यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 16 मार्च 2017

पंचांग एवं राशिफल

.        ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5118
विक्रम संवत्...............2073
शक संवत्..................1938
मास............................चैत्र
पक्ष...........................कृष्ण
तिथी.........................चतुर्थी
रात्रि 01.11 पर्यंत पश्चात पंचमी
रवि.....................उत्तरायण
सूर्योदय...........06.35.32 पर
सूर्यास्त...........06.36.08 पर
तिथि स्वामी..................यम
नित्यदेवी....................भेरुंडा
नक्षत्र........................स्वाति
रात्रि 12.34 पर्यंत पश्चात विशाखा
योग........................व्याघात
रात्रि 02.30 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण...........................बव
दोप 12.11 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु..........................बसंत
दिन.........................गुरुवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
16 मार्च सन 2017 ईस्वी ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
दोपहर 02.04 से 03.33 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
दक्षिणदिशा -
यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक..................8
🔯 शुभ रंग............केसरिया

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 06.38 से 08.07 तक शुभ
प्रात: 11.05 से 12.35 तक चंचल
दोप. 12.35 से 02.04 तक लाभ
दोप. 02.04 से 03.33 तक अमृत
सायं 05.02 से 06.32 तक शुभ
सायं 06.32 से 08.02 तक अमृत
रात्रि 08.02 से 09.33 तक चंचल |

💮 *आज का मंत्र* :-
।। ॐ विनायकाय नम: ।।

📢 *सुभाषितम्* :-
*अष्टावक्र गीता - चतुर्थ अध्याय :-*
प्रत्यक्षमप्यवस्तुत्वाद्
विश्वं नास्त्यमले त्वयि।
रज्जुसर्प इव व्यक्तं
एवमेव लयं व्रज॥५- ३॥
अर्थात :-
यद्यपि यह विश्व आँखों से दिखाई देता है परन्तु अवास्तविक है। विशुद्ध तुम में इस विश्व का अस्तित्व उसी प्रकार नहीं है जिस प्रकार कल्पित सर्प का रस्सी में। यह जानकर ब्रह्म से योग (एकरूपता) को प्राप्त करो ॥३॥

🍃 *आरोग्यं* :-
नौसादर (SALLAMONIAC ) -
१- नौसादर-४ ग्राम,सुहागा-४ ग्राम और सौंफ-२ ग्राम को अच्छी तरह बारीक पीसकर उसमें ४ ग्राम मीठा सोडा मिलाकर रख लें| इसमें से आधे से दो ग्राम की मात्रा में सुबह,दोपहर और शाम को रोगी को देने से पेट की बीमारियों में आराम होता है |
२- फिटकरी,सेंधानमक तथा नौसादर बराबर मात्रा में लेकर बारीक चूर्ण बना लें | इसे प्रतिदिन सुबह-शाम मसूड़ों व दाँतों के सभी रोग ठीक हो जाते हैं |
३- नौसादर को पानी में घोलकर ,उसमें एक साफ़ कपड़ा भिगोकर गांठ के ऊपर रखने से लाभ होता है |
४- एक कप पानी में एक चुटकी नौसादर डालकर दिन में तीन बार पीने से खांसी ठीक हो जाती है |
५- नौसादर और कुटकी को जल में मिलाकर माथे पर लेप की तरह लगाने से आधासीसी के दर्द में लाभ होता है |

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
बौद्धिक कार्य लाभ देंगे। दावत का निमंत्रण मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक न होगा। समाचार प्रसन्न करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
                  
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। कार्य सिद्धि होगी। व्यापार निवेश से लाभ होगा। नौकरी-इंटरव्यू से लाभ होगा। कार्य का विस्तार होगा।
                      
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
निवेश से लाभ तथा विरोधी शांत रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से लाभ, नौकरी-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।
           
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
विरोधी कष्ट देंगे। मातृपक्ष की चिंता होगी। निवेश से लाभ, इंटरव्यू आदि में सफलता के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। इच्छित लाभ होगा।
              
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। विद्यार्थी सफलता अर्जित करेंगे। निवेश व्यापार से लाभ। यात्रा मंगलमय होगी तथा विरोधी निर्बल होंगे।
                      
👩🏻‍🎤 *राशि फलादेश कन्या* :-
नेत्रों का रोग हो सकता है। हानि-दुर्घटना के योग हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम वाले कार्य टालें। मन में उत्साहपूर्ण विचारों से समय सुखद रहेगा।
                    
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी तथा निवेश लाभदायक रहेगा। विरोधी निर्बल होंगे। हानि हो सकती है। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे।
      
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
नई योजनाएं बनेंगी। पराक्रम से लाभ होगा। निवेश से लाभ तथा नौकरी-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। यात्रा शुभ रहेगी। अनायास धन लाभ के योग हैं।
       
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। निवेश से लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूरे होने के संयोग बनेंगे। यात्रा लाभकारी होगी। व्यापार में वांछित उन्नति होगी।
                           
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
विरोधी सक्रिय रहेंगे। मूल्यवान वस्तु गुम या चोरी हो सकती है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा।
                         
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय कार्य पूर्ण होने के संकेत मिलेंगे। निवेश लाभकारी होगा। प्रमोशन मिलेगा। जीवन सुखद रहेगा।
                  
🐳 *राशि फलादेश मीन* :-
शरीर सुस्त रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें। निवेश से लाभ तथा संपत्ति के सौदे लाभकारी रहेंगे। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा।
            
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। *शुभम भवतु* ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय*  🚩🚩

function disabled

Old Post from Sanwariya