Pages

बुधवार, 20 मार्च 2024

बदलाव के नाम पर गंदी हरकतें!


 

बदलाव के नाम पर गंदी हरकतें!

यह तस्वीर किसी कोठे या डांस बार की नही है, यह सिम्बियासिस इंस्टीट्यूट पुणे की है। पुणे के इस नामचीन कॉलेज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान वहाँ की लड़कियों ने बॉलीवुड के एक गंदे गाने पर डांस किया। अब गाना गंदा था तो इसमें नृत्य कहा अच्छा हो सकता था तो इन लड़कियों ने वैसा ही कामुख डांस किया जैसा पैसे के लिए कोठे और डांस बार मे लड़किया करती है।

कोठे पर नाचने वाली महिलाओं की मजबूरी हो सकती है मगर इतने महंगे कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां सम्पन्न परिवार से आती होंगी। इनके सम्पन्न परिवार में कोई समझदार व्यक्ति अपने घर की बेटियों के गंदे कारनामे देखेगा तो उसे जरूर बुरा लगेगा।

रील्स और सोशल मीडिया के नशे में महिलाएं अक्सर ऐसे वीडियो डालती है जिसमे वो कामुक दिखे ताकि उनको ज़्यादा से ज़्यादा लोग देखे और उनकी सोशल मीडिया में लोकप्रियता बढ़ जाये। हालांकि यह बात अलग है कि नासमझ और कामवासना में लिप्त लोग ही ऐसी चीजों को पसंद करते है।

इसमें सबसे बुरी बात यह है कि यह चीजें अब सीधे स्कूल और कॉलेजों में भी आ गयी है। न जाने कैसे स्कूल और कॉलेज ऐसे डांस की परमिशन दे देते है जबकि हमारी संस्कृति में विद्यालयों और महाविद्यालयों को शिक्षा का मंदिर माना जाता है।

जरूरी यह भी है कि महिलाओं और लड़कियों को यह समझाया जाए कि इस तरीके से उन्हें कुछ समय के लिए लोकप्रियता मिल भी सकती है मगर जो लोग ऐसी चीजों को देख उन्हें पसंद करेंगे असल मे वो लोग की सोच निचले स्तर की होती है जिनके लिए महिला का शरीर सिर्फ और सिर्फ भोगने के लिए बना है। यह भी बताना जरूरी है कि ऐसी कामुक चीजे सभ्य महिलाएं नही बल्कि वही महिलाएं करती है जो अपने शरीर का सहारा लेकर नग्नता के निचले स्तर में जा सकती है।

Note - मेरी खड़ी भाषा से किसी को बुरा लगा हो तो कृपया अपनी सोच को सुधारने का प्रयास करे और एक सभ्य समाज निर्माण में अपना योगदान दे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें