यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 28 अगस्त 2023

अपने घर की पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी का एक टुकड़ा जरूर रखें, एक रुपए का खर्चा भी नहीं और लाभ ही लाभ।


जामुन की लकड़ी 

अपने घर की पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी का एक टुकड़ा जरूर रखें, एक रुपए का खर्चा भी नहीं और लाभ ही लाभ।
आपको जामुन की लकड़ी को घर लाना है अच्छी तरह साफ सफाई कर कर पानी की टंकी में डाल देना है। इसके बाद आपको फिर पानी की टंकी की साफ सफाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।

*नाव की तली में जामुन की लकड़ी क्यों लगाते हैं, जबकि वह तो बहुत कमजोर होती है:-*

भारत की विभिन्न नदियों में चलने वाली नाव की तली में जामुन की लकड़ी लगाई जाती है।
जो जामुन पेट के रोगियों के लिए एक घरेलू आयुर्वेदिक औषधि है, जिसकी लकड़ी से दांतो को कीटाणु रहित और मजबूत बनाने वाली दातुन बनती है, उसी जामुन की लकड़ी को नाव की निचली सतह पर लगाया जाता है। वह भी तब जबकि जामुन की लकड़ी बहुत कमजोर होती है। मोटी से मोटी लकड़ी को हाथ से तोड़ा जा सकता है।
*नदियों का पानी पीने योग्य कैसे बना रहता है:-*
बहुत कम लोग जानते हैं कि जामुन की लकड़ी एक चमत्कारी लकड़ी है। यह पानी के अंदर रहते हुए सड़कर खराब नहीं होती बल्कि इसमें एक चमत्कारी गुण होता है। यदि इसे पानी में डूबा दिया जाए तो यह पानी का शुद्धिकरण करती है और पानी में कचरा जमा होने से रोकती है।
कितना आश्चर्यजनक है कि हम जिन पूर्वजों को अनपढ़ मानते हैं उन्होंने नदियों को स्वच्छ बनाए रखने और नाव को मजबूत बनाए रखने का कितना असरकारी समाधान निकाला।

*बावड़ी की तलहटी में 700 साल बाद भी जामुन की लकड़ी खराब नहीं हुई:-*
जामुन की लकड़ी के चमत्कारी परिणामों का प्रमाण हाल ही में मिला है। *देश की राजधानी दिल्ली में स्थित निजामुद्दीन की बावड़ी की जब सफाई की गई तो उसकी तलहटी में जामुन की लकड़ी का एक स्ट्रक्चर मिला है। भारतीय पुरातत्व विभाग के प्रमुख श्री केएन श्रीवास्तव ने बताया कि जामुन की लकड़ी के स्ट्रक्चर के ऊपर पूरी बावड़ी बनाई गई थी। शायद इसीलिए 700 साल बाद तक इस बावड़ी का पानी मीठा है और किसी भी प्रकार के कचरे और गंदगी के कारण बावड़ी के वाटर सोर्स बंद नहीं हुए। जबकि 700 साल तक इसकी किसी ने सफाई नहीं की थी।*

*आपके घर में जामुन की लकड़ी का उपयोग:-*
यदि आप अपनी छत पर पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी डाल देते हैं तो आप के पानी में कभी काई नहीं जमेगी।
700 साल तक पानी का शुद्धिकरण होता रहेगा। आपके पानी में एक्स्ट्रा मिनरल्स मिलेंगे और उसका टीडीएस बैलेंस रहेगा।
यानी कि जामुन हमारे खून को साफ करने के साथ-साथ नदी के पानी को भी साफ करता है और प्रकृति को भी साफ रखता है।
*कृपया हमेशा याद रखिएगा कि दुनियाभर के तमाम राजे रजवाड़े और वर्तमान में अरबपति रईस जो अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंता करते हैं, जामुन की लकड़ी के बने गिलास में पानी पीते हैं।*

😀☘️☘️😀

ये आंवले का वृत्ताकार छल्ला हमारे प्राचीन पूर्वजों द्वारा सौंपी गई समृद्ध विरासत का हिस्सा है। आंवले से बने अंगूठी के आकार के इस को जो आंवले की लकड़ी से बनी होती है को कुएं के सबसे निचले हिस्से में 2 या 4 डुबाते हैं...

क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार आंवले की लकड़ी उत्कृष्ट जल शोधक है। ये कुएं के पानी को मीठा भी बनाता है। अब कुएं विलुप्त हो रहे हैं तो शायद यह विधा भी खत्म हो जाए। पर आवले की लकड़ी के इन गुणों को ग्रहण करना या समझना आवश्यक है प्रकृति के प्राकृतिक रूप को अंगीकार करने के लिए....

हमारा भारत सबसे प्यारा भारत । जय हिंद 🚩

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya