यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 2 अप्रैल 2022

वैदिक नववर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत् 2079 

🙏💐वैदिक नववर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत् 2079 (2
अप्रैल, 2022)" एवं नव रात्रि स्थापना की आप सभी को शुभकामनाएँ।
सृष्टि स्थापना दिवस, कालगणना की सर्वाधिक वैज्ञानिक पद्धति, सबसे प्राचीन व्यवस्था, प्रकृति में छाए सबसे उत्साह के दिन चैत्र शुक्ला प्रतिपदा की आप सभी को शुभकामनाएं और बधाइयां।
विक्रम संवत २०७९ विश्व के लिए कल्याणकारी हो।💐🙏

*चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ऐतिहासिक महत्व :-

* इसी दिन आज से 1,97,38,13,122 वर्ष पूर्व ईश्वर ने
सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी।(सृष्टि संवत्)


* मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक भी इसी दिन
हुआ था।    

* महाराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक 5157 वर्ष पूर्व इसी
दिन हुआ था।

* 2078 वर्ष पूर्व सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन अपना
राज्य स्थापित किया। उसी दिन से प्रसिद्ध विक्रमी संवत् प्रारंभ
हुआ।

 *147 वर्ष पूर्व महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने इसी दिन कोआर्य समाज की स्थापना दिवस के रूप में चुना।* आर्य समाज वेद प्रचार का महान कार्य करने वाला एकमात्र संगठन है।

* विक्रमादित्य की भांति शालिवाहन ने हूणों को परास्त कर
दक्षिण भारत में श्रेष्ठतम राज्य स्थापित करने हेतु यही दिन चुना।


*वैदिक नववर्ष का प्राकृतिक महत्व :-

* वसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से ही होता है जो
उल्लास, उमंग, खुशी तथा चारों तरफ पुष्पों की सुगंधि से भरी
होती है।

* फसल पकने का प्रारंभ यानि किसान की मेहनत का फल
मिलने का भी यही समय होता है।

*वैदिक नववर्ष कैसे मनाएँ :-

* हम परस्पर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ दें।

* अपने परिचित मित्रों, रिश्तेदारों को नववर्ष एवं नव रात्रि स्थापना के शुभ संदेश
भेजें। 

* इस मांगलिक अवसर पर अपने-अपने घरों पर भगवा
पताका फेहराएँ। वेद , रामायण, गीता आदि शास्त्रो के स्वाध्याय का संकल्प ले।

 *घरों एवं धार्मिक स्थलों में हवन यज्ञ के कार्यक्रमों का
आयोजन जरूर करें ।*

* इस अवसर पर होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक
कार्यक्रमों में भाग लें अथवा कार्यक्रमों का आयोजन करें।

देश भर के मंदिरों में इस दिन नव रात्रि स्थापना के विशेष कार्यक्रम
आयोजित किए जा रहे हैं।

*आप सभी से विनम्र निवेदन है कि "वैदिक नववर्ष" हर्षोउल्लास
के साथ मनाने के लिए "ज्यादा से ज्यादा सज्जनों को प्रेरित"
करें।*
          धन्यवाद 

       🚩नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं🚩
भवन्निष्ठ-🙏 
कैलाश चन्द्र लढा 

WWW.SANWARIYAA.BLOGSPOT.COM

POLICE PUBLIC PRESS
JODHPUR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya