यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 16 नवंबर 2012

स्त्री हो या पुरुष, सुबह बिस्तर से उठते ही करना चाहिए ये 7 काम

स्त्री हो या पुरुष, सुबह बिस्तर से उठते ही करना चाहिए ये 7 काम


पुरानी परंपराओं के अनुसार सुबह-सुबह यहां बताए गए काम जो भी व्यक्ति करता है उसका पूरा दिन अच्छा रहता है। साथ ही पैसों से जुड़ी परेशानियां भी खत्म होती हैं और लंबी उम्र प्राप्त होती है।

1. सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना स्वास्थ्य और धर्म के लिए काफी लाभदायक रहता है। जैसे ही नींद खुलती है तो सबसे पहले व्यक्ति को अपने दोनों हाथों को देखना
चाहिए।

2. हाथों को देखते समय यह मंत्र बोलना चाहिए- कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमूले सरस्वती, करमध्ये तू गोविंद प्रभाते कर दर्शनं। इस मंत्र व्यक्ति को महालक्ष्मी, सरस्वती और भगवान श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है। व्यक्ति कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करता है।

3. बिस्तर से उठने के बाद मूत्र त्याग करना चाहिए, इसके बाद 2-3 गिलास पानी पीना चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को कब्ज, अपच एवं पेट संबंधी कई बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है।

4. प्रतिदिन नियमित रूप से योगा करना चाहिए। योग करने वाले लोगों को लंबे समय तक बुढ़ापे की बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ दिनभर के कार्यों में ऊर्जा बनी रहती है। आलस्य दूर रहता है।

5. सुबह-सुबह टहलना सेहत के लिए बहुत अच्छा रहता है। उस समय वातावरण शुद्ध रहता है और हमें सांस क लिए ताजी हवा प्राप्त होती है जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है।

6. सुबह के सभी कार्यों से निवृत्त होकर स्नान आदि करने के बाद पवित्र हो जाने के बाद देवी-देवताओं की पूजा-आराधना करनी चाहिए।

7. माता-पिता एवं वृद्धजनों का आशीर्वाद लेना चाहिए। इसके साथ ही घर से निकलने से पूर्व दही अवश्य खाएं। धर्म की दृष्टि से यह बहुत शुभ माना जाता है।

ध्यान रखें कि कृष्ण जी कि मूर्ति की पीठ के दर्शन ना करें।

हमारे यहां पूजा-पाठ से जुड़े अनेक नियम है कुछ नियम मंदिर जाने को लेकर भी बनाए गए हैं जैसे शुद्ध वस्त्र धारण करके व नहाकर ही मंदिर जाना ऐसा ही एक नियम है कृष्ण भगवान की पीठ के दर्शन ना करने का। इसलिए जब भी कृष्ण भगवान के मंदिर जाएं तो यह जरुर ध्यान रखें कि कृष्ण जी कि मूर्ति की पीठ के दर्शन ना करें। दरअसल पीठ के दर्शन न करने के संबंध में भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की एक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार जब श्रीकृष्ण जरासंध से युद्ध कर रहे थे तब जरासंध का एक साथी असूर कालयवन भी भगवान से युद्ध करने आ पहुंचा। कालयवन श्रीकृष्ण के सामने पहुंचकर ललकारने लगा।

तब श्रीकृष्ण वहां से भाग निकले। इस तरह रणभूमि से भागने के कारण ही उनका नाम रणछोड़ पड़ा। जब श्रीकृष्ण भाग रहे थे तब कालयवन भी उनके पीछे-पीछे भागने लगा। इस तरह भगवान रणभूमि से भागे क्योंकि कालयवन के पिछले जन्मों के पुण्य बहुत अधिक थे और कृष्ण किसी को भी तब तक सजा नहीं देते जब कि पुण्य का बल शेष रहता है। कालयवन कृष्णा की पीठ देखते हुए भागने लगा और इसी तरह उसका अधर्म बढऩे लगा क्योंकि भगवान की पीठ पर अ
धर्म का वास होता है और उसके दर्शन करने से अधर्म बढ़ता है। जब कालयवन के पुण्य का प्रभाव खत्म हो गया कृष्ण एक गुफा में चले गए। जहां मुचुकुंद नामक राजा निद्रासन में था। मुचुकुंद को देवराज इंद्र का वरदान था कि जो भी व्यक्ति राजा को निंद से जगाएगा और राजा की नजर पढ़ते ही वह भस्म हो जाएगा। कालयवन ने मुचुकुंद को कृष्ण समझकर उठा दिया और राजा की नजर पढ़ते ही राक्षस वहीं भस्म हो गया।

अत: भगवान श्री हरि की पीठ के दर्शन नहीं करने चाहिए क्योंकि इससे हमारे पुण्य कर्म का प्रभाव कम होता है और अधर्म बढ़ता है। कृष्णजी के हमेशा ही मुख की ओर से ही दर्शन करें। यदि भूलवश उनकी पीठ के दर्शन हो जाते हैं और भगवान से क्षमा याचना करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार इस पाप से मुक्ति के लिए कठिन चांद्रायण व्रत करना होता है। इस व्रत के कई नियम बताए गए हैं। जैसे-जैसे चंद्र घटता जाता है ठीक उसी प्रकार व्रती को खान-पान में कटौती करना होती है और अमावस्या के दिन निराहार रहना पड़ता है। अमावस्या के बाद जैसे-जैसे चांद बढ़ता है ठीक उसी प्रकार खान-पान में बढ़ोतरी की जानी चाहिए और पूर्णिमा के बाद यह व्रत पूर्ण हो जाता है। ऐसा करने पर भक्त की आराधना से श्री हरि अतिप्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

function disabled

Old Post from Sanwariya