यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 27 अगस्त 2023

नेहरू जी दुनिया छोड़ गए 1962 और ISRO बना 1969 में, बस इतना बताना काफी है।

नेहरू की “दूरदर्शिता” का ढोल पीटना बंद करो खड़गे जी। मीठा मीठा गप कड़वा कड़वा थू। ये नहीं चलेगा। वैज्ञानिकों की मौतों की जांच के आदेश दे सरकार तो अच्छा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिमाग का फितूर देखिये कि चंद्रयान-3 की सफलता पर “नेहरू राग” अलापते हुए कहा। “ये उपलब्धियां पंडित जवाहर लाल नेहरू की दूरदर्शिता का प्रमाण है, जिन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैज्ञानिक सोच ही एक स्वतंत्र राष्ट्र के विकास की भावना को आगे बढ़ा सकता है”।

नेहरू जी दुनिया छोड़ गए 1962 और ISRO बना 1969 में, बस इतना बताना काफी है।

मतलब सारा श्रेय दुनिया छोड़ चुके “नेहरू” को दे दिया और आज का प्रधानमंत्री मोदी तो जैसे  “घुईयाँ” छील रहा है और वैज्ञानिक सोच को दबा रहा है। खड़गे जी, पागलपन की भी एक सीमा होती है और आप उस सीमा को लाँघ रहे हो। चंद्रयान 2 के विफल होने पर फिर आपने “नेहरू” की दूरदर्शिता को दोष न देकर मोदी को जिम्मेदार कैसे ठहरा दिया था।
मीठा मीठा गप कड़वा कड़वा थू, ये नहीं चलेगा, खड़गे जी। आपको फिर हर असफलता और बुरे परिणामों के लिए भी नेहरू की “दूरदर्शिता” को दोष देना होगा। नेहरू की “दूरदर्शिता” पर इन बातों से प्रश्नचिन्ह लगते हैं।

- कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया गया जिसे POK कहते हैं और कश्मीर नेहरू की दूरदर्शिता की वजह से समस्या बना रहा है;

- नेहरू ने अपनी “दूरदर्शिता” से 38000 वर्ग किलोमीटर भूमि चीन को दे दी, वीटो पावर UN में चीन को दिलवा दिया,  इसके अलावा और न जाने कितने इलाके कांग्रेस ने चीन के हवाले कर दिए;

- जाने माने न्यूक्लियर वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की 24 जनवरी, 1966 को हवाई दुर्घटना में रहस्यपूर्ण  मृत्यु हुई;

- ISRO के संस्थापक डॉ विक्रम साराभाई की भी 30 दिसंबर, 1971 को रहस्यमय मृत्यु हुई;

- ISRO के चीफ क्रायोजेनिक इंजन बनाने वाले  नंबी नारायणन को 30 नवंबर, 1994 को कांग्रेस सरकार ने जासूसी के फर्जी आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करने में 25 साल लग गए, ये था नेहरू की दूरदर्शिता का प्रमाण;

- वर्ष 1995 से 2010 तक ISRO की ही सूचना के अनुसार 684 वैज्ञानिकों और स्टाफ सदस्यों की मौत हुई; 197 वैज्ञानिकों ने आत्महत्या की 15 साल में;

- सरकार ने RTI में जानकारी दी थी कि वर्ष 2009 से 2013 तक UPA के कार्यकाल में 11 न्यूक्लियर वैज्ञानिकों की “अप्राकृतिक मौतें” हुई हैं।

खड़गे जी, हिम्मत कीजिए और कहिए कि इस सभी सभी अशुभ घटनाओं के लिए भी “नेहरू” की “दूरदर्शिता” जिम्मेदार है। लेकिन आप मोदी विरोध में इस कदर अंधे हो चुके हो कि हर वक्त बस “नेहरू” की याद में खोए रहते हो।

खड़गे आपने कहा था नरेंद्र मोदी अगले वर्ष 15 अगस्त को तिरंगा अपने घर से फहराएंगे। चंद्रयान की सफलता के बाद ऐसा न हो, 15 अगस्त, 2024 को मोदी जी कहीं तिरंगा “चंद्रमा” पर ही न फहरा दें।

अपने राहुल को लॉन्च करने में “नेहरू” की “दूरदर्शिता” काम क्यों नहीं आ रही। चलिए ISRO से कहिए वो ही राहुल को लॉन्च कर दे या फिर POK के लॉन्चिंग पैड्स से लॉन्च करा लीजिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya