यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

आज का पंचांग 10 August 20108

.               ।। 🕉 ।।
   🚩🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩
◆ ««« *आज का पंचांग* »»»◆
कलियुगाब्द.......................5120
विक्रम संवत्......................2075
शक संवत्.........................1940
मास.................................श्रावण
पक्ष...................................कृष्ण
तिथी...............................चतुर्दशी
संध्या 07.07 पर्यंत पश्चात अमावस्या
रवि..............................दक्षिणायन
सूर्योदय...................06.01.37 पर
सूर्यास्त....................07.02.01 पर
सूर्य राशि...............................कर्क
चन्द्र राशि..............................कर्क
नक्षत्र....................................पुष्य
रात्रि 02.51 पर्यंत पश्चात अश्लेशा
योग....................................सिद्धि
दोप 03.45 पर्यंत पश्चात व्यतिपात
करण...................................विष्टि
प्रातः 08.57 पर्यंत पश्चात शकुन
ऋतु......................................वर्षा
दिन..................................शुक्रवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
10 अगस्त सन 2018 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक......................2
🔯 शुभ रंग...............आसमानी

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
प्रात: 10.55 से 12.31 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 07.41 से 09.17 तक लाभ
प्रात: 09.17 से 10.54 तक अमृत
दोप. 12.31 से 02.07 तक शुभ
सायं 05.21 से 06.57 तक चंचल
रात्रि 09.44 से 11.08 तक लाभ ।

📿 *आज का मंत्र* :-
।। ॐ सदाशिवदेवतायै नमः ।।

📢 *संस्कृत सुभाषितानि* --
अपि स्वर्णमयी लंका न मे लक्ष्मण रोचते।
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी॥
अर्थात :-
हे लक्ष्मण! सोने की लंका भी मुझे अच्छी नहीं लगती है। माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़ कर हैं॥

🍃 *आरोग्यं सलाह* :-
*उल्टी का आयुर्वेदिक उपचार -*

*1. नींबू का रस -*
नींबू पानी पीना आपके पाचन तंत्र को आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। नींबू का रस और शहद को बराबर हिस्सों में लीजिए। मतली और उलटी में आपको राहत प्रदान कर सकता है। इसके लिए आप इंडेक्स उंगली से इस मिश्रण को चाटिए। इसके अलावा एक चम्मच नींबू का रस और मिंट का रस को मिलाकर मिश्रण तैयार करें और उसमें अदरक और शहद की कुछ बूंदें डालें। मतली और उल्टी से राहत प्राप्त करने के लिए इसे दिन में दो बार या तीन बार लें।

*2. जीरा -*
जीरा के स्वास्थ्य लाभ में पाचन में सहायता करने, प्रतिरक्षा में सुधार करने और त्वचा विकारों और अनिद्रा का इलाज करने की क्षमता शामिल है। उलटी या मतली में एक कप गर्म पानी में एक चम्मच जीरा और जायफल की एक चुटकी भी प्रभावी साबित हो सकती है

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। व्यर्थ भागदौड़ होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

function disabled

Old Post from Sanwariya