यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 30 दिसंबर 2012

गुरुकुल का अर्थ

भारतवर्ष में गुरुकुलों की व्यवस्था बहुत दिनों तक जारी रही। राज्य अपना यह कर्तव्य समझता था कि गुरुओं और गुरुकुलों के भरण पोषण की सारी व्यवस्था करें। वरतंतु के शिष्य कौत्स ने अत्यंत गरीब होते हुए भी उनसे कुछ दक्षिणा लेने का जब आग्रह किया तो गुरु ने क्रुद्ध होकर एक असंभव राशि चौदह करोड़ स्वर्ण मुद्राएँ-माँग दीं। कौत्स ने राजा रघु से वह धनराशि पाना अपना अधिकार समझा और यज्ञ में सब कुछ दान दे देनेवाले उस अकिंचन राजा ने उस ब्राह्मण बालक की माँग पूरी करने के लिए कुबेर पर आक्रमण करने की ठानी। रघुवंश की इस कथा में अतिमानवीय पुट चाहे भले हों, शिक्षासंबंधी राजकर्तव्यों का यह पूर्णरूपेण द्योतक है। पालि साहित्य में ऐसी अनेक चर्चाएँ मिलती हैं, जिनसे ज्ञात होता है कि प्रसेनजित जैसे राजाओं ने उन वेदनिष्णात ब्राह्मणों को अनेक गाँव दान में दिए थे, जो वैदिक शिक्षा के वितरण के लिए गुरुकुल चलाते। यह परंपरा प्राय: अधिकांश शासकों ने आगे जारी रखी और दक्षिण भारत के ब्राह्मणों को दान में दिये गए ग्रामों में चलने वाले गुरुकुलों और उनमें पढ़ाई जानेवाली विद्याओं के अनेक अभिलेखों में वर्णन मिलते हैं। गुरुकुलों के ही विकसित रूप तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला और वलभी के विश्वविद्यालय थे। जातकों, ह्‌वनेसांग के यात्राविवरण तथा अन्य अनेक संदर्भों से ज्ञात होता है कि उन विश्वविद्यालयों में दूर दूर से विद्यार्थी वहाँ के विश्वविख्यात अध्यापकों से पढ़ने आते थे। वाराणसी अत्यंत प्राचीन काल से शिक्षा का मुख्य केंद्र थी और अभी हाल तक उसमें सैकड़ों गुरुकुल, पाठशालाएँ रही हैं और उनके भरण पोषण के लिए अन्नक्षेत्र चलते रहे। यही अवस्था बंगाल और नासिक तथा दक्षिण भारत के अनेक नगरों में रही। 19वीं शताब्दी में प्रारंभ होनेवाले भारतीय राष्ट्रीय और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के युग में प्राचीन गुरु कुलों की परंपरा पर अनेक गुरुकुल स्थापित किए गए और राष्ट्रभावना के प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योग रहा। यद्यपि आधुनिक अवस्थाओं में प्राचीन गुरुकुलों की व्यवस्था को यथावत पुन: प्रतिष्ठित तो नहीं किया जा सकता, तथापि उनके आदर्शों को यथावश्यक परिवर्तन के साथ अवश्य अपनाया जा सकता है।



गुरुकुल इसका शाब्दिक अर्थ है गुरु का परिवार अथवा गुरु का वंश परंतु यह सदियों से भारतवर्ष मे शिक्षासंस्था के अर्थ में व्यवहृत होता रहा है। गुरुकुलों के इतिहास में इस देश की शिक्षाव्यवस्था और ज्ञानविज्ञान की रक्षा का इतिहास समाहित है। भारतीय संस्कृति के विकास में चार पुरुषार्थों, चार वर्णो और चार आश्रमों की मान्यताएँ तो अपने उद्देश्यों की सिद्धि के लिए अन्योन्याश्रित थी ही, गुरुकुल भी उनकी सफलता में बहुत बड़े साधक थे। यज्ञ और संस्कारों द्वारा ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य बालक 6,8 अथवा 11 वर्ष की अवस्थाओं में गुरुकुलों में ले जाए जाते थे (यज्ञोपवीत, उपनयन अथवा उपवीत) और गुरु के पास बैठकर ब्रह्मचारी के रुप में शिक्षा प्राप्त करते थे। गुरु उनके मानस और बौद्धिक संस्कारों को पूर्ण करता हुआ उन्हें सभी शास्त्रों एवं उपयोगी विद्याओं की शिक्षा देता तथ! अंत में दीक्षा देकर उन्हें विवाह कर गृहस्थाश्रम के विविध कर्तव्यों का पालन करने के लिए वापस भेजता। यह दीक्षित और समावर्तित स्नातक ही पूर्ण नागरिक होता और समाज के विभिन्न उत्तरदायित्वों का वहन करता हुआ त्रिवर्ग की प्राप्ति का उपाय करता। स्पष्ट है, भारतीय सभ्यता और संस्कृति के विकास में गुरुकुलों का महत्वपूर्ण योग था।

ऋषि कौन हैं

ऋषि कौन हैं

ऋषि पुरातन समय के वे संत हैं जिन्होंने वैदिक रिचाओं की रचना की परन्तु वेद तो अपौरुषेय हैं ,अर्थात मनुष्य द्वारा निर्मित नहीं हैं , तो ऋषि का अर्थ हुआ वे संत जिन्होनें समाधी में वेद मन्त्रों को सुना हैं , इस प्रकार ऋषि वेदों के दृष्टा हुए ,रचनाकार नहीं


''ऋषिर मंत्र दृष्तार न करतार :''
'' अर्थात ऋषि तो मन्त्रों के दृष्टा हैं ,रचना करने वाले नहीं सनातन धर्म में ऋषियों को सभी संतों ,महात्माओं ,दार्शनिकों में सबसे ऊँचा स्थान प्राप्त है

वेद वास्तव में पुस्तकें नही हैं ,बल्कि यह वो ज्ञान है जो ऋषियों के ह्रदय में प्रकाशित हुआ ईश्वर वेदों के ज्ञान को सृष्टि के प्रारंभ के समय चार ऋषियों को देता है जो जैविक सृष्टि के द्वारा पैदा नही होते हैं इन ऋषियों के नाम हैं ,अग्नि ,वायु ,आदित्य और अंगीरा

1.ऋषि अग्नि ने ऋग्वेद को प्राप्त किया

2.ऋषि वायु ने यजुर्वेद को,

3.ऋषि आदित्य ने सामवेद को और

4.ऋषि अंगीरा ने अथर्ववेद को

इसके बाद इन चार ऋषियों ने दुसरे लोगों को इस दिव्य ज्ञान को प्रदान किया कुल 1127 ऋषि हैं

ऋषियों की भिन्न भिन्न उपाधियाँ उनके अध्यात्मिक ऊँचाई के अनुसार होती हैं जैसे उदाहरण के लिए ब्रह्मऋषि को ऋषियों में सबसे ऊँचा स्थान प्राप्त है ब्रह्मऋषि वे ऋषि हुआ करते हैं ,जिन्होनें ब्रह्म का अर्थ जान लिया है या ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति कर ली है , फिर महाऋषि होते हैं , महा का अर्थ है महान /बड़ा ,फिर राजऋषि हैं , उदाहरण के लिए रजा जनक राजऋषि थे सप्तिशी भी ब्रह्मऋषि हैं , उनमें से प्रमुख हैं वशिष्ठ ,विश्वामित्र ,अत्री ,अगस्त्य आदि
सप्त ऋषियों के अलग अलग नाम इसलिए हमें मिलते हैं क्यूंकि सात ऋषि ब्रह्माण्ड को बारी बारी से कार्यभार को सँभालते हैं ,और ये सभी सप्त ऋषि के श्रेणी में कभी न कभी आये थे l

जय सत्य सनातन धर्म ॐ
जय श्री राम कृष्ण परशुराम ॐॐ

function disabled

Old Post from Sanwariya