Pages

सोमवार, 5 अगस्त 2024

पैसे कमाने के लिए सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे बच्चों से अश्लील reels बनवाना जरूरी है क्या ?

 

सोशल मीडिया ने समाज मे कितना जहर घोल रखा है की इस बात का अंदाजा इसी से चल रहा है की मात्र 10 वर्ष के बच्चे - बच्चिया अब गंदे वीडियो के गानों पर रील बना रहे हैं....!!

और आश्चर्य तो तब अजीब हो जाता है की सामने से उसके ही माँ बाप उसका तारीफ करने लगे हैं....!!

मात्र 10 साल से कम उम्र की बच्चे बच्चिया एकदम से कम कपड़े पहने हुवे भोजपुरी गाने पर रील बना रहे हैँ और उनके ही माता पिता उसके वीडियो को शूट कर रहे थे....!!

भोजपुरी गाने तो पहले से ही बदनाम हैं और इसके बोल इतने गंदे होते हैं की क्या बताऊं.... शायद ही अभी के कोई ऐसे गाने हैं जिसे आप अपने माँ बहन या परिवार के साथ देख या सुन पायें....!!

रील बनाने के चक्कर मे लोग ये भूल जा रहे हैँ की ये मेरा भाई है और ये बहन है। ये मेरा बेटा है ये मेरी मां है।... दोनों मिल कर भोजपुरी गाने के तर्ज पर पति पत्नी का रोल कर रहे हैँ और ड्रेस मेकप के ऊपर गंदे-गंदे इसारे करके दिखा रहे हैँ....!!

विचार करें और अपने बच्चे को संस्कार दें...!!

रील बनाना कोई गलत मैं नही मानता... अवश्य बनाये मगर उसमे भी मर्यादा होती हैं उनके ऊपर बनायें...!!

इस विषय पर आप सब क्या कहना चाहेंगे... कुछ लिखिए ताकि कुछ और लोगों को इस परिस्थिति से निकलने मे सहायता मिल पाये...!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें