यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 3 फ़रवरी 2025

ऐसा मुख्यमंत्री न 1947 के बाद हुआ है न होगा, सबको चुनौती है आज तक जितने मुख्यमंत्री हुए हैं और जितने वर्तमान समय में हैं उनको भी अपना संक्षिप्त परिचय देना चाहिएl

* ऐसा मुख्यमंत्री न 1947 के बाद  हुआ है न होगा, सबको चुनौती है आज तक जितने मुख्यमंत्री हुए हैं और जितने वर्तमान समय में हैं उनको भी अपना संक्षिप्त परिचय देना चाहिएl
बहुत से लोग सोचते हैं कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भगवा पोशाक पहनते हैं*
*इसलिए  एक "सन्यासी" हैं,*
लेकिन उनके बारे में जो तथ्य सामने आए हैं वो ये हैं -अवश्य पढ़ें
●अजय मोहन बिष्ट  (ओरिजिनल नाम)                        सन्यास के बाद
योगी आदित्यनाथ
आयु-50 वर्ष 
जन्म स्थान- पंचूर गाँव,गढ़वाल, उत्तराखंड 
●एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से उत्तर प्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक अंक (100%)
●योगी जी गणित के छात्र हैं, जिन्होंने बीएससी गणित स्वर्ण पदक के साथ उत्तीर्ण किया है।।  
●भारतीय सेना की सबसे पुरानी गोरखा रेजीमेंट के आध्यात्मिक गुरु हैं। * नेपाल में योगी समर्थक का विशाल समूह है जो योगी को गुरु के रूप में पूजते हैं।
●मार्शल आर्ट में अद्भुत उत्कृष्टता। चार लोगों को एकसाथ हराने का रिकार्ड।
●उत्तर प्रदेश के जाने-माने तैराक। कई विशाल नदियां पार की।
●एक लेखा विशेषज्ञ जो कंप्यूटर को भी हरा देता है। प्रसिध्द गणितज्ञ शकुंतला देवी ने भी योगीजी की तारीफ की।
 ●रात में केवल चार घंटे की नींद।  रोजाना सुबह 3:30 बजे उठ जाते हैं।
  ●योग, ध्यान गोशाला, आरती, पूजा प्रतिदिन की दिनचर्या है।
 ●दिन में दो बार ही खाते हैं..
 पूर्णतः शाकाहारी। भोजन में शामिल रहता है कन्द, मूल, फल और देशी गाय का दूध।
●वह अब तक किसी भी कारण से कभी अस्पताल में भर्ती नहीं हुए..
 ●योगी आदित्यनाथ एशिया के सर्वश्रेष्ठ वन्यजीव प्रशिक्षकों में से एक हैं उन्हें वन्यजीवों से बहुत प्रेम है।।
●योगी का परिवार अभी भी उसी स्थिति में रहता है जैसा उनके सांसद या मुख्यमंत्री बनने के पहले रहता था।
●योगी सालों पहले सन्यास लेने के बाद सिर्फ एक बार घर गए हैं। 
●योगी का सिर्फ एक बैंक अकाउंट है और कोई जमीन संपत्ति उनके नाम नहीं है और न ही उनका कोई खर्च है।
●अपने भोजन कपडे का खर्च वो स्वयं के वेतन से करते हैं और शेष पैसा राहत कोष में जमा कर देते हैं।
*ये है योगी आदित्यनाथ की प्रोफाइल..*
* योगी जी के सोने वाले कमरे मे कोई  AC या रूम कूलर नही है केवल एक सीलिंग फैन है
* योगी जी एक लकडी के तख्त पर एक कम्बल उसके उपर चादर  बिछाकर सोते है no Dunlop  cushion  & pillow 
भारत में एक सच्चे लीडर की प्रोफाइल ऐसी ही होनी चाहिए। 
ऐसे संत ही भारत को फिर से विश्व गुरु बना सकते हैं।
यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो आगे भेज दीजिए 
 *जय श्रीराम*  *जय  गुरू गोरखनाथ*# CM Yogi Adityanath #YogiAdityanathji

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

मन मैला और तन को धोएं - #महाकुंभ स्नान चल रहा है। राम घाट पर भारी भीड़ लगी है।

🍁🌼🌸मन मैला और तन को धोएं🌼🌸🍁

कुंभ स्नान चल रहा है। राम घाट पर भारी भीड़ लगी है।

शिव पार्वती आकाश से गुजरे। पार्वती जी ने इतनी भीड़ का कारण पूछा -

आशुतोष ने कहा - कुम्भ पर्व पर स्नान करने वाले स्वर्ग जाते हैं। उसी लाभ के लिए यह स्नानार्थियों की भीड़ जमा है।

पार्वती का कौतूहल तो शांत हो गया पर नया संदेह उपज पड़ा, इतने लोग स्वर्ग कहां पहुंच पाते हैं, नाथ? भगवती ने अपना नया सन्देह प्रकट किया और समाधान चाहा।

भगवान शिव बोले - शरीर को गीला करना एक बात है और मन की मलीनता धोने वाला स्नान ज्यादा जरूरी है। मन को धोने वाले ही स्वर्ग जाते हैं। एसे लोगों को ही स्वर्ग मिलता है।

सन्देह घटा नहीं, और बढ़ गया!

पार्वती बोलीं - यह कैसे पता चले कि किसने शरीर धोया किसने मन संजोया?

यह कार्य से जाना जाता है। शिवजी ने इस उत्तर से भी समाधान न होते देखकर प्रत्यक्ष उदाहरण से लक्ष्य समझाने का प्रयत्न किया।

मार्ग में शिव कुरूप कोढ़ी बनकर पढ़े रहे। पार्वती को भी बहुत सुंदर सजा दिया, दोनों बैठे थे। स्नानार्थियों की भीड़ उन्हें देखने के लिए रुकती। अनमेल स्थिति के बारे में पूछताछ करती।

पार्वती जी रटाया हुआ विवरण सुनाती; "यह कोढ़ी मेरा पति है।" गंगा स्नान की इच्छा से आए हैं। गरीबी के कारण इन्हें कंधे पर रखकर लाई हूँ। बहुत थक जाने के कारण थोड़े विराम के लिए हम लोग यहाँ बैठे हैं।

अधिकाँश दर्शकों की नीयत डिगती दिखती। वे सुंदरी को प्रलोभन देते और पति को छोड़कर अपने साथ चलने की बात कहते!!

पार्वती लज्जा से गढ़ गई। भला ऐसे भी लोग स्नान को आते हैं क्या? निराशा देखते ही बनती थी।

संध्या हो चली। एक उदारचेता आए। विवरण सुना तो आँखों में आँसू भर आए। सहायता का प्रस्ताव किया और कोढ़ी को कंधे पर लादकर तट तक पहुँचाया। जो सत्तू साथ में था उसमें से उन दोनों को भी खिलाया।

साथ ही सुंदरी को बार-बार नमन करते हुए कहा - आप जैसी देवियां ही इस धरती की स्तम्भ हैं। धन्य हैं माता आप जो इस प्रकार अपना धर्म निभा रही हैं।

प्रयोजन पूरा हुआ। शिव पार्वती उठे और कैलाश की ओर चले गए। रास्ते में कहा - पार्वती इतनों में एक ही व्यक्ति ऐसा था, जिसने मन धोया और स्वर्ग का रास्ता बनाया। स्नान का महात्म्य तो सही है पर उसके साथ मन भी धोने की भी शर्त लगी हुई है।

पार्वती तो समझ गई कि स्नान महात्म्य सही होते हुए भी... क्यों लोग उसके पुण्य फल से वंचित रहते हैं?

मन मैला और तन को धोये। फूल तो चाहे, पर कांटे बोये ll

जय जय सियाराम्🚩🚩

function disabled

Old Post from Sanwariya