयास करना चाहिए जिससे धरती तो प्रकाशित हो ही साथ ही "आत्मप्रकाश" भी प्रखर हो।

आज के वर्तमान आधुनिक युग में एक ओर तो इन पर्वों ने भव्यता पाई है वहीं दूसरी ओर मनुष्य "आत्मप्रकाश" से च्युत होता जा रहा है। आज के दिन समाज के बड़े - छोटे सभी लोग धन की देवी महालक्ष्मी का पूजन करके उनकी कृपा प्राप्त करने का उद्योग करते हैं, परंतु महालक्ष्मी के ही प्रतिबिम्ब किसी नारी के प्रति उनके हृदय में करुणा एवं दया रूपी दीपक नहीं प्रज्वलित होता। मनुष्य की अंधकारमय कुत्सित भावनायें नारी जाति के साथ ही सम्पूर्ण मानव समाज को भी लज्जित कर रही हैं। 

मैं *"पनपा"* यह  देख रहा हूँ कि आज जहाँ समाज में एक तबका भव्यता के साथ यह पर्व मनाते हुए अनेक प्रकार के मिष्ठानों/पकवानों का भोग लगा रहा है वहीं दूसरी ओर एक तबका ऐसा भी है जिसके घर में न तो दिया जलाने की व्यवस्था है और न ही बच्चों के लिए भोजन। चाहिए तो यह कि अपने अगल बगल ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके घर भी प्रकाश एवं मिष्ठान्न की व्यवस्था की जाय। परोपकार की भावना से बेसहारों का सहारा बना जाय। ऐसा करना तभी सम्भव हो सकता है जब मनुष्य में "आत्मप्रकाश" होगा। जब मनुष्य में आंतरिक ज्योति जगमगाती है तभी मनुष्य के भीतर दया, करुणा एवं परोपकार आदिक भावनाओं का उदय होता है। आज के युग में ऐसा नहीं है कि किसी भीतर "आत्मप्रकाश" नहीं है परंतु ऐसे लोग बिरले ही होते हैं आंतरिक दीपावली मनाने एवं "आत्मप्रकाश" जगाने के लिए मनुष्य को सच्चे सद्गुरु की शरण में रहते हुए दीर्घकालिक सतसंग का लाभ लेना पड़ता है। परंतु आज शिष्य भी गुरु के पास स्वार्थवश ही रहता है, जैसे ही उसका स्वार्थ पूरा होता है वह वहाँ से हट जाता है। ऐसे में दीपावली तो नहीं मनाई जा सकती बल्कि दीपावली मनाने का ढोंग ही मनुष्यों के द्वारा किया जा रहा है।

"जलाओ दिये पर रहे ध्यान इतना, अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाये" किसी कवि द्वारा कही गयीं ये पंक्तियां तभी सार्थक हो सकती हैं जब मनुष्य में "आत्मप्रकाश" होगा।
*पनपा*

सोमवार, 24 अक्तूबर 2022

आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं - कैलाश चंद्र लढा संस्थापक 👑सांवरिया 👑

🙏मेरे पास कमाए हुए धन से ज्यादा दौलत कमाए हुए रिश्तो की है, मैंने नोट नहीं अच्छे रिश्ते और अच्छे व्यवहार कमाए हैं, नोट खर्च हो जाते हैं पर रिश्ते नहीं वे हरदम मेरे साथ थे, है.......और रहेंगे |
साथ बना रहे........ ❤से
स्नेह बना रहे......... 💕से

रूबरू मिलने का मौका नहीं मिलता इसलिए
शब्दो से नमन कर लेता हूं और  आशीष आप सभी का प्राप्त कर लेता हूं अपनो से !!!
प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में मुझसे श्रेष्ठ है | अतः मैं सभी श्रेष्ठ व्यक्तियों को हृदय की गहराइयों से प्रणाम करता हूं और निवेदन करता हूं कि नकारात्मक सोच को निकाल कर सकारात्मक सोच की ओर अग्रसर  हो .....!!!दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के इस पावन पर्व पर मैं और मेरा परिवार आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है


🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔
दीपावल्याः सहस्रदीपाः भवतः जीवनं सुखेन,
सन्तोषेण, शान्त्या आरोग्येण च प्रकाशयन्तु।

*भावार्थ: दिवाली के हजारों दीपक आपके जीवन को ख़ुशी, शांति और आनंद से रोशन करें और आपके स्वास्थ्य को लाभ दें।*

🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔
       *आपको दीपावली की*    
       *हार्दिक शुभकामनाएं।*
🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔


🖊️कैलाश चंद्र लढा
संस्थापक 👑सांवरिया 👑
www.sanwariyaa.blogspot.com
📰POLICE PUBLIC PRESS🗞️
JODHPUR
🔮www.sanwariya.org 🔮🙏

शनिवार, 22 अक्तूबर 2022

धनतेरस (Dhanteras Puja 2022): Date And Time, Shubh Muhurat, Significance, Vastu Tips

धनतेरस (Dhanteras) जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, भारत में दिवाली के त्योहार का पहला दिन है। यह अश्विनी के हिंदू कैलेंडर महीने में कृष्ण पक्ष के तेरहवें चंद्र दिवस पर मनाया जाता है। भारतीय आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी मंत्रालय ने धनतेरस को "राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस" के रूप में मनाने के अपने निर्णय की घोषणा की, जिसे पहली बार 28 अक्टूबर 2016 को मनाया गया था। भारतीय लोग रंगोली बनाकर भी धनतेरस मनाते हैं।

Dhanteras Puja 2022

धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को है. धनतेरस भगवान धन्वंतरि की पूजा है। भगवान धन्वंतरि, हिंदू परंपराओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान उभरे, एक हाथ में अमृत से भरा एक कलश और दूसरे हाथ में आयुर्वेद के बारे में पवित्र पाठ था। उन्हें देवताओं का वैद्य माना जाता है।

धनतेरस पर, दिवाली की तैयारी में अभी तक साफ नहीं किए गए घरों को अच्छी तरह से साफ और सफेदी कर दिया जाता है, और शाम को स्वास्थ्य और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मुख्य प्रवेश द्वार को रंगीन लालटेन, हॉलिडे लाइट से सजाया गया है और धन और समृद्धि की देवी के स्वागत के लिए रंगोली डिजाइन के पारंपरिक रूपांकनों को बनाया गया है।

Dhanteras 2022 Date And Time:

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम में 6 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी।

धनतेरस 2022 शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2022 Shubh Muhurat)

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि आरंभ - 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से
कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त - 23 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 03 मिनट तक
पूजन का शुभ मुहूर्त - 23 अक्टूबर 2022 को रविवार शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक
प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक।
वृषभ काल: शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट तक।

धनतेरस महत्व (Dhanteras Significance)

धनत्रयोदशी के दिन समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी दूध के सागर से निकलीं। इसलिए, त्रयोदशी के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हालांकि, पवित्र शास्त्रों के अनुसार, यह पूजा सभी लोक कथा है, जिसका उल्लेख हमारे पवित्र ग्रंथों में कहीं नहीं है। यहां तक कि श्रीमद्भगवद् गीता अध्याय 16 श्लोक 23 और 24 ने भी इसका खंडन किया है।

हिंदू इसे नई खरीदारी करने के लिए एक अत्यंत शुभ दिन मानते हैं, विशेष रूप से सोने या चांदी की वस्तुओं और नए बर्तनों की। ऐसा माना जाता है कि नया "धन" (धन) या कीमती धातु से बनी कोई वस्तु सौभाग्य का संकेत है। आधुनिक समय में, धनतेरस को सोना, चांदी और अन्य धातुओं, विशेष रूप से बरतन खरीदने के लिए सबसे शुभ अवसर के रूप में जाना जाता है।

चूंकि यह दिवाली से पहले की रात है, इसलिए इसे 'छोटी दिवाली' या छोटी दिवाली भी कहा जाता है। जैन धर्म में, इस दिन को धनतेरस के बजाय धनतेरस के रूप में मनाया जाता है जिसका अर्थ है तेरहवें का शुभ दिन। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन महावीर इस दुनिया में सब कुछ छोड़कर मोक्ष से पहले ध्यान करने की स्थिति में थे, जिसने इस दिन को शुभ या धन्य बना दिया।

Dhanteras 2022: धनतेरस की रात इन जगहों पर जलाएं दीपक

  • धनतेरस के दिन घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए.
  • धनतेरस पर शाम के समय पीपल वृक्ष के नीचे एक दीपक जरूर जला दें.
  • धनतेरस की रात में बेल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं.

Dhanteras 2022 Vastu Tips

  • धनतेरस के दिन मुख्य द्वार में दोनों ओर स्वास्तिक का चिन्ह जरूर लगाएं।
  • घर में किसी भी तरह का मांगलिक या फिर शुभ काम होने पर घर के मुख्य द्वार में बंदनवार जरूर लगाया जाता है।
  • धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार में मां लक्ष्मी के प्रतीकात्मक चरण जरूर लगाएं।
  • धनतेरस के दिन से ही रोजाना मुख्य द्वार के बाएं ओर घी का दीपक जरूर जलाएं।
  • घर के मुख्य द्वार में साफ सुथरा करके मनी प्लांट या फिर तुलसी का पौधा जरूर रखना चाहिए।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय

 

हमारी आंखें बहुत नाजुक होती हैं। इन आँखों से हम अपने आस-पास की दुनिया को देख सकते हैं और आसानी से जीवन जी सकते हैं। यदि आंखों से संबंधित किसी समस्या के कारण दृष्टि कमजोर हो जाती है तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में हम डॉक्टर के पास जाते हैं और हमें चश्मे की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा डॉक्टर हर तरह की देखभाल के तरीके भी सुझाते हैं। हालांकि आंखों की इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जिन्हें लोग सालों से अपना रहे हैं।

तो आइए जानते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपायों के बारे में।

१. ठंडे पानी से बढ़ती है आंखों की रोशनी। अपने आंखों को दिन में 3/4 बार ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलती है। चेहरे पर चमक आएगी और आंखें साफ होती हैं। (ध्यान राखे की पानी जोर जोर से ना मारे)

२. अगर आपकी आंखों की रोशनी कमजोर है तो नियमित रूप से आंखों का व्यायाम करें। आंखों की पुतलियों को दाएं से बाएं और ऊपर से नीचे की ओर घुमाएं।

३. दीपक की ज्योती को निहारने की प्रक्रिया को त्राटक कहते हैं। यह दृष्टि में सुधार करता है और एकाग्रता को भी बढ़ाता है। इसके अलावा अपने अंगूठे को भौंहों के बीच रखें और अपनी आंखों को उस बिंदु पर कुछ देर के लिए केंद्रित करें। इसके अलावा आप दिवार पर एक बिंदु पर भी ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। धीरे-धीरे अभ्यास का समय बढ़ाएं ओर अंतर भी बढ़ाएं।

४. गाजर के नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है गाजर सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है, गाजर और करवंदा का रस भी आंखों की रोशनी में सुधार के लिए उपयोगी है।

५. सरसों के तेल की मालिश। रात को सोने से पहले पैरों के तलवों में सरसों के तेल से मालिश करें और सुबह उठकर हरी घास पर नंगे पांव नियमित रूप से चलें ताकि आंखों की रोशनी में सुधार होता है।

६. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आई ड्रॉप। मेडिकल स्टोर्स पर कई आई ड्रॉप्स उपलब्ध हैं। जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। यह आंखों की जलन को कम करता है।

७. दृष्टि में सुधार के लिए विटामिन। हमारे शरीर में विटामिन सी और विटामिन ई का होना आंखों की रोशनी के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपके शरीर में विटामिन ई और विटामिन सी की कमी है तो आपको आंखों में कमजोरी के लक्षण दिखने लगेंगे। इसलिए अपने आहार में विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर फलों और सब्जियों को शामिल करें। विटामिन की कमी से दृष्टि हानि हो सकती है। जैसे बदाम, मुफळी, ब्रोकोली, पालक, आम्, आखरोट.

८. आय फोकस गोली। यह हर्बल एक्स्ट्रा अपने आप में अनोखा और बहुत कंसंट्रेटेड कॉम्बिनेशन है।

आपको 1-2 दिन ट्रीटमेंट में ही अपनी नज़र में बेहतरी महसूस होने लगेगा। आपकी नज़र साफ हो जाएगी, फोकस पैना हो जाएगा, आंखें लाल होना और जलन होना बंद हो जाएगा। इसके बाद कोशिकाएं पुनर्जीवित होने लगती है और बिगड़ चुके मामलों में भी नज़र सामान्य हो जाती है। दवाई की दुकानों पर बिकने वाली केमिकल से भरी हुई दवाओं की तुलना में iFocus का आंख की रक्त धमनियों पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता।(आय फोकस दुकान पर उपलब्ध नहीं हैं, आपको लेणा हो तो आय फोकस के ऑफिसियल वेबसाइट से ऑर्डर करना पडेगा मैं आपको कॉमेंट मैं लिंक देता हू)

९. आंखों की मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों की मालिश जरूरी है। विटामिन ई युक्त तेल या क्रीम से रोजाना आंखों की मालिश करें। इसके लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

function disabled

Old Post from Sanwariya