इससे बच्चें शांत होते है. - आज के दौर में
बच्चें भी बहुत तनाव में होते है. योग से उनका तनाव दूर होता है. - योग
बच्चों की एकाग्रता और संतुलन को बढाता है. - योग करने से बच्चें सक्रीय और
बेहतर जीवन शैली की ओर कदम बढाते है. - योग करने से बच्चों की नींद और
अच्छी होती है. - योग करने से बच्चों की कार्य प्रवीणता यानी मोटर स्किल
में वृद्धि होती है. वे बारीक से बारीक और भारी
से भारी काम ज़्यादा अच्छे से करते है. - योग करने से बच्चों का पाचन अच्छा
होता है . इससे उनके मुंह का स्वाद और भूख खुलने से वे सब कुछ खाना पसंद
करते है. वे जंक फ़ूड से दूर रह पाते है. - योग से बच्चों में लचीलापन और
शक्ति बढती है. - योग से बच्चें बेहतर तरीके से अपने विचार लिख-बोल पाते
है. उनका आत्मविश्वास बढ़ता है. - योग से बच्चें अपने शरीर , मन , विचार और
बुद्धि के प्रति जागरूक होते है. - योग करने से बच्चों का शारीरिक और
मानसिक विकास होता है. - इससे बच्चों में रोग प्रतिकारक शक्ति का विकास
होता है. बार बार सर्दी खांसी , अस्थमा और पेट की गड़बड़ी नहीं होती. -
बच्चों में किसी प्रकार की एलर्जी नहीं होती. - बचपन में शरीर हल्का और
लचीला होता है. कई आसन बचपन से ही करना चाहिए जैसे शिर्षासन. इससे बड़े हो
कर भी वे अच्छे से सभी आसन कर पाते है. - योग भारत का गौरव है इसे हर
भारतीय को करते आना चाहिए. इससे देश के प्रति अभिमान में वृद्धि होती है. -
योग सीख लेने पर एक शैली में बच्चा निपुण हो जाता है. यह उसे अपने आगे के
जीवन में बहुत काम आयेगा. - योग से प्राप्त लचीलापन , शारीरिक और मानसिक
क्षमता अन्य खेल और कला सीखने में काम आएँगी. - स्वामी रामदेवजी ने बच्चों
के लिए बहुत मनोरंजक शैली में योग कार्यक्रम बनाए है. इस लिंक पर जाकर
बच्चों के साथ इन कार्यक्रमों को देखें -दिखाए. इससे बच्चें योग की ओर
आकर्षित होंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी करें