यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 20 जून 2021

गंगा दशहरा जून 20, 2021 विशेषगंगा पूजन एवं अवतरण की कथा

गंगा दशहरा जून 20, 2021 विशेष
गंगा पूजन एवं अवतरण की कथा 
〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️


दशमी तिथि प्रारंभ👉  19 जून 2021 सायं 6 बजकर 47 मिनट से

दशमी तिथि समाप्त👉 20 जून सायं 04 बजकर 21 मिनट पर। 

वराह पुराण के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, बुधवार के दिन, हस्त नक्षत्र में गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थी इसलिये  इस दिन को हिन्दू धर्म मे माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्नान, दान, रूपात्मक व्रत होता है।

स्कन्द पुराण में लिखा हुआ है कि, ज्येष्ठ शुक्ला दशमी संवत्सरमुखी मानी गई है इसमें स्नान और दान तो विशेष रूप से करें। किसी भी नदी पर जाकर अर्ध्य (पू‍जादिक) एवम् तिलोदक (तीर्थ प्राप्ति निमित्तक तर्पण) अवश्य करें। ऐसा करने वाला महापातकों के बराबर के दस पापों से छूट जाता है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, दशमी को गंगावतरण का दिन मन्दिरों एवं सरोवरों में स्नान कर पवित्रता के साथ मनाया जाता है। 

गंगा स्नान का महत्त्व
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
भविष्य पुराण में लिखा हुआ है कि जो मनुष्य गंगा दशहरा के दिन गंगा के पानी में खड़ा होकर दस बार ओम नमो भगवती हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे माँ पावय पावय स्वाहा स्तोत्र को पढ़ता है, चाहे वो दरिद्र हो, असमर्थ हो वह भी गंगा की पूजा कर पूर्ण फल को पाता है। यदि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन मंगलवार हो तथा हस्त नक्षत्र तिथि हो तो यह सब पापों को हरने वाली होती है। वराह पुराण में लिखा है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी बुधवार में हस्त नक्षत्र में श्रेष्ठ नदी स्वर्ग से अवतीर्ण हुई थी। वह दस पापों को नष्ट करती है। इस कारण उस तिथि को दशहरा कहते हैं।

दशहरे के कुछ प्रमुख योग 
〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️
यह दिन संवत्सर का मुख माना गया है। इसलिए गंगा स्नान करके दूध, बताशा, जल, रोली, नारियल, धूप, दीप से पूजन करके दान देना चाहिए। इस दिन गंगा, शिव, ब्रह्मा, सूर्य देवता, भागीरथी तथा हिमालय की प्रतिमा बनाकर पूजन करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इस दिन गंगा आदि का स्नान, अन्न-वस्त्रादि का दान, जप-तप, उपासना और उपवास किया जाता है। जिस भी वस्तु का दान करे उनकी संख्या 10 ही होनी शुभ मानी गयी है। इससे दस प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है। इस दिन नीचे दिये गये दस योग हो तो यह अपूर्व योग है और महाफलदायक होता है। यदि ज्येष्ठ अधिकमास हो तो स्नान, दान, तप, व्रतादि मलमास में करने से ही अधिक फल प्राप्त होता है। इन दस योगों में मनुष्य स्नान करके सब पापों से छूट जाता है।

दस योग
〰️〰️〰️
ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, बुधवार, हस्त नक्षत्र, गर करण, आनंद योग व्यतिपात, कन्या का चंद्र, वृषभ का सूर्य आदि।

गंगा दशहरा पर दान का महत्त्व एवं पूजा विधि
〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️
इस दिन पवित्र नदी गंगा जी में स्नान किया जाता है। यदि कोई मनुष्य वहाँ तक जाने में असमर्थ है तब अपने घर के पास किसी नदी या तालाब में गंगा मैया का ध्यान करते हुए स्नान कर सकते है। गंगा जी का ध्यान करते हुए षोडशोपचार से पूजन करना चाहिए. गंगा जी का पूजन करते हुए निम्न मंत्र पढ़ना चाहिए :-

“ऊँ नम: शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नम:”

इस मंत्र के बाद “ऊँ नमो भगवते ऎं ह्रीं श्रीं हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे मां पावय पावय स्वाहा” मंत्र का पाँच पुष्प अर्पित करते हुए गंगा को धरती पर लाने भगीरथी का नाम मंत्र से पूजन करना चाहिए. इसके साथ ही गंगा के उत्पत्ति स्थल को भी स्मरण करना चाहिए. गंगा जी की पूजा में सभी वस्तुएँ दस प्रकार की होनी चाहिए. जैसे दस प्रकार के फूल, दस गंध, दस दीपक, दस प्रकार का नैवेद्य, दस पान के पत्ते, दस प्रकार के फल होने चाहिए.
यदि कोई व्यक्ति पूजन के बाद दान करना चाहता है तब वह भी दस प्रकार की वस्तुओं का करता है तो अच्छा होता है लेकिन जौ और तिल का दान सोलह मुठ्ठी का होना चाहिए. दक्षिणा भी दस ब्राह्मणों को देनी चाहिए. जब गंगा नदी में स्नान करें तब दस बार डुबकी लगानी चाहिए।

यह मौसम भरपूर गर्मी का होता है, अत: छतरी, वस्त्र, जूते-चप्पल आदि दान में दिए जाते हैं। पूजन के लिये यदि गंगाजी अथवा अन्य किसी पवित्र नदी पर सपरिवार स्नान हेतु जाया जा सके तब तो सर्वश्रेष्ठ है, यदि संभव न हो तब घर पर ही गंगाजली को सम्मुख रखकर गंगाजी की पूजा-अराधना कर ली जाती है। इस दिन जप-तप, दान, व्रत, उपवास और गंगाजी की पूजा करने पर सभी पाप जड़ से कट जाते हैं- ऐसी मान्यता है। अनेक परिवारों में दरवाज़े पर पाँच पत्थर रखकर पाँच पीर पूजे जाते हैं। इसी प्रकार परिवार के प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से सवा सेर चूरमा बनाकर साधुओं, फ़कीरों और ब्राह्मणों में बांटने का भी रिवाज है। ब्राह्मणों को बड़ी मात्रा में अनाज को दान के रूप में आज के दिन दिया जाता है। आज ही के दिन आम खाने और आम दान करने को भी विशिष्ट महत्त्व दिया जाता है। दशहरा के दिन दशाश्वमेध संभव ना हो तो किसी भी गंगा घाट में दस बार स्नान करके शिवलिंग का दस संख्या के गंध, पुष्प, दीप, नैवेद्य और फल आदि से पूजन करके रात्रि को जागरण करने से अनंत फल प्राप्त होता है। विधि-विधान से गंगाजी का पूजन करके दस सेर तिल, दस सेर जौ और दस सेर गेहूँ दस ब्राह्मणों को दान दें। परदारा और परद्रव्यादि से दूर रहें तथा ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ करके दशमी तक एकोत्तर-वृद्धि से दशहरा स्तोत्र का पाठ करें। इससे सब प्रकार के पापों का समूल नाश हो जाता है और दुर्लभ सम्पत्ति प्राप्त होती है।

गंगा दशहरे का फल
〰️〰️🌸🌸〰️〰️
ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के दस प्रकार के पापों का नाश होता है। इन दस पापों में तीन पाप कायिक, चार पाप वाचिक और तीन पाप मानसिक होते हैं। जैसे कि

👉 बिना आज्ञा या जबरन किसी की वस्तु लेना

👉 हिंसा

👉 पराई स्त्री के साथ समागम

👉 कटुवचन का प्रयोग

 👉 असत्य वचन बोलना

👉 किसी की शिकायत करना

👉 असंबद्ध प्रलाप

👉 दूसरें की संपत्ति हड़पना या हड़पने की इच्छा

👉 दूसरें को हानि पहुँचाना या ऐसे इच्छा रखना

👉 व्यर्थ बातो पर परिचर्चा

कहने का तात्पर्य है जिस किसी ने भी उपरोक्त पापकर्म किये हैं और जिसे अपने किये का पश्चाताप है और इससे मुक्ति पाना चाहता है तो उसे सच्चे मन से मां गंगा में डूबकी अवश्य लगानी चाहिये। यदि आप मां गंगा तक नहीं जा सकते हैं तो स्वच्छ जल में थोड़ा गंगा जल मिलाकर मां गंगा का स्मरण कर उससे भी स्नान कर सकते हैं। इन सभी से व्यक्ति को मुक्ति मिलती है।

माँ गंगा जी की आरती
〰️〰️🌸〰️🌸〰️〰️
ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
चन्द्र-सी ज्योति तुम्हारी, जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
एक बार जो प्राणी, शरण तेरी आता।
यम की त्रास मिटाकर, परमगति पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
आरती मातु तुम्हारी, जो नर नित गाता।
सेवक वही सहज में, मुक्ति को पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥

गंगा अवतरण की कथा
〰️〰️🌸〰️🌸〰️〰️
ब्रह्मा से अत्रि, अत्रि से चंद्रमा, चंद्रमा से बुध, बुध से पुरुरवा, पुरुरवा से आयु, आयु से नहुष, नहुष से यति, ययाति, संयाति, आयति, वियाति और कृति नामक छः महाबली और विक्रमशाली पुत्र हुए।

अत्रि से उत्पन्न चंद्रवंशियों में पुरुरवा-ऐल के बाद सबसे चर्चित कहानी ययाति और उसने पुत्रों की है, ययाति के 5 पुत्र थे-! पुरु, यदु, तुर्वस, अनु और द्रुह्मु,  उनके इन पांचों पुत्रों और उनके कुल के लोगों ने मिलकर लगभग संपूर्ण एशिया पर राज किया था, ऋग्वेद में इसका उल्लेख मिलता है।
 
ययाति बहुत ही भोग-विलासी राजा था, जब भी उसको यमराज लेने आते तो वह कह देता नहीं अभी तो बहुत काम बचे हैं, अभी तो कुछ देखा ही नहीं। 
 
गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र के मध्य प्रतिष्ठा की लड़ाई चलती रहती थी, इस लड़ाई के चलते ही ५ हजार वर्ष पूर्व हुए महाभारत युद्ध के पूर्व एक और महासंग्राम हुआ था जिसे 'दशराज युद्ध' के नाम से जाना जाता हैं इस युद्ध की चर्चा ऋग्वेद में मिलती है, यह रामायण काल की बात है।
 
महाभारत युद्ध के पहले भारत के आर्यावर्त क्षेत्र में आर्यों के बीच दशराज युद्ध हुआ था इस युद्ध का वर्णन दुनिया के हर देश और वहां की संस्कृति में आज भी विद्यमान है, ऋग्वेद के ७ वें मंडल में इस युद्ध का वर्णन मिलता है। 

इस युद्ध से यह पता चलता है कि आर्यों के कितने कुल या कबीले थे और उनकी सत्ता धरती पर कहां तक फैली थी, इतिहासकारों के अनुसार यह युद्ध आधुनिक पाकिस्तानी पंजाब में परुष्णि नदी (रावी नदी) के पास हुआ था।
 
ब्रह्मा से भृगु, भृगु से वारिणी भृगु, वारिणी भृगु से बाधृश्य, शुनक, शुक्राचार्य (उशना या काव्या), बाधूल, सांनग और च्यवन का जन्म हुआ, शुनक से शौनक, शुक्राचार्य से त्वष्टा का जन्म हुआ, त्वष्टा से विश्वरूप और विश्‍वकर्मा, विश्वकर्मा से मनु, मय, त्वष्टा, शिल्लपी और देवज्ञ का जन्म हुआ, दशराज्ञ युद्ध के समय भृगु मौजूद थे। 
 
इक्ष्वाकु वंश के राजा सगर भगीरथ और श्रीराम के पूर्वज हैं। राजा सगर की २ रानियां थीं- केशिनी और सुमति, जब दीर्घकाल तक दोनों पत्नियों को कोई संतान नहीं हुई तो राजा अपनी दोनों रानियों के साथ हिमालय पर्वत पर जाकर पुत्र कामना से तपस्या करने लगे। 

तब ब्रह्मा के पुत्र महर्षि भृगु ने उन्हें वरदान दिया कि एक रानी को ६० हजार अभिमानी पुत्र प्राप्त तथाहोगेतथा दूसरी से एक 
वंशधर पुत्र होगा, वंशधर अर्थात जिससे आगे वंश चलेगा।
 
बाद में रानी सुमति ने तूंबी के आकार के एक गर्भ-पिंड को जन्म दिया, वह सिर्फ एक बेजान पिंड था, राजा सगर निराश होकर उसे फेंकने लगे, तभी आकाशवाणी हुई- 'सावधान राजा! इस तूंबी में ६० हजार बीज हैं, घी से भरे एक-एक मटके में एक-एक बीज सुरक्षित रखने पर कालांतर में ६० हजार पुत्र प्राप्त होंगे।'
 
राजा सगर ने इस आकाशवाणी को सुनकर इसे विधाता का विधान मानकर वैसा ही सुरक्षित रख लिया, जैसा कहा गया था, समय आने पर उन मटकों से ६० हजार पुत्र उत्पन्न हुए, जब राजा सगर ने अश्वमेध यज्ञ किया तो उन्होंने अपने ६० हजार पुत्रों को उस घोड़े की सुरक्षा में नियुक्त किया। 

देवराज इंद्र ने उस घोड़े को छलपूर्वक चुराकर कपिल मुनि के आश्रम में बांध दिया, राजा सगर के ६० हजार पुत्र उस घोड़े को ढूंढते-ढूंढते जब कपिल मुनि के आश्रम पहुंचे तो उन्हें लगा कि मुनि ने ही यज्ञ का घोड़ा चुराया है। 

यह सोचकर उन्होंने कपिल मुनि का अपमान कर दिया, ध्यानमग्न कपिल मुनि ने जैसे ही अपनी आंखें खोलीं, राजा सगर के ६० हजार पुत्र वहीं भस्म हो गए, भगीरथ के पूर्वज राजा सगर के ६० हजार पुत्र कपिल मुनि के तेज से भस्म हो जाने के कारण अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए थे। 

अपने पूर्वजों की शांति के लिए ही भगीरथ ने घोर तप किया और गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी पर लाने में सफल हुए, पूर्वजों की भस्म के गंगा के पवित्र जल में डूबते ही वे सब शांति को प्राप्त हुए। 

राजा भगीरथ के कठिन प्रयासों और तपस्या से ही गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आई थी, इसे ही 'गंगावतरण' की कथा कहते हैं। सगर और भगीरथ से जुड़ी अनेक और भी कथाएं है।

हम अमृत फेंक कर उनमें कीचड़ भरने का काम क्यों कर रहे हैं...?

🧐🙏🏻
*हमारे पास तो  पहले से ही अमृत से भरे कलश थे...!🧐*

*फिर हम वह अमृत फेंक कर उनमें कीचड़ भरने का काम क्यों कर रहे हैं...?🤔*

*जरा इन पर विचार करें...🧐👇*

० यदि *मातृनवमी* थी,
तो Mother’s day क्यों लाया गया?

० यदि *कौमुदी महोत्सव* था,
तो Valentine day क्यों लाया गया?

० यदि *गुरुपूर्णिमा* थी,
तो Teacher’s day क्यों लाया गया?

० यदि *धन्वन्तरि जयन्ती* थी,
तो Doctor’s day क्यों लाया गया?

० यदि *विश्वकर्मा जयंती* थी,
तो Technology day क्यों लाया गया?

० यदि *सन्तान सप्तमी* थी,
तो Children’s day क्यों लाया गया?

० यदि *नवरात्रि* और *कन्या भोज* था,
तो Daughter’s day क्यों लाया गया?

० *रक्षाबंधन* है तो Sister’s day क्यों ?

० *भाईदूज* है तो Brother’s day क्यों ?

० *आंवला नवमी, तुलसी विवाह* मनाने वाले हिंदुओं को Environment day की क्या आवश्यकता ?

० केवल इतना ही नहीं, *नारद जयन्ती* ब्रह्माण्डीय पत्रकारिता दिवस है...

० *पितृपक्ष* ७ पीढ़ियों तक के पूर्वजों का पितृपर्व है...

० *नवरात्रि* को स्त्री के नवरूपों के दिवस के रूप में स्मरण कीजिये...

*सनातन पर्वों को अवश्य मनाईये...*
हमारी सनातन संस्कृति में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व और त्योहार मिशनरीयों के धर्मांतरण की राह में बाधक हैं। बस, इसीलिए हमारी धार्मिक परंपराओं से मिलते जुलते उत्सव कार्यक्रम मिशनरीयों द्वारा लाए जा रहे हैं।
ताकि आपको सनातन सभ्यता से तोड़कर धर्मांतरण की ओर प्रेरित किया जा सके... 

अब पृथ्वी के सनातन भाव को स्वीकार करना ही होगा। यदि हम समय रहते नहीं चेते तो वे ही हमें वेद, शास्त्र, संस्कृत भी पढ़ाने आ जाएंगे! 

इसका एक ही उपाय है कि, अपनी जड़ों की ओर लौटिए। अपने सनातन मूल की ओर लौटिए। व्रत, पर्व, त्यौहारों को मनाइए। अपनी संस्कृति और सभ्यता को जीवंत कीजिये। जीवन में भारतीय पंचांग अपनाना चाहिए, जिससे भारत अपने पर्वों, त्यौहारों से लेकर मौसम की भी 
अनेक जानकारियां सहज रूप से जान व समझ लेता है...😊👍🏽

*संस्कृति 🚩रक्षा अभियान....⛳️⛳️*
🙏🏻
शुभ स्वस्थ जीवन🤝🏼 स्वजन💐

हिन्दुओं की आस्था के लिये सरकार द्वारा किये गये/किये जा रहे काम जिसकी जानकारी हर हिन्दुओं के पास होनी चाहिये

हिन्दुओं की आस्था के लिये सरकार द्वारा किये गये/किये जा रहे काम  जिसकी जानकारी हर हिन्दुओं के पास होनी चाहिये -

(आत्मघाती आचरण छोड़िये आगे बहुत कुछ बाकी है)

📌 "राम मंदिर" बनवा रहे हो
📌 "काशी विश्वनाथ कॉरिडोर" बनवा रहे हो
📌 "विंध्याचल कॉरिडोर" बनवा रहे हो
📌 "चार धाम को रेल रोड हवाई कनेक्टिविटी" से जोड़ रहे हो
📌 "धारा 370 और 35ए" हटा रहे हो
📌 "CAA" ला रहे हो
📌 4 वर्षों से यूपी में "रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों/महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा" करवा रहे हो
📌 "श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा" करवा रहे हो
📌 यूपी में "रंगोत्सव, दीपोत्सव, कृष्ण जन्मोत्सव" धूमधाम से मना रहे हो
📌 अयोध्या में लाखों "दीप जलवाकर" विश्व रिकॉर्ड बनवा रहे हो
📌 "दिव्य कुंभ भव्य कुंभ" का सफल आयोजन करवा रहे हो
📌 "अयोध्या, काशी, मथुरा, वृंदावन, चित्रकूट, विंध्याचल" का विकास और सौंदर्यीकरण करवा रहे हो
📌 "रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट" बनवा रहे हो
📌 "कैलाश मानसरोवर भवन" बनवा रहे हो
📌 "लव जिहाद के खिलाफ" कानून बना रहे हो
📌 "जबरन धर्मांतरण के खिलाफ" कानून बना रहे हो
📌 "दंगे के खिलाफ वसूली" का सख्त कानून बना रहे हो
📌 सदियों से बंद "अक्षय वट, सरस्वती कूप" को श्रद्धालुओं के लिए खुलवा रहे हो
📌 "अकबर किले में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित" करवा रहे हो
📌 "रामेश्वरम को रामसेतु से जोड़ने वाला पंबन ब्रिज" बनवा रहे हो
📌 "रामायण एक्सप्रेस" चलवा रहे हो
📌 अयोध्या में "रामायण म्यूजियम" बनवा रहे हो
📌 अयोध्या में "251 मीटर ऊंची भगवान राम की भव्य प्रतिमा" बनवा रहे हो
📌 "अयोध्या से जनकपुरी (नेपाल) तक बस सेवा" शुरू करवा रहे हो
📌 मथुरा में "कृष्ण लीला म्यूजियम" बनवा रहे हो
📌 "विश्व की सबसे बड़ी श्रीमद् भागवत गीता का अनावरण" कर रहे हो
📌 "बहरीन में 200 साल पुराने कृष्ण मंदिर का पुनरुद्धार" करवा रहे हो
📌 "84 कोस परिक्रमा मार्ग 4 लेन" का बनवा रहे हो
📌 "केदारनाथ धाम का पुनरोद्धार"
📌 "कैलाश मानसरोवर तक रोड" बनवा रहे हो
📌 "कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने के लिए 1 लाख की सब्सिडी" दे रहे हो
📌 काशी में "काशी विश्वनाथ वर्चुअल म्यूजियम" बनवा रहे हो
📌 "माता वैष्णो देवी को रेल, रोड और हवाई कनेक्टिविटी" से जोड़ रहे हो
📌 "भैरो बाबा तक रोप-वे सेवा" शुरू करवा रहे हो
📌 "वाराणसी से कटरा तक वन्दे भारत ट्रेन" चलवा रहे हो
📌 "नमामि गंगे के तहत गंगा सफाई अभियान" चलवा रहे हो
📌 "जेलों में जन्माष्टमी का आयोजन" करवा रहे हो
📌 "अयोध्या में रामलीला का मंचन" करवा रहे हो
📌 "नवरात्रि में कन्या भोज का आयोजन" करवा रहे हो
📌 "फैजाबाद का नाम बदलकर पुनः प्राचीन नाम "अयोध्या जी" कर रहे हो
📌 "इलाहाबाद का नाम बदलकर पुनः प्राचीन नाम प्रयागराज" कर रहे हो
📌 "भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए देशभर में विभिन्न प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार" करवा रहे हो
📌 "आबू धाबी में पहले भव्य हिन्दू मंदिर का निर्माण" करवा रहे हो
📌 "गौवंश के संरक्षण" के लिये योजनाएं चला रहे हो
📌 "विभिन्न वैश्विक मंचो से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा" दे रहे हो 
📌 "संस्कृत यूनिवर्सिटी की स्थापना" करवा रहे हो
📌 "योग को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में विश्व में स्थापित" कर रहे हो
📌 "राष्ट्रीय गोकुल मिशन" शुरू कर रहे हो
📌 "राष्ट्रीय कामधेनु आयोग" का गठन कर रहे हो
📌 "कुंभ यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल" करवा रहे हो
📌 "विश्व के नेताओ को गीता, रामायण भेंट" कर रहे हो
📌 "बेसहारा गोवंशों के लिए कार्पस फंड की व्यवस्था" कर रहे हो 
📌 यूपी में "प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी छात्र छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग" सुविधा उपलब्ध करवा रहे हो
📌 "4 करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 59,000 करोड़ रुपए से अधिक की पोस्ट मैक्ट्रिक छात्रवृत्ति योजना" शुरू कर रहे हो

*"सबका विश्वास जीतने कि कोशिश कर  रहे हो"*

पर बकलोली करने वाला कृतघ्न  हिन्दू समाज हमेशा सवाल पुछती रहती है मोदी -  योगी सरकार ने पिछले 7 वर्षों में क्या कुछ किया है।

           _*???*_

हिन्दुओं को बरगलानें वाले पत्तलचट पत्रकार,  बिके हुये बुद्धिजीवी और धर्म के ठेकेदार यह सब देख सुनकर पगला गये हैं, लिख रहे हैं मोदी सरकार ने 7 सालों हिन्दुओं के लिए कुछ नहीं किया है।

*आप इस सन्देश को देशभर में फैलाईये और हिंदुत्व के सच्चे सारथी बनिये।*

*🔱 हर हर महादेव 🔱*

आप सब इस सन्देश को अपने सभी मित्रों ,परिवार वालों या जो कोई भी हमारी विचारधारा से जुड़ना चाहता है उसके पास पहुंचाने का कष्ट करें।

_*💯% हिन्दूओं का 💯% असमंजस और शंका दूर करें।*_

_*(ये तो आगाज है भाईयो , आगे साथ देंगे तभी अंजाम तक पहूंच पायेंगे - धेर्य रखें और विश्वास करें।)*_

🕉️🚩🇮🇳🔱🏹🐚🕉️
    🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
     🔱 हर हर महादेव 🔱

लहर में कोविड से मृत्यु पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ढेर सारे राहत पैकेज की घोषणाएं की गई हैं

*कोरोना महामारी में दूसरी लहर में कोविड से मृत्यु पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ढेर सारे राहत पैकेज की घोषणाएं की गई हैं,*

 इसके अतिरिक्त भी परिवारजन निम्न राहत प्राप्त करने के अधिकारी हैं, यह प्रावधान आमजन के हित हेतु सूचना प्रेषित है... आप सभी अपने  नाम सहित भी फारवर्ड/शेयर कर सकते हैं- 
01. पीएम केयर्स फंड से माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु पर 18 वर्ष की उम्र में मासिक सहायता राशि, -23 वर्ष की उम्र में पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है,
-फ्री शिक्षा, उच्च शिक्षा के लोन, जिसका ब्याज पीएम केयर फण्ड से चुकाया जाएगा, 
-साथ ही 18 वर्ष की उम्र तक आयुष्मान भारत से 05 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस किया जाएगा। जिसका प्रीमियम पीएम केयर्स फंड से दिया जाएगा।
02. राज्य में अनाथ बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के अलावा मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना भी है
जिसमें तत्काल ₹ 01 लाख का प्रावधान,
18 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह ₹2500,
18 वर्ष पूर्ण होने पर ₹ 05 लाख तक की सहायता देय है।
-12वीं तक निशुल्क आवासीय शिक्षा या हॉस्टल में रहकर शिक्षा। -कॉलेज के छात्रों को समाज कल्याण के हॉस्टल में रहने की सुविधा और अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना का लाभ दिया जाएगा. -युवाओं को मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में बेरोजगारी भत्ता दिए जाने के लिए प्रावधान किए गए हैं।
03. राज्य में विधवा पत्नी हेतु पति की कोविड से मृत्यु पर ₹ 01 लाख एकमुश्त, 
-1500/रुपए प्रति माह विधवा पेंशन का प्रावधान किया गया है इसमें सालाना आय की बाध्यता नहीं है और सभी आयु वर्ग हेतु प्रावधान है,
-विधवा स्त्री के बच्चों को ₹1000 प्रति माह एवं स्कूल ड्रेस और पुस्तकों के लिए एकमुश्त ₹2000 की राशि का प्रावधान किया है.
04. पति/पत्नी राजकीय सेवा में  कार्यरत हो तो कोविड ड्यूटी में लगे हुए हो तो,मृत्य पर 50 लाख रुपये की राशि सरकार द्वारा देय है।
05. प्राइवेट नौकरी में थे और उनका PF/ बीमा के पैसे कटते थे, तो क्लेम का प्रावधान है।
06. ESIC यानी कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत बीमा राशि बढ़ाकर ₹ 07 लाख कर दी गई है, और इस में पारिवारिक पेंशन मिलने का प्रावधान किया गया है, जो औसत दैनिक वेतन के 90% के बराबर तक होगी और यह लाभ 24-3-2020 से 24-3 -2022 तक लिया जा सकेगा.
07. जनधन योजना के खाता धारक को ₹2 लाख दुर्घटना या सामान्य मौत पर, दिए जाने का प्रावधान है।
08. माता पिता की मृत्यु पर समाज कल्याण विभाग की पालनहार योजना से भी लाभ लिया जा सकता है,इसमें केवल पिता या माता की मृत्यु पर भी यह लाभ मिल सकता है, विधवा के बच्चों को ₹1000 प्रतिमाह प्रति बच्चा,दिए जाने का प्रावधान है, इस हेतु अध्ययन प्रमाण पत्र या आंगनबाड़ी का प्रमाण पत्र लगाना पड़ेगा, साथ ही मां का विधवा पेंशन का पीपीओ भी लगेगा, और जन आधार कार्ड भी लगाना होगा।यह लकभ 18 वर्ष की आयु तक  मिलेगा, इसके बाद मुख्यमंत्री हुनर विकास या उच्च शिक्षा योजना के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए फीस सरकार के द्वारा स्पॉन्सर की जाएगी।
09. माता पिता की मृत्यु मार्च 2020 के बाद किसी भी कारण से हो जाने पर, बाल स्वराज स्वराज योजना भी है इसके लिए फोन न. 1098 पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। और केंद्र की स्कीम के अलावा भी इस योजना से लाभ मिलेगा।
10. 01-04-2020 से 31 मार्च 2021 और उसके बाद वित्तीय वर्ष में यदि ₹12 या ₹330 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और PMSBY के तहत बैंक खाताधारक की पासबुक में हुई 12 रुपये और 330 रुपये की कटौती की इंट्री ही इसी बीमा के क्लेम के लिए काफी है। इनमें एक एक्सीडेंटल बीमा की 12 रुपये और दूसरे सामान्य बीमा की 330 रुपये की रकम खाते से कटी होती है। इस पर 2 लाख रुपये क्लैम के दिये जाने के 2015 से ही प्रावधान हैं।
11. एटीएम कार्ड धारक द्वारा यदि 90 दिन में एक बार भी ट्रांजैक्शन किया गया है, तो असामयिक मृत्यु की स्तिथि में 50,000 रु से  10 लाख रुपए तक के बीमा क्लैम के प्रावधान हैं। जो बैंक द्वारा देय हैं। चाहे एटीएम सरकारी बैंक का हो या प्राइवेट बैंक का।
12. यदि मृतक द्वारा किसी भी प्रकार का टर्म इंश्योरेंस, बीमा कवर, एलआईसी की पॉलिसी आदि ली गई है तो वह भी लाभ उसके नॉमिनी को मिलेंगे।
13. राजकीय कर्मचारी को सेवाकाल के दौरान किए गए बीमे की राशि और अन्य लाभ देय होंगे साथ ही पारिवारिक पेंशन भी दी जाएगी।
14. यदि मृतक सरकार द्वारा अधिस्वीकृत पत्रकार था, तो राज्य सरकार द्वारा उसके परिवार को ₹50 लाख की राशि का प्रावधान है।
15 इसी प्रकार यदि किसी अधिवक्ता की मृत्यु होती है तो भी कई बार एसोसिएशन द्वारा उसके परिवार को मुआवजा का  प्रावधान है।
आवश्यक दस्तावेज- मृत्य प्रमाण पत्र, कोविड रिपोर्ट, HRCT रिपोर्ट, रोग प्रमाण पत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि, नौकरी के प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, फ़ोटो, बीमा पालिसी की प्रति आदि, आयु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ आदि।
 यदि कोई भी संशोधन या और कोई योजना संज्ञान में आये तो कृपया ऐड कर दें और फारवर्ड करें।

*👉कृपया जनहित में इस मैसेज को अधिकतम फॉरवर्ड करने की कृपा करें ताकि अधिकतम लोगों को लाभ मिल सके, यह भी एक प्रकार की  समाजसेवा होगी ।*
निवेदक-
🙏🙏🙏🙏🙏🙏

प्याज शरीर के लिए अमृत भी है तो विष भी

🌈 *_प्याज शरीर के लिए अमृत भी है तो विष भी, जानिए प्याज की स्वाभाविक विशेषताएं

प्याज धरती का एक कंद है जो अपनी तामसी गुणों के कारण एक विशेष गंध फैलाता है। प्याज लू, तापाघात सहित अनेकों बीमारियों की रामबाण औषधि भी है । पर प्याज के सेवन के पूर्व जान ले की आप द्वारा सेवन किया जा रहा प्याज वाकई आपके शरीर में लाभ पहुंचा रहा है या हानि।

*ताज़ा कटा प्याज ही खाए*
प्याज हमेशा तुरंत काट कर खाएं.
मानो या ना मानो यह पूर्णतया सत्य है.देर से कटी प्याज का कभी उपयोग ना करें. कटी रखी प्याज दस मिनिट में अपने आस पास के सारे कीटाणु अवशोसित कर लेती है.

यह वेज्ञानिक तौर पर सिद्ध हो चुका है.

जब भी किसी मौसमी बीमारी का प्रकोप फैले घर में सुबह शाम हर कमरें में प्याज काट कर रख दें बाद में उसे फैंक दें सुरक्षित बने रहेंगें.

*प्याज के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी.*

सन 1919 में फ्लू से चार करोड़ लोग मारे जा चुके थे, तब एक डॉक्टर कई किसानों से उनके घर इस प्रत्याशा में मिला कि वो कैसे इन किसानों को इस महामारी से लड़ने में सहायता कर सकता है. बहुत सारे किसान इस फ्लू से ग्रसित थे और उनमें से बहुत से मारे जा चुके थे.

डॉक्टर जब इनमें से एक किसान के संपर्क में आया तो उसे ये जान कर बहुत आश्चर्य हुआ, कि सारे गाँव के फ्लू से ग्रसित होने के बावजूद ये किसान परिवार बिलकुल स्वस्थ्य था.तब डॉक्टर को ये जानने की इच्छा जागी कि ऐसा इस किसान के परिवार ने सारे गाँव से हटकर क्या किया कि वो *इस भंयकर महामारी में भी स्वस्थ्य थे.* तब किसान की पत्नी ने उन्हें बताया कि उसने अपने मकान के दोनों कमरों में एक प्लेट में  छिली हुई प्याज रख दी थी तब डॉक्टर ने प्लेट में रखी इन प्याज को माइक्रोस्कोप से देखा तो उसे इस प्याज में उस घातक फ्लू के बैक्टेरिया मिले जो संभवतया इन प्याज द्वारा अवशोषित कर लिए गए थे और शायद यही कारण था कि इतनी बड़ी महामारी में ये परिवार बिलकुल स्वस्थ्य था, क्योंकि *फ्लू के वायरस इन प्याज द्वारा सोख लिए गए थे.*

जब मैंने अपने एक मित्र जो अमेरिका में रहते थे और मुझे हमेशा स्वास्थ्य संबधी मुद्दों पर  बेहद ज्ञानवर्धक जानकारी भेजते रहते हैं, तब उन्होंने प्याज के संबध में बेहद महत्वपूर्ण जानकारी/ अनुभव मुझे भेजा.उनकी इस बेहद रोचक कहानी के लिए धन्यवाद.

*जब मैं न्यूमोनिया से ग्रसित था और कहने की आवश्यकता नहीं थी कि मैं बहुत कमज़ोर महसूस कर रहा था तब मैंने एक लेख पढ़ा था जिसमें ये बताया गया था कि प्याज को बीच से काटकर रात में न्यूमोनिया से ग्रस्त मरीज़ के कमरे में एक जार में रख दिया गया था और सुबह यह देख कर बेहद आश्चर्य हुआ कि प्याज सुबह कीटाणुओं की वज़ह से  बिलकुल काली हो गई थी*

*तब मैंने भी अपने कमरे में वैसे ही किया और देखा अगले दिन प्याज बिलकुल काली होकर खराब हो चुकी थी और मैं काफी स्वस्थ्य महसूस कर रहा था.*

कई बार हम पेट की बीमारी से दो चार होते है तब हम इस बात से अनजान रहते है कि इस बीमारी के लिए किसे दोषी ठहराया जाए. तब नि :संदेह प्याज को इस बीमारी के लिए दोषी ठहराया जा सकता है.

*प्याज बैक्टेरिया को अवशोषित कर लेती है यही कारण है कि अपने इस गुण के कारण प्याज हमें ठण्ड और फ्लू से बचाती है.*

*अत: वे प्याज बिलकुल नहीं खाना चाहिए जो बहुत देर पहले काटी गई हो और प्लेट में रखी गई हों. ये जान लें कि ... काट कर रखी गई प्याज बहुत विषाक्त होती हैं.*

जब कभी भी फ़ूड पॉइसनिंग के केस अस्पताल में आते हैं तो सबसे पहले इस बात की जानकारी ली जाती कि मरीज़ ने अंतिम बार प्याज कब खाई थी. और वे प्याज कहाँ से आई थीं ।(खासकर सलाद में )

*प्याज बैक्टेरिया के लिए चुंबक की तरह काम करती हैं खासकर कच्ची प्याज*

*आप कभी भी थोड़ी सी भी कटी हुई प्याज को देर तक रखने की गलती न करे ये बेहद खतरनाक हैं. यहाँ तक कि किसी बंद थैली में इसे रेफ्रिजरेटर में रखना भी सुरक्षित नहीं है.*

प्याज ज़रा सी काट देने पर ये बैक्टेरिया से ग्रसित हो सकती है और आपके लिए खतरनाक हो सकती है. यदि आप कटी हुई प्याज को सब्ज़ी बनाने के लिए उपयोग कर रहें हो, तब तो ये ठीक है, लेकिन यदि आप कटी हुई प्याज अपनी ब्रेड पर रख कर खा रहें है तो ये बेहद खतरनाक है. ऐसी स्थिति में आप मुसीबत को न्योता दे रहें हैं. याद रखे कटी हुई प्याज और कटे हुए आलू की नमी बैक्टेरिया को तेज़ी से पनपने में बेहद सहायक होता है.

कुत्तों को कभी भी प्याज नहीं खिलाना चाहिए, क्योंकि प्याज को उनका पेट का मेटाबोलिज़ कभी भी नहीं पचाता.

*कृपया ध्यान रखे कि ...*
प्याज को काट कर अगले दिन सब्ज़ी बनाने के लिए नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये बहुत खतरनाक है यहाँ तक कि कटी हुई प्याज एक रात में बहुत विषाक्त हो जाती है क्योंकि ये टॉक्सिक बैक्टेरिया बनाती है जो पेट खराब करने के लिए पर्याप्त रहता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya