यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 28 जून 2018

आज का पंचांग 28 june 2018

.            ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5120
विक्रम संवत्................2075
शक संवत्...................1940
मास............................ज्येष्ठ
पक्ष............................शुक्ल
तिथी.........................पूर्णिमा
प्रातः 10.23 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि........................उत्तरायण
सूर्योदय...........05.48.16 पर
सूर्यास्त............07.11.19 पर
सूर्य राशि.....................मिथुन
चन्द्र राशि........................धनु
नक्षत्र.............................मूल
दोप 12.14 पर्यंत पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग..............................ब्रह्मा
रात्रि 02.21 पर्यंत पश्चात इंद्र
करण..............................बव
प्रातः 10.23 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु.............................ग्रीष्म
दिन............................गुरुवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
28 जून सन 2018 ईस्वी ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
दोपहर 02.10 से 03.50 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
दक्षिणदिशा -
यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक.................1
🔯 शुभ रंग................पीला

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 05.47 से 07.28 तक शुभ
प्रात: 10.48 से 12.29 तक चंचल
दोप. 12.29 से 02.09 तक लाभ
दोप. 02.09 से 03.49 तक अमृत
सायं 05.30 से 07.10 तक शुभ
सायं 07.10 से 08.30 तक अमृत
रात्रि 08.30 से 09.50 तक चंचल |

📿 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ परमात्मने नमः ||

📢 *सुभाषितम्* :-
दातव्यं भोक्तव्यं धनविषये संचयो न कर्तव्य: |
पश्येह मधुकरीणां संचितार्थ हरन्त्यन्ये ||
अर्थात :-
दान कीजिए या उपभोग लीजिए , धन का संचय न करें देखिए , मधुमक्खी का संचय कोर्इ और ले जाता है ॥

🍃 *आरोग्यं* :-
*गले में इन्फेक्शन के आयुर्वेदिक उपचार -*

*1. हल्दी -*
एंटी-आक्सीडेंट और एंटी-कैंसर के गुणों से भरपूर हल्दी में करक्यूमिन होने के कारण कई बीमारियों से लड़ने का काम करती है। गले में इन्फेक्शन को दूर करने के लिए आप हल्दी और दूध का सेवन कर सकते हैं। यह गले में खराश, ठंड और लगातार खांसी का इलाज करने के लिए जाना जाता है यह सूजन और दर्द को दूर भी कर सकता है। आयुर्वेद की दुनिया में, यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में जाना जाता है।

*2. नमक पानी से गरारे -*
गले के इंफेक्शन को दूर करने के लिए आप नमक पानी से गरारे कर सकते हैं। यह सबसे पुराना और आसान उपाय है। इसे हम दादी मां के घरेलू उपाय के तौर पर भी जानते हैं। नमक को आश्चर्यजनक एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। गले के इंफेक्शन को दूर करने के लिए गर्म पानी के कप में ¼ चम्मच नमक को मिलाएं। दिन में कम से कम दो से तीन बार गरारे करें। यह बैक्टीरिया को बेअसर कर देगा और जल्दी से राहत देगा।

*3. शहद -*
नियमित रूप से शहद खाने से शरीर निरोगी, ऊर्जावान व स्वस्थ बना रहता है। चम्मच भर शहद के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिसके कारण बीमारियां पास नहीं आती है। गले के इंफेक्शन को दूर करने के लिए आप गर्म पानी में अदरक और नींबू को डाले तथा हल्का ठंड़ा होने के बाद उसमें शहद को मिलाएं। यह गले के इंफेक्शन के साथ-साथ यह खांसी के उपचार में बहुत प्रभावी है। यह गले में सूजन को कम करने में मदद करता है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
नकारात्मकता में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। भगवान पर भरोसा करें।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
कोर्ट व कचहरी में लाभ होगा। शत्रु भय बना रहेगा। धनार्जन होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कानूनी बाधा दूर होगी।

🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मान कम होगा।

🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
लाभ के अवसर टलेंगे। शोक संदेश मिल सकता है, धैर्य रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। भागदौड़ अधिक होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, सावधानी रखें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेचैनी रहेगी। धनार्जन होगा। प्रयास सफल रहेंगे। काम में मन नहीं लगेगा।

⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
शुभ समाचार मिलेंगे। मान बना रहेगा। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम न उठाएं।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें।

🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। भय, पीड़ा व चिंता का माहौल बन सकता है। विवाद से क्लेश होगा।

🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
जल्दबाजी करने व विवाद से बचें। बकाया वसूली होगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
पूजा-पाठ में मन लगेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। *शुभम भवतु* ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩

function disabled

Old Post from Sanwariya