यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 3 मार्च 2024

प्रातः से लेकर रात्रि तक बोलने चाहिए ये 10 मंत्र...

प्रातः से लेकर रात्रि तक बोलने चाहिए ये 10 मंत्र...
1. सुबह उठते ही अपनी दोनों हथेलियां देखकर ये मन्त्र बोलें (कर दर्शन मंत्र)

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वति।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम् ।।

2. धरती पर पैर रखने से पहले ये मंत्र बोलें

समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमण्डले ।
विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्वमे ॥

3. दातून (मंजन) से पहले ये मंत्र बोलें

आयुर्बलं यशो वर्च: प्रजा: पशुवसूनि च।
ब्रह्म प्रज्ञां च मेधां च त्वं नो देहि वनस्पते।।

4. नहाने से पहले ये मंत्र बोलें

स्नान मन्त्र गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु॥

5. सूर्य को अर्ध्य देते समय ये मंत्र बोलें

ॐ भास्कराय विद्महे, महातेजाय धीमहि
तन्नो सूर्य:प्रचोदयात

6. भोजन से पहले ये मंत्र बोलें

ॐ सह नाववतु, सह नौ भुनक्तु, सह वीर्यं करवावहै ।
तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषावहै ॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥

अन्नपूर्णे सदापूर्णे शंकर प्राण वल्लभे।
ज्ञान वैराग्य सिद्धयर्थ भिखां देहि च पार्वति।।

ब्रह्मार्पणं ब्रह्महविर्ब्रह्माग्नौ ब्रह्मणा हुतम् ।
ब्रह्मैव तेन गन्तव्यं ब्रह्मकर्म समाधिना ।।

7. भोजन के बाद ये मंत्र बोलें

अगस्त्यम कुम्भकर्णम च शनिं च बडवानलनम।
भोजनं परिपाकारथ स्मरेत भीमं च पंचमं ।।

अन्नाद् भवन्ति भूतानि पर्जन्यादन्नसंभवः।
यज्ञाद भवति पर्जन्यो यज्ञः कर्म समुद् भवः।।

8. अध्ययन (पढाई) से पहले ये मंत्र बोलें (सरस्वती मंत्र)

ॐ श्री सरस्वती शुक्लवर्णां सस्मितां सुमनोहराम्।।
कोटिचंद्रप्रभामुष्टपुष्टश्रीयुक्तविग्रहाम्।

9. शाम को पूजा करते वक़्त ये मंत्र बोलें (गायत्री मंत्र)

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

10. रात को सोने से पहले ये मंत्र बोलें (विशेष विष्णु शयन मंत्र )

अच्युतं केशवं विष्णुं हरिं सोमं जनार्दनम्।
हसं नारायणं कृष्णं जपते दु:स्वप्रशान्तये।।

गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024

24 साल के अनपढ़ लड़के ने कम से कम रु 15000-20000 रु पैदा कर लिए. सच बताना ज़िंदगी की असली जंग में कौन जीता...? मेरे हिसाब से सद्दाम !!


पता नहीं कैसे, कार के पावर स्टीयरिंग का ऑयल लीक हो गया... चलते चलते स्टीयरिंग फेल होने का खतरा पैदा हो गया.... जहां हूँ, वहां सिर्फ एक पावर स्टीयरिंग मैकेनिक है,नाम सद्दाम मिस्त्री !... आज सुबह दस बजे अपॉइंटमेंट मिला ! सद्दाम बमुश्किल 24 साल का लौंडा था, एकदम अंगूठा छाप....

           भाई ने कार का बोनट उठाया,झुका, आंखों से एक्सरे जैसा किया और घोषणा कर दी कि कार का स्टीयरिंग रैक 'लीकेज' है ! हमने पूछा कि पावर स्टीयरिंग ऑयल पम्प तो ठीक है,सद्दाम ने चाबी लेकर गाड़ी में एक सेल्फ मारा और पम्प के 'टनाटन' अर्थात OK होने की घोषणा कर दी....

               हमारे पेट मे मरोड़ उठने लगा कि कम से कम रु 1000-1200 /- का चूना तो पक्का लगेगा ! सद्दाम मिस्त्री ने बम फोड़ा.... आठ सौ रु स्टीयरिंग असेम्बली की उतराई और फिट कराई के लगेंगे... रु 3000/- सद्दाम मिस्त्री के रैक रिपेयरिंग के... मने रु 3800/-... रु और 200/- का ऑयल पड़ेगा .... 

        बुढ़िया कार के ऊपर रु 4000/-....? हमारे माथे पर आ पसीना गया.... हम घिघियाये कि " भाई हम पुराने ग्राहक हैं,पड़ोसी हैं " (हालांकि यह सफेद झूठ था ) ! मग़र 24 साल के अनपढ़ मग़र हुनरमंद लौंडे ने हमारी बात पर गौर करने की जगह दूसरे ग्राहक से बात शुरू कर दी !... चार पैसे बच जाएं तो हिन्दू अपनी पगड़ी तक ज़मीन पर रख देता है... सो हमने भी कोशिश की !... मग़र सद्दाम मिस्त्री नहीं माना ....

         पूरा दिन इंतजारी में बिता... सद्दाम साहेब की नज़रे इनायत अपरान्ह 3 बजे हुई... 6 बजे,शाम....  रु 3800 /- सद्दाम मिस्त्री को थमा कर रोते-धोते घर लौटे !... 

             मेरे सामने कुछ घण्टों में कटिहार के रहने वाले 24 साल के अनपढ़ लड़के ने कम से कम रु 15000-20000 रु पैदा कर लिए !  विश्वास मानिए, मेरे द्वारा दिये गए रु 3800/- में मात्र 200 रु का ऑयल, 2-3 खुद की जुगाड़ की गई सीलें, जो 25 रु से ज़्यादा की नहीं होंगी... डाली गईं ! सूखे रु 3500 /- सद्दाम की जेब मे गए ! कोई हेल्पर नहीं ! यह होती है,हुनर की कीमत और पारितोषिक ! 24 साल का सद्दाम फिलहाल एक कार भी एफोर्ड करता हैं ....

           हमारे बच्चे क्या करते हैं ? जनाब लाखों रु खर्च कर दिल्ली,नोएडा में बीटेक करते हैं....दो दो हज़ार किलोमीटर दूर जाकर पेइंग गेस्ट रहकर रु 15-20,000 की महीना तनख्वाह उठाते हैं.... मां-बाप ...बेटे-बेटी के दीदार को तरस जाते हैं ! कुछ को बड़े पैकेज भी मिल जाते हैं.... मग़र यह बीटेक/MCA...  इनकम, अवकाश और वर्क सैटिस्फैक्शन में 'सद्दाम' से हमेशा पीछे रहते हैं... 

              सद्दाम दस-बारह साल में 6 बच्चों की टीम तैयार कर देता है ! हमारे बच्चे 35-38 साल के होकर 'सूटेबल' 'ब्राइड' और 'ग्रूम' की तलाश करते रहे जाते हैं !... हमारे बच्चों के  बूढे... मां-बाप... अंतिम सांस लेते समय अक्सर अकेले होते हैं .....

            सच बताना ज़िंदगी की असली जंग में कौन जीता...? मेरे हिसाब से सद्दाम !!

Copied

function disabled

Old Post from Sanwariya