यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 8 मार्च 2013

व्यक्ति अपने विचारों के अनुरूप ही प्रतिक्रिया पाता है।

एक दिन एक शिष्य ने गुरु से पूछा, 'गुरुदेव, आपकी दृष्टि में यह संसार क्या है? ' इस पर गुरु ने एक कथा सुनाई। 'एक नगर में एक शीशमहल था। महल की हरेक दीवार पर सैकड़ों शीशे जडे़ हुए थे। एक दिन एक गुस्सैल कुत्ता महल में घुस गया। महल के भीतर उसे सैकड़ों कुत्ते दिखे, जो नाराज और दुखी लग रहे थे। उन्हें देखकर वह उन पर भौंकने लगा। उसे सैकड़ों कुत्ते अपने ऊपर भौंकते दिखने लगे। वह डरकर वहां से भाग गया।

कुछ दूर जाकर उसने मन ही मन सोचा कि इससे बुरी कोई जगह नहीं हो सकती। कुछ दिनों बाद एक अन्य कुत्ता शीशमहल पहुंचा। वह खुशमिजाज और जिंदादिल था। महल में घुसते ही उसे वहां सैकड़ों कुत्ते दुम हिलाकर स्वागत करते दिखे। उसका आत्मविश्वास बढ़ा और उसने खुश होकर सामने देखा तो उसे सैकड़ों कुत्ते खुशी जताते हुए नजर आए। उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। जब वह महल से बाहर आया तो उसने महल को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्थान और वहां के अनुभव को अपने जीवन का सबसे बढ़िया अनुभव माना। वहां फिर से आने के संकल्प के साथ वह वहां से रवाना हुआ।'

कथा समाप्त कर गुरु ने शिष्य से कहा, 'संसार भी ऐसा ही शीशमहल है जिसमें व्यक्ति अपने विचारों के अनुरूप ही प्रतिक्रिया पाता है। जो लोग संसार को आनंद का बाजार मानते हैं, वे यहां से हर प्रकार के सुख और आनंद के अनुभव लेकर जाते हैं। जो लोग इसे दुखों का कारागार समझते हैं उनकी झोली में दुख और कटुता के सिवाय कुछ नहीं बचता।'

आंवले का उपयोग -

आंवले का उपयोग -
इन दिनों बहुत आंवले मिल रहे है। ये तो हम जानते ही है की आंवले का सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा है। इसे किस तरह उपयोग में लाया जा सकता है , आइये देखते है---
- आंवला केंडी - आंवले को धो कर डीप फ्रीज़र में रख दे 2 दिन बाद निकाल कर बाहर रख दे।जब आंवले सामान्य तापमान पर आ जाए तो वह नरम हो जायेंगे। उसकी कलियाँ निकाल ले और पानी अलग रख ले। अब एक आंवले में 2 चम्मच के हिसाब से शकर मिला ले।फिर इसे कड़ी धुप में रख दे।आंवला केंडी तैयार है। आंवले से निकले पानी को थोड़ा थोड़ा कर सुबह उठते ही कुनकुने पानी के साथ पी ले।
- आंवले को धो कर सुखा ले। उसे घिस कर शकर मिला कर कांच की बोतल में भर के रख दे। कुछ ही दिन में स्वादिष्ट मुरब्बा तैयार हो जाएगा। इसे धुप में भी रख सकते है।इसे शहद के साथ भी मिलाकर रख सकते है।
- आंवले को घिसकर , उसमे सेंधा नमक , थोड़ा अदरक , अजवाइन आदि मिलाकर कड़ी धुप में सुखा ले।स्वादिष्ट आंवले की सुपारी तैयार है।
- आंवले को पानी में उबाल ले।अब इसकी कलियाँ निकाल कर उसे मैश कर ले।इसमें थोड़ा जीरा पावडर , अदरक , सेंधा नमक , अजवाइन आदि मिला कर छोटी छोटी बड़ियाँ तोड़ कर धुप में सुखा ले।
- आंवले को काटकर या घिसकर धुप में सुखा ले। अब इसको मिक्सी में चलाकर पावडर बना कर रख ले। इस चूर्ण को रोज़ सुबह कुनकुने पानी के साथ ले सकते है। मेहंदी के साथ इस्तेमाल कर बालों में लगा सकते है।
- आंवले का अचार , शरबत बना कर रख सकते है।

function disabled

Old Post from Sanwariya