यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 26 जनवरी 2023

दुनिया में सबसे सच्चे सबसे अच्छे हिंदुस्तानी है - डाक्टर सुनील जोगी


नमस्कार मित्रो मै कुंज माहेश्वरी आपके लिए लाया हूँ डाक्टर सुनील जोगी की एक कविता मेरे भारत के बारे में लोगो की जो राय थी वो ऐसी थी की भारत जंगली लोगो का देश है रोगियों का ढोंगियो का मदारियों का देश है पर लोगो की यह राय बदल रही है अब भारत कैसा देश है कुछ पंक्तियों द्वारा समझाते हैं


हम सीना ठोक के कहते है । आवाज लगाकर कहते है। 
हाथो में गीता रामायण कुरआन उठाके कहते है।
जो चली आ रही सदियो से हम वो अनमोल कहानी है ।
दुनिया में सबसे सच्चे सबसे अच्छे हिंदुस्तानी है।

हम ताजमहल की मीनारे पावन गंगा की धारा है
ख्वाजा नवाज की चादर है अमृतसर का गुरुद्वारा है।
हम हिन्द महासागर का जल और हिमगिरि की ऊंचाई है।
हम भीमसेन जोशी
का स्वर है बिस्मिल्ला की शहनाई है।
हम सूर्यदेव का ज्योति कलश शिवशंकर वाला डमरू है।
जिस पर गिरधर नागर नाचे हम वो मीरा के घुंघरू हैं
हम मानसरोवर का पानी, हम काश्मीर की केशर है।
हम रामेश्वर द्वारिकापुरी हम रामसेतु के पत्थर है।
हम शंकर से विषपायी है सागर मंथन के अमृत है।
हम कल्पवृक्ष, हम नागमणि, हम कामधेनु , ऐरावत है
जिसमे श्रीकृष्ण नहाते थे, हम वो यमुना का पानी है।
दुनिया में सबसे सच्चे सबसे अच्छे हिंदुस्तानी है।

हम आर्य भट्ट की संतानें हम शून्य बताने वाले है।
हम आयुर्वेद और योगा का
ज्ञान सिखाने वाले है।
हम आदिशक्ति हम आदिगुरु हम आदिशंकराचारी है
जिनसे सारी सृष्टि जन्मी उस ब्रह्मा की चिंगारी है
हम वेद पुराणों के ज्ञाता हम अक्षर के आराधक है।
हम ज्योतिषविद खगोलज्ञानी हम तंत्र मंत्र के साधक है
हम महावीर के अनुयायी गौतम गाँधी के दर्शन है
हम अर्जुन का गांडीव और माधव का चक्र सुदर्शन है
हम कला पुजारी उत्सव धर्मी होली और दिवाली है।
जो देवो के सर पे चढ़ती हम वो पूजा की थाली है।
हम हरिश्चन्द्र है शिव दधीचि है कर्ण सरीखे दानी है
दुनिया में सबसे सच्चे सबसे अच्छे हिंदुस्तानी है।

हम इतिहासों के पन्ने है भूगोल बनाने वाले है।
हम श्वेत कबूतर नेहरू के जन गण मन गाने वाले है
1618 भाषाएं बोलिया साथ में रखते है
हम छ धर्मो छ ऋतुऔ की टोलिया साथ में रखते है।
हम हिंदू सिंधु घाटी वाली पाटिया साथ में रखते हैं
उनतीस राज्यो में चौसठ सौ जातियां साथ में रखते है।
हम सवा अरब मिलके एक स्वर में जन गण मन को गाते है।
हम उत्तर से दक्षिण तक अमर तिरंगे को फहराते है।
हम रेत समंदर पर्वत झरने नदिया है कालिंदी हैं
जन जन से राष्ट्रसंघ तक गूंज रही वो पावन हिंदी है।
हम इस धरती का कोहिनूर है सतरंगी चुनर धानी है।
दुनिया में सबसे सच्चे सबसे अच्छे हिंदुस्तानी है।

अरविंद घोष की वाणी है , हम तुलसी का दिग्दर्शन है
हम अब्दुल कलाम की दृष्टि है ऐश्वर्या का आकर्षण है।
हम करुणा मदर टेरेसा की इंदिरा गांधी की शक्ति है।
लक्ष्मी बाई का साहस है मीराबाई की भक्ति है।
हम रामदेव से योगी है धोनी सी धूम मचाते है।
सनसनी सानिया मिर्ज़ा सी तेंदुलकर बनकर छाते हैं
हमसे सहज सुनीता विलियम है जो अंतरिक्ष से आयी है।
बॉबी जिंदल ने अमरीका जाकर के धूम मचाई है।
सबके अधरो को चूम रही हम वो कान्हा की बंशी है
सारी दुनिया को जीत रहे
है हम वो भारतवंशी है
हम टाटा बिरला की पूंजी लक्ष्मी मित्तल अंबानी है
दुनिया में सबसे सच्चे सबसे अच्छे हिंदुस्तानी है।

हम राम कृष्ण और महावीर नानक की पूजा करते है
शिरडी वाले सांई बाबा हम सबकी झोली भरते है
हम सिद्धि विनायक तिरुपति संकटमोचन भोग लगाते है
हम पीर अली ख्वाजा बाबा के दीपो दान जलाते है
हम रामचरित मानस भारत में चौबीस घंटे गाते है
काशी मथुरा वैष्णो देवी से अमरनाथ तक जाते है।
हमको गुरुद्वारा दिख जाए तो मत्था खुद टिक जाता है।
गिरिजाघर की घंटी का स्वर मन प्राणों को महकता है।
हम शांतिकुंज, हम शक्ति कुंज , हम शांति निकेतन वाले हैं ,
हम भारत के सारे धर्मो के पंथो के रखवाले है।
हम आर्य पुत्र माँ के सुपुत्र संगम तीर्थ का पानी है।
दुनिया में सबसे सच्चे सबसे अच्छे हिंदुस्तानी है।

हिमराज हमारा मस्तक है सागर ने चरण पखारे हैं
आस्था हमारी मंदिर मज्जिद गिरिजाघर गुरूद्वारे है
हम गणपति का वंदन करके हर काम सफल कर देते है।
हम काट अंगूठा गुरुदेव के चरणों में धर देते है।
हम शब्द ब्रह्म वाले सर्वे भवन्तु सुखिनः को गाते है।
श्रवण कुमार बन मात पिता की कावड़ लेकर जाते है
हम सत्य अहिंसा से मानवता को महकाने वाले है।
हम त्याग तपस्या से धरती को स्वर्ग बनाने वाले है।
रुद्राक्ष गाय गीता गंगा गायत्री पूजा करते है
कदमों में अंबर रखते हैं चुल्लू में सागर भरते है
हम योगी त्यागी वेद पुराणों के ज्ञानी विज्ञानी है
दुनिया में सबसे सच्चे सबसे अच्छे हिंदुस्तानी है।

हम कबीरा की साखी जैसे खुसरो की अमर रूबाई है,
हम मिर्जा गालिब की गजलें रसखान चंद्र वरदाई है
हम सूरदास तुलसी मीरा हम दिनकर पंत निराला है
भूषण केशव मतिराम जायसी बच्चन की मधुशाला हैं
प्रेमचंद गोदान लिखा माधव का गीता ज्ञान लिखा
रामचरितमानस हमने मानवता का वरदान लिखा
जब वक्त पड़ा अनुवंद बने महके मन से मकरंद बने
हम विद्यापति की पदावली रस अलंकार और छंद बने
कोसो जन्मे टैगोर बने भक्ति रस का आनंद बने,
एकात्म जगा आध्यात्म जगाकर, हमीं विवेकानंद बने
हम इस कलियुग के तीरथ है , साधु संतो की वाणी है
दुनिया में सबसे सच्चे सबसे अच्छे हिंदुस्तानी है।

घर के बाहर है नीम खड़ी आंगन में तुलसी माता है
हम सात कर्मो वाले पुरखो से भी जन्मों का नाता है
बरगद की पूजा होती है हम पीपल को जल देते है,
हम दरवाजे आए फकीर को भी मीठे फल देते है
अपनी माताएं बहनें सिर पर पल्लू रख कर चलती है
गर वक्त पड़े तो जोहर में लाखो पदमिनिया जलती है
हम जन्म जहां ले लेते उस माटी को चंदन कहते है
हम प्यार भरे कच्चे धागे को रक्षाबंधन कहते है
हम घर पर आए अतिथी का मन से अभिनंदन करते है
हम बड़े बुजुर्गो के चरणों को छूकर वंदन करते है
हम चार धामों के पुण्य और ऋषि मुनियों के वरदानी है
दुनिया में सबसे सच्चे सबसे अच्छे हिंदुस्तानी है।

हम वीर शिवा के वंशज है राणा की चौड़ी छाती है
हम टीपू की तलवारे है तात्या टोपे के नाती है
हम बंदा बेरागी, हाडी रानी की कथा सुनाते है
हम रंग बसंती वाला चोला शाम सवेरे गाते है
इस देश की नारी भी पुरुषो से आगे कदम बढ़ाती है,
लक्ष्मीबाई बच्चा लेकर अंग्रेज़ो से लड़ जाती है
मंगल पांडे तन्हा सेना मे क्रांति शुरू कर देता है,
उधमसिंह लंदन जाकर डायर से बदला ले लेता है
सावरकर काले पानी पर एक नई कथा लिख जाते है
अब्दुल हमीद पेंटागन तोपों के आगे बिछ जाते है
हम युद्ध भूमि के पौरुष है कतरा कतरा सेनानी है
दुनिया में सबसे सच्चे सबसे अच्छे हिंदुस्तानी है।

हम पर संकट आते है तो शिव शंकर तांडव करते है
बजता है पांचजन्य अर्जुन लेकर गांडीव उतरते है
चोटी चाणक्‍य बाँध लेते प्रत्यंचा राम चढ़ाते है
देवता खड़े होकर क्रोधित हो हर हर गगे गाते है
धरती को थामे शेषनाग भी करवट लेने लगते है,
यमराज मृत्यु का वाहन लेकर आगे बढ़ने लगते है
बूटी लाने वाले हनुमत का पौरुष जगने लगता है
सागर गर्जन करता धरती का धीरज डिगने लगता है
कलकत्ते वाली काली माँ भी रणचंडी बन जाती है,
पलभर मे दुश्मन के नरमुंडो की मॅंडी बन जाती है
हम भूगोलो के रक्षक है इतिहासो के वरदानी है
दुनिया में सबसे सच्चे सबसे अच्छे हिंदुस्तानी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya