यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 13 सितंबर 2022

कैम्फोर या कपूर के लाभ और दुष्प्रभाव क्या हैं?


 

👉कपूर वनस्पति से प्राप्त होने वाला सफेद रंग का एक खास पदार्थ है, जिससे तेज गंध आती है और यह स्वाद में भी काफी तीखा होता है। कपूर के पेड़ की लकड़ियों से तेल निकाला जाता है और फिर विशेष विधि के साथ कपूर बनाया जाता है। आयुर्वेद और सिद्ध जैसी कई प्राचीन चिकित्सा प्रणालियां हैं, जिनमें कपूर का इस्तेमाल अनेक प्रकार की दवाएं बनाने के लिए किया जाता है। कई स्वास्थ्य समस्याओं का घरेलू उपचार करने के लिए भी कपूर का उपयोग किया जाता है। कपूर आजकल मार्केट में टिकिया, गोली व पाउडर के रूप में मिल जाता है।

👉कपूर के फायदे (Camphor Health Benefits)

कपूर में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनसे प्राप्त होने वाले प्रमुख फायदे निम्न लिखित हैं:

👉1. कपूर से करें त्वचा रोगों का इलाज

कपूर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा में जलन व खुजली जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा को कई प्रकार के संक्रमणों से बचाते हैं।

👉2. दर्द को कम करने में प्रभावी है कपूर

कुछ अध्ययनों में यह पाया गया कि कपूर में कुछ ऐसी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो एक दर्द निवारक के रूप में काम करती हैं। आजकल मार्केट में कई ऐसे दर्द निवारक लोशन, मलम व क्रीम मिल जाती हैं, जिनमें कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं पैरों में सूजन आदि को कम करने के लिए भी कपूर काफी लाभदायक हो सकता है।

👉3. जली त्वचा का इलाज करने में मदद करे कपूर

कपूर में त्वचा को ठंडक दिलाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा जलने के कारण होने वाले लक्षणों को कम कर सकते हैं। साथ ही कपूर में कुछ खास प्रकार के तत्व भी पाए जाते हैं, जो जलने के कारण हुए घाव में संक्रमण नहीं होने देते और उसे जल्दी ठीक करने में भी मदद करते हैं।

👉4. कपूर करे सर्दी जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद

कपूर में डिकंजेस्टेन्ट प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती हैं, जो साइनस, नाक व गले में जमा बलगम को पतला करने और श्वसन मार्गों को खोलने का काम करती हैं। आजकल मार्केट में कपूर से बने कई ओवर द काउंटर प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जिनका इस्तेमाल बंद नाक, खांसी व अन्य लक्षणों का इलाज करने के लिए किया जा सकता है।

हालांकि, कपूर से प्राप्त होने वाले लाभ हर व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

👉कपूर के नुकसान (Kapur ke Nuksan in Hindi)

कपूर कई अलग-अलग प्रकार का होता है, जिनमें से अधिकतर का उपयोग खाने के लिए नहीं किया जा सकता है। कपूर शरीर में जाकर एक विषाक्त पदार्थ की तरह काम कर सकता है और कुछ गंभीर मामलों में व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। वहीं कुछ लोग कपूर से एलर्जिक भी हो सकते हैं और उनकी त्वचा इसके संपर्क में आते ही उन्हें एलर्जी के लक्षण होने लगते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं -

👉खुजली,जलन,चकत्ते होना, फफोले बनना

आपको कपूर का सेवन न करने की सख्त सलाह दी जाती है। वहीं इसके अन्य इस्तेमाल करने से पहले भी एक बार डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।

👉कपूर का उपयोग कैसे करें (How to Use Camphor)

कपूर का इस्तेमाल निम्न तरीकों से किया जा सकता है -

सूंघ कर इसकी गंध ली जा सकती है

अन्य औषधीय तेलों में मिलाकर त्वचा पर लगाया जा सकता है

हालांकि, कपूर से बने उत्पादों का इस्तेमाल उनके पैकेट पर दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya