Pages

गुरुवार, 15 जुलाई 2021

जालोर सिरोही जिला माहेश्वरी युवा संगठन के नए सत्र के अध्यक्ष पद का चयन


जय महेश , 
दिनांक 11 जुलाई 2021 रविवार को पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अंतर्गत आने वाले जालोर सिरोही जिला माहेश्वरी युवा संगठन के इस सत्र के अध्यक्ष पद का चयन सर्व सहमती से हुआ । काफ़ी समय से लगभग निष्क्रिय रहे इस जिला संगठन  के अध्यक्ष पद का चयन काफ़ी समय की कड़ी मेहनत के बाद हो सका जिसमें प्रदेश के संगठन मंत्री एवं जलोर सिरोही जिला संगठन के प्रभारी श्री वरुण जी बंग का विशेष सहयोग रहा । सुबह 11  बजे से शुरू हुई इस बैठक में युवाओं का उत्साह देखने को बनता था । चुनावी उत्साह के बीच काफ़ी नाम आए परंतु शाम 6 बजे समाज हित को ध्यान मे रखते हुए सभी ने  सुरेश जी राठी पुत्र शीशपाल दास जी के नाम पर सहमती जताई । बैठक में जालोर सिरोही माहेश्वरी जिलासभा के अध्यक्ष श्रीमान महानंद जी सारडा , मंत्री रमेश जी , पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन से महेश नवमी महोत्सव समन्वयक एवं चुनाव समिति सहयोगी जितु जी गाँधी , प्रदेश संगठन मंत्री एव चुनाव पर्यवेक्षक वरुण जी बंग , चुनाव अधिकारी एवं महासभा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र जी माहेश्वरी , प्रदेश उपाध्यक्ष हितेश जी राठी , निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज जी माहेश्वरी के साथ साथ हर तहसील से काफ़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति थी ।
दिनेश राठी 
प्रदेश अध्यक्ष 
पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें