Pages

मंगलवार, 13 सितंबर 2022

लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए?

लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए?

लिवर इन्फेक्शन के मरीज़ के मन मे अक्सर ये सवाल आता है की उन्हें लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए लिवर इन्फेक्शन के दौरान आपको कई तरह के खाने का ध्यान रखना होगा, जिसके लिए हमने आर्टिकल के इस सेक्शन में लिवर इन्फेक्शन के दौरान क्या खाने से आपको फायदा पहुंच सकता है उसके बारे में बताने का प्रयास किया है।

लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए

  • चुकंदर

चुकंदर के अंदर बीटा कैरोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है, जो लिवर इन्फेक्शन से खराब हुई टिश्यू और सिस्टम को काफ़ी फायदा पहुंचाता है। चुकंदर को खाने से आपके शरीर में लिवर का फंक्शन अच्छा होता है साथ ही साथ चुकंदर आपके लिवर को साफ रखने में भी सहायक होता है। चुकंदर आपके लिवर के फंक्शन को पहले से बेहतर करने के साथ साथ लिवर से जुड़ी हुई अन्य कार्य को भी बढ़ावा देता है।

  • हल्दी

आमतौर पर भी हल्दी को आपके सेहत के लिए लाभकारी ही माना जाता हैं। लेकिन अगर आप लिवर से पीड़ित है तो आपको हल्दी का सेवन सही मात्रा में जरूर करना चाहिए। हल्दी आपके लिवर इन्फेक्शन को बढ़ने से भी रोकता है साथ ही साथ हल्दी आपके शरीर में एंटी टॉक्सिन के तौर पर भी कार्य करता है जिसका मतलब होता है कि यह आपके शरीर में फैल रहे टॉक्सिक को भी खत्म करता है। हल्दी का सेवन आप गर्म दूध और गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं।

  • सेब

लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए जिससे आपको सक्ति प्रदान हो तों सेब के बारे में तो हम सब लोग जानते है कि डॉक्टर खुद ही कहते है आपको रोजाना कम से कम एक सेब का सेवन तो ज़रूर करना चाहिए क्योंकि सेब आपको बीमार होने से बचाता हैं। सेब आपके शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है साथ ही साथ सेब के अंदर अधिकांश मात्रा में फाइबर्स होते है जो कि हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। सेब आपके लिवर को भी सही ढंग से काम करने में सहायक होता है।

  • एवोकाडो

अगला फल को आपको अपने डाइट में ज़रूर जोड़ना चाहिए अगर आपको लिवर इन्फेक्शन है तो वो है एवोकाडो। एवोकाडो की बात करें तो इसमें फैट भरपूर मात्रा में मौजूद होते है जो कि आपके लीवर को साफ़ रखने में काफी हद तक सहायक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आप आप एवोकाडो को रोजाना है तो वो आपके लिवर के हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

  • लहसुन

अगली चीज हो आपको अपने डाइट में ज़रूर जोड़ना चाहिए वो है लहसुन। लहसून की बात करें तो इसमें एलसिन नाम का एक तत्त्व मौजूद होता है जो आपके लिवर को पूरे नैचुरल तरीके से साफ करने में सहायक होता है इसलिए अगर आप लिवर इन्फेक्शन से पीड़ित है तो आपको लहसून को अपने डाइट में ज़रूर ऐड करना चाहिए।

  • ग्रीन टी

लिवर इन्फेक्शन में ग्रीन टी का सेवन करना भी आपके लिए काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। ग्रीन टी ना सिर्फ आपके लिवर के फंक्शन को ठीक करता है बल्कि वो आपके शरीर में जो फैट बैठ जाता है उनको भी कम करने में सहायक सिद्ध होता है।

  • ग्रीन वेजिटेबल

इन्फेक्शन में हरी सब्जियां खाना भी आपके लिए काफी फायदेमंद होती है। इन हरी सब्जियों में फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे फ्लेवोनोइड्स और कैरोटेनॉइड्स जैसे तत्व अधिक मात्रा में मौजूद होते है, जो लिवर को ठीक से काम करने में काफ़ी सहायक सिद्ध होते है। यह हरी सब्जियां आपको पेट के कैंसर से भी बचाती है।

  • चना और अखरोट

चना और अखरोट को आपके शरीर के लिए एक एनिग्री सोर्स के रूप में माना जाता है। चना और अखरोट में प्रोटीन और कई तत्व अधिकांश मात्रा में मौजूद होते है। चना और अखरोट जैसे बीज खाने से लिवर इन्फेक्शन में काफी हद तक आराम मिलता है। आप चना और अखरोट को सुबह खाली पेट खा सकते है।

  • अंगूर का रस

अंगूर का रस आपके शरीर के लिए लिवर इन्फेक्शन में काफी हद तक सहायक सिद्ध होता है। अंगूर का रस आपके लिवर इन्फेक्शन की वजह से होने वाले सूजन से आपकों राहत पहुंचाता है। अंगुर का रस आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाता है जो आपके लिवर के लिए लाभकारी साबित होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें