ा
पर घिसने से यह बालों में वृद्धि करता है। - लू-लपट में घर से निकलने के
पूर्व जेब में प्याज रखकर निकलने की हिदायत तो बुजुर्ग देते ही रहते हैं।-
वैज्ञानिकों का दावा है कि प्याज खाने से दिल संबंधी रोगों का खतरा बहुत हद
तक घट जाता है :-वैज्ञानिकों की मानें तो भारतीय खाने में प्याज का
इस्तेमाल बैड कोलेस्ट्रोल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे
हर्ट अटैक और स्ट्रोक्स का खतरा कम रहता है। गौरतलब है कि शरीर में
कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ने से ही हर्ट अटैक आता है। प्याज का सेवन शरीर में
अच्छे कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। हांगकांग
के वैज्ञानिकों ने लाल प्याज के शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को जानने के लिए
यह अध्ययन किया था। इसके लिए वैज्ञानिकों ने उच्च-कोलेस्ट्रोल युक्त आहार
में प्याज को शामिल कर उसके प्रभाव को जानने की कोशिश की। वैज्ञानिकों ने
पाया कि जिन लोगों ने आठ सप्ताह तक प्याज का सेवन किया था, उनके शरीर में
बैड कोलेस्ट्रोल के स्तर में 20 फीसदी तक की कमी आई। इस अध्ययन के आधार पर
हांगकांग के चाइनीज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक झेन यू चेन ने दावा किया है
कि प्याज का नियमित सेवन करने से ह्वदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम
किया जा सकता है।
जय श्री कृष्णा, ब्लॉग में आपका स्वागत है यह ब्लॉग मैंने अपनी रूची के अनुसार बनाया है इसमें जो भी सामग्री दी जा रही है कहीं न कहीं से ली गई है। अगर किसी के कॉपी राइट का उल्लघन होता है तो मुझे क्षमा करें। मैं हर इंसान के लिए ज्ञान के प्रसार के बारे में सोच कर इस ब्लॉग को बनाए रख रहा हूँ। धन्यवाद, "साँवरिया " #organic #sanwariya #latest #india www.sanwariya.org/
Pages
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी करें