Pages

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2013

आम के सौंदर्य वर्धक फायदे।

आम की महक हर किसी का मन मोह लेती है और भूख बढा देती है। क्या आप जानती हैं  कि आम आपको खूबसूरत बनाने के लिये भी बहुत काम आ सकता है। अगर आप आम खा कर उसके छिलके को फेक  देती हैं तो आपको बता दें कि छिलका भी बडे़ का होता है। इसे धूप में सुखा कर इसका पाउडर बना सकती हैं  और फेस पैक बना सकती हैं। आम त्वचा को चमकदार और सुदंर बना सकता है।  आम के पल्प को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर से ब्लैकहेड्स, झाइयां, डार्क सपॉट आदि मिटती है। आइये और जानते हैं  आम के सौंदर्य वर्धक फायदे। आम के सौंदर्य वर्धक फायदे
1. स्क्रब- एक टी स्पून आम का पल्प लें,उसमें  आधा चम्मच दूध या मिक्ल पाउडर, शहद मिलाएं और अपने चेहरे पर गोलाई में मले। इससे डेड स्किन और ब्लैकहेड्स साफ होते हैं साथ ही चेहरेका ग्लो भी बढ़ता है।
2. फेस पैक- आम तौर पर हम आम के छिलके को फेक देते हैं, पर आप इसे धूप मे सुखा कर पाउडर बना सकती हैं। इसमें दही मिलाएं और फेस पैक बना लें। इससे चेहरे के डार्क  स्पॉट, झाइयां हटती हैं।
3. कच्चे आम का रस- कच्चे आम का टुकड़ाकर के उसे पानी में उबाल लें। इस पानी को चेहरे के पिंपल हटाने में इस्तमाल कर सकती हैं। इस पानी से अपनेमुंह को दिन में दो बार धोएं।
4. क्लींजर- 1 चम्मच गेहूं का आटा ले कर उसमें आम  का गूदा मिलाएं और त्वचा पर प्रयोग करें। यह चेहरे के
पोर्स के अंदर जा कर उसे साफ करेगा।
5. टैनिंग हटाए- कच्चे या पके आम के छिलके को अपने  हाथ और पैरों पर मलें, इसके बाद उस पर दूध की मलाई लगाएं। 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से त्वचा को धो लें।  इससे टैनिंग दूर होती है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें