यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 30 नवंबर 2011

दहेज की होली by Aditya Mandowara

.लाखों घर बरबाद हो गये इस दहेज की होली में,
अर्थी चढ़ी हज़ारों कन्या बैठ ना पाई डोली में।।
कितनो ने अपनी कन्या के पीले हाथ करने थे,
कहाँ कहाँ मस्तक टेके आती है शर्म बताने में
जिस पर बीती वही जनता शब्द नही ये कहने के,
कितनो ने बेच दिए मकान अब तक अपने रहने के
गहने,कपड़े,दुकान सभी लूट गये माँग की इस बोली में।।
क्या यही हमारा मनुष्य धर्म है यही हमारी अहिंसा प्यारी है,
लड़की वालों की गर्दन पर रखी क्यों कटारी है।
सुन लो अब ये लड़के वालों कन्या की शादी में ,
नही बढ़ेंगे हाथ तुम्हारे आगे इस बर्बादी में,mnb
आग लगे इस दानवता की बुरी प्रथा की होली में।।
लड़का कोई चीज़ नही जिसका दम लगते हो,
किसी विवश का धन हथियाकर अपनी शान बढ़ते हो,
वधू रूप में लक्ष्मी मिलती फिर धन का लालच कैसा,
संबंधों का प्रेम भाव कुलषित करता ऐसा पैसा,
कहना मेरा बुरा ना मानो,रहे ना ऐसा पैसा झोली में।।
लाखों घर बरबाद हो गये इस दहेज की होली में,
अर्थी चढ़ी हज़ारों कन्या बैठ ना पाई डोली में।।
 
by Aditya Mandowara
 
 


नोट : इस ब्लॉग पर प्रस्तुत लेख या चित्र आदि में से कई संकलित किये हुए हैं यदि किसी लेख या चित्र में किसी को आपत्ति है तो कृपया मुझे अवगत करावे इस ब्लॉग से वह चित्र या लेख हटा दिया जायेगा. इस ब्लॉग का उद्देश्य सिर्फ सुचना एवं ज्ञान का प्रसार करना है

रविवार, 27 नवंबर 2011

अगर भ्रष्टाचार ख़त्म हो गया तो ? - योगेंद्र सारस्वत


मान के चलिए कि अन्ना जी के आंदोलन ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और लोगों के दिमाग़ बदलने लग गये | लोगों ने रिश्वत लेना और देना बंद कर दिया , कमीशन से भी तौबा कर ली |नेताओं और अधिकारियों के मन ने उनको धिक्कारना शुरू कर दिया | घर में रिश्वत के पैसे लाने पर बीवी और बच्चों ने ताने देने शुरू कर दिए | मतलब ये कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की आत्मा ने उन्हें कचॉटना शुरू कर दिया | उनका जमीर जाग गया तो ....? सोचिए कितना बड़ा नुकसान हो जाएगा | अगर ऐसा हो गया तो ? फिल्म वालों के लिए वैसे ही कहानी का अकाल पड़ा रहता है , हर तीसरी फिल्म तो भ्रष्टाचार पर होती है| भ्रष्टाचार नही रहेगा तो फिर कहानी कैसे मिलेगी | सोचिए उस बेचारे मुसद्दी का जिसने ऑफीस ऑफीस खेलते खेलते ही अपने बच्चो को पाला और उसको हीरो भी बना दिया | सुनते हैं अब वही मुसद्दी एक फिल्म 'मौसम' भी बना रहा है | आप ही बताइए अगर ये भ्रष्टाचार नाम का धंधा ना रहा होता तो ये बेचारे कैसे जीवन यापन करते ? और अपना वो राम गोपाल वर्मा , जानते तो हैं न ? वो तो कहीं मूँगफली ही बेच रहा होता ! फिर भी आप कहते हैं कि इस भ्रष्टाचार को ख़त्म करो ! काहे भाई ! काहे औरों के पेट पर लात मार देना चाहते हैं ? तनिक उनका भी ख्याल करो जो नेता जी के इधर उधर लगे रहते हैं |भले ही दुनियाँ उन्हें चमचा कहे मगर उन्हें भी तो अपना घर चलना है कि नही ? अगर नेता जी को कहीं से कमीशन या नज़राना नही मिलेगा तो वो अपने चम्चो को क्या देंगे ? घंटा ! और अगर चम्चो को चासनी नही मिलेगी तो वो उधर क्यों मुँह मारने जाएँगे ? और जो वो मुँह मारने नही जाएँगे तो नेता जी को पूछेगा कौन ? फिर कैसी राजनीति और काहे की राजनीति ? बिना किसी फय्दे के कोई कुछ करता है क्या ? अब वो भगवान श्री कृष्णा तो हैं नही कि सोच लें 'कर्म किए जा फल की इच्छा मत कर इस भ्रष्टाचार के खेल से जाने कितनो के घर चलते हैं | टी. वी. की टी. आर. पी. बढ़ने से रिपोर्टर की तनख़्वाह बढ़ती है , अख़बारों के समाचारों से पत्रकारों का काम चलता है | कुछ नही तो कम से कम हम जैसे तुछ साहित्यकारों का ही कुछ सोचिए जिन्हें भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लिखकर ही कुछ संतुष्टि मिल जाती है | तो भइया जैसा चल रहा है , वैसा ही चलने देने में क्या बुराई है ? जब हमारे गुणी और योग्य प्रधानमंत्री को कोई बुराई नज़र नही आती तो आप काहे परेशान हो?मान के चलिए कि अन्ना जी के आंदोलन ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और लोगों के दिमाग़ बदलने लग गये | लोगों ने रिश्वत लेना और देना बंद कर दिया , कमीशन से भी तौबा कर ली |नेताओं और अधिकारियों के मन ने उनको धिक्कारना शुरू कर दिया | घर में रिश्वत के पैसे लाने पर बीवी और बच्चों ने ताने देने शुरू कर दिए | मतलब ये कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की आत्मा ने उन्हें कचॉटना शुरू कर दिया | उनका जमीर जाग गया तो ....? सोचिए कितना बड़ा नुकसान हो जाएगा | अगर ऐसा हो गया तो ? फिल्म वालों के लिए वैसे ही कहानी का अकाल पड़ा रहता है , हर तीसरी फिल्म तो भ्रष्टाचार पर होती है| भ्रष्टाचार नही रहेगा तो फिर कहानी कैसे मिलेगी | सोचिए उस बेचारे मुसद्दी का जिसने ऑफीस ऑफीस खेलते खेलते ही अपने बच्चो को पाला और उसको हीरो भी बना दिया | सुनते हैं अब वही मुसद्दी एक फिल्म 'मौसम' भी बना रहा है | आप ही बताइए अगर ये भ्रष्टाचार नाम का धंधा ना रहा होता तो ये बेचारे कैसे जीवन यापन करते ? और अपना वो राम गोपाल वर्मा , जानते तो हैं न ? वो तो कहीं मूँगफली ही बेच रहा होता ! फिर भी आप कहते हैं कि इस भ्रष्टाचार को ख़त्म करो ! काहे भाई ! काहे औरों के पेट पर लात मार देना चाहते हैं ? तनिक उनका ��ी ख्याल करो जो नेता जी के इधर उधर लगे रहते हैं |भले ही दुनियाँ उन्हें चमचा कहे मगर उन्हें भी तो अपना घर चलना है कि नही ? अगर नेता जी को कहीं से कमीशन या नज़राना नही मिलेगा तो वो अपने चम्चो को क्या देंगे ? घंटा ! और अगर चम्चो को चासनी नही मिलेगी तो वो उधर क्यों मुँह मारने जाएँगे ? और जो वो मुँह मारने नही जाएँगे तो नेता जी को पूछेगा कौन ? फिर कैसी राजनीति और काहे की राजनीति ? बिना किसी फय्दे के कोई कुछ करता है क्या ? अब वो भगवान श्री कृष्णा तो हैं नही कि सोच लें 'कर्म किए जा फल की इच्छा मत कर इस भ्रष्टाचार के खेल से जाने कितनो के घर चलते हैं | टी. वी. की टी. आर. पी. बढ़ने से रिपोर्टर की तनख़्वाह बढ़ती है , अख़बारों के समाचारों से पत्रकारों का काम चलता है |
कुछ नही तो कम से कम हम जैसे तुछ साहित्यकारों का ही कुछ सोचिए जिन्हें भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लिखकर ही कुछ संतुष्टि मिल जाती है | तो भइया जैसा चल रहा है , वैसा ही चलने देने में क्या बुराई है ? जब हमारे गुणी और योग्य प्रधानमंत्री को कोई बुराई नज़र नही आती तो आप काहे परेशान हो?
  - योगेंद्र सारस्वत

नोट : इस ब्लॉग पर प्रस्तुत लेख या चित्र आदि में से कई संकलित किये हुए हैं यदि किसी लेख या चित्र में किसी को आपत्ति है तो कृपया मुझे अवगत करावे इस ब्लॉग से वह चित्र या लेख हटा दिया जायेगा. इस ब्लॉग का उद्देश्य सिर्फ सुचना एवं ज्ञान का प्रसार करना है

function disabled

Old Post from Sanwariya