यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 22 मार्च 2013

22 मार्च 2013 का राशिफल

22 मार्च 2013 का राशिफल
पंचांग: लट्ठमार होली नन्दगांव। राहुकाल:प्रात: 10.30 से 12.00 तक। विक्रमी (विश्वावसु) संवत् 2069, 01 चैत्र मास शक 1934, चैत्र मास 09 प्रविष्टे, फाल्गुन शुक्ल पक्ष दशमी 16.10 तक उपरांत एकादशी, पुनर्वस नक्षत्र 07.11 तक उपरांत पुष्य नक्षत्र, अतिगंड़ योग 23.37 तक उपरांत सुकर्मा योग, गर करण 16.10 तक उपरांत वणिज करण,चन्द्रमा कर्क राशि में दिन रात। सूर्योदय: 06.26 सूर्यास्त 18.29

मेष: आज के दिन आपको अपनी व्यवसाय में छवि सुधारने की चिंता रहेगी। वैसे तो आप मेहनत करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोग क्रियाशील होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है।

वृष: आज के दिन आपको कुछ ऐसे लोगों की सलाह पर अमल करना होगा जिससे आपको पारिवारिक जीवन या घर के सदस्यों की नाराजगी दूर हो जाए। किसी प्रियजन से अचानक भेंट से उत्साह में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।

मिथुन: आज का दिन आपको किसी पिछली घटना को बार- बार याद दिलाकर उत्साह में कमी ला सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। भावनाओं को त्याग त्याग सकारात्मकता पर ध्यान दें।

कर्क: विशेष परिश्रम के बावजूद मायूसियां बनी रहेंगी। सफलता के लिए ऐसी करतूत आपको आगे बढ़ने में मददगार साबित नहीं हो पाएगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी मांगलिक आयोजन में आमंत्रित होंगे। परिजनों की बातों का बुरा न मानें।

सिंह: यदि आप जोखिम भरे कामों से धन कमाना चाहते हैं, तो यह उम्मीद आपको आगे चलकर बहुत अच्छा परिणाम नहीं देगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ नयी उमंग की अनुभूति करेंगे। नई सफलताओं की ओर आकषिर्त होंगे। परिश्रम से न डरें।

कन्या: आज के दिन आपकी सोच और विचार शक्ति कुछ भौतिकवादी अधिक हो रही है। सत्संगियों की निकटतावश ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोकों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। आलस्य त्यागें।

तुला: आज किसी वाहन या किसी अचल सम्पत्ति का क्रय हो सकता है। आज के दिन आपको अपनी जरूरत को पूरी करने के लिए कुछ नियमित आमदनी का भी ख्याल रखना होगा। अच्छे कार्य द्वारा अच्छी छबि व गरिमा को प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक: आपके जीवन में चल रहे कुछ विवादास्पद मामले ऐसे हैं जिन्हें इस वक्त सुलझा लेना जरूरी होगा। घर में कुछ तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवांछित सफलता न मिलने से मन परेशान होंगे। रोजगार क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे।

धनु: आज के दिन आपको आराम करने का पूरा मौका मिलेगा। आपके स्वभाव के कुछ पहलू ऐसे हैं, जो दूसरों को गलतफहमी का शिकार बना सकते हैं। लेकिन आज इन सबका उत्तर देने में आप समर्थ रहेंगे। किसी बुजुर्ग से वैचारिक मतभेद संभव। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है।

मकर: आज के दिन आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो कि अप्रत्याशित होंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से जरूरी कार्य में विलंब होगा।

कुंभ: इस समय आपकी बौद्धिक और शारीरिक ऊर्जा शिखर पर है। यही नहीं आपने सफलता प्राप्त करने के लिए सही सीढ़ी का चुनाव भी कर रखा है। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। मीडिया अथवा लेखन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है।

मीन: जीवन में अचानक हो रही उथल-पुथल से न घबड़ायें बल्कि धैर्य व विवेक से काम लें। विषम स्थितियों के मध्य जरूरी जिम्मेदारी की पूर्ति में बिलंब से मन चिंतित होगा। अगर इन सबके लिए कुदरत कोई मौका या साथ दे तो उस वक्त की नजाकत को समझना बुद्धिमानी होगी। कड़ी मेहनत के बाद ही उपलब्धि का सुख मिलता है।

function disabled

Old Post from Sanwariya