यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

खतरे की घंटी है गाढ़ा खून, पतला करने के बेस्ट देसी नुस्खे,,,,???

खतरे की घंटी है गाढ़ा खून, पतला करने के बेस्ट देसी नुस्खे,,,,???
  
 
आपने बहुत से लोगों के मुंह से कहते सुना होगा कि उनका खून गाढ़ा है।

यह एक ऐसी समस्या है जो अपने साथ एक नहीं, कई हैल्थ प्रॉब्लम्स लेकर आती है। खून गाढ़ा होगा तो शरीर में सही तरीके से ब्लड सर्कुलेशन नहीं होगा। खून के थक्के बनने शुरू हो जाएंगे और थक्का बनने से स्ट्रोक की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। हार्ट अटैक (Heart Attack), ब्रेन क्लॉट (Brain Clotting) जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं इसलिए इस और ध्यान देना बहुत जरूरी है। 

सर्दियों में यह समस्या अधिक होती है। अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके और डाक्टरी सलाह लेकर आप गाढ़े खून को पतला कर सकते हैं। चलिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा करते हैं। 

♦️खून गाढ़ा क्यों होता है♦️? 

बिगड़ा लाइफस्टाइल औऱ खान पान से जुड़ी गलत आदतें आपके खून को गाढ़ा कर सकती हैं जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उनका खून गाढ़ा हो सकता है। जो लोग पानी व लिक्विड डाइट कम लेते हैं, जिसे डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की समस्या हो।
डायबिटीज के मरीज का खून गाढ़ा हो सकता है। 

धूम्रपान और एल्कोहल का अधिक सेवन करने से खून गाढ़ा हो सकता है।

जेनेटिक डिसऑर्डर्स (जैसे फैक्टर V लेडन म्यूटेशन)
मोटापा भी इसकी वजह है।
कुछ दवाइयों का साइड इफेक्ट
हार्मोनल असंतुलन होने पर खून गाढ़ा हो सकता है। 
आपका खान-पान अनहैल्दी है।

फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर करने वाले ।।

खून गाढ़ा होने के कुछ लक्षण ??

खून गाढ़ा होने की कुछ सामान्य निशानियां और लक्षण हैं, जो यह संकेत देते हैं कि रक्त का प्रवाह ठीक से नहीं हो रहा है हालांकि ये लक्षण व्यक्ति के स्वास्थ्य, उम्र और गाढ़े खून की गंभीरता पर निर्भर करते हैं।

♦️थकावट और कमजोरी♦️

अगर लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो क्योंकि गाढ़ा खून कोशिकाओं तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने में बाधा डालता है, जिससे लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है।

♦️सुन्न होना या झुनझुनी महसूस होना♦️

हाथों, पैरों या अंगुलियों में सुन्नता या झुनझुनी महसूस होना इस बात का संकेत हो सकता है कि खून का प्रवाह ठीक से नहीं हो रहा।

♦️सिरदर्द और चक्कर आना♦️

खून गाढ़ा होने से मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन और रक्त नहीं पहुंचता, जिससे सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

♦️धुंधलापन या कम दिखना♦️

आंखों की रक्त वाहिकाओं में खून का संचार सही से ना होने पर धुंधलापन और बाधित या अचानक दृष्टि की समस्या हो सकती है।

♦️सीने में दर्द या भारीपन♦️

गाढ़े खून के कारण हृदय को रक्त पंप करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है।

♦️सांस लेने में कठिनाई♦️

खून का थक्का बनने पर फेफड़ों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

♦️त्वचा का लाल या नीला पड़ना♦️

गाढ़ा खून त्वचा तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाता, जिससे त्वचा का रंग लाल, नीला या फीका दिख सकता है।

♦️पैरों में सूजन और दर्द♦️

खासकर पैरों में, खून के प्रवाह में रुकावट के कारण सूजन, दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। यह डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT) का संकेत हो सकता है।

♦️तेज या अनियमित दिल की धड़कन♦️

गाढ़े खून के कारण हृदय पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे दिल की धड़कन तेज या अनियमित हो सकती है।

♦️बार-बार ब्लड क्लॉट्स बनना♦️

शरीर के विभिन्न हिस्सों में बार-बार खून के थक्के बनना गाढ़े खून की प्रमुख निशानी है। यह काफी खतरनाक भी साबित हो सकती है। 

♦️हाथ-पैर ठंडे रहना♦️

गाढ़े खून के कारण अंगों तक रक्त और ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे हाथ और पैर ठंडे महसूस हो सकते हैं। सर्दी में यह परेशानी अधिक हो सकती है। 

♦️पाचन खराब♦️

पेट में भारीपन, अपच या पेट दर्द की समस्या भी गाढ़े खून से जुड़ी हो सकती हैं क्योंकि इससे पाचन तंत्र को पर्याप्त रक्त नहीं मिलता।

♦️नोट♦️

यदि आप इनमें से कोई भी लक्षण अनुभव कर रहे हैं, तो यह आवश्यक है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें। खून गाढ़ा होने की समस्या गंभीर हो सकती है और इसे अनदेखा करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। ब्लड टेस्ट और अन्य डायग्नोस्टिक टेस्ट से समस्या का सही कारण जाना जा सकता है।

♦️♦️♦️♦️
खून गाढ़ा होने पर क्या होगा,,,,,? 

गाढ़ा खून होने पर आपको कई तरह ही स्वास्थय संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। खून गाढ़ा होने का मतलब है कि खून सामान्य से अधिक गाढ़ा हो गया है, जिससे रक्त प्रवाह प्रभावित हो सकता है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसे मेडिकल भाषा में हाइपरकोएगुलेबिलिटी या ब्लड क्लॉटिंग डिसऑर्डर कहते हैं।

ब्लड क्लॉट्स (खून के थक्के बनना): खून का गाढ़ा होना रक्त वाहिकाओं में थक्के बनाने की संभावना बढ़ा देता है। ये थक्के डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT), फेफड़ों में थक्का (पल्मनरी एम्बोलिज्म), या स्ट्रोक का कारण बन सकते हैं।

दिल का दौरा (हार्ट अटैक)

खून गाढ़ा होने से हृदय की धमनियों में थक्का जमने का खतरा रहता है जो दिल का दौरा पड़ने का कारण बन सकता है।

♦️स्ट्रोक♦️

यदि थक्का दिमाग तक जाने वाली रक्त वाहिकाओं में फंस जाए तो यह स्ट्रोक का कारण बन सकता है, जिससे लकवा, बोलने में समस्या या मस्तिष्क क्षति हो सकती है। यह ब्रेन हेमरेज का कारण भी बन सकता है। 

♦️हाई ब्लड प्रेशर♦️

गाढ़ा खून शरीर के अंगों तक पहुंचने में अधिक बल लगाता है, जिससे ब्लड प्रैशर बढ़ सकता है और ब्लड प्रैशर का बहुत अधिक बढ़ जाना दिमाग की नसों को डैमेज कर सकता है। 

♦️ऑर्गन डैमेज♦️

अगर खून का प्रवाह किसी अंग (जैसे कि किडनी, फेफड़े या लीवर) तक सही से नहीं पहुंचता तो उस अंग को नुकसान हो सकता है। समस्या बढ़ने पर वह अंग पूरी तरह डैमेज हो सकता है। 

♦️थकान और कमजोरी♦️

गाढ़ा खून शरीर में थकान और कमजोरी देता है। शरीर की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति कम हो जाती  है, जिससे शरीर थका हुआ महसूस करता है और एनर्जी कम हो जाती है।

♦️पैरों में सूजन और दर्द ♦️

जब खून गाढ़ा होता है तो पैरों में ब्लड सर्कुलेशन गड़बड़ा जाती है जिससेपैरों में सूजन, दर्द और लालिमा हो सकती है।

♦️प्रेग्नेंसी से संबंधित समस्याएं♦️

गाढ़ा खून गर्भवती महिलाओं में गर्भपात, प्रीक्लेम्पसिया (हाई ब्लड प्रैशर) या गर्भ में शिशु की विकास समस्याओं का कारण बन सकता है। शिशु की जान जोखिम में भी जा सकती है।।।।।।।।

गाढ़े खून को पतला कैसे करें,,,,,? 

शरीर में पानी की कमी से खून गाढ़ा होता है इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत डालें।

डाइट में फाइबर युक्त फल- सब्जियां खाएं और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार लें।ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

नियमित व्यायाम खून के प्रवाह को ठीक करता है। आधे घंटे की सैर और योगासन को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं। 

डॉक्टर की सलाह लेना भी बहुत जरूरी है। अगर आप खून गाढ़ा होने की समस्या महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और ब्लड टेस्ट कराएं। ब्लड थिनर मेडिसिन से खून पतला किया जाता है लेकिन डॉक्टर की सलाह से ही दवाइयां लें।

खून पतला करने के देसी नुस्खे,,,,,,,

1 हल्दी का सेवन करें। हल्दी में करक्यूमिन नामक एक्टिव कम्पाउंड पाए जाते हैं, जो खून के संचार में मदद करते हैं। हल्दी वाला दूध पीएं। 
सब्जी के रूप में हल्दी का सेवन करें। कुछ खाद्य पदार्थ और मसाले, जैसे दालचीनी, लाल मिर्च, लहसुन, अदरक और अनानास खून गाढ़ा नहीं होने देते। 

2 लहसुन और अदरक का सेवन करें। लहसुन में विटामिन 6 और विटामिन सी के साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रक्त संचार को सुधारने में मदद करते हैं। लहसुन का आचार, सब्जी में लहसुन या खाली पेट शहद के साथ लहसुन खाएं। दूध में 1-2 कलियां लहसुन की उबाल कर पी सकते हैं। अदरक की चाय पीएं। या अदरक का इस्तेमाल सब्जी के रूप में करें।

3 विटामिन ई और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। रोज ग्रीन टी पीएं। इससे शरीर में ब्लड फ़्लो में सुधार आता है। विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल खाएं। रोज़ाना संतरा, कीवी, अनार, अंगूर, और नींबू जैसे खट्टे फल खाएं। बेरीज, आंवला, अखरोट, अंगूर इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

कौन सी सब्जियां आपके खून को पतला करती हैं?
केल और पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्ज़ियों में विटामिन K की मात्रा अधिक होती है, साथ ही ब्रसेल्स स्प्राउट्स और ब्रोकोली में भी। मछली, मांस और अंडे विटामिन K के पशु स्रोत हैं। इनका सेवन करें।

क्या अनार का रस खून पतला करता है?

फलों मे अनार भी खून पतला करता है क्योंकि अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खून को पतला करने का काम करते हैं। अनार के बीज थक्के बनने और प्लेटलेट्स को चिपकने से रोकते हैं।

खून पतला करने के लिए बेस्ट चीज हैं आंवला और अखरोट


आंवला - आंवला में ऐंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके ब्लड को गाढ़ा होने से बचाते हैं। आप इसका सेवन जूस या चटनी के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा अखरोट में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके ब्लड को पतला करने में सहायक होता है।

क्या दालचीनी खून को पतला करती है,,,,?

दालचीनी दालचीनी में खून को पतला करने वाला एजेंट कॉमारिन (coumarin) होता है इसलिए डाइट में आप दालचीनी की चाय या पानी शामिल कर सकते हैं।

सीता की निंदा करने वाले धोबी के पूर्व जन्म का वृत्तान्त

 

सीता की निंदा करने वाले धोबी के पूर्व जन्म का वृत्तान्त


मिथिला नाम की नगरी में महाराज जनक राज्य करते थे। उनका नाम था सीरध्वज। एक बार वे यज्ञ के लिए पृथ्वी जोत रहे थे उस समय फाल से बनी गहरी रेखा द्वारा एक कुमारी कन्या का प्रादुर्भाव हुआ। रति से भी सुंदर कन्या को देख कर राजा को बड़ी प्रसन्नता हुई और उन्होंने उस कन्या का नाम सीता रख दिया।

परम सुंदरी सीता एक दिन सखियों के साथ उद्यान में खेल रहीं थीं। वहाँ उन्हें एक शुक पक्षी का जोड़ा दिखाई दिया,जो बड़ा मनोरम था। वे दोनों पक्षी एक पर्वत की चोटी पर बैठ कर इस प्रकार बोल रहे थे, ‘पृथ्वी पर श्री राम नाम से विख्यात एक बड़े सुंदर राजा होंगे। उनकी महारानी, सीता के नाम से विख्यात होंगी। श्री राम, सीता के साथ ग्यारह हजार वर्षों तक राज्य करेंगे। धन्य हैं वे जानकी देवी और धन्य हैं वे श्री राम।’

तोते को ऐसी बातें करते देख सीता ने यह सोचा कि ये दोनों मेरे ही जीवन की कथा कह रहे हैं, इन्हें पकड़ कर सभी बातें पूछूँ। ऐसा विचार कर उन्होंने अपनी सखियों से कहा, ‘यह पक्षियों का जोड़ा सुंदर है तुम लोग चुपके से जाकर इसे पकड़ लाओ।’

सखियाँ उस पर्वत पर गयीं और दोनों सुंदर पक्षियों को पकड़ लायीं।

सीता उन पक्षियों से बोलीं, ‘तुम दोनों बड़े सुंदर हो; देखो, डरना नहीं। बताओ, तुम कौन हो और कहाँ से आये हो? राम कौन हैं? और सीता कौन हैं? तुम्हें उनकी जानकारी कैसे हुई? सारी बातों को जल्दी जल्दी बताओ। भय न करो।’

सीता के इस प्रकार पूछने पर दोनों पक्षी सब बातें बताने लगे, ‘देवि! वाल्मीकि नाम से विख्यात एक बहुत बड़े महर्षि हैं। हम दोनों उन्हीं के आश्रम में रहते हैं। महर्षि ने रामायण नाम का एक ग्रन्थ बनाया है जो सदा मन को प्रिय जान पड़ता है। उन्होंने शिष्यों को उस रामायण का अध्ययन भी कराया है। रामायण का कलेवर बहुत बड़ा है। हम लोगों ने उसे पूरा सुना है।’

राम और जानकी कौन हैं, इस बात को हम बताते हैं तथा इसकी भी सूचना देते हैं कि जानकी के विषय में क्या क्या बातें होने वाली हैं; तुम ध्यान देकर सुनो।

महर्षि ऋष्यश्रंग के द्वारा कराये हुए पुत्रेष्टि यज्ञ के प्रभाव से भगवान विष्णु राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न, ये चार शरीर धारण करके प्रकट होंगे। देवांगनाएँ भी उनकी उत्तम कथा का गान करेंगी।

श्री राम महर्षि विश्वामित्र के साथ भाई लक्ष्मण सहित हाथ में धनुष लिए मिथिला पधारेंगे। उस समय वहाँ वे शिव जी के धनुष को तोड़ेंगे और अत्यन्त मनोहर रूप वाली सीता को अपनी पत्नी के रूप में ग्रहण करेंगे। फिर उन्हीं के साथ श्री राम अपने विशाल राज्य का पालन करेंगे। ये तथा और भी बहुत सी बातें वहाँ हमारे सुनने में आयी हैं। सुंदरी! हमने तुम्हें सब कुछ बता दिया। अब हम जाना चाहते हैं, हमें छोड़ दो।

पक्षियों की ये अत्यंत मधुर बातें सुनकर सीता ने उन्हें मन में धारण किया और पुनः उन दोनों से पूछा, ‘राम कहाँ होंगे? वे किसके पुत्र हैं और कैसे वे आकर जानकी को ग्रहण करेंगे? मनुष्यावतार में उनका श्री विग्रह कैसा होगा?’

उनके प्रश्न सुनकर शुकी मन ही मन जान गयी कि ये ही सीता हैं। उन्हें पहचान कर वह सामने आ उनके चरणों पर गिर पड़ी और बोली, श्री रामचन्द्र का मुख कमल की कली के समान सुंदर होगा। नेत्र बड़े बड़े तथा खिले हुए, नासिका ऊँची, पतली और मनोहारिणी होगी। भुजाएँ घुटनों तक, गला शंख के समान होगा। वक्षःस्थल उत्तम व चौड़ा होगा। उसमें श्रीवत्स का चिन्ह होगा। श्री राम ऐसा ही मनोहर रूप धारण करने वाले हैं। मैं उनका क्या वर्णन कर सकती हूँ। जिसके सौ मुख हैं, वह भी उनके गुणों का बखान नहीं कर सकता। फिर हमारे जैसे पक्षी की क्या बिसात है। वे जानकी देवी धन्य हैं जो शीघ्र रघुनाथ जी के साथ हजारों वर्षों तक प्रसन्नतापूर्वक विहार करेंगी। परंतु सुंदरी! तुम कौन हो?

पक्षियों की बातें सुनकर सीता अपने जन्म की चर्चा करती हुई बोलीं, ‘जिसे तुम लोग जानकी कह रहे हो, वह जनक की पुत्री मैं ही हू। श्री राम जब यहाँ आकर मुझे स्वीकार करेंगे, तभी मैं तुम दोनों को छोड़ूँगी। तुम इच्छानुसार खेलते हुए मेरे घर में सुख से रहो।’

यह सुनकर शुकी ने जानकी से कहा, ‘साध्वी! हम वन के पक्षी हैं। हमें तुम्हारे घर में सुख नहीं मिलेगा। मैं गर्भिणी हूँ, अपने स्थान पर जाकर बच्चे पैदा करूँगी। उसके बाद फिर यहाँ आ जाऊँगी।’

उसके ऐसा कहने पर भी सीता ने उसे नहीं छोड़ा। तब उसके पति ने कहा, ‘सीता! मेरी भार्या को छोड़ दो। यह गर्भिणी है। जब यह बच्चों को जन्म दे लेगी, तब इसे लेकर फिर तुम्हारे पास आ जाऊँगा।’ तोते के ऐसा कहने पर जानकी ने कहा, ‘महामते! तुम आराम से जा सकते हो, मगर यह मेरा प्रिय करने वाली है। मैं इसे अपने पास बड़े सुख से रखूँगी।’

जब सीता ने उस शुकी को छोड़ने से मना कर दिया, तब वह पक्षी अत्यंत दुखी हो गया। उसने करुणायुक्त वाणी में कहा, ‘योगी लोग जो बात कहते हैं वह सत्य ही है, किसी से कुछ न कहे, मौन होकर रहे, नहीं तो उन्मत्त प्राणी अपने वचनरूपी दोष के कारण ही बन्धन में पड़ता है। यदि हम इस पर्वत के ऊपर बैठकर वार्तालाप न करते होते तो हमारे लिए यह बन्धन कैसे प्राप्त होता। इसलिए मौन ही रहना चाहिए।’ इतना कहकर पक्षी पुनः बोला, ‘सुन्दरी! मैं अपनी इस भार्या के विना जीवित नहीं रह सकता, इसलिए इसे छोड़ दो। सीता! तुम बहुत अच्छी हो, मेरी प्रार्थना मान लो।’ इस तरह उसने बहुत समझाया, किन्तु सीता ने उसकी पत्नी को नहीं छोड़ा, तब उसकी भार्या ने क्रोध और दुख से व्याकुल होकर जानकी को शाप दिया, ‘जिस प्रकार आप मुझे इस समय अपने पति से अलग कर रही है, वैसे ही आप को स्वयं भी गर्भिणी की अवस्था में श्री राम से अलग होना पड़ेगा।’

यों कहकर पति वियोग के कारण उसके प्राण निकल गये। उसने श्री रामचंद्र जी का स्मरण तथा पुनः पुनः राम नाम का उच्चारण करते हुए प्राण त्याग किया था, इसलिए उसे ले जाने के लिए एक सुंदर विमान आया और वह पक्षिणी उस पर बैठकर भगवान के धाम को चली गई।

भार्या की मृत्यु हो जाने पर पक्षी शोक से आतुर होकर बोला, ‘मैं मनुष्यों से भरी श्री राम की नगरी अयोध्या में जन्म लूँगा तथा मेरे ही वाक्य से इसे पति के वियोग का भारी दुख उठाना पड़ेगा।’

यह कहकर वह चला गया। क्रोध और सीता जी का अपमान करने के कारण उसका धोबी की योनि में जन्म हुआ।

उस धोबी के कथन से ही सीता जी निन्दित हुईं और उन्हें पति से वियुक्त होना पड़ा।धोबी के रूप में उत्पन्न हुए उस तोते का शाप ही सीता का पति से विछोह कराने में कारण हुआ और वे वन में गयीं।

"राष्ट्रहित सर्वोपरि" 💪💪

जय श्री राम 🙏

हर हर महादेव 🔱🙏🚩

function disabled

Old Post from Sanwariya