यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 28 जून 2018

आज का पंचांग 28 june 2018

.            ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5120
विक्रम संवत्................2075
शक संवत्...................1940
मास............................ज्येष्ठ
पक्ष............................शुक्ल
तिथी.........................पूर्णिमा
प्रातः 10.23 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि........................उत्तरायण
सूर्योदय...........05.48.16 पर
सूर्यास्त............07.11.19 पर
सूर्य राशि.....................मिथुन
चन्द्र राशि........................धनु
नक्षत्र.............................मूल
दोप 12.14 पर्यंत पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग..............................ब्रह्मा
रात्रि 02.21 पर्यंत पश्चात इंद्र
करण..............................बव
प्रातः 10.23 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु.............................ग्रीष्म
दिन............................गुरुवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
28 जून सन 2018 ईस्वी ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
दोपहर 02.10 से 03.50 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
दक्षिणदिशा -
यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक.................1
🔯 शुभ रंग................पीला

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 05.47 से 07.28 तक शुभ
प्रात: 10.48 से 12.29 तक चंचल
दोप. 12.29 से 02.09 तक लाभ
दोप. 02.09 से 03.49 तक अमृत
सायं 05.30 से 07.10 तक शुभ
सायं 07.10 से 08.30 तक अमृत
रात्रि 08.30 से 09.50 तक चंचल |

📿 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ परमात्मने नमः ||

📢 *सुभाषितम्* :-
दातव्यं भोक्तव्यं धनविषये संचयो न कर्तव्य: |
पश्येह मधुकरीणां संचितार्थ हरन्त्यन्ये ||
अर्थात :-
दान कीजिए या उपभोग लीजिए , धन का संचय न करें देखिए , मधुमक्खी का संचय कोर्इ और ले जाता है ॥

🍃 *आरोग्यं* :-
*गले में इन्फेक्शन के आयुर्वेदिक उपचार -*

*1. हल्दी -*
एंटी-आक्सीडेंट और एंटी-कैंसर के गुणों से भरपूर हल्दी में करक्यूमिन होने के कारण कई बीमारियों से लड़ने का काम करती है। गले में इन्फेक्शन को दूर करने के लिए आप हल्दी और दूध का सेवन कर सकते हैं। यह गले में खराश, ठंड और लगातार खांसी का इलाज करने के लिए जाना जाता है यह सूजन और दर्द को दूर भी कर सकता है। आयुर्वेद की दुनिया में, यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में जाना जाता है।

*2. नमक पानी से गरारे -*
गले के इंफेक्शन को दूर करने के लिए आप नमक पानी से गरारे कर सकते हैं। यह सबसे पुराना और आसान उपाय है। इसे हम दादी मां के घरेलू उपाय के तौर पर भी जानते हैं। नमक को आश्चर्यजनक एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। गले के इंफेक्शन को दूर करने के लिए गर्म पानी के कप में ¼ चम्मच नमक को मिलाएं। दिन में कम से कम दो से तीन बार गरारे करें। यह बैक्टीरिया को बेअसर कर देगा और जल्दी से राहत देगा।

*3. शहद -*
नियमित रूप से शहद खाने से शरीर निरोगी, ऊर्जावान व स्वस्थ बना रहता है। चम्मच भर शहद के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिसके कारण बीमारियां पास नहीं आती है। गले के इंफेक्शन को दूर करने के लिए आप गर्म पानी में अदरक और नींबू को डाले तथा हल्का ठंड़ा होने के बाद उसमें शहद को मिलाएं। यह गले के इंफेक्शन के साथ-साथ यह खांसी के उपचार में बहुत प्रभावी है। यह गले में सूजन को कम करने में मदद करता है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
नकारात्मकता में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। भगवान पर भरोसा करें।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
कोर्ट व कचहरी में लाभ होगा। शत्रु भय बना रहेगा। धनार्जन होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कानूनी बाधा दूर होगी।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मान कम होगा।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
लाभ के अवसर टलेंगे। शोक संदेश मिल सकता है, धैर्य रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। भागदौड़ अधिक होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, सावधानी रखें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेचैनी रहेगी। धनार्जन होगा। प्रयास सफल रहेंगे। काम में मन नहीं लगेगा।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
शुभ समाचार मिलेंगे। मान बना रहेगा। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम न उठाएं।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। भय, पीड़ा व चिंता का माहौल बन सकता है। विवाद से क्लेश होगा।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
जल्दबाजी करने व विवाद से बचें। बकाया वसूली होगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
पूजा-पाठ में मन लगेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। *शुभम भवतु* ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩

बुधवार, 27 जून 2018

आज का पंचांग 27 june 2018

.           ।।  🕉  ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द...................5120
विक्रम संवत्..................2075
शक संवत्.....................1940
मास..............................ज्येष्ठ
पक्ष..............................शुक्ल
तिथी..........................चतुर्दशी
प्रातः 08.12 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा
रवि..........................उत्तरायण
सूर्योदय..............05.48.32 पर
सूर्यास्त...............07.11.21 पर
सूर्य राशि.......................मिथुन
चन्द्र राशि......................वृश्चिक
नक्षत्र.............................ज्येष्ठा
प्रातः 09.28 पर्यंत पश्चात मूल
योग..............................शुक्ल
रात्रि 01.27 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
करण..........................वणिज
प्रातः 08.13 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु.............................ग्रीष्म
दिन...........................बुधवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
27 जून सन 2018 ईस्वी ।

☸ *तिथि विशेष :-*
*वट सावित्री व्रत -*
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का हमारी सनातनी संस्कृति में विशेष महत्त्व है ज्येष्ठ के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर वट सावित्री व्रत, जो की सौभाग्य को देने वाला और संतान की प्राप्ति में सहायता देने वाला व्रत माना गया है मनाया जाता है । भारतीय संस्कृति में यह व्रत आदर्श नारीत्व का प्रतीक है |
वट सावित्री व्रत में 'वट' और 'सावित्री' दोनों का विशिष्ट महत्व माना गया है। पीपल की तरह वट या बरगद के पेड़ का भी विशेष महत्व है। पाराशर मुनि के अनुसार पुराणों में यह स्पष्ट किया गया है कि वट में ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों का वास है। इसके नीचे बैठकर पूजन, व्रत कथा आदि सुनने से मनोकामना पूरी होती है। वट वृक्ष अपनी विशालता के लिए भी प्रसिद्ध है। संभव है वनगमन में ज्येष्ठ मास की तपती धूप से रक्षा के लिए भी वट के नीचे पूजा की जाती रही हो और बाद में यह धार्मिक परंपरा के रूपमें विकसित हो गई हो। दार्शनिक दृष्टि से देखें तो वट वृक्ष दीर्घायु व अमरत्व-बोध के प्रतीक के नाते भी स्वीकार किया जाता है। वट वृक्ष ज्ञान व निर्वाण का भी प्रतीक है। सलिए वट वृक्ष को पति की दीर्घायु के लिए पूजना इस व्रत का अंग बना। महिलाएँ व्रत-पूजन कर कथा कर्म के साथ-साथ वट वृक्ष के आसपास सूत के धागे परिक्रमा के दौरान लपेटती हैं।
वट वृक्ष का पूजन और सावित्री-सत्यवान की कथा का स्मरण करने के विधान के कारण ही यह व्रत वट सावित्री के नाम से प्रसिद्ध हुआ। सावित्री भारतीय संस्कृति में ऐतिहासिक चरित्र माना जाता है। सावित्री का अर्थ वेद माता गायत्री और सरस्वती भी होता है। सावित्री का जन्म भी विशिष्ट परिस्थितियों में हुआ था। कहते हैं कि भद्र देश के राजा अश्वपति के कोई संतान न थी।
उन्होंने संतान की प्राप्ति के लिए मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिदिन एक लाख आहुतियाँ दीं। अठारह वर्षों तक यह क्रम जारी रहा। इसके बाद सावित्रीदेवी ने प्रकट होकर वर दिया कि 'राजन तुझे एक तेजस्वी कन्या पैदा होगी।' सावित्रीदेवी की कृपा से जन्म लेने की वजह से कन्या का नाम सावित्री रखा गया।
कन्या बड़ी होकर बेहद रूपवान थी। योग्य वर न मिलने की वजह से सावित्री के पिता दुःखी थे। उन्होंने कन्या को स्वयं वर तलाशने भेजा। सावित्री तपोवन में भटकने लगी। वहाँ साल्व देश के राजा द्युमत्सेन रहते थे क्योंकि उनका राज्य किसी ने छीन लिया था। उनके पुत्र सत्यवान को देखकर सावित्री ने पति के रूप में उनका वरण किया।
कहते हैं कि साल्व देश पूर्वी राजस्थान या अलवर अंचल के इर्द-गिर्द था। सत्यवान अल्पायु थे। वे वेद ज्ञाता थे। नारद मुनि ने सावित्री से मिलकर सत्यवान से विवाह न करने की सलाह दी थी परंतु सावित्री ने सत्यवान से ही विवाह रचाया। पति की मृत्यु की तिथि में जब कुछ ही दिन शेष रह गए तब सावित्री ने घोर तपस्या की थी, जिसका फल उन्हें बाद में मिला था।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
दोपहर 12.29 से 02.10 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक...............9
🔯 शुभ रंग...............हरा

💮 चौघडिया :-
प्रात: 05.47 से 07.27 तक लाभ
प्रात: 07.27 से 09.08 तक अमृत
प्रात: 10.48 से 12.28 तक शुभ
अप. 03.49 से 05.30 तक चंचल
सायं 05.30 से 07.10 तक लाभ
रात्रि 08.30 से 09.49 तक शुभ

📿 *आज का मंत्र* :-
।।ॐ गजकर्णाय नम: ।।

🎙 *सुभाषितम्* :-
यावत् भ्रियेत जठरं तावत् सत्वं हि देहीनाम् ।
अधिकं योभिमन्येत स स्तेनो दण्डमर्हति ॥
अर्थात :-
अपने स्वयम के पोषण के लिए जितना धन आवश्यक है उतने पर ही अपना अधिकार है । यदि इससे अधिक पर हमने अपना अधिकार जमाया तो यह सामाजिक अपराध है तथा हम दण्ड के पात्र है ।

🍃 *आरोग्यं* :-
*मुँहासे हटाने के आयुर्वेदिक उपचार*

*3. नीम के पत्ते और गुलाब जल -*
नीम के पत्ते खाने से न केवल रक्त को शुद्ध किया जा सकता है बल्कि कील मुंहासे को भी यह दूर करता है। नीम जीवाणुरोधी है, और यह त्वचा के स्वस्थ पीएच संतुलन को बहाल करता है। यह त्वचा में तेल उत्पादन को नियंत्रित करता है और मुँहासे से प्रभावित क्षेत्रों की मरम्मत करता है। इसके लिए आप 2-3 मिनट के लिए पांच नीम के पत्ते को उबाल लीजिए। फिर इसे फूड प्रोसेसर में अच्छी तरह से पीस लीजिए और उसका मोटा पेस्ट बना लीजिए। फिर उसमें दो बड़े चम्मच गुलाब जल डालिए और उसे अपने चेहरे पर लगाइए। जब तक यह मास्क सुख न जाए तब तक इसे अपने चेहरे पर लगाएं रखें। आप सप्ताह में इसे 3-4 बार लगा सकते हैं।

*4. त्रिफला और गर्म पानी -*
त्रिफला पाउडर आपकी त्वचा की टोन में सुधार कर सकता है, मुँहासे का इलाज कर सकता है, बालों के विकास को बढ़ावा देता है। त्रिफला सेबम को सूखने में मदद करता है और छिद्रों को साफ़ करता है। यह आपके शरीर में वात, पित्त और कफ दोषों को संतुलित करता है। इसके लिए आप एक छोटा चम्मच त्रिफला का पेस्ट लीजिए और उसमें एक गिलास पानी मिलाइए और इसे पीजिए। आप इसे सप्ताह में 3 बार पी सकते हैं।

*5. नींबू और पानी -*
नींबू विटामिन सी और साइट्रिक एसिड में समृद्ध हैं, इसलिए समय के साथ उपयोग किए जाने पर ये आपकी त्वचा को चमकाने और हल्का करने में मदद कर सकता है। नींबू में साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया को मारता है और एंटीसेप्टिक के रूप में कार्य करता है। यह पिंपल्स के कारण लाली को कम करता है। इसके लिए आप कप में दो नींबू का जूस निकाल लें और दो बड़े चम्मच पानी इसमें मिलाइए। फिर कॉटन पैड की मदद से आप अपने चेहरे पर लगाइए। फिर इसे पूरी रात लगाकर छोड़ दीजिए। आप इसे रात में सोने से पहले लगा सकती हैं।

⚜ *आज का राशिफल :-*

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
कुसंगति से हानि होगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। धनार्जन होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। तनाव रहेगा। जोखिम न लें।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय बढ़ेगी।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विवाद न करें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
पुराना रोग उभर सकता है। घर-बाहर तनाव रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। दौड़धूप रहेगी।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
अचानक बड़ी समस्या आ सकती है। फालतू खर्च होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व रोग से बचें।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। आय में वृद्धि होगी। क्रोध न करें।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

function disabled

Old Post from Sanwariya