यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 4 जुलाई 2018

ब्लड डोनेशन में दूसरों के साथ हमारा खुद का भी फायदा है

*क्या आप जानते हैं दोस्तों?  – ब्लड डोनेशन में दूसरों के साथ हमारा खुद का भी फायदा है – कैसे? चलिए! डिटेल में समझते हैं।*

कल में WhatsApp पर अपने कुछ मित्रों से Chat कर रहा था उसी समय मुझे रक्तदान से जुडी कुछ ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिली जो आज में इस पोस्ट के माध्यम से आप लोगों के साथ शेयर कर रहा हूँ।
ब्लड डोनेशन को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट न होने के चलते बहुत से लोगों के मन में ब्लड डोनेशन को लेकर दुविधा बनी रहती है। ब्लड डोनेट करना क्यों जरूरी है और जरूरत पड़ने पर क्या करें, चलिए जानते है दोस्तों :
*रक्तदान में दूसरों के साथ अपना फायदा भी*
♥ ब्लड डोनेट कर एक शख्स दूसरे शख्स की जान बचा सकता है।
♥ ब्लड का किसी भी प्रकार से उत्पादन नहीं किया जा सकता और न ही इसका कोई विकल्प है।
♥ देश में हर साल लगभग 250 सीसी की 4 करोड़ यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है। सिर्फ 5,00,000 यूनिट ब्लड ही मुहैया हो पाता है।
♥ हमारे शरीर में कुल वजन का 7% हिस्सा खून होता है।
♥ आंकड़ों के मुताबिक 25 प्रतिशत से अधिक लोगों को अपने जीवन में खून की जरूरत पड़ती है।
शारीर के लिए रक्तदान कितना लाभदायक है?
✙ब्लड डोनेशन से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। डॉक्टर्स का मानना है कि डोनेशन से खून पतला होता है, जो कि हृदय के लिए अच्छा होता है।
✙एक नई रिसर्च के मुताबिक नियमित ब्लड डोनेट करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
✙ ब्लड डोनेट करने के बाद बोनमैरो नए रेड सेल्स बनाता है। इससे शरीर को नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदुरुस्ती भी मिलती है।
✙ ब्लड डोनेशन सुरक्षित व स्वस्थ परंपरा है। इसमें जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है। ब्लड का वॉल्यूम तो शरीर 24 से 72 घंटे में ही पूरा बन जाता है।
ब्लड डोनेट करने से पहले क्या-क्या होता है और क्या करना चाहिए?
✓ब्लड देने से पहले मिनी ब्लड टेस्ट होता है, जिसमें हीमोग्लोबिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर व वजन लिया जाता है। ब्लड डोनेट करने के बाद इसमें हेपेटाइटिस बी और सी, एचआईवी, सिफलिस और मलेरिया आदि की जांच की जाती है। इन बीमारियों के लक्षण पाए जाने पर डोनर का ब्लड न लेकर उसे तुरंत सूचित किया जाता है।
✓ ब्लड की कमी का एकमात्र कारण जागरूकता का अभाव है।
✓ 18 साल से अधिक उम्र के स्त्री-पुरुष, जिनका वजन 50 किलोग्राम या अधिक हो, वर्ष में तीन-चार बार ब्लड डोनेट कर सकते हैं।
✓ ब्लड डोनेट करने योग्य लोगों में से अगर मात्र 3 प्रतिशत भी खून दें तो देश में ब्लड की कमी दूर हो सकती है। ऐसा करने से असमय होने वाली मौतों को रोका जा सकता है।
✓ ब्लड डोनेट करने से पहले व कुछ घंटे बाद तक धूम्रपान से परहेज करना चाहिए।
✓ ब्लड डोनेट करने वाले शख्स को रक्तदान के 24 से 48 घंटे पहले ड्रिंक नहीं करनी चाहिए।
✓ ब्लड डोनेट करने से पहले पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों के सही व स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
नोट Note – ब्लड डोनेट करने के बाद आप पहले की तरह ही कामकाज कर सकते हैं। इससे शरीर में किसी भी तरह की कमी नहीं होती।
✓इस मैसेज को हर आदमी व हर ग्रुप में पहुचाऎ ताकि रक्तदान करने वालो की गलतफहमी दूर हो सके तथा रक्तदान नहीं करने वाले भी ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करके खुद भी स्वस्थ रहे तथा कई लोगों की जान बचा सके।
*ब्लड ग्रुप की तुलना*
आपका ब्लड कौनसा है और उसकी उपलब्धता कितनी है?”]
O+      1 in 3        37.4% (प्रचुरता में उपलब्ध)
A+        1 in 3        35.7%
B+        1 in 12      8.5%
AB+    1 in 29        3.4%
O-        1 in 15        6.6%
O-        1 in 15        6.6%
A-        1 in 16        6.3%
B-        1 in 67        1.5%
AB-    1 in 167        0.6% (दुर्लभ)
*कौन सा ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति किससे ब्लड ले सकता है?*
O-    ले सकता है      O- से
O+  ले सकता है      O+, O- से
A-    ले सकता है      A-, O- से
A+   ले सकता है A+, A-,O+,O- से
B-    ले सकता है  B-, O- से
B+    ले सकता है B+,B-,O+,O- से
AB-  ले सकता है AB-,B-,A-,O- से
AB+ ले सकता है  AB+, AB-, B+, B-, A+,  A-,  O+,  O- से
_रक्तदान महादान_

आज का पंचांग 4 july 2018

.      ।।  ॐ  ।।
    🌞 सुप्रभातम् 🌞
 ««« आज का पंचांग »»»
कलियुगाब्द...................5120
विक्रम संवत्.................2075
शक संवत्....................1940
मास..........................आषाढ़ 
पक्ष............................कृष्ण
तिथी............................षष्ठी
रात्रि 12.03 पर्यंत पश्चात सप्तमी
रवि.......................उत्तरायण
सूर्योदय...........05.50.02 पर
सूर्यास्त............07.11.59 पर
सूर्य राशि...................मिथुन
चन्द्र राशि...................कुम्भ
नक्षत्र...................पूर्वाभाद्रपद
दुसरे दिन प्रातः 05.12 पर्यंत पश्चात उत्तराभाद्रपद
योग......................आयुष्मान
प्रातः 07.15 पर्यंत पश्चात सौभाग्य
करण............................गर
प्रातः 11.18 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु.............................वर्षा
दिन.........................बुधवार

💮 आंग्ल मतानुसार :-
04 जुलाई सन 2018 ईस्वी ।

👁‍🗨 राहुकाल :-
दोपहर 12.30 से 02.11 तक । 

🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक...............8
🔯 शुभ रंग...............हरा

💮 चौघडिया :-
प्रात: 05.49 से 07.29 तक लाभ
प्रात: 07.29 से 09.09 तक अमृत
प्रात: 10.50 से 12.30 तक शुभ
अप. 03.50 से 05.30 तक चंचल
सायं 05.30 से 07.11 तक लाभ
रात्रि 08.30 से 09.50 तक शुभ 

💮 आज का मंत्र :-
।।ॐ शूर्पकरणाय नम: ।।

सुभाषितम् :-
अज्ञेभ्यो ग्रन्थिन: श्रेष्ठा: ग्रन्थिभ्यो धारिणो वरा: ।
धारिभ्यो ज्ञानिन: श्रेष्ठा: ज्ञानिभ्यो व्यसायिन: ॥ 
अर्थात :-
निरक्षर लोगोंसे ग्रंथ पढनेवाले श्रेष्ठ । उनसे भी अधिक ग्रंथ समझनेवाले श्रेष्ठ । ग्रंथ समझनेवालोंसे भी अधिक आत्मज्ञानी श्रेष्ठ तथा उनसे भी अधिक ग्रंथ से प्राप्त ज्ञान को उपयोग में लानेवाले श्रेष्ठ ।

🍃 आरोग्यं :-
दांतों में सड़न को दूर करने के घरेलू उपाय -

5. लहसुन -
हम खाना बनाने के लिए लहसुन का बहुत ही इस्तेमाल करते है। इसमें एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं और साथ ही, दर्द निवारक के रूप में काम करके दांत दर्द से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली को चबाएं। 

6. बेकिंग सोड़ा -
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए बेकिंग सोडा बहुत कारगार है। जिस तरह हम दांत साफ करते वक्त नमक का इस्तेमाल करते हैं उसी तरह बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी आपके लिए फायदेमंद है। इस बात का ध्यान दीजिए कि आप इसका इस्तेमाल रोज न करें। 

7. नीम -
आपके दांतों को साफ रखने के लिए नीम को पुराने तरीकों की तरह इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह स्वस्थ दांत पाने का एक प्रभावी तरीका है। इसके लिए आप नीम की टहनी से अपने दांतों की सफाई कर सकते हैं। यदि आप नीम का यूज लेंगे तो इससे दांत और मसूड़ों की समस्या ठीक होगी। 

⚜ आज का राशिफल :-

राशि फलादेश मेष :- 
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। 

🐂 राशि फलादेश वृष :- 
योजना फलीभूत होगी। आय‍ के साधन बढ़ेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। झंझटों से दूर रहें। 

राशि फलादेश मिथुन :- 
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा। 

🦀 राशि फलादेश कर्क :- 
चोट, रोग व विवाद आदि से बाधा संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🦁 राशि फलादेश सिंह :- 
राजकीय सहयोग से लाभ में वृद्धि होगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। धनार्जन होगा। समाज में प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ेगा। 

🏻 राशि फलादेश कन्या :- 
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी। 

⚖ राशि फलादेश तुला :- 
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। किसी बड़े कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा में उपयोगी व्यक्ति से मुलाकात होगी। 

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :- 
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। उत्साह कम रहेगा। दिन शुभ अनुकूल है।

� राशि फलादेश धनु :- 
कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।

🐊 राशि फलादेश मकर :- 
मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। 

🏺 राशि फलादेश कुंभ :- 
बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। लाभ होगा। 

राशि फलादेश मीन :- 
चोट व रोग से बचें। फालतू खर्च होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है। व्यापार में कानूनी रुकावट दूर होगी।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩

function disabled

Old Post from Sanwariya