यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 30 मार्च 2013

सफलता के 20 मँत्र



सफलता के 20 मँत्र
=============
1.खुद की कमाई से कम खर्च हो ऐसी जिन्दगी बनाओ..!
2. दिन मेँ कम से कम 3 लोगो की प्रशंशा करो..!
3. खुद की भुल स्वीकार ने मेँ कभी भी संकोच मत करो..!
4. किसी के सपनो पर हँसो मत..!
5. आपके पीछे खडे व्यक्ति को भी कभी कभी आगे जाने का मौका दो..!
6. रोज हो सके तो सुरज को उगता हुए देखे..!
7. खुब जरुरी हो तभी कोई चीज उधार लो..!
8. किसी के पास से कुछ जानना हो तो विवेक से दो बार पुछो..!
9. कर्ज और शत्रु को कभी बडा मत होने दो..!
10. ईश्वर पर पुरा भरोशा रखो..!
11. प्रार्थना करना कभीमत भुलो, प्रार्थना मेँ अपार शक्ति होती है..!
12. अपने काम से मतलब रखो..!
13. समय सबसे ज्यादा किमती है, इसको फालतु कामो मेँ खर्च मत करो..!
14. जो आपके पास है, उसी मेँ खुश रहना सिखो..!
15. बुराई कभी भी किसी कि भी मत करो करो,
क्योकिँ बुराई नाव मेँ छेद समान है, बुराई छोटी हो बडी नाव तो डुबोही देती है..!
16. हमेशा सकारात्मक सोच रखो..!
17. हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाओ..!
18. कोई काम छोटा नही होता हर काम बडा होता है जैसे कि सोचो जो काम आप कर रहे हो अगर आप वह काम आप नही करते हो तो दुनिया पर क्या
असर होता..?
19. सफलता उनको ही मिलती है जो कुछकरते है
20. कुछ पाने के लिए कुछ खोना नही बल्कि कुछ करना पडता है

(30 मार्च 2013 का राशिफल)





पंचांग: चतुर्थी व्रत। राहुकाल:प्रात: 09.00 से 10.30 तक। विक्रमी (विश्वावसु) संवत् 2069, 09 चैत्र मास शक 1934, चैत्र मास 17 प्रविष्टे, चैत्र कृष्ण पक्ष तृतीया 08.34 तक उपरांत चतुर्थी 30.08 तक तदोपरांत पंचमी,विशाखा नक्षत्र 28.19 तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र, हर्षण योग 07.56 तक उपरांत वज्र योग 28.49 तक तदोपरांत सिद्धि योग, विष्टि (भद्रा) करण 08.34 तक उपरांत बव करण,चन्द्रमा वृश्चिक राशि में 22.44 पर। सूर्योदय: 06.18 सूर्यास्त 18.34

मेष : नौकरी व व्यवसाय संबंधी समस्याएं आज परशन कर सकती है। आज का दिन आपके लिए काफी तनावपूर्ण और असुविधाजनक चल रहा है। यदि आप अपने काम पर जा रहे हैं, तो रास्ते में कोई व्यक्ति आपके साथ वाद-विवाद खड़ा कर सकता है। धैर्य से काम ले।

वृष :मानसिक रूप से भारी कष्ट आपको विचलित कर सकता है। मन में अशांति और असुरक्षा के बावजूद आज आप अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पूरे कर पाएंगे। कारोबार में आगे बढ़ने के लिए आपके पुराने संबंध काम आएंगे। कोई नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

मिथुन : आज का शुभ है। सुखद समाचार मिलेगा और आर्थिक प्रसंग भी उठेंगे। काफी दिनों से चल रही दौड़भाग और मेहनत के बावजूद संभावित लाभ नहीं मिलने तथा अधूरे काम के पूरे नहीं हो पाने के कारण आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। शाम के समय कुछ दौड़भाग बढ़ सकती है।

कर्क: सुबह – सुबह कोई कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल हो सकता है। आज का दिन आपके कारोबार के लिए बहुत ही अनुकूल और शुभ साबित होगा। यदि आप किसी मांगलिक कार्य का आयोजन कर रहे हैं, तो उसकी सफलता आपके ही हाथ में आएगी। धन की कमी के बावजूद आज आपकी आर्क क्षमता सुखद रहेगी।

सिंह : मनोवांछित की सिद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य का आरंभ दोपहर तक कर लें उसके बाद समय ठीक नहीं है। व्यापार में महत्वपूर्ण काम समय पर बनते हुए नजर आएंगे। आज कुछ खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आपकी सूझबूझ की दूरदृष्टि किसी सफलता को आपके द्वार पर ला सकती है।

कन्या : आज सौभाग्य और कार्य सफलता आपको खुश करेगी। काफी समय से अटके हुए काम बन जाने से आपकी मनोदशा बहुत ही उत्साहपूर्ण रहेगी। दौड़भाग और छोटी- मोटी यात्रा करने से आने वाले दिनों में अच्छे कारोबार के संकेत मिलेंगे। कोई नया काम करने की योजना भी हो सकती है। व्यर्थ के पचड़ों में नहीं पड़कर अपने जरूरी काम पूरे करें।

तुला : दोपहर बाद कुछ मायूसियां खत्म होंगी और उत्साह प्रबल होंगे। आज के दिन आपको व्यक्तिगत कार्यों के अलावा सामाजिक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। घर मकान और वाहन आदि से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान हो जाएगा। देश विदेश से अच्छे समाचार आदि मिलने की प्रबल संभावना है। शाम तक आपकी सुख समृद्धि और मानसिक शांति में कई गुना वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक : अपनी मौजूदा अर्थव्यवस्था को ठीक करने तथा मान प्रतिष्ठा को कायम रखने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। यदि आप कारोबार में अपने सहयोगी की योजना बना रहे हैं, तो उस मामले में कुछ प्रगति हो सकती है, लेकिन कोई भी कार्य करने से पहले उसके पक्ष और विपक्ष पर पूरी तरह सोच विचार कर लें।

धनु : कुछ अच्छे काम बन जाने से धन प्राप्ति के कारण जरूरी खर्चे और जिंमेदारी निपटाने में सहायता मिल सकती है। यदि आप किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसके लिए अभी थोड़ा समय ओर देना होगा। हो सकता है अगले दो तीन दिनों में आपको आर्थिक संकट से मुक्ति मिल जाए।

मकर: आपके गिरते स्वास्थ्य के कारण आपके सगे संबंधियों को भी चिंता हो सकती है। बेहतर यही होगा कि फिलहाल आप अपनी सामर्थ्य के बाहर किसी काम को नहीं करें। जो भी आर्क दबाव या जरूरी खर्च आपके ऊपर आ रहे हैं, उनके लिए किसी से सहयोग लेना आवश्यक होगा।

कुंभ: दोपहर बाद उलझने भी दूर होंगी और पराक्रम का प्रतिफल भी मिलेगा। अपने आर्थिक और व्यापारिक कार्यों को संपन्न करने में आज के दिन आपको अपने परिजनों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके निजी मित्र और दोस्त भी कुछ सकारात्मक रूख लेकर आपसे मिल सकते हैं।

मीन: चंद्रमा के अच्छे गोचर के अनुसार आज का दिन भी आपके लिए शुभफलदायक सिद्ध होगा। आपके सभी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान हो जाएगा। कोई उच्चस्तर का राजनैतिक व्यक्ति भी आपको अपने संपर्क क्षेत्र में ला सकता है। यदि आप कोई नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो आगे बढें।

शुक्रवार, 22 मार्च 2013

22 मार्च 2013 का राशिफल

22 मार्च 2013 का राशिफल
पंचांग: लट्ठमार होली नन्दगांव। राहुकाल:प्रात: 10.30 से 12.00 तक। विक्रमी (विश्वावसु) संवत् 2069, 01 चैत्र मास शक 1934, चैत्र मास 09 प्रविष्टे, फाल्गुन शुक्ल पक्ष दशमी 16.10 तक उपरांत एकादशी, पुनर्वस नक्षत्र 07.11 तक उपरांत पुष्य नक्षत्र, अतिगंड़ योग 23.37 तक उपरांत सुकर्मा योग, गर करण 16.10 तक उपरांत वणिज करण,चन्द्रमा कर्क राशि में दिन रात। सूर्योदय: 06.26 सूर्यास्त 18.29

मेष: आज के दिन आपको अपनी व्यवसाय में छवि सुधारने की चिंता रहेगी। वैसे तो आप मेहनत करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोग क्रियाशील होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है।

वृष: आज के दिन आपको कुछ ऐसे लोगों की सलाह पर अमल करना होगा जिससे आपको पारिवारिक जीवन या घर के सदस्यों की नाराजगी दूर हो जाए। किसी प्रियजन से अचानक भेंट से उत्साह में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।

मिथुन: आज का दिन आपको किसी पिछली घटना को बार- बार याद दिलाकर उत्साह में कमी ला सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। भावनाओं को त्याग त्याग सकारात्मकता पर ध्यान दें।

कर्क: विशेष परिश्रम के बावजूद मायूसियां बनी रहेंगी। सफलता के लिए ऐसी करतूत आपको आगे बढ़ने में मददगार साबित नहीं हो पाएगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी मांगलिक आयोजन में आमंत्रित होंगे। परिजनों की बातों का बुरा न मानें।

सिंह: यदि आप जोखिम भरे कामों से धन कमाना चाहते हैं, तो यह उम्मीद आपको आगे चलकर बहुत अच्छा परिणाम नहीं देगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ नयी उमंग की अनुभूति करेंगे। नई सफलताओं की ओर आकषिर्त होंगे। परिश्रम से न डरें।

कन्या: आज के दिन आपकी सोच और विचार शक्ति कुछ भौतिकवादी अधिक हो रही है। सत्संगियों की निकटतावश ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोकों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। आलस्य त्यागें।

तुला: आज किसी वाहन या किसी अचल सम्पत्ति का क्रय हो सकता है। आज के दिन आपको अपनी जरूरत को पूरी करने के लिए कुछ नियमित आमदनी का भी ख्याल रखना होगा। अच्छे कार्य द्वारा अच्छी छबि व गरिमा को प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक: आपके जीवन में चल रहे कुछ विवादास्पद मामले ऐसे हैं जिन्हें इस वक्त सुलझा लेना जरूरी होगा। घर में कुछ तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवांछित सफलता न मिलने से मन परेशान होंगे। रोजगार क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे।

धनु: आज के दिन आपको आराम करने का पूरा मौका मिलेगा। आपके स्वभाव के कुछ पहलू ऐसे हैं, जो दूसरों को गलतफहमी का शिकार बना सकते हैं। लेकिन आज इन सबका उत्तर देने में आप समर्थ रहेंगे। किसी बुजुर्ग से वैचारिक मतभेद संभव। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है।

मकर: आज के दिन आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो कि अप्रत्याशित होंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से जरूरी कार्य में विलंब होगा।

कुंभ: इस समय आपकी बौद्धिक और शारीरिक ऊर्जा शिखर पर है। यही नहीं आपने सफलता प्राप्त करने के लिए सही सीढ़ी का चुनाव भी कर रखा है। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। मीडिया अथवा लेखन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है।

मीन: जीवन में अचानक हो रही उथल-पुथल से न घबड़ायें बल्कि धैर्य व विवेक से काम लें। विषम स्थितियों के मध्य जरूरी जिम्मेदारी की पूर्ति में बिलंब से मन चिंतित होगा। अगर इन सबके लिए कुदरत कोई मौका या साथ दे तो उस वक्त की नजाकत को समझना बुद्धिमानी होगी। कड़ी मेहनत के बाद ही उपलब्धि का सुख मिलता है।

गुरुवार, 21 मार्च 2013

21 मार्च 2013 का राशिफल+ पंचांग:

 विक्रम संवत 2069। शक संवत 1934। मास फाल्गुन । पक्ष शुक्ल पक्ष। तिथि नवमी 14.26। नक्षत्र पुनर्वसु-पूर्ण रात्रि । योग शोभन 23.30। करण कौलाव 14.26। सूर्य राशि मीन । चन्द्र राशि मिथुन । राहुकाल 13.30- 15:00। अभिजीतमुहूर्त 12:10-12.58। सूर्योदय 06:33। सूर्यास्त 18.34। चंद्रोदय 13.16। तिथि विशेष -------
शुभ कार्य शिक्षा, भूमि, लकडी़, वाहन, प्रशासनिक, औषधि, आभूषन,धार्मिक कार्य आदि। वर्ज्य दक्षिण, पूर्व तथा नैॠत्य दिशा में यात्रा।


मेष- आपको नए कार्य करने की प्रेरणा देंगे। हालांकि आप अपने विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन का अनुभव करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा। लघु यात्रा के संयोग खड़े होंगे। भाई-बंधुओं के साथ मेल-जोल बना रहेगा। उससे लाभ होगा। स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।

वृषभ- मन की डांवाडोल प्रवृत्ति महत्त्वपूर्ण अवसरों से आपको वंचित रखेगी। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है। बातचीत में आपका झक्की व्यवहार संघर्ष खड़ा करेगा। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

मिथुन- आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों व स्वजनों के साथ आपका दिन खूब आनंद में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है। खर्च अधिक होगा। इसलिए उसपर संयम रखना पड़ेगा।

कर्क- परिवार में मनमुटाव के अवसर आएँगे, इसलिए मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधा का अनुभव करेगा इसलिए महत्त्वपूर्ण निर्णय टालना हितकर है। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद खड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य सम्बंधी लापरवाही तंदुरुस्ती खराब करेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर काम लेना पड़ेगा। मानहानि और धन हानि होने की संभावना है।

सिंह- आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा, परंतु मन की डांवाडोल स्थिति के कारण आप हाथ में आए हुए अवसर को खो न दें, इसका ध्यान रखना पड़ेगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। बुजुर्गों को आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। घर में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। बाहर जाने का आयोजन होगा।

कन्या- नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएँ साकार होंगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। उनसे लाभ होगा। व्यापारी और नौकरी वालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। धन और मान- सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन में सुख-शांति और संवाद बने रहेंगे। वसूली या व्यापार के काम से बाहर जाना होगा।

तुला- बौद्धिकों या साहित्यानुरागियों के साथ मुलाकात से आप ज्ञान गोष्ठी में समय व्यतीत करेंगे। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थस्थानों पर जाने की संभावना है। विदेशगमन के लिए अवसर बनेंगे। विदेश में बसने वाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। संतानों की समस्याओं से चिंता उत्पन्न होगी,

वृश्चिक- वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने का योग है। इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। अचानक धन लाभ होगा। आध्यात्मिक साधना के लिए अच्छा समय है। चिंतन-मनन में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति के साथ उलझनों से दूर रह सकेंगे।

धनु- पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र-परिधान आज के दिन की विशेषता रहेंगे। मनोरंजन की दुनिया में विहार करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। दांपत्य जीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। बौद्धिक, तार्किक विचार-विनिमय होगा। भागीदारी में लाभ होगा।

मकर- व्यापार-धंधे के विकास और आर्थिक आयोजनों के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात में व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। कानूनी उलझनों से बचें। तंदुरुस्ती बनी रहेगी। विरोधियों की चाल निष्फल जाएगी।

कुंभ- मानसिक अशांति और उद्वेग भरा दिन है। तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णायकता रहेगी, इसलिए ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। संतानों के प्रश्न उलझन में डालेंगे। पेट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है, कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आकस्मिक धन खर्च होगा।

मीन- आज के दिन सावधानी रखने की सलाह देते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद पैदा होगा। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण का कारण बनेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। मानसिक उद्वेग और धन और मानहानि होगी। नौकरी में समस्याएँ खड़ी होंगी। स्थावर जायदाद के दस्तावेज बनवाने में ध्यान रखें। स्त्रियों के साथ के सम्बंध हानिकारक साबित हो सकते हैं।

बुधवार, 20 मार्च 2013

20-03-2013 ka rashi phal

20-03-2013 ka rashi phal

पंचांग: विक्रम संवत 2069। शक संवत 1934। मास फाल्गुन। पक्ष शुक्ल पक्ष। तिथि अष्टमी 12.11। नक्षत्र आर्द्रा 28.44। योग सौभाग्य 22.57। करण बव 12.11। सूर्य राशि मीन। चन्द्र राशि मिथुन। राहु काल 12:00-13:30। अभिजीतमुहूर्त--- सूर्योदय 06.34। सूर्यास्त 18.34। चंद्रोदय 12.25। तिथि विशेष----- शुभ कार्य व्यापारिक वस्तुओं, लेखाकार्य, शिक्षण, लेखन, शिल्प, कानून, वकालत, वाहन, संपादन आदि। वर्ज्य पश्चिम, उत्तर तथा ईशान दिशा में यात्रा।


मेष- विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में स्पर्द्धायुक्त वातावरण रहेगा, जिसमें से बाहर आने का प्रयत्न कामयाब साबित होगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे छोटे-से प्रवास की संभावना है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।

वृषभ- मन की दुविधा ठोस निर्णय पर आने में रोकेगी। परिणाम स्वरूप हाथ में आए हुए अवसर खोएंगे। व्यवहार के कारण संघर्ष में उतरने की संभावना है। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आपकी वाकपटुता आपका कार्य संपन्न करेगी और दूसरे को मोहित करेगी।

मिथुन- आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ कहीं से गिफ्ट प्राप्त होने से आप अधिक खुश होंगे, । सभी के साथ मिलकर आनंददायक प्रवास का आयोजन की संभावना है। दांपत्य जीवन में संवादिता बनी रहेगी।

कर्क- शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन की संदिग्धता और दुविधा आपकी निर्णय शक्ति को कसौटी के शिखर पर चढ़ाएंगे। विशेष रूप से परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी। माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। धन खर्च बढ़ेगा।

सिंह- आज के दिन आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे समय में मन का ढीलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ख्याल रखना पड़ेगा। मित्र-मंडल एवं स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा।

कन्या- नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किए जा सकेंगे। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। पिता की तरफ से लाभ होगा। परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे और स्वस्थता से आज का दिन व्यतीत करेंगे,

तुला- लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान की मुलाकात होगी। विदेश यात्रा के लिए अनुकूलता रहेगी। फिर भी आपको संतान और स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों का आज सहयोग नहीं मिलेगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्द्धियों के साथ चर्चा में गहरे न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन का खर्च होगा।

वृश्चिक- आज का दिन बिना किसी प्रवृत्ति के सावधानीपूर्वक व्यतीत करना पड़ेगा। नए कार्य शुरू न करें। क्रोधावेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। समय से भोजन नहीं मिलेगा। राजकीय अपराधी प्रवृत्तियों से दूर रहने और नए सम्बंध विकसित करने की सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें। इष्टदेव का नाम स्मरण राहत देगा।

धनु- बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएगा। भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ के सम्बंधों में अधिक धनिष्ठता रहेगी। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर- आपके व्यापार-धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्द्धियों को पराजित करने में कामयाब साबित होंगे।

कुंभ- आज आप संतानों और अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुंचाएगी। आज नए कार्यों का आरंभ न करना हितकर है। यात्रा प्रवास में कठिनाइयां आएंगी।

मीन- शारीरिक-मानसिक भय रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद होगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। अनिद्रा से परेशान रहेंगे। धन और कीर्ति की हानि होगी। स्त्री वर्ग तथा पानी से दूर रहने की गणेशजी की सलाह देते हैं। स्थावर मिल्कियत तथा वाहन आदि की समस्याएं चिंता पैदा करेंगी।

function disabled

Old Post from Sanwariya