यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 11 नवंबर 2021

पर लक्ष्मी जी के साथ विष्णु का नही, गणेश का पूजन होता है! श्री हरि के स्थान पर श्री गणेश!!

शुभ दीपावली का क्या है संदेश

बीती रात पांच दिवसीय दीप पर्व का मुख्य पर्व - दीपावली संपन्न हुआ।

कितना महत्वपूर्ण संदेश
           👇
मुख्य पूजन लक्ष्मी जी का होता है।

पर लक्ष्मी जी के साथ विष्णु का नही, गणेश का पूजन होता है!  
श्री हरि के स्थान पर श्री गणेश!!

कथा के अनुसार मातृ सुख की इच्छा में जब लक्ष्मी जी ने पार्वती जी से गणेश को गोद देने का अनुरोध किया तो पार्वती जी कुछ संदेह में थीं कि लक्ष्मी जी तो एक जगह ज्यादा देर टिकती नही हैं फिर वो गणेश का ध्यान रख पाएंगी या नही। तब लक्ष्मी जी ने न केवल गणेश के साथ सदा रहने का आश्वासन दिया बल्कि यह भी कहा कि जो भी आराधक मेरे साथ गणेश का पूजन करेगा, मैं उसे अपनी सभी सिद्धियों और समृद्धि दूँगी।

कथा यह भी कहती है कि गणेश जी को दत्तक पुत्र के रूप में अपनाने के बाद लक्ष्मी जी की पूजा प्रारम्भ हुई और यहां तक कि अयोध्या वापस लौटने पर रामचंद्र जी ने भी राज्य हित में जो पूजन किया उसमे सर्वप्रथम लक्ष्मी गणेश की पूजा की। कहते हैं उसी परम्परा में आज भी दीवाली के दिन राम जी का नही लक्ष्मी गणेश का पूजन होता है।

संकेत गहरा है।

लक्ष्मी (धन) चंचल हैं, टिकती वहीं हैं जहां गणेश (बुद्धि) का निवास रहे। केवल लक्ष्मी की साधना से अगर धन मिल भी गया तो भी बुद्धि / विवेक के बिना टिकना संभव नही। धन कमाना अपेक्षकृत आसान है, यह भाग्य भी हो सकता है, परन्तु उसे संभालना कठिन है।  यह भी कि गणेश पूजन के समय, लक्ष्मी पूजन आवश्यक नही पर लक्ष्मी पूजन में गणेश का होना आवश्यक है, तात्पर्य यह कि बुद्धि के साथ धन आवश्यक नही है पर धन के साथ बुद्धि का होना अतिआवश्यक है।

लक्ष्मी गणेश दोनों के साथ साथ पूजन का उद्देश्य यही है कि धन आये और उसका बुद्धि पूर्वक ऐसा प्रयोग हो कि समृद्धि भी बढ़े और कीर्ति भी।

यदि आप किसी कुटुंब /संस्था / सत्ता के प्रमुख भी बन जाएं, तो भी याद रखे��
[12:15 pm, 08/11/2021] +91 91314 17511: ध्यान से देखो तो सारी दुनिया एक बगीचा लगती है और हर आत्मा एक महकता हुवा फूल नज़र आती है। ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिये मेरे साथ क्या हो रहा है सोचने के बजाय मैं क्या कर रहा हूँ सोचना शरू कर दीजिये। अपनी गलतियों पर बहाने बनाने एवं औरों पर इल्ज़ाम लगाने के बजाय सकारात्मक कार्य करते रहो।
सकारात्मक कार्य करते बीते दिन सभी का

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya