यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 14 अक्तूबर 2018

राजधानी दिल्ली में 7 नवंबर, 1966 को क्या हुआ था?

खतरनाक पोस्ट.. वोट के लिए हिंदू बनने वालों के लिए...

वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार श्री मनमोहन शर्माजी के वॉल से...

राजधानी दिल्ली में 7 नवंबर, 1966 को क्या हुआ था? इस बाबत जितना लोग बताते हैं, उससे अधिक छुपा लेते हैं। मनमोहन शर्मा एक रिपोर्टर के तौर पर गो-भक्तों की उस रैली को कवर कर रहे थे। यहां पढ़ें कि उस दिन उन्होंने क्या देखा था-
मुझे खबर मिली कि दिल्ली में सात-आठ जगहों पर गोलियां चली हैं। गोल डाकखाना पर गोली चलने की खबर मिली। के. कामराज के घर पर गोली चली। विंडसर प्लेस पर गोलियां चलीं। ऐसी कई जगहें थीं। करीब दो घंटे तक दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर गोलियां चलती रहीं। अनौपचारिक तौर पर यह बताया गया था कि करीब 11 हजार राउंड गोलियां चलाई गई हैं। यह भी पता चला कि गोलियां चलने से 2700 से 2800 लोगों की जान गई थी।

वह दृश्य भूला नहीं हूं। सुबह आठ बजे होंगे। लोग संसद के सामने इकट्ठा होने लगे थे। घंटे भर बाद ही एक विशाल जनसमूह वहां एकत्र हो चुका था। कहीं से भक्ति-संगीत की आवाजें आ रही थी, तो कोई गीता के श्लोक गा रहा था। यूं समझ लीजिए कि पूरा वातावरण भक्ति-मय था।

संसद के ठीक समाने एक विशाल मंच बना था। मंच पर करीब ढाई सौ लोग बैठे थे। चारो पीठों के शंकराचार्य मंच पर थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख लोग वहां थे। स्वयं करपात्री महाराज थे। आर्य समाजी और नामधारी समाज के प्रमुख लोग भी वहां मौजूद थे। आखिर कौन नहीं था! यहां सभी के नाम को क्या गिनाना है, कुल मिलाकर कहूं तो उस दिन मंच पर विराट हिन्दू समाज प्रकट हुआ था।

मंच से भाषण का सिलसिला चल रहा था। दूसरी तरफ धार्मिक-गीत गाते-बजाते जत्थे आते जा रहे थे। बच्चे, बुढ़े, महिलाएं सभी उन जत्थों में शामिल थे। कई महिलाओं की गोद में तो दूध पीते बच्चे थे। चूंकि मामला आस्था से जुड़ा था तो लोग भाव-भक्ति में डूबे चले आ रहे थे।

करीब पांच लाख लोग दिल्ली के बाहर से आए हुए थे। वे दिल्ली में जगह-जगह बिखरे हुए थे। सात नवंबर की सुबह अचानक संसद के सामने वह जन-सैलाब प्रकट हुआ। इन आंदोलनकारियों के हाथों में झंडे भी थे। लेकिन, वह झंडा किसी पार्टी या संगठन का नहीं था, बल्कि उन झंडों में गो-माता के चित्र प्रमुखता से दिखाई दे रहे थे। कुल मिलाकर दोपहर ग्यारह बजे तक सब कुछ अपनी गति और लय में चल रहा था। गुरुजी का भाषण समाप्त हो चुका था। कई अन्य लोग भी अपनी बात रख चुके थे।

अचानक अफवाह फैली कि कुछ लोगों ने के. कामराज के घर पर हमला कर दिया है। फिर ट्रांसपोर्ट भवन के सामने कुछ वाहनों में आग लगाने की खबर आई। यह भी देखा गया कि साधु समाज के कुछ लोगों ने संसद भवन के भीतर प्रवेश करने की कोशिश की। उस वक्त इन पंक्तियों का लेखक स्वयं संसद के प्रेस कक्ष में मौजूद था।
मैं खबरें प्राप्त करने की कोशिश कर रहा था। तभी मेहताजी (संसद भवन के प्रमुख कर्मचारी) भागे-भागे वहां आए। उन्होंने मुझसे कहा- “शर्मा जी साधुओं पर गोलियां चल रही हैं। आप यहां बैठे हैं!” उन्हें जवाब देते हुए मैंने कहा – “नहीं, गोली नहीं चल रही होगी। आंसू गैस छोड़े जा रहे होंगे।”हमारे बीच इतनी बात हुई थी कि दो अन्य व्यक्ति वहां आए और कहने लगे- “बाहर गोलियां चल रही हैं।”

उनकी बातें सुनकर मैं चौंका। तेजी से बाहर निकला। वहां मैंने देखा कि आंसू गैस का धुंआ चारों तरफ फैला हुआ है। वह इतना घना था कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। गोलियां चल रही थीं। चारो तरफ कोहराम मचा था। कुल मिलाकर वह दृश्य भयावह था।

तत्काल मैं लौटकर वापस आया। तभी संसद के गेट पर हमारी भेंट गुलजारी लाल नंदाजी से हो गई। तब वे गृहमंत्री थे। चूंकि, उस करुण दृश्य को देखकर मैं भावुक हो उठा था, तो नंदाजी को देखकर मैं खुद को रोक न सका। मैं फट पड़ा। मैंने उनसे पूछा- “नंदाजी, इस दृश्य को देखकर क्या आपको शर्म नहीं आ रही है? आप निहत्थे गौ-भक्तों पर गोलियां चलवा रहे हैं।”

मुझे याद नहीं है कि तब गुस्से में मैंने उनसे क्या-क्या कहा था। हां, जवाब में नंदाजी ने कहा था- “सुनो, मैंने गोली चलाने के कोई आदेश नहीं दिए हैं। किसके आदेश से गोली चली है? यह मेरी जानकारी में नहीं है। इस घटना ने मुझे बहुत दुखी किया है।”

खैर, नंदाजी से बातचीत के बाद मैंने रूमाल भिगोकर चेहरे पर लपेटा और संसद परिसर से बाहर निकला। वहां से पटेल चौक आया। रास्ते में हर तरफ शव पड़े हुए थे। इतने खून बह रहे थे कि मेरा जूता खून से पूरी तरह लथपथ हो गया था। चारो तरफ से लोगों के कराहने की आवाज आ रही थी।

इसी दौरान मुझे खबर मिली कि दिल्ली में सात-आठ जगहों पर गोलियां चली हैं। गोल डाकखाना पर गोली चलने की खबर मिली। के. कामराज के घर पर गोली चली। विंडसर प्लेस पर गोलियां चलीं। ऐसी कई जगहें थीं। करीब दो घंटे तक दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर गोलियां चलती रहीं।

मुझे अनौपचारिक तौर पर यह बताया गया था कि करीब 11 हजार राउंड गोलियां चलाई गई हैं। सूत्रों से यह भी पता चला कि गोलियां चलने से 2700 से 3088 लोगों की जान गई थी।

पूरी खोज-खबर लेने के बाद मैं अपने दफ्तार पहुंचा। उन दिनों हमारा दफ्तर ‘हिन्दुस्थान समाचार’ कनॉट प्लेस में था। मन व्यथित था, लेकिन खबर तो बनाना ही था, सो मैं खबर बनाने लगे। तभी मुझे सूचना मिली कि दिल्ली के चार अस्पतालों में उन शवों को रखा गया है, जिनमें एक विलिंगटन अस्पताल था। इसे हम आजकल राम मनोहर लोहिया अस्पताल के नाम से जानते हैं।

ज्यों ही मुझे खबर मिली, मैं वहां पहुंच गया। अस्पताल के बाहर सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा था। लेकिन एक कर्मचारी कुछ पैसे लेकर मुझे उन जगहों पर ले गया, जहां शव रखे थे। मैंने शवों को गिनना शुरू किया तो कुल 374 शव थे, जिनमें आठ महिलाएं के और 40-45 बच्चों के शव थे। वे सभी दूध पीते बच्चे थे।

मेरा अनुमान लगाया कि गोली चलने के बाद भगदड़ मची तो वे बच्चे कुचले गए होंगे। उन बच्चों के शरीर पर इसके ही जख्म थे। फिर मैं इरविन हॉस्पीटल (एलएनजेपी) आया। वहां सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त थी कि शवों को गिनने का अवसर नहीं मिला। तब तक दिल्ली में सेना को तैनात कर दिया गया था। उन्हें सख्त निर्देश थे कि किसी को भीतर न आने दिया जाए। सेना ने उन सभी स्थानों को कब्जे में कर रखा था, जहां-जहां गोलियां चली थीं।

वापस दफ्तर लौट आया। तब तक भारत सरकार का एक निर्देश-पत्र भी दफ्तर पहुंच चुका था। सरकार की तरफ से सभी एजेंसियों व अखबारों को एक निर्देश जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था उन्हें वही छापना है, जो सरकार की प्रेस-विज्ञप्ति में लिखा है। उस विज्ञप्ति में लिखा था- “गोली चलने से 16 लोग मरे।” उस दिन मैंने भी अपनी रिपोर्ट फाइल की, लेकिन हमें निर्देश था कि सरकार की विज्ञप्ति को ही खबर बनाया जाए। सरकार ने जो प्रेस विज्ञप्ति भेजी थी, उसे ही एजेंसियों ने चलाया। अखबारों में भी वही खबर छपी।

उस वक्त एक अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मुझे मिली। वह यह कि आईबी ने रिपोर्ट दी थी कि यदि जरूरत पड़ने पर दिल्ली पुलिस को गोली चलाने का आदेश दिए गए तो संभव है कि वह गोली न चलाए। दिल्ली पुलिस साधु-संतों पर गोली चलाने से इनकार कर सकती है।

आईबी की इस सूचना के बाद ही जम्मू-कश्मीर मलेशिया पुलिस को खास तौर पर दिल्ली में तैनात किया गया था। इसमें ज्यादातर अन्य संप्रदाय के लोग थे। जब गोली चलाने के आदेश दिए गए तो इस दल के सुरक्षाकर्मियों ने समझ-बूझकर गो-भक्तों को जान से माने के लिए गोलियां चलाईं। उन्हें डराने या भगाने के लिए गोलियां नहीं चलाई गईं।

इस बात को मैं इसलिए दावे के साथ कहा रहा हूं, क्योंकि अधिकतर लोगों के शरीर पर जख्म के निशान कमर से ऊपर थे। जबकि, अक्सर कमर से नीचे गोली चलाने के आदेश होते हैं।

चार दिनों तक दिल्ली में कर्फ्यू लगा रहा। बाहर से आए आंदोलनकारियों को सेना के जवान बसों, ट्रकों में बिठाकर दिल्ली से बाहर जहां-तहां छोड़ने में जुटे रहे। पूरी क्षमता के साथ सेना ने अपना दो दिन इसी काम में लगाया। चूंकि यह डर बना हुआ था कि जिन गो-भक्तों ने अपनी आंखों के सामने लोगों को मरते देखा है, कहीं वे भड़क न जाएं। उनके गुस्से से बचने का यही रास्ता सरकार ने निकाला।

मैं जितनी जानकारियां इकट्ठा कर पाया, उसके आधार पर कह सकता हूं कि उस आंदोलन से सरकार हिल गई थी, इसलिए सरकार में शामिल कुछ षड्यंत्रकारी लोगों ने आंदोलन को बदनाम करने और उसे बल पूर्वक दबाने के लिए एक साजिश रची थी।

अगर कोई जांच आयोग गठित होता तो निश्चित तौर पर यह सच सामने आता। मेरे पास इस बात की पक्की जानकारी थी कि कांग्रेसी सांसद शशि भूषण वाजपेयी ने अपने गुंडों को लगाकर हिंसा भड़काई थी। हिंसक वारदातों को अंजाम देने के लिए पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गुंडे बुलाए गए थे।

घटना के तीन दिन बाद गृह मंत्री गुलजारी लाल नंदा ने कहा, “मैं साधुओं का खून अपने सिर पर नहीं ले सकता।” उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

(मनमोहन शर्मा)

ये जो ME TOO कम्पैन चल रहा है इसे हल्के में मत लीजिये #metoo #me_too

ये जो ME TOO कम्पैन चल रहा है इसे हल्के में मत लीजिये - उस व्यक्ति के आला दिमाग की दाद दीजिये जिसके हरामी मष्तिष्क से ये निकला है कि कुछ बूढी होती कोठे की मौसियों का भी वापस बाजार भाव बढ़ा दिया है - ऊपर से खतरनाक पक्ष क्या है -समझे आप? जो कलम राष्ट्रवादिता के समर्थन में लिखेगी उसका चरित्र हनन किया जाएगा -ये सीधे थ्रेट हैं - ब्लैकमेल है।

अब इस कैम्पेन से थोड़ा डरिये भी और इसका तोड़ भी सोचिये , क्योंकि बहुतो की कलम खामोश हो जाएगी। बहुतो की पत्नियाँ समझदार नहीं निकलेंगी और परिवार तबाह कर बैठेंगी - पुरुष मूर्खो की तरह खड़ा रह जाएगा। और जो ये चूकी हुई नगर वधुऐं मी-टू कैम्पेन चला रही है

जिनकी बाज़ारी कीमत ५ रुपया भी नहीं है - इनको कोर्ट में घसीटने की तैयारी कीजिये - लड़िये पलट वार कीजिये इन वेश्याओं पर - इनको नारी होने लाभ मत लेने दीजिये -- याद रखिये ''ताड़का - शूर्पणखा-- पूतना '' भी नारियाँ ही थी, जिन्हे मारने मे ईश्वर ने भी देर न लगाई.

हालीवुड और विदेशों का चलन #meetoo का भसड़ अब भारत भी आ गया ..लेकिन निशाने पर कौन है ये सोचिये....

एमजे अकबर 13 सालो तक नरेन्द्र मोदी और बीजेपी के सबसे बड़े आलोचक थे ।। मोदी के खिलाफ खूब जहर उगलते थे । तब उन पर किसी भी महिला ने कोई आरोप नही लगाया .. लेकिन जैसे ही वो मोटा भाई के आबे जमजम से पवित्र हो गए और केंद्रीय मंत्री बन गए तो अब चुनावी वर्ष में 5 महिला पत्रकार उनके ऊपर आरोप लगा रही हैं कि उन्होंने कई बार उन्हें गलत तरीके से छुआ था

मतलब जब इन महिलाओं को छुआ था तब उन्हें नहीं पता चला कि उन्हें सही तरीके से छुआ जा रहा है कि गलत तरीके से लेकिन 20 साल 25 साल बाद अचानक इन महिलाओं को याद आने लगा फलाने ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था

अब नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री जैसे लोगों को देख लीजिए यह लोग ट्विटर पर और दूसरे माध्यमों में वामपंथियों को जमकर लतियाते हैं उनके खिलाफ अचानक दो तीन महिलाएं सामने आती हैं और कहती है 25 साल पहले मेरे साथ ही उन्होंने गलत व्यवहार किया था

यह एक नया ट्रेंड जो बेहद खतरनाक है अब 20 साल पहले या 25 साल पहले ना तो कोई सुबूत बचा होगा ना ही कोई ऐसा गवाह बचा बचा होगा फिर अब आरोप लगाकर वह भी ट्विटर पर या फेसबुक पर वह महिला क्या हासिल करना चाहती है

एक और ट्रेंड मैंने देखा है कि ज्यादातर वही महिलाएं आरोप लगा रही है या तो जिनका घर टूट चुका है या जो वक्त की मार से बेहद मोटी और कुरूप हो चुकी है और ऐसे पुरुषों पर आरोप लगा रही हैं जो अब शांत सुखी दांपत्य जीवन बिता रहे हैं

#MeeTo #MeTo #MeeToo #MeToo
पुरुषों के लिए #YouTo #WeTo जैसी केम्पेन चलानी चाहिए , माचिस की तीली बगैर माचिस के मसाला लगे सिरे पर रगड़ें नही जलती ?
इन्हें तीन चार शादी किये आमिर ,शाहरुख , जावेद भी नही दिखेंगे ,या 300 के साथ सोने की घोषणा करने वाले  संजय दत्त या महेश भट्ट या कोई और
#मीटू #यूटू #वीटू #WeTo #YouTo
संजय दत्त ने ख़ुलासा किया था कि वह तीन सौ लड़कियों के साथ सो चुका है। आश्चर्य है कि इस बात पर कोई महिलावादी आगे नहीं आया/आयी और न संजय दत्त को धिक्कार भेजा।
इससे सिद्ध होता है कि यह अभियान शुद्ध राजनैतिक साजिश है, और कुछ नहीं।
चुंबक वाले इमरान हाशमी भी बेदाग। 😳 ऐश्वर्या राय को पीटने वाले सलमान पर भी आरोप नहीं और ना शाहरूख खान के लड़के पर, जिसका mms दुनिया में घूमा।
Cambridge Analitica..... New plan against bjp supporters..... I think so

function disabled

Old Post from Sanwariya