यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 12 फ़रवरी 2017

आज का पंचांग एवं राशिफल

.       ।। 🕉 ।।
🚩   *सुप्रभातम्* 🚩
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द..............5118
विक्रम संवत्............2073
शक संवत्...............1938
मास.....................फाल्गुन
पक्ष .......................कृष्ण
तिथी...................द्वितीया
दुसरे दिन प्रातः 04.41 पर्यंत पश्चात तृतीया
तिथि स्वामी...........विधाता
नित्यदेवी..........भगमालिनी
रवि...................उत्तरायण
सूर्योदय........07.00.00 पर
सूर्यास्त........06.21.47 पर
नक्षत्र.......................मघा
प्रातः 08.39 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग.....................अतिगंड
रात्रि 08.44 पर्यंत पश्चात सुकर्मा
करण......................तैतिल
दुसरे दिन दोप 04.48 पर्यन्त पश्चात गरज
ऋतु.........................बसंत
दिन.......................रविवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
12 फरवरी सन 2017 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक............3
🔯 शुभ रंग...........लाल

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
संध्या 04.52 से 06.17 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 08.28 से 09.52 तक चंचल
प्रात: 09.52 से 11.16 तक लाभ
प्रात: 11.16 से 12.40 तक अमृत
दोप. 02.04 से 03.28 तक शुभ
सायं 04.52 से 06.17 तक शुभ
रात्रि 07.52 से 09.28 तक अमृत
रात्रि 09.28 से 11.04 तक चंचल ।

🎶 *आज का मंत्रः*
।। ॐ आदित्याय नम: ।।

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
*अष्टावक्र गीता - द्वितीय अध्याय :-* 
मय्यनन्तमहांभोधा-
वाश्चर्यं जीववीचयः।
उद्यन्ति घ्नन्ति खेलन्ति
प्रविशन्ति स्वभावतः॥२-२५॥
अर्थात :
आश्चर्य, मुझ अनंत महासागर में जीव रूपी लहरें उत्पन्न होती हैं, मिलती हैं, खेलती हैं और स्वभाव से मुझमें प्रवेश कर जाती हैं॥२५॥ 

🍃 *आरोग्यं* :-
*फलों का फलित -*

🍐 *नाशपाती*
पौष्टिक तत्व : नाशपाती में फॉस्फोरस, विटामिन ए, विटामिन बी१, बी२, और पोटैशियम पाया जाता है।
सुझाव : ठंडा कर के बिना काटे या फिर ४ हिस्सों में काटकर खाया जाता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है पर यदि रस निकालना है तो तैयार रस में पानी या सेब का रस डाल कर पतला और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

🍓 *स्ट्रॉबेरी*
पौष्टिक तत्व : इसमें कैलशियम, लोहा, फॉस्फोरस, विटामिन सी और फायबर है।
सुझाव : स्ट्राबेरी में नैसर्गिक शक्कर भारी मात्रा में होने के कारण जिन्हें मधुमेह या शक्कर से संबंधित कोई भी बीमारी हैं, इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसका रस गाढ़ा होता है इसलिए इसे ऐसे ही या काट कर खाना चाहिए। स्ट्रॉबेरी को कस्टर्ड, पुडिंग और क्रीम के साथ विभिन्न व्यंजनों के साथ परोसा जा सकता है।

🍈 *ख़रबूज़ा*
पौष्टिक तत्व : ख़रबूज़े में विटामिन ए, सी और बी कॉम्प्लेक्स सही मात्रा में पाए जाते हैं।
सुझाव : ख़रबूज़ा और इस तरह का कोई भी फल पानी से परिपूर्ण है इसलिए गरम मौसम में यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकर है। छिलके के नीचे ही पौष्टिक तत्व होने के कारण छिलके तक जितना गहरा खा सकते हैं, खाना चाहिए। ख़रबूज़ा और तरबूज़ डायटिंग प्रेमियों में सर्वाधिक लोकप्रिय हैं।

🍇 *अंगूर*
पौष्टिक तत्व : अंगूर में कैल्शियम, क्लोरिन, लोहा और बायफ्लवोनाइडस् हैं।
सुझाव : अंगूर में शक्कर की मात्रा बहुत ज़्यादा है। अंगूर जितने गहरे रंग का होता है उतना ही पौष्टिक होता है। स्वाद के अनुसार हरे या गहरे लाल रंग के अंगूर खा सकते हैं। इन्हें दूध से बने कस्टर्ड, क्रीम दही या पुडिंग में बिना पकाए डाला जा सकता है।

🍉 *तरबूज़*
पौष्टिक तत्व : तरबूज़े में बहुत भारी मात्रा में खनिज पदार्थ, विटामिन, नैसर्गिक शक्कर और करीब नब्बे प्रतिशत पानी है।
सुझाव :अच्छी तरह पका हुआ लाल रंग का तरबूज़ मीठा और ठंडा कर के काट कर खाने में मज़ा आता है। ब्लेंडर में डाल कर इसका रस बनाया जा सकता है। रस को अन्य रसों के साथ मिला कर स्वादिष्ट भी बनाया जा सकता है।

🍑 *आम*
पौष्टिक तत्व : विटामिन ए, ई और सी, लोह से भरा है आम।
सुझाव : बहुत ज़्यादा आम खाने से शरीर की गरमी बढ़ सकती है। पर कटे हुए आम या अमरस और आम के रस की किसी के साथ तुलना नहीं।

🍌 *केला*
पौष्टिक तत्व : केले में पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी१, बी२ और विटामिन सी होते हैं।
सुझाव : स्टार्च और और घुलने वाले रेशे से भरा केला छ: महीने के छोटे बच्चे को भी खिला सकते हैं। पूरा पका केला शक्कर से भरपूर होता है। केले का शेक भी स्वादिष्ट होता है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
विवाद-झगड़ों से दूर रहें। कार्यसिद्धि से सुख होगा। कुछ लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा से लाभ होगा। शत्रु परेशान करेंगे।
                        
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। पराक्रम बढ़ेगा। निवेश के लिए शुभ समय है। यात्रा टालें।
                
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
शुभ समाचार मिलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। दुष्ट जनों से कष्ट होगा। निवेश से लाभ। नौकरीपेशा से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
                           
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
लाभ के अवसर बढ़ेंगे। यात्रा लाभदायक होगी। निवेश के लिए शुभ समय है। नौकरी आदि के प्रस्ताव मिल सकते हैं। शत्रु शांत रहेंगे।
                         
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
व्यय बढ़ेगा। चिंता, हानि के योग हैं। निवेश न करें। यात्रा हानिकारक हो सकती है। शत्रु परेशान करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
    
👸🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
मनोरंजन होगा। रुका धन वसूलने के लिए श्रेष्ठ समय है। लाभकारी यात्रा हो सकती है। नौकरी, निवेश के लिए प्रयास करने का समय है।
                       
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
लाभ होगा। कार्य में रुचि बढ़ेगी। नई योजनाएं बनेंगी। निवेश का समय है। नौकरी, प्रमोशन इत्यादि के लिए श्रेष्ठ समय है। प्रयास करें।
                  
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
धार्मिक कार्यों में समय तथा धन खर्च होगा। सत्कार्यों में गति आएगी। जीवनसाथी से सुख, शत्रु पराजित होंगे। हानि, दुर्घटना के योग हैं।
                           
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। कलह-विवाद से बचें। मूल्यवान वस्तु संभालकर रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। मितव्ययिता को ध्यान में रखें।
                   
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
यात्रा से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। निवेश के शुभ समय का सदुपयोग करें। शत्रु परास्त होंगे। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे।
                 
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
मकान, जमीन-जायदाद के कार्यों ‍के लिए श्रेष्ठ समय है। स्त्री सुख, संतान सुख होगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। शत्रु षड्‍यं‍त्र रचेंगे।
          
🐬 *राशि फलादेश मीन* :-
मेहमानों पर खर्च होगा। प्रसन्नता बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश शुभ रहेगा। दुष्ट जन परेशान करेंगे।
                 
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

function disabled

Old Post from Sanwariya