यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 9 जून 2022

प्रयागराज में गर्ल्स हॉस्टल की असुरक्षा

 

प्रयागराज में गर्ल्स हॉस्टल की असुरक्षा

प्रयागराज विश्व भर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक शहर के नाम से प्रसिद्ध है। इस शहर में देश भर से लड़के और लड़कियां पढ़ने आते हैं। यहां लगभग 120 से ज्यादा गर्ल्स हॉस्टल हैं।

प्रयागराज के कचहरी रोड पर एक डाक्टर के बेटे आशीष खरे ने अपने घर में गर्ल्स हॉस्टल बना रखा है। आशीष खरे ने आनलाईन स्पाई कैमरा मंगवाकर बाथरूम के शावर में लगवा रखा था। यह व्यक्ति लड़कियों को नहाते हुए देखता था।

जितनी भी लड़कियां बाथरूम में नहाने जातीं वह सभी का वीडियो बनाता था। एक दिन शावर से पानी कम आ रहा था एक लड़की ने शावर हिलाया तो कैमरा नीचे गिर गया जिससे यह व्यक्ति पकड़ा गया।

कैमरा निकलते ही लड़कियां रोने लगीं और मुंह छिपाकर वहां से निकलने लगीं। पुलिस ने आशीष खरे के घर से कंप्यूटर, 9 हार्ड डिस्क, डिजिटल वीडियो रिकार्डर, लड़कियों के न्यूड फोटो वीडियो, 100 से अधिक लड़कियों के फोटो और फोन नंबर बरामद किए।

लड़कियों के वीडियो और फोटो को वह व्यक्ति पोर्न साईट पर बेंच सकता है, उनको ब्लैकमेल कर सकता है, उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर सकता है।

(आरोपी )

https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/story-prayagraj-spy-camera-installed-in-washroom-of-girls-hostel-son-of-doctor-arrested-6581896.html

आशीष ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है और जिस टेक्निशियन ने कैमरा फिट किया था उसे पुलिस खोज रही है। लेकिन इतनी शर्मनाक हरकत करने वाले आशीष खरे को मात्र 2 घंटे में जमानत मिल गई, ये लोग जिन किराएदारों के पैसे से घर चलाते हैं उनके साथ ऐसी घटिया हरकत करते हैं।

पुलिस भी इतनी कमजोर धारा लगाती है कि आरोपी को तुरंत जमानत मिल गई। लड़कियों को हास्टल लेते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए खासकर प्रयागराज में, प्रयागराज में मकान मालिक के रुप में भेड़िए बैठे हैं जिनका पुलिस और प्रशासन भी कुछ नहीं कर सकता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya