यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 26 अप्रैल 2017

पंचांग एवं राशिफल 26 april 2017

.     ।।  🕉  ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द..................5119
विक्रम संवत्................2074
शक संवत्...................1939
मास..........................बैशाख
पक्ष.............................कृष्ण
तिथी.....................अमावस्या
संध्या 05.46 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
तिथि स्वामी.............विश्वदेव
नित्यदेवी.....................चित्रा
रवि......................उत्तरायण
सूर्योदय...........05.58.19 पर
सूर्यास्त...........06.51.56 पर
नक्षत्र.......................अश्विनी
संध्या 07.19 पर्यंत पश्चात भरणी
योग.............................प्रीती
रात्रि 08.41 पर्यंत पश्चात आयुष्यमान
करण........................चतुष्पद
प्रातः 07.29 पर्यंत पश्चात नाग
ऋतु...........................बसंत
दिन..........................बुधवार

💮 *आंग्ल मतानुसार* :-
26 अप्रैल सन 2017 ईस्वी ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
दोपहर 12.24 से 01.59 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
उत्तरदिशा -
यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक..............8
🔯 शुभ रंग...............हरा

💮 चौघडिया :-
प्रात: 06.01 से 07.36 तक लाभ
प्रात: 07.36 से 09.12 तक अमृत
प्रात: 10.48 से 12.24 तक शुभ
अप. 03.35 से 05.11 तक चंचल
सायं 05.11 से 06.47 तक लाभ
रात्रि 08.11 से 09.35 तक शुभ

💮 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ आमोदाय नमः ||

# *सुभाषितम्* :-
*अष्टावक्र गीता - एकादश अध्याय :-* 
चिन्तया जायते दुःखं
नान्यथेहेति निश्चयी।
तया हीनः सुखी शान्तः
सर्वत्र गलितस्पृहः॥११- ५॥
अर्थात :-
चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानने वाला, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है॥५॥

#‎ *आरोग्यं* :-
*पीरियड्स के दिनों में बहुत अधिक दर्द की समस्या*
*अजवाइन
अक्सर पीरियड्स के दौरान महिलाओं में गैस्ट्रिक
की समस्या बढ़ जाती है जिसकी वजह से भी पेट में तेज दर्द
होता है। अजवाइन का सेवन इससे निपटने में बेहद कारगर है।
आधा चम्मच अज्वाइन और आधा चम्मच नमक को मिलाकर
गुनगुने पानी के साथ पीने से दर्द से तुरंत राहत मिल
सकती है। इसके अलावा, पीरियड्स के दिनों में अज्वाइन
को चुकंदर, गाजर और खीरे के साथ जूस बनाकर पीने से
भी दर्द नहीं होता।

*अदरक
पीरियड्स में दर्द के दौरान अदरक का सेवन भी तुरंत राहत
पहुंचाता है। एक कप पानी में अदरक के टुकड़े को बारीक
काटकर उबाल लें। चाहें तो इसमें स्वादानुसार शक्कर
भी मिलाएं। दिन में तीन बार भोजन के बाद इसका सेवन करें।

*डेयरी उत्पाद
दूध और दूध के बने उत्पाद का सेवन महिलाओं के लिए बहुत
जरूरी है। जिन महिलाओं के शरीर में कैल्शियम
की कमी होती है उन्हें मासिक धर्म से संबंधित समस्याएं
अधिक होती हैं। ऐसे में न सिर्फ पीरियड्स बल्कि हमेशा दूध
व डेयरी उत्पाद का सेवन महलिओं के बहुत जरूरी है
क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

*तुलसी
तुलसी एक बेहतरीन नैचुरल पेन किलर है जिसे पीरियड्स के
दर्द में बेझिझक ले सकते हैं। इसमें मौजूद कैफीक एसिड दर्द
में आराम पहुंचाता है। ऐसे में दर्द के समय तुलसी के पत्ते
को चाय में मिलाकर पीने से भी आराम मिलता है। अधिक
परेशानी हो तो आधा कप पानी में तुलसी के 7-8 पत्ते
डालकर उबालें और छानकर उसका सेवन करें।

*पपीता
कई बार पीरियड्स के दौरान फ्लो ठीक तरीके से न हो पाने
के कारण भी महिलाओं को अधिक दर्द होता है। ऐसे में पपीते
का सेवन एक बेहतरीन विकल्प है। इसके सेवन से पीरियड्स
के दौरान फ्लो ठीक संतुलित तरीके से होता है जिससे दर्द
नहीं होता।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी न करें। चिंता रहेगी।
                              
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपव्यय से तनाव रहेगा। विरोध होगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी विवाद निपटेंगे।
 
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
डूबी हुई धनराशि प्राप्त होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यशवृद्धि होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। व्यापारिक कार्यों से श्रीवृद्धि होगी।
                                 
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। धनप्राप्ति सुगम होगी। नवीन योजनाओं से लाभ होगा।
      
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
नई योजना बनेगी। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। धर्म में रुचि रहेगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा।
           
👩🏻‍🎤 *राशि फलादेश कन्या* :-
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव। मशीन व वाहनादि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कलह से हानि होगी। शुभचिंतक से मुलाकात का हर्ष होगा।
                          
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय से तनाव रहेगा। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।
                            
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
शत्रु घुटने टकेंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। विवाद न करें। आजीविका की समस्या का हल होगा। उन्नति होगी।
                            
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
भय व पीड़ा का माहौल बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। संतान की चिंता रहेगी। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
रोग, चोट व चिंता तथा तनाव से बाधा उत्पन्न होगी। भागदौड़ रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। पारिवारिक कष्ट दूर होंगे।
                      
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
कम प्रयास से अधिक लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। सुख के साधन जुटेंगे। विवाद से बचें। समस्याओं का अंत संभव है।
                     
🐳 *राशि फलादेश मीन* :-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अज्ञात भय सताएगा। शत्रु परास्त होंगे। परिवार की चिंता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।
   
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

function disabled

Old Post from Sanwariya