जय श्री कृष्णा, ब्लॉग में आपका स्वागत है यह ब्लॉग मैंने अपनी रूची के अनुसार बनाया है इसमें जो भी सामग्री दी जा रही है कहीं न कहीं से ली गई है। अगर किसी के कॉपी राइट का उल्लघन होता है तो मुझे क्षमा करें। मैं हर इंसान के लिए ज्ञान के प्रसार के बारे में सोच कर इस ब्लॉग को बनाए रख रहा हूँ। धन्यवाद, "साँवरिया " #organic #sanwariya #latest #india www.sanwariya.org/
Pages
▼
मंगलवार, 24 जुलाई 2012
तुमको क्या फरक पड़ेगा, फिर आज तिरंगा रोया है..!!!
मत बहाना सस्ते आंसू, FACEBOOK की दीवालों पर.. फिर भड़केगी ज्वाला शायद, मुर्दों की मशालों पर..!!! वतन की वेदी पे जिसने, बेटा अपना खोया है.. तुमको क्या फरक पड़ेगा, फिर आज तिरंगा रोया है..!!!
60 बरस की काठी लेकर, फिर आज मातम मनाता.. जलती चिता संग बैठा, मैं बुझता आफताफ हूँ.. मत पूछो गांव मेरा, क्या नाम है मेरा.. शहीद-ए-हिंद फौजी का, मैं वो बूढा-बाप हू.. CCD में ही तुम बैठो यारों, तुमने कब-कुछ खोया है.. गप्पों में क्या पता पड़ेगा, क्यूँ आज तिरंगा रोया है..!!!
गोली खायी थी सीने में, जिस माटी के लाल ने.. देखो कैसे सो रहा वो, मोक्ष के अंतिम चौपाल में.. माँ घर पे विलख रही है, बच्चे झूठ संग सो जायेंगे.. बीवी"बेवा"बन गयी अब, हर वादे मुर्दा हो जायेंगे.. Macdonlds में तुम बर्गर खाते, तुमने कब कुछ खोया है.. शहीद हुआ वो लाल था मेरा, फिर आज तिरंगा रोया है..!!!
कल तलक ये अंगारे भी, राख में ढल जायेंगे.. माटी से आये थे फिर माटी में मिल जायेंगे.. जिस जिस्म की जान, फकत वतन से होती है.. तपती वेदी संग दुखियारी, वो राख अभी से रोती है.. XXX पे तुम कसक मिटाते..तुमने कब क्या खोया है.. नंगे-जिस्मो में क्या पता पड़ेगा, क्यूँ आज तिरंगा रोया है..!!!
मत देना सोने के तमगे और उम्मीदों के गलियारे.. जब वो जिगर का टुकड़ा चला गया..करके बे-सहारे.. मत देना कोई ईनाम, उसकी शहादत के ईमान का.. वीर बेटा था जो मरा, क्या गया हिन्दुस्तान का.. Incentive की बातों में, तुमने कब कुछ खोया है.. तुमको क्या फरक पड़ेगा, फिर आज तिरंगा रोया है..!!! ....फिर आज तिरंगा रोया है..!!! ....फिर आज तिरंगा रोया है..!!!
नोट : इस ब्लॉग पर प्रस्तुत लेख या चित्र आदि में से कई संकलित किये हुए हैं यदि किसी लेख या चित्र में किसी को आपत्ति है तो कृपया मुझे अवगत करावे इस ब्लॉग से वह चित्र या लेख हटा दिया जायेगा. इस ब्लॉग का उद्देश्य सिर्फ सुचना एवं ज्ञान का प्रसार करना है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी करें