यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

घर बैठे कमाए धन, सदुपयोग करे छत का हम ,बेरोजगारी होगी दूर स्वास्थ्य भी रहेगा उत्तम

📌 *_घर बैठे कमाए धन, सदुपयोग करे छत का हम ,बेरोजगारी होगी दूर स्वास्थ्य भी रहेगा उत्तम_*

कोरोना संकट में एक बार फिर रोजगार पर खतरा मंडराने लगा है. कई लोगों की तो जॉब भी जा चुकी है. ऐसे में अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, लेकिन पर्याप्त जमीन नही है और न ही दुकान लेने के लिए ज्यादा पैसे, तो टेंशन न लें. आप घर की खाली पड़ी छत को अपनी कमाई का जरिया बना सकते हैं. इसमें कम लागत के आप उद्यम शुरू कर सकते हैं और तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. तो क्या हैं ये बिजनेस आईडियाज (Business Ideas) आइए जानते हैं.

*छत पर होर्डिंग्स लगाकर कमाएं मुनाफा*

अगर आप बिना निवेश किए अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आप अपनी छत पर होर्डिंग्स लगवा सकते हैं.

इसके लिए आप घर की छत को किराये पर दे सकते हैं. अगर आपका घर मेन रोड पर है तो बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने ब्रांड के प्रचार के लिए विज्ञापन के लिए छत का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके बदले कंपनी आपको अच्छा किराया देगी. होर्डिंग्स जितने बड़े होंगे कीमत उतनी ही अच्छी मिलेंगी. ये बिजनेस करने के लिए विज्ञापन एजेंसियों से आप संपर्क कर सकते हैं.

*मोबाइल टावर से कमाई होगी दोगुनी*

अगर आपकी घर की छत खाली है तो आप इसे मोबाइल कंपनियों को किराए पर दे सकते हैं. कंपनियां यहां मोबाइल टावर लगाकर आपको हर महीने बढ़िया किराया देंगी. चूंकि मोबाइल कंपनियों ने कॉल ड्रॉप की बढ़ती समस्या को खत्म करने के लिए जगह-जगह टावर लगाने का निर्णय लिया है, इससे आपकी कमाई की संभावना बढ़ गई है. हालांकि इसके लिए आपको न केवल पड़ोस के लोगों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होगा, बल्कि आपको स्थानीय नगर निगम से भी अनुमति लेनी होगी.

*टेरेस फा​र्मिंग भी बेहतर विकल्प*

भारत में टेरेस खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इसके लिए बिल्डिंग की छत पर ग्रीनहाउस बनाना होगा. जहां पॉलीबैग में सब्जी के थैले लगाए जा सकते हैं और ड्रिप सिस्टम के जरिए लगातार सिंचाई की जा सकती है. तापमान और नमी को नियंत्रित करने के लिए, उपकरण स्थापित करना होगा. पॉलीबैग में कीचड़ और कोकोपिट भरना पड़ता है. इसके लिए जैविक खाद का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तरीके से आप आर्गेनिक सब्जियां उगा सकते हैं. इनकी मार्केट में काफी मांग है.

*सोलर पैनल से बेचे बिजली*

सौर ऊर्जा से संचालित उपकरण इन दिनों काफी चलन में है. सरकार भी सोलर पैनल को लगाए जाने को बढ़ावा दे रही है. ऐसे में आप अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाकर इससे बिजली का बिल बचा सकते हैं. आप चाहे तो अतिरिक्त बिजली को बेचकर मुनाफा भी कमा सकते हैं. इसके लिए आपको अपने क्षेत्र में DISCOM से संपर्क करना होगा. वो आपके घर पर एक मीटर लगाएगा, जिससे यह पता चलेगा कि आपने DISCOM को कितनी बिजली बेची है.

रविवार, 25 अप्रैल 2021

गोबर से बनायीं गयी भस्म इतनी उपयोगी है तो गाय कितनी उपयोगी होगी

*धोवन पानी पीने का वैज्ञानिक तथ्य और आज की आवश्यकता*


वायुमण्डल में प्राणवायु ऑक्सीजन की अधिकतम मात्रा *21%* है, लेकिन यह मात्रा भारत के किसी गाँव में *18 या 19%* से ज्यादा नही है और शहरों में तो *11 या 12°/*. तक ही है।
भारतीय गाय के ताज़ा गोबर में *प्राणवायु ऑक्सीजन की मात्रा 23%* है। जब इस गोबर को सुखा कर कण्डा बनाया जाता है तो इसमें *ऑक्सीजन की मात्रा बढ़कर 27% हो जाती है।* जब इस कण्डे को जलाकर कोयला बनाते हैं तो इसमें *ऑक्सीजन की मात्रा बढ़कर 30% हो जाती है।* इसी कोयले को फिर से जलाकर भस्म बना देने पर *प्राणवायु 46.6% हो जाती है*। जब भस्म को दोबारा जलाकर विशुद्ध भस्म बनाते हैं तो *इसमें 60% तक प्राणवायु आ जाता है।* जब कि मॉडर्न विज्ञान कहता है कि किसी भी वस्तु को प्रोसेस करने से उसमें हानि होती है।
*10 लीटर जल में अगर 25 ग्राम भस्म मिला दे तो जल शुद्ध होने के साथ उसमें सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है।*

*🏘️अपने घरमें गोबर कंडेका धुंआ कीजिये और राख को पीनेके पानीमें*

*अग्निहोत्र भस्म*
  अग्निहोत्र गौ भस्म_को ध्यान से पढ़ेगें तो पायेंगे कि यह गौ-भस्म ( राख ) आपके लिए कितनी उपयोगी है।*
*साधू -संत लोग संभवतः इन्ही गुणों के कारण इसे प्रसाद रूप में भी देते थे।*
*जब गोबर से बनायीं गयी भस्म इतनी उपयोगी है तो गाय कितनी उपयोगी होगी यह आप सोच सकते है।*

*आपको एक लीटर पानी में 10-15 ग्राम  यानि 3-4 चम्मच भस्म मिलाना है , उसके बाद भस्म जब पानी के तले में बैठ जाये फिर इसे पी लेना है।* 
*इससे सारे पानी की अशुद्धि दूर हो जाएगी और आपको मिलेगा इतने पोषक तत्व।*
*यह लैबोटरी द्वारा प्रमाणित है।*
#तत्व_रूप / #ELEMENT_FORM
१. ऑक्सीजन  O = 46.6 %
२. सिलिकॉन  SI  = 30.12 %
३. कैल्शियम Ca = 7.71 %
४. मैग्नीशियम Mg = 2.63 %
५.  पोटैशियम K = 2.61 %
६. क्लोरीन CL = 2.43 %
७. एल्युमीनियम Al  = 2.11 %
८. फ़ास्फ़रोस P = 1.71 %
९. लोहा Fe = 1.46 %
१०. सल्फर S =1.46 %
११. सोडियम Na = 1 %
१२. टाइटेनियम Ti = 0.19 %
१३. मैग्नीज Mn =0.13 %
१४. बेरियम Ba = 0.06 %
१५. जस्ता Zn = 0.03 %
१६. स्ट्रोंटियम Sr = 0.02 %
१७. लेड Pb = 0.02 %
१८. तांबा Cu = 80 PPM
१९. वेनेडियम V=72 PPM
२०. ब्रोमिन Br = 50 PPM
२१. ज़िरकोनियम Zr 38 PPM
*आक्साइड_रूप* :-
१. सिलिकाँन डाइऑक्साइड -
              SIO2 = 64.44%
२. कैल्शियम ऑक्साइड
            CaO =10.79 %
३. मैग्नीशियम ऑक्साइड
       MgO = 4-37 %
४. एल्युमीनियम ऑक्साइड
        AI2O3 = 3.99%
५. फास्फोरस पेंटाक्साइड
        P2O5 = 3.93%
६. पोटेशियम ऑक्साइड
       K2O = 3.14 %
७. सल्फर ऑक्साइड
       SO3 = 2.79%
८. क्लोरीन  CL=2.43 %
९.  आयरन ऑक्साइड
      Fe2O3=2.09%
१०. सोडियम ऑक्साइड
       Na2O = 1.35 %
११.  टाइटेनियम ऑक्साइड
        TiO2 = 0.32%
१२. मैंगनीज ऑक्साइड
      MnO = 0.17 %
१३.  बेरियम ऑक्साइड
        BaO = 0.07 %
१४.  जिंक ऑक्साइड 
       ZnO = 0.03%
१५.  स्ट्रोंटियम ऑक्साइड
        SrO = 0.03%
१६. लेड ऑक्साइड
      PbO = 0.02%
१७. वेनेडियम ऑक्साइड
      V2O5 = 0.01 %
१८. कॉपर ऑक्साइड
       CuO = 0.01%
१९. जिरकोनियम ऑक्साइड
         ZrO2 =52 PPM
२०. ब्रोमिन Br = 50 PPM
२१.  रुबिडियम ऑक्साइड
      Rb2O = 32 PPM

*शरीर में आक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने के लिए यह गोबर की भस्म  बहुत उपयोगी ।
www.sanwariyaa.blogspot.com

Call for Pure Organic and Ayurvedic Products
in in all over India

Kailash Chandra Ladha 9352174466
Hemant Bajpai  9414129498

#organic 
#Sanwariya 
#chemicalfree 
#organicfood 
#organicproducts
#chemicalfreeskincare 
#chemicalfreeliving 
#chemicalfreeproducts 
#ayurveda

बुधवार, 21 अप्रैल 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

1) कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आई है।
2) कोरोना योद्धाओ की सराहना।
3) जिन्होंने अपनो को खोया है उनके प्रति संवेदना। 
4) कठिन से कठिन समय में भी धैर्य नही खोना चाहिए।
5) सही फैसला सही समय पर लेना जरूरी।
6) ऑक्सिजन की माँग बहुत ज्यादा। कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सिजन मिले।
7) जो कदम उठाए है उनसे हालात सुधरेंगे।
8) दवाई कंपनियों से हर तरह की मदद ली जा रही।
9) दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन हमारे पास।
10) हमारे पास मजबूत फार्मा सेक्टर।
11) अभी तक कुल 12 करोड़ वैक्सीन लगा चुके।
12) 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले वैक्सीन लगवा सकेंगे।
13) सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन पहले की तरह मुफ्त रहेगी। गरीबो - बुजुर्गों के लिए टीकाकरण जारी रहेगी।
14) श्रमिको को भी तेजी से वैक्सीन मिलेगी।
15) राज्य सरकारों से आग्रह - श्रमिको का भरोसा जगाये रखे।
16) आजीविका को नुकसान ना हो ऐसी हमारी कोशिश।
17) सभी के सेवाभाव को नमन।
18) जरूरतमंद की मदद करे।
19) देश में जागरूकता के लिए बच्चो की अहम भूमिका।
20) युवाओ की भागीदारी से लोकडाउन की संभावना कम।
21) हमे देश को लोक डाउन से बचाना है।
22) राज्य लोक डाउन का विकल्प अंतिम में रखे।
23) रमजान हमे धैर्य - अनुशासन की सीख देता है।
24) कोविड अनुशासन का पूरा पालन करे।

लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है: PM

*हमारे वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक करके बहुत कम समय में देशवासियों के लिए vaccines विकसित की हैं।*

आज दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है।

भारत की कोल्ड चेन व्यवस्था के अनुकूल वैक्सीन हमारे पास है: PM

दुनिया में सबसे तेजी से भारत में पहले 10 करोड़, फिर 11 करोड़ और अब 12 करोड़ वैक्सीन के doses दिए गए हैं: PM

यह एक team effort है जिसके कारण हमारा भारत, दो made in India vaccines के साथ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू कर पाया।

टीकाकरण के पहले चरण से ही गति के साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों तक, जरूरतमंद लोगों तक वैक्सीन पहुंचे: PM

कल ही वैक्सीनेशन को लेकर एक और अहम फैसला लिया गया है।

एक मई के बाद से, 18 वर्ष के ऊपर के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेट किया जा सकेगा।

अब भारत में जो वैक्सीन बनेगी, उसका आधा हिस्सा सीधे राज्यों और अस्पतालों को भी मिलेगा: PM

हम सभी का प्रयास, जीवन बचाने के लिए तो है ही, प्रयास ये भी है कि आर्थिक गतिविधियां और आजीविका, कम से कम प्रभावित हों।

वैक्सीनेशन को 18 वर्ष की आयु के ऊपर के लोगों के लिए Open करने से शहरों में जो हमारी वर्कफोर्स है, उसे तेजी से वैक्सीन उपलब्ध होगी: PM

मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें।

राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा: PM

मेरा युवा साथियों से अनुरोध है की वो अपनी सोसायटी में, मौहल्ले में, अपार्टमेंट्स में छोटी छोटी कमेटियाँ बनाकर COVID अनुशासन का पालन करवाने में मदद करे।

हम ऐसा करेंगे तो सरकारों को न कंटेनमेंट ज़ोन बनाने की ज़रुरत पड़ेगी, न कर्फ़्यू लगाने की, न लॉकडाउन लगाने की: PM

अपने बाल मित्रों से एक बात विशेष तौर पर कहना चाहता हूं।

मेरे बाल मित्र, घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बिना काम, बिना कारण घर के लोग, घर से बाहर न निकलें।
आपकी जिद बहुत बड़ा परिणाम ला सकती है: PM

आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है।

मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें।

लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है।

और माइक्रो कन्टेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है: PM

मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना में नामांकन अवश्य करावे

*आवश्यक सूचना* 😷
आदरणीय बंधुओ,

जैसा कि न्यूज चैनल व पेपर विज्ञापन के माध्यम से आपको ज्ञात होगा कि राजस्थान सरकार द्वारा अभूतपूर्व स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारंभ की गई है। 
निश्चित तौर पर हम सभी को इसमें सहयोग कर इसका फायदा सभी को समय पर मिल सके ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि कोई जरूरतमंद इससे वंचित ना रह जाए, ओर स्वास्थ्य बीमा हर परिवार की आवश्यकता होती है।

कृपया इस हेतु *जन आधार कार्ड* की आवश्यकता है। इसके लिए सर्वप्रथम किसी के जन आधार नहीं है तो वो बनवा ले, बाद में *चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना में नामांकन अवश्य करावे।*

*जन आधार हेतु आवश्यक दस्तावेज*
परिवार के सभी सदस्यों के
आधार कार्ड
पेन कार्ड
वोटर कार्ड
फोटो
बैंक पासबुक
आय प्रमाणपत्र या ITR
व सभी के फोटो
जमीन की नकल अगर हो तो

इन सभी से आप अपना जन आधार कार्ड बना सकते है।
इसके बाद कियोस्क या स्वयं ऑनलाइन बीमा कर सकते है।

*इस बीमा के फ़ायदे -*
1. कुल 5 लाख का मेडिक्लेम
2. 50 हजार साधारण बीमारी
3. 4.50 लाख गंभीर बीमारियों में
4. प्रतिवर्ष नवीनीकरण
5. जन आधार में नामांकित पूरे परिवार का बीमा
6. राजकीय व निजी अस्पताल मान्य।
7. NFSA के सदस्यों का निशुल्क
8. सीमांत कृषक का निशुल्क
9. संविदा कर्मी का निशुल्क
10. अन्य सभी के लिए मात्र 850.00 रू बीमा रकम में।

*1 मई से सभी अस्पताल में लागू*

*अधिक जानकारी हेतु अपने नजदीकी डिजिटल मित्र बंधु से जानकारी प्राप्त करें -*

दो गज दूरी मास्क 😷 है जरूरी

*सभी काम ऑनलाइन घर बैठे होगा।*

*आरकेआरसी में*
श्री मनीष चेचानी
9461224797

*भोपाल गंज में*
श्री निकेश तोतला
6377351707

मनीष सोमानी
9785091444

*माणिक्य नगर में*
सत्य नारायण राठी

विकास सोमानी
8963084602

*शास्त्री नगर में*
विनोद तोषनीवाल
7597550268

*नागोरी गार्डन*
शिल्पा ओ के समदानी
9214886430

*चंद्रशेखर में*
श्री मुकेश कोठारी
7014351826

*आजादनगर में*
राम नारायण भंसाली
9983322149

*बापूनगर में*
जगदीश लढा
विनय कंप्यूटर्स
9887347407

function disabled

Old Post from Sanwariya