*Change is by Wish, not by force*
एक छोटे से गांव से आ कर, मुंबई सिटी में धर्मेश ना का एक इंजीनियर नौकरी करता था । उसने मुंबई की fast speed life को स्वीकार कर लिया था । परन्तु सब कुछ होने के बाद भी वह बहुत बैचेन रहता था ।
एक दिन वह एक गुरुजी के पास हरिद्वार के आश्रम में गया । गुरुजी को पूछा कि मैं एक बड़ी कंपनी का CTO बन गया हूं, सब सुविधाएं है, प्रगति भी कर रहा हूं, *परन्तु बहुत से लोग मेरे अनुसार कार्य नहीं करते, मेरी बात नहीं मानते, जबकि में उनको सुधार कर, उनका एवं अपनी कंपनी का भला करना चाहता हूँ, पर वो लोग negative ही बने रहते है, मैं क्या करूं।*
गुरुजी ने थोड़ी सी शक्कर, पानी एवं एक कटा हुआ नींबू मंगवाया । धर्मेश को बोला कि एक बड़ी ग्लास में शक्कर का बहुत मीठा पानी तैयार करो, फिर नींबू को उसमें डाल दो, और 3 दिन के लिए भिगो कर रख दो । धर्मेश ने ऐसा ही किया ।
अब 3 दिन बाद धर्मेश वापिस गुरुजी के पास आया । गुरुजी ने वो ग्लास मंगवाई और नींबू निकल कर धर्मेश को टेस्ट कराया, धर्मेश का मुंह एकदम खट्टा हो गया ।
गुरुजी ने बोला कि देखो धर्मेश, यह शक्कर तो निस्वार्थ भाव से नींबू को अपने में डुबो कर उसको खट्टे के बजाय, मीठा करना चाह रही थी, परन्तु आज 3 दिन या 30 दिन तक भीगने के बाद भी नींबू का खट्टापन नहीं गया ।
✅ *अतः नींबू जैसे नेगेटिव लोगो को आप कितना भी शक्कर में डुबो कर रखो, पर वो कभी पॉजिटिव होना ही नहीं चाहते*
अतः परिवर्तन forcefully apply नहीं कराया जा सकता, जो परिवर्तन को स्वीकार करेगा, वहीं परिवर्तित हो सकेगा ।
Change is by Acceptance, not by force.....
अब गुरुजी ने उस नींबू को एक ग्लास दूध में डालने को कहा । जैसे ही धर्मेश ने नींबू को दूध में डाला, दूध फट गया ।
गुरुजी ने कहा कि देखो धर्मेश, इतना शक्कर में भिगोने के बाद भी नींबू ने दूध को फाड़ दिया,
✅ *क्योंकि हर व्यक्ति में कुछ तो अच्छा होता ही है, अतः अब यह तो मैनेजमेंट पर निर्भर करता है कि वह इन नेगेटिव लोगो को यदि सुधार नहीं सकता तो उनकी कोई ना कोई शक्ति को काम ले कर company में value addition कर सके।*
जब ये दूध फाड़ ही रहे है, तो उनका पनीर ही बना कर बेच डालो, एवं company में value addition कर लो ।
So the true leader is the one, who can use every negative person, for the positive value addition of the company.......
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी करें