यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 1 नवंबर 2013

धनतेरस के दिन अवश्य खरीदे पीतल के वर्तन

धनतेरस के दिन अवश्य खरीदे पीतल के वर्तन
=====================================
धनतेरस के दिन अवश्य खरीदे पीतल के वर्तनसुख.समृद्धि, यश और वैभव का पर्व धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और मृत्यु के देवता सुर्यपुत्र यमराज की पूजा का बड़ा महत्व है, हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के त्रयोदशी तिथि को मनाए जाने वाले इस महापर्व के बारे में पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन देवताओं के वैद्य धनवंतरी ऋषि अमृत कलश सहित सागर मंथन से प्रकट हुए थे, जिस कारण इस दिन धनतेरस के साथ.साथ धनवंतरी जयंती भी मनाया जाता है। चूंकि पीतल भगवान धनवंतरी की धातु मानी जाती है, इसलिए इस दिन पीतल खरीदना भी शुभ माना जाता है,

नई चीजों के शुभ कदम के इस पर्व में मुख्य रूप से नए बर्तन या सोना.चांदी खरीदने की परंपरा है, आस्थावान भक्तों के अनुसार चूंकि जन्म के समय धनवंतरी के हाथों में अमृत का कलश था, इसलिए इस दिन बर्तन खरीदना अति शुभ होता है। इस दिन घरों को साफ़.सफाई, लीप.पोत कर स्वच्छ और पवित्र बनाया जाता है। शाम के समय रंगोली बना दीपक जलाकर धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी का आवाहन किया जाता है

कहा जाता है कि इसी दिन यमराज से राजा हिम के पुत्र की रक्षा उसकी पत्नी ने किया था। जिस कारण दीपावली से दो दिन पहले मनाए जाने वाले ऐश्वर्य का त्यौहार धनतेरस पर सांयकाल को यमदेव के निमित्त दीपदान किया जाता है, इस दिन को यमदीप दान भी कहा जाता है,

मान्यता है कि ऐसा करने से यमराज के कोप से सुरक्षा मिलती है और पूरा परिवार स्वस्थ रहता है

एक नवम्बर को शाम 6:04 से 8 बजे तक पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त है।

आज पहली नवम्बर को नक्षत्रों की गतियों के कारण धनतेरस पर्व लोगों के लिए फलदायी होगा। धनतेरस पर हस्त नक्षत्र के कारण कन्या, वृष, मकर राशि के लोगों को खासतौर से लाभ मिलेगा। शुक्रवार को लाभ की चौघड़िया सबके लिए सम्पन्नता लाएगी।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनवंतरी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन धनतेरस मनाया जाता है। समुद्र मंथन में धनवंतरी जब प्रकट हुए थे, तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। अमृत कलश संग प्रकट होने के कारण ही इस दिन बर्तन खरीदने की परम्परा है। इस दिन बर्तन और आभूषण आदि खरीदने से सम्पन्नता तो आती ही है, साथ ही व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है। देवताओं के वैद्य धनवंतरी प्रभु की जयंती पर लक्ष्मी के समक्ष दीये में चांदी का सिक्का रखा जाता है। साथ ही नया बर्तन रखकर पूजन किया जाता है।

दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होगी। एक नवम्बर को शाम 6:04 से 8 बजे तक पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त है। स्थिर लग्न वृष है। वृष लग्न का स्वामी शुक्र धनु राशि में स्थित होकर धनदाता गुरु को देख रहा है। गुरु भी शुक्र को देख रहा है। ऐसी स्थिति धनधान्य और सम्पन्नता आएगी। इस दिन प्रदोष व्रत संग धन्वन्तरि जयंती भी मनायी जाएगी।

जय श्री राम
वन्देमातरम्

देशी दीपावली अभियान ::

देशी दीपावली अभियान ::

दीपावली का अर्थ है दीपों की पंक्ति। 
 दीपावली शब्द ‘दीप’ एवं ‘आवली’ की संधि से बना है। आवली अर्थात पंक्ति, इस प्रकार दीपावली शब्द का अर्थ है, दीपों की पंक्ति। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं लेकिन आधुनिकता की दौड़ में दीपावली के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण दीपक और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियाँ गढ़ने वाले कुम्हार अपने घरों को रोशन करने से वंचित हैं और अपनी पुस्तैनी कला एवं व्यवसाय से जैसे विमुख हो रहे हैं। कुम्हारों के लिए दीपावली मात्र एक पर्व न होकर जीवन यापन का बड़ा जरिया है।

सदियों से मिटटी के बनाये गए दीपक को घरों में जलाकर हम दीपावली मानते चले आये हैं, लेकिन आज के समय बाजार मे आये चीन के दीपकों ने मिटटी के दियों की महक को छीन लिया है। जिसके चलते कुम्हार बदहाल हुए जा रहे हैं। मंहगाई और मरता हुआ व्यापार कहीं कुम्हारों को कहानी न बना दे। आधुनिकता की मार दीपावली में घर घर प्रकाश से जगमगा देने वाले दीप, कुलिया बनाने वाले कुम्हारों के घर भी पड़ी है। जिस कारण दीप बनाने वाले स्वयं दीप जलाने से वंचित रह जाते हैं और उनके घर अंधेरा ही रहता है। आधुनिकता के दौर में पूजा आदि के आयोजनों पर प्रसाद वितरण के लिए इस्तेमाल होने वाली मिट्टी के प्याले, कुल्हड़ एवं भोज में पानी के लिए मिट्टी के ग्लास आदि भी प्रचालन में अब नहीं रह गए हैं इसकी जगह अब प्लास्टिक ने ले ली है। पारंपरिक दीप की जगह मोमबत्ती एवं बिजली के रंज बिरंगे बल्बों ने ले ली है।

आने वाले समय में ऐसा दिन ना आ जाए जब कभी हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को कहानी सुनानी पड़े की, "एक था कुम्हार", जिस तरह से कुम्हार के जीवन यापन करने वाले बाजार पर चीन जैसे दीपक हावी होते जा रहे हैं। उससे तो यही लगता है की शायद कुम्हार का घूमता हुआ चाक रुक जाएगा और कुम्हार सिर्फ कहानियो मे ही सुनने को मिलेंगे। हाडतोड़ मेहनत के बाद दीये बनाने बाले कुम्हार फुटपाथ पर दूकान लगाकर जहां बाजार मे एक एक ग्राहक को तरस रहा है, वहीँ चाईनीज दीपकों की बिक्री हाथों हाथ हो जाती है। दीपावली असत्य पर सत्य की जीत सहित रौशनी का भी त्यौहार है, लेकिन एक सत्य यह भी है की हमारी माटी की महक पर चाईनीज भारी पड़ गए। जिसके चलते आने वाले दिनों मे हजारों कुम्हारों के घरों मे दीपक क्या चूल्हे भी नहीं जल पायेंगे।

इस दीपावली पर कुम्हारों द्वारा बनाये जा रहे भारतीय परम्परा के मिटटी के दिये और उनके बनाये गए मिट्टी के खिलौने अवश्य खरीदें और हाँ, खरीदते समय किसी प्रकार का मोल-भाव न करें, नहीं तो तब आप के आगे आने वाली पीढ़ी को यह दीप, खिलौने बनाने वाले नहीं दिखेंगे। इस काम में काफी श्रम लगता है और मुनाफा कम है लेकिन इनमें भारतीय परम्परा को ज़िंदा रखने का जूनून है...इस जुनून में आप भी अपने भारतीय होने की भूमिका अवश्य निभायें। दीपावली में मिट्टी के दीप अवश्य जलाएँ...क्योंकि आप चीन से बनी 'झालर' खरीदने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे...चीन का सामान कम से कम खरीदें जिससे आप भारत के गरीबों द्वारा बनाये गए सामान खरीदने का पैसा बचा सके।

मिट्टी के दीपक, लक्ष्मी जी के पाने, खील-बताशे, झाड़ू, रंगोली, रंगीन पन्नियाँ इत्यादि बेचने वालों से क्या मोलभाव करना ?? जब हम टाटा- बिरला- अंबानी- भारती के किसी भी उत्पाद में मोलभाव नहीं करते (कर ही नहीं सकते), तो दीपावली के समय चार पैसे कमाने की उम्मीद में बैठे इन रेहड़ी- खोमचे- ठेले वालों से "कठोर मोलभाव" करना एक प्रकार का अन्याय ही है।

=======================================

"कुम्हारों द्वारा बनाये जा रहे भारतीय परम्परा के मिटटी के दिये ही जलाएँ (मोमबत्ती नहीं)। दीयों से वातावरण शुद्ध होता है नकारत्मक शक्तिया भागती हैं खुशियों का आगमन होता है और दियों से जगमगाते घर-आंगन दिवाली के त्योहार को रोशन कर देते हैं।"

"अब वक़्त बदलेगा क्यूंकि अब हम बदलेंगे....
इतिहास पढ़ते सब है हम नया इतिहास लिखेंगे..."

दीपावली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें !!

स्वदेशी, स्वाभिमानी, स्वावलंबी भारत !

****** सहमत है तो शेयर भी करे ****

function disabled

Old Post from Sanwariya